रायपुर। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक श्रीराम तरणीकांति आज राजधानी के विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, बीपीओ सेंटर और नवगुरूकुल संस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वद्वीप उपस्थित थे। कलेक्टर ने तरणीकांति का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा पहनाकर सम्मान किया।
केशकाल। अवैध अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कोंडागांव पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जिसके चलते केशकाल पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 30 थाना के सामने,विश्रामपुरी चौक, बटराली चौक एवं दादरगढ़ कैम्प के सामने चेकपोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सतत चेकिंग की जा रही थी। तभी अलग-अलग तीन स्पोर्ट्स बाईक में सवार होकर आ रहे थे उनसे पूछताछ करने व बैग की तलाशी की गई जिसमें गांजा रखा हुआ मिला।
महासमुंद। शुक्रवार को शहर का बीटीआई रोड स्थित गुरु गोविंद सिंग उद्यान महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में सजी महिलाओं की भीड़ से गुलजार रहा। दिनभर यहां विविध आयोजन हुए। मौका था नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के तत्वावधान में आयोजित हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम का जहां शहर के महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का खुलकर लुप्त उठाया। आयोजित हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में महाराष्ट्रीयन समाज के साथ विभिन्न समाज की महिलाएं महाराष्ट्रीयन वेशभूषा धारण कर शामिल हुई।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
अंबिकापुर। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा कटोरीपानी निवासी एक युवक ने अपने पिता की डंडे व लात-मुक्के से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल पिता उसकी पत्नी से बुरी नियत से अश्लील बातें करता था। शुक्रवार की दोपहर भी बहू को घर में अकेला पाकर वह उससे अश्लील बातें कर रहा था। इसी दौरान बेटा वहां आ गया और पत्नी ने उसे सारी बात बता दी। इससे गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपड़ा के कटोरीपानी निवासी भदवा कोरवा 50 वर्ष अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री वर्मा ने घायल जवानों का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने जवानों के द्वारा अपनी जान का परवाह न करते हुए माओवादी आतंक का मुकाबला करने के लिए उनकी सराहना की।
दुर्ग l मोदी सरकार ने गुरुवार को नई संसद में अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट के तौर पर साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. इस घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 311 करोड़ मिलते थे अब मोदी सरकार में 7 हजार करोड़ मिले हैं. यही तो डबल इंजन की सरकार है.
भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल जनपद पंचायत में DMF की राशि में 2 करोड़ से अधिक रुपए का गड़बड़ घोटाले मामला सामने आया था. जिस पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत की CEO नीलम उइके को हटा दिया है. जनपद पंचायत के कलर्क कांता प्रसाद ठाकुर को भी जिला पंचायत कांकेर कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हटाया है. जनपद पंचायत की CEO की जगह डिप्टी कलेक्टर हर्षलता वर्मा को नियुक्त किया गया है.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 2 फरवरी 2024 को आर्ष गुरूकुल आश्रम, तुरंगा पोस्ट पढ़िगांव जिला-रायगढ़ में होगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ.रामकुमार पटेल करेंगे।
दुर्ग। थाना अंडा के ग्राम निकुम में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया l इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग उपस्थित रहे, जिनके द्वारा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित ग्राम वासियों को कार्य स्थल पर होने वाले यौन शोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ- साथ महिलाओं को अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल में बातचीत करते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार फोन पर अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने तथा महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना प्रभारी एवं 112 को देने के सम्बंध में अवगत कराया गया l
रायपुर। सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान सड़क दुर्घटना होने पर मृत्यु दर को रोकने हेतु *जिला दण्डाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर कुल-11 चेकिंग पाइंट बनाये गये जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की पिछले तीन दिनों से कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश भर में 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश के बड़े कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर IT की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने करोड़ों रुपये नगदी समेत, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त किये हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब एवं सह प्रभारी रंजीत सिंह बेदी की बैठक में अनुपस्थित नेताओं के लिए निलंबन, निष्कासन की तलवार तैयार है। कल प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित थी।
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 01/02/2024 को सुबह भोर में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम भगोरा के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना पर छापामार कार्यवाही किया गया। थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि भगोरा के जंगल नाला किनारे अवैध शराब महुआ बनाने ड्रुम में काफी मात्रा में महुआ सड़वा (पाश) रखा हुआ है।
बीजापुर। नैमेड़ थाना क्षेत्र के मिंगाचल के पास ट्रेलर व पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 7 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुछ ग्रामीण भटवाड़ा से किसी काम से मुसालूर आये हुए थे। शाम 7 बजे के करीब जब वे ग्रामीण पिकअप से वापस भटवाड़ा लौट रहे थे। तभी मिंगाचल के पास सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5825 के साथ सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।
बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेत के अवैध उत्खनन के चलते हादसा होने का आरोप लगाकर लोगों ने बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है, जिसके चलते पिछले ढाई घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और वाहनों की कतार लग गई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
कोरबा। कोरबा में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने पर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया। विरोध करते हुए भारी संख्या में ग्रामीण जटगा पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीण और पुलिस के बीच झूमा-झटकी भी हो गई। ये पूरा मामला कटघोरा थाना अंतर्गत आने वाले जटगा चौकी पुलिस का है।
रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी पर सियासत जारी है. इस बीच मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार किसानों की सरकार है. किसानों के हित के लिए जो करना होगा करेंगे. प्रति एकड़ 31 सौ का वादा था, उसे पूरा किया है. किसानों के उपज का धान हम ले रहे हैं. किसानों को भुगतान करने का निर्णय ले लिया है, जल्द राशि किसानों को पहुंचा देंगे. मंत्री नेताम ने यह भी कहा कि CG कांग्रेस में भगदड़ मचने वाली है. BJP में शामिल होने लोगों की लाइन लगी है.
भिलाई। कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। केंद्र सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वित्त मंत्री द्वारा किचन का बजट कम करने ठोस और स्पष्ट प्रावधान किये जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कोई ठोस बातें नहीं है। चुनावी साल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के मूल्य में कमी होने की उम्मीद पूरे देश के नागरिक कर रहे थे, लेकिन आम जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
Adv