रायपुर। आज के भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही। वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है।
रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा मुखबीरों को सूचना देने सक्रिय किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 11/02/2024 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगोरा में एक व्यक्ति अपने बाडी के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है, तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भगोरा रवाना किया गया। पुलिस टीम ग्राम भगोरा में संदेही की पतासाजी कर कैलाश राठिया को हिरासत में लिया गया।
रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियो थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनाक 11.02.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रातर्गत भाठागांव नया बस स्टैण्ड गेट नंबर 3 के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद की प्लास्टिक बोरी में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। वहीं दूसरी ओर सरस्वती शिशु मंदिर के आगे रोड़ किनारे आम जगह पर एक व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में देशी मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
दुर्ग। एक सनसनीखेज मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक युवक लगातार पुलिस वालों की बाइकों को निशाना बन रहा था। हैरानी की बात तो ये है कि इस चोर को न तो पुलिस का डर था न तो पकड़े जाने का। रोज देर रात न्यू पुलिस लाइन आता और बाइकों से पेट्रोल चोरी कर बड़े आराम से निकल जाता। फिलहाल इस बेखौफ चोर को धर दबोचा गया है और पूछताछ जारी है। दरअसल दुर्ग के जेल चौक के पास स्थित न्यू पुलिस लाइन में बीते कुछ दिनों से एक युवक पेट्रोल चोरी कर रहा था। युवक की करतूत सीसीटीवी पर भी लगातार कैद हो रही थी, जो उसे पता भी था। बावजूद इसके वह रोजाना देर रात कॉलोनी में आता।
जशपुर। जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 40 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमती 1 लाख 50 हजार रुपए है। तपकरा थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार (क्रमांक यूपी 32 यूएन 1524) में कुछ व्यक्ति गांजा लोड कर ओडिशा के बालीसांकरा की ओर से आ रहे हैं। आरोपी गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लवाकेरा, तपकरा होते हुए उत्तरप्रदेश जाने वाले हैं।
रायगढ़। बच्चे हमारे देश का भविष्य है, जिसकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। तो सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि स्कूल में पढने वाले सभी बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढक़र अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ें। उक्त बातें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कही। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, संयुक्त कलेक्टर ऋषा ठाकुर भी उपस्थित रही। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पालक बड़ी उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत-प्रतिशत दें। बच्चों में बहुत प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है। स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने डीईओ को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अनाधिकृत रूप से स्कूल नहीं वाले एवं बिना बताए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों का उस दिन के वेतन में कटौती करने एवं वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आगामी माह में स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होने वाली है, जिसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा का सफल संचालन करवायें। कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न कार्यो जैसे आवेदन भरने, छात्रवृत्ति आदि के लिए जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है।
रायपुर। सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके क्षेत्र के लोगों का आत्मीय संबंध है, छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर ये लोग बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं। मुख्यमंत्री भी लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। बगिया के कैंप कार्यालय में कुछ समय पूर्व कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी नंदकुमार चौहान ने बताया था कि उनकी पत्नी सुकांती बाई 2019 में आग से झुलस जाने से चल-फिर नहीं सकती है l
दुर्ग: भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
रायपुर: डूमरतराई स्थित मेडिकल स्टोर्स से पांच लाख रूपए नगद पार हो गए। माना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की रिपोर्ट चोरी के दो दिन बाद दर्ज कराने से पुलिस को भी संदेह हो रहा है।
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 फरवरी को भी जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिले के विकासखंड कुनकुरी के कण्डोरा एवं लोधमा के श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री ग्राम बगिया से प्रात 11.00 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल संसदीय सीट के अन्तर्गत तीन जिलो की आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें महासमुंद जिले में चार,और क्रमश:दो-दो गरियाबंद व धमतरी में है। धमतरी जिले का एक अन्य विधानसभा क्षेत्र सिहावा -नगरी परिसीमन के तहत् कांकेर लोकसभा क्षेत्र में होने के कारण यहां से परे माना गया हैं,प्रदेश के 2023 के चुनाव परिणामों पर गौर करे तो महासमुंद जिले के चार विस सीटों भाजपा 2 कांग्रेस 2, गरियाबंद जिले में भाजपा 1 कांग्रेस, 1 धमतरी जिले में भाजपा 1 कांग्रेस पर जीत के साथ सीटों के लिहाज से मुकाबला फिफ्टी -फिफ्टी का रहा लेकिन वोट कलेक्शन के मामले पर दोनों ही पार्टियों के मध्य फर्क जमीं -आसमां का रहा आठो विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस ने6,97,392 वोट बटोर कर भाजपा के 6,87,909 वोट के मुकाबले 9483 वोटो की बढ़त मे रही। इसमें अहम भागीदारी महासमुंद जिले की थी जिले में कांग्रेस 26,062 आगे थी इसके विपरीत गरियाबंद व धमतरी जिले में भाजपा क्रमशः 11,095 और 5484 वोटो की बढ़त ले कांग्रेस को महासमुंद से मिले निर्णायक बढ़त को 9483 में समेट दिया।
कवर्धा। जिले में इन दिनों जुआ के फड़ तेजी से फलफूल रहा है. पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. जिले के एसपी अभिषेक पल्लव जुआ-सट्टे को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो जुआरियों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस को भी फटकारते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो पुलिस अधिकारियों से कह रहे हैं कि इस तरह से जुआ चल रहा है कवर्धा में, डूब मरने की बात है हम लोगों के लिए.
जगदलपुर: जिले के शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 09.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी एवं एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराध दर्ज किया और इसे अदालत में भेज दिया।
रायपुर। जाजल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के अवसर पर वित्त मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आज शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिला मुख्यालय जांजगीर के निकट स्थित एफसीआई गोदाम के पास स्थित नया बस स्टैंड परिसर पर कैंटीन का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज प्रभारी मंत्री के द्वारा जिले का पहला कैंटीन का शुभारंभ किया गया है। इस कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिको को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरम और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।
रायगढ़। 7 जनवरी 2024 को ग्राम सरिया थाना कापू निवासी हरिप्रसाद चौहान (उम्र 35 साल)_ द्वारा उसकी बाइक एचएफ डीलक्स सीजी 13 डब्ल्यू 2486 को गोपी टॉकीज के सामने इतवारी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर ओडिसा रोड गढउमरीया अपने बहन के घर आया था, जहां से शाम करीब 05 बजे अपनी मोटर सायकल से सब्जी लेने इतवारी बाजार रायगढ आया था, जहां से बाइक चोरी हो गई । कोतवाली पुलिस अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम की पतासाजी की जा रही थी ।
दुर्ग। एसपी जितेनद्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुण्डा तत्व के आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं. दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि स्कुल चौक बघेरा दुर्ग में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।
राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/6eCuIFcS31
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) February 8, 2024
रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अनियमितता में संलिप्त पाए जाने पर प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता को सरगुजा कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, रामानुजगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुछ समितियों में पंजीकृत किसानों के द्वारा अन्य लोगों के रकबे में अवैध तरीके से तहसीलदार की मिलीभगत से मंडी में धान बेचा गया, जिसमें तीन करोड़ तिरेसठ लाख रुपए से ज्यादा की आर्थिक अनियमितता करते हुए शासन को नुकसान पहुंचाया गया है।
रायपुर। गुरुवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा सचिव माननीय श्री प्रसन्ना आर .( ढ्ढ्रस् ) सर जी से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार नामदेव एवं सचिव श्री संदीप खरगवंशी ने मुलाकात कर विश्वविद्यालय में कार्यरत 01.01. 2004 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने एवं विश्वविद्यालय में दैनिक वेतन भोगी से नियमित हुए कर्मचारी को पेंशन का लाभ देने के और और शासन स्तर में जितने भी आदेश कर्मचारी हित के लिए होते हैं उसमें विश्वविद्यालय को प्रतिलिपि प्रदाय करने के साथ ही विश्वविद्यालय से 01.01.2016 के बाद सेवा निवृत हुए कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में पेंशन निर्धारण करने के संबंध में आदरणीय उच्च शिक्षा सचिव जी को पत्र देकर विस्तार से चर्चाएं की गई।
Adv