बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • एकल अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

    16-Feb-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वनबंधु परिषद रायपुर चेप्टर और महिला के एकल अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम राजधानी के महेश्वरी भवन में हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में वनबंधु पहुंचे हैं. कार्यक्रम में वार्षिकोउत्सव, दानदाता और सेवावर्ती कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली सकरार ने 5 साल में प्रदेश में जो भ्रष्टाचार किया उसे रोकने का काम हमारी सरकार ने किया है. एक सुशासन और राम राज्य लाने का काम हम कर रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि एकल अभियान के लोगों ने शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाया है. विधानसभा चुनाव 2023 के पहले एकल अभियान की ओर से मतदाता जागरण का काम पूरे प्रदेश में किया गया है. एक-एक घर में लोगों से मिलकर बताया की किस तरह से राष्ट्र का निर्माण हो सकता है. आप लोगों ने मतदाता जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया है. भाजपा को 54 सीट मिला है. 46 प्रतिशत से ज्यादा सीट प्रतिशत रहा है. इसमें एकल परिवार का भी बड़ा सहयोग है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम जो हमारे भाचा राम के हैं। 500 सालों के संघर्ष के बाद सौभाग्य से हमको मिला है. हम माता कौशल्या की धरती वाले हैं. जब भगवान राम प्रतिक्षित हुए तो हमने खुशियां मनाई. सबके सहयोग से यहां से 11 ट्रक सुगंधित चावल भेजा गया है. यहां से 100 से ज्यादा डॉक्टर गए हैं. हमारे 5 संस्थान चलाने वाले राशन भी भेजे गए हैं और भगवान राम के भक्तों को भोजन करवा रहे हैं. अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं. सबको हरी झड़ी दिखाकर हमको अवसर मिला है. पहली ट्रेन दुर्ग से गई और दूसरी ट्रेन रायपुर से गई है. एक गांव के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सीएम का दायित्व मिला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है. उन्होंने वादा किया था यह सरकार बनने के बाद राम राज आएगा. आज मोदी की गारंटी जो पार्टी का संकल्प पत्र है। 

    हमारी सरकार उनकी गारेंटी पूरी करने लग गई है. CM साय ने कहा कि आचार संहिता लगने के पहले किसानों के खाते में एकमुश्त राशि भेज देंगे. मार्च महीने से महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये की दर से हर महीना एक हजार रुपये पैसा जाना शुरू हो जाएगा. बीमा योजना शुरू होगा, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे, 5 साल में प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के भ्रष्टाचार को रोकने का काम हमारी सरकार ने किया है. उन्होंने कहा, आज कितने लोग जेल के अंदर हैं, उनको बेल भी नहीं मिल रही है. एक सुशासन और राम राज्य लाने का काम हम कर रहे हैं. अच्छा गांव योजना को लेकर सीएम विष्णुदेव ने कहा, आपका अच्छा गांव योजना कल हमने विधानसभा में शुरू की है. बस्तर के 5 जिलों के लिए यह योजना शुरू की गई है. 14 पुलिस कैंप खुले हैं. जितने भी गांव उस कैंप के अंदर आएगी वहां लोगों को सुविधा मिलेगी. 14 हजार घरों में बिजली नहीं पहुंचा है, वहां बिजली पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। 
  • 60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण का ऑनलाइन आवेदन

    16-Feb-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है। 

  • वित्त विभाग ने सरकारी खरीदी पर लगाई रोक, आदेश जारी

    16-Feb-2024

    रायपुर। राज्य में एक मार्च से 5001 रूपए से लेकर लाखों, करोड़ो रूपए की सभी सरकारी खरीदी नहीं हे सकेगी। वित्त विभाग ने 29 फरवरी से सभी खरीदियों पर रोक लगा दी है । यह परंपरागत सालाना रोक है ताकि वित्त वर्ष के इन अंतिम दिनों में जल्दबाजी में बजट खर्च करने की प्रवृति पर हतोत्साहित किया जा सके।

    वैसे पूर्व में यह रोक 15 फरवरी से ही लगाई जाती रही है। चूंकि दिसंबर में ही नई सरकार का गठन हुआ है इसलिए इसे 15 दिन बढाकर 29 से किया गया। 29 से 31 मार्च तक विभाग केवल पांच हजार तक ही खरीदी कर सकेंगे। इससे अधिक के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी। यह रोक राजभवन, सीएम सचिवालय, विधानसभा और न्यायालयों पर लागू नहीं होगी।
  • रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, 24 फरवरी से रहेगी प्रभावित

    16-Feb-2024

    रायपुर। मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 24 फरवरी से 6 मार्च के बीच 13 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रायपुर से गुजरने वाली इन ट्रेनों का परिचालन 12 दिनों तक प्रभावित रहेगा. सप्ताहभर के अंदर दूसरी बार ट्रेन के रद्द होने की सूचना है. इससे पहले अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनुपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य के चलते 18 फरवरी से ट्रेनों का परिचालन बाधित है. जो कि 26 फरवरी तक रहेगा. जिसके बाद अब एक बार फिर रेलवे ने 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इस तरह कुल 37 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. वहीं कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

    रद्द होने वाली ट्रेनें
     
    08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08713 गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस
    12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस
    18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस
    18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस
    12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
  • दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़, जवाबी गोलीबारी से भागे नक्सली

    16-Feb-2024

    रायपुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि, सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। गोलीबारी रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित इलाके गमपुर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। शुक्रवार की सुबह जवान जैसे ही नक्सलियों के इस इलाके में पहुंचे तो यहां मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

    जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
     
    दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि, पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों की सूचना पर जवान निकले थे। गमपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ऑपरेशन जारी है। जब जवान लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल पाएगी।
  • मारपीट और लूटपाट करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

    15-Feb-2024

    रायपुर। प्रार्थी अमरजीत कुमार पिता रामायण कुमार उम्र 35 साल साकिन स्थायी पता ऐठी टोला मंझरिया थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार हाल पता सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर का रहने वाला है। तिरूपति केशर खदान में 05-06 माह से मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी अपने साथी मजदूर हेमराज यादव के साथ ग्राम मुरा खदान चौक तरफ सामान खरीदने के लिये जा रहा था, उसी दौरान आरोपीगणो द्वारा उन दोनों को रोकवाकर मारपीट किये और दोनों से मोबाईल को लूट कर फरार हो गये थे। प्रार्थी को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी,जिस कारण डर से थाना रिपोर्ट लिखवाने नहीं आये। दोनो डरे सहमे तिरूपति क्रेशर पहुंचकर मालिक को घटना की जानकारी देने के मालिक के द्वारा हौसला देने पर बाद में थाना आकर आवेदन पेश किये जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रार्थी के बताये गये व्यक्तियो के गांव में जाकर धर-पकड़ कर आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को प्रार्थी एवं उसके साथी मजदूर लूटपाट कर मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। एफ.आई.आर. के 24 घण्टे के भीतर विधिवत् गिरफ्तारी कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


    प्रार्थी नितिश कुमार कश्यप पिता हरिंदर प्रसाद कश्यप उम्र 18 साल स्थायी पता ऐटी टोल मंहारिया थाना विजयापुर जिला गोपालगंज बिहार हाल पता धनसुली थाना खरोरा जिला रायपुर का रहने वाला है। तिरूपति केशर खदान में छः सालों से मजदुरी का काम करता है। काम समाप्त होने के पश्चात् अपने घर मोटर सायकल से सारागांव जा रहा था कि तिरूपति केशर खदान से लगभग 200-300 मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे व्यक्ति गाली गलीज कर रुकने को बोले, रुकते ही आरोपीगणो द्वारा प्रार्थी के पास आकर गाली गलीज करते हुए उनमें से एक व्यक्ति पीछे से पकड़ा और दूसरे ने पाकीट में रखे मोबाईल व पैसे निकालने लगा तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास रखे लोहे के रॉड से प्रार्थी के बायें पैर में मारकर चोट पहुंचाने से प्रार्थी घायल हो गया आरोपी गण पैसा लूटकर वहां से फरार हो गये थे। घटना के बाद प्रार्थी किसी तरह राईस मील के पास पहुंचा। राईस मील में काम करने वाले दौड़कर आये तब बताया कि मुरा गांव के प्रदीप कोशले, मनीष कोशले उर्फ छोटू तरूण सोनवानी उर्फ बाऊ एवं सागर सारंग उर्फ दास द्वारा गाली गलोज करते हुए मेरे पास रखे पैसे औऱ मोबाइल को लूटकर भाग गये है। उसके बाद प्रार्थी प्राइवेट ईलाज कराने के लिये चला गया ईलाज कराने बाद लिखित आवेदन देने पर प्रार्थी के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान प्रार्थी के बताये गये व्यक्तियों के गांव में जाकर धर-पकड़ कर आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को प्रार्थी से लूटपाट भीतर विधिवत् गिरफ्तारी कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

    नाम आरोपीगण: 01. प्रदीप कोशले पिता मोहर दास कोशले उम्र 28 साल साकिन मुरा थाना खरोरा जिला रायपुर। 02. मनीष कोशले उर्फ छोटू पिता कुमार कोशले उम्र 18 साल 06 माह साकेन गुरा थाना खरोरा जिला रायपुर। 03. तरूण सोनवानी उर्फ बाऊ पिता धरमदास सोनवानी उम्र 20 साल साफिन मुरा गाना खरोश जिला रायपुर। 04. सागर सारंग उर्फ दास पिता चम्मन दास सारंग उम्र 19 साल साकिन मुरा थाना खरोरा जिला रायपुर। 
  • ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

    15-Feb-2024

    सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी-भंवरखोह मुख्य मार्ग पर चपदा में गुरुवार सुबह कोयले से भरा ट्रैक्टर खेत में पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ओड़गी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कर्री के जंगल से अवैध कोयला लोड कर चालक शशि सिंह (24 वर्ष) भंवरखोह की ओर जा रहा था। तभी अटल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में उतरकर पलट गया। जिससे ड्राइवर युवक की पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ओड़गी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसमें लोड अवैध कोयले को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शशि के पिता शिवनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें अवैध कोयला परिवहन की जानकारी नहीं थी। ओड़गी ब्लॉक के कर्री क्षेत्र में जंगल से अवैध कोयला निकाला जाता है। इस इलाके के जंगलों में कोयला निकालने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। यहां से कोयला आसपास के ईंट भट्ठों के साथ ही सरहदी मध्यप्रदेश के बैढ़न से लगे क्षेत्र में ईंट भट्ठों तक पहुंचता है। कोयला तस्करी के दौरान वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। 

  • जंगल में मिली युवक की लाश, फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची

    15-Feb-2024

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात किसी ने कॉल कर युवक को सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने बुलाया था। करतला थाना पुलिस को गनियारी के जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो शव के पास ही एक बोलेरो भी खड़ी मिली। युवक की पहचान ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली निवासी अमित कुमार साहू (35) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अमित बोलेरो चलाने का काम करता था। बुधवार रात को उसके पास कॉल आया कि एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल लेकर जाना है। इस पर अमित बोलेरो लेकर निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि जब वह सुबह तक भी नहीं लौटा तो उन्हें लगा कि किसी काम से बाहर चला गया होगा। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित को उसी की बोलेरो से टक्कर मारी गई। इसके बाद पत्थर से सिर कुचल दिया गया। करतला थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि हत्यारों का कुछ पता नहीं चल सका है। हत्या किन लोगों ने और क्यों की, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

  • IED ब्लास्ट करने वाले 2 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

    15-Feb-2024

    दंतेवाड़ा। आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल दो माओवादियों को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है. सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल माओवादियों की सूचना पर गश्त पर निकली थी. दो संदिग्ध व्यक्ति जगरगुंडा की ओर से आ रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखकर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 02 संदिग्धों को पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों के नाम मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम है. ये दोनों गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं. दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्यवाही में सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही। 

  • राज्य में 105 लाख 76 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

    15-Feb-2024

    रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 118 लाख 93 हजार 551 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 105 लाख 76 हजार 891 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

  • बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 वाहन जब्त

    15-Feb-2024

    पेंड्रा। पेंड्रा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से अंर्तराज्यीय मोटर साइकिल एक सदस्यीय चोर गिरोह को पकड़ा। आरोपित व खरीददार को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ मोटर साइिकल बरामद किया गया। वे बाइक की रंग बदलकर बेचने के फिराक में थे। जिले में लगातार मोटर साइकिल चोरी चोरी की शिकायतें आ रही थी। 12 जनवरी एवं चार फरवरी की रात में साप्ताहिक बाजार पेंडा से बाइक चोरी चली गई थी। इसमें टीवीएस अपाचे व हीरो होंडा, स्पलेंडर प्लस की बाइक चोरी हुई थी।

    मामले में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पेंड्रा पुलिस व साइबर सेल की टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर राकेश पनिका पिता तुलसी पनिका(43) अमलई, मध्य प्रदेश से पूछताछ करने पेंड्रा के सप्ताहिक बाजार व अन्य जगह से आठ नग बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की बाइक में से चार को अंसारी आटो पार्टस के मालिक अब्दुल हलील उर्फ राजा निवासी धनपुरी के पास बेचना बताया। उक्त आठ नग मोटर साइकिल में से आरोपित राकेश कुमार पनिका के कब्जे से चार बाइक आरोपित अब्दुल हलील उर्फ राजा के कब्जे से चार बाइक बरामद किया गया। बाइक को जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
  • बैंक का मैसेज समझकर किया क्लिक, खाते से 2 लाख पार

    15-Feb-2024

    बिलासपुर। बैंक एकाउंट अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक आया। इसे टच करते ही कुछ दस्तावेज मांगे गए। इसे सही मानकर युवक जानकारी साझा करता गया और उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए कट गए। ऑन लाइन ठगी का यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

     
    व्यापार विहार संजय अपार्टमेंट निवासी संदीप कुमार पिता अर्जुन लाल (46) के मोबाइल पर एक नंबर के माध्यम से योनो लिंक से खाता अपडेट करने के लिए मैसेज आया। वह घर पर ही था। बैंक का मैसेज समझकर उसने लिंक को टच किया और उसमें मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भरता गया। इसी दौरान उसके बैंक खाते से पहली बार में 25 हजार रुपए कट गए। कुछ सेकेंड के भीतर ही कुल 2 लाख 16 हजार 191 रुपए कट गए। मैसेज आया तो पता चला।
     
    उसने 10 फरवरी को साइबर सेल में जाकर ऑन लाइन ठगी की शिकायत की और अपना एकाउंट ब्लॉक करवाया। बुधवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
  • युवती से बलात्कार करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

    15-Feb-2024

    अंबिकापुर। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को वर्धा महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर किस्म का है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक़ गत दिनों पीडि़ता ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका वर्ष 2023 में प्रताप मरावी नामक युवक से जान परिचय हुआ था। दोनों की बातचीत होती थी। गत 21 अक्टूबर 2023 को प्रार्थिया निजी कार्य से अम्बिकापुर आई थी, इसकी जानकारी प्रताप मरावी को भी थी।

    देर रात्रि प्रार्थिया के पहुंचने पर प्रताप मरावी अपने मोटरसायकल से बस स्टैंड पहुंचकर उसे अपने वाहन में बैठाकर लालमाटी जंगल की ओर ले गया और मारपीट कर बलात्कार किया। युवती की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्धा महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पहुँच आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम प्रताप मरावी उफऱ् मनोहर अगरिया उफऱ् कविता राम निवासी करदोनी जिला सरगुजा का होना बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर रेप करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
  • रायपुर: तहसीलदार और पटवारी ने की शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी, जारी हुआ नोटिस

    15-Feb-2024

    रायपुर। रायपुर के तिल्दा-नेवरा में किसान की जमीन पर अवैध कब्जा मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने तिल्दा के राजकुमार भीखवानी, सुरेश भीखवानी और तेलीबांधा निवासी दिव्या तनेजा पर अपराध दर्ज किया है। फर्जीवाड़े का मुख्य मास्टरमाइंड राजकुमार भीखवानी है। इस मामले में आलोक पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तिल्दा के न्यायालय से पुलिस को आदेश जारी हुआ था। आवेदक केशव वैष्णव के पिता के नाम पर ग्राम तुलसी में भूमि है। जिससे लगा हुआ आरोपियों की जमीन है। आरोपियों ने भूमि पर कब्जा किया और बिना अनुज्ञा प्राप्त किए अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण भूमि से लगकर करा लिया।

     
    आवेदक ने पिता के बीमार और बिस्तर पर होने के कारण 28 मार्च 2022 को कलेक्टर से शिकायत से की गई थी। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए, लेकिन तहसीलदार तिल्दा नेवरा ने जांच प्रतिवेदन से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने मुख्य साक्ष्य को छोड़कर आरोपियों को लाभ देने का प्रयास किया है। इस मामले में पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है। पुलिस अधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई। अनुविभागीय अधिकारी के आदेश के खिलाफ आरोपियों ने पुनरीक्षण अपर कलेक्टर रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिसे अपर कलेक्टर जनवरी 2023 में निरस्त कर दिया गया था।
     
    राजस्व आयुक्त से हुई शिकायत में मामला सही पाया गया। जांच में पाया गया कि आरोपियों के साथ मिलकर सुभाष टण्डन, तहसीलदार सरिता मरिया और संबंधित हल्का पटवारी ने शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरा कर धोखाधड़ी की है। तहसीलदार तिल्दा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
  • कोतरारोड़ पुलिस ने 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार

    14-Feb-2024

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा आज अपने स्टाफ के साथ अभियान स्तर पर फरार वारंटियों की धरपकड़ किया गया। पुलिस टीम द्वारा बाराद्वार के ग्राम सकरेली तथा थानाक्षेत्र के ग्राम कलमी, उसरौट और गोरखा में छापेमारी कर 07 फरार वारंटियों को पकड़ा गया है। ग्राम सकरेली से सड़क दुर्घटना के फरार आरोपी/वारंटी – लक्ष्मण ब्रज, मारपीट मामले के आरोपी/वारंटी- अजय सिदार और गुरुदेव सिदार निवासी ग्राम गोरखा, आबकारी मामले का आरोपी /वारंटी भानु कुमार चौहान ग्राम उसरौट तथा जुआ एक्ट के आरोपी/वारंटी- रामेश्वर नारंग, सीताराम सतनामी, रामलाल सतनामी तीनों निवासी ग्राम कलमी को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुआ था। वारंट के परिपालन में सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया गया है। वारंटियों की धरपकड़ कार्यवाही में निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी कोतरारोड़ तथा प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, करुणेश राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक और संजय केरकेट्टा शामिल थे। 

  • ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, एक की दर्दनाक मौत

    14-Feb-2024

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर में बाइक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कठली रौनक ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडब्लयू 0263 और बाइक क्रमांक सीजी 13 जी 3659 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है।हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार भोलाराम निषाद ऊर्फ भोकलो निषाद (48) सहदेवपाली निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। 

    वहीं इस घटना में एक अन्य युवक पिताम्बर निषाद को सिर, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गंभीर चोट लगी है। पुलिस और राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। भोलाराम निषाद अपने साथी पिताम्बर निषाद के साथ ग्राम सपोस में स्थित बैंक निजी काम से जा रहे थे, इसी दौरान चंद्रपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से ट्रेलर चालक फरार बताया जा रहा है। 
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रामलला दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने की मुलाकात

    14-Feb-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्री रामलला से जुड़े दर्शन योजना से जुड़े पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रामलला दर्शन योजना के तहत रामभक्तों की टीम की रायपुर से रवानगी के समय मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति और राज्य शासन के सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभियान के संयोजक विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 मार्च को अयोध्या दर्शन के लिए अंबिकापुर से ट्रेन रवाना होने की जानकारी दी और उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया।

     
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के 13 सौ से अधिक राम भक्त प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर सह संयोजक लक्ष्मी वर्मा सहित सदस्य डॉ ललित मखीजा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, रामलखन पैंकरा उपस्थित रहे। 
  • चर्च में बजरंग दल ने की नारेबाजी, धर्म परिवर्तन कराने के आरोप

    14-Feb-2024

    दुर्ग। दुर्ग स्थित एक चर्च में हंगामा हो गया। दुर्ग का स्थानीय संगठन छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ता देर रात चर्च में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इसका मसीही समाज ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। छत्तीसगढ़ बजरंग दल का आरोप है कि चर्च में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, पद्मनाभपुर क्षेत्र स्थित ERID के एक चर्च में मंगलवार रात कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल कार्यकर्ता घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चर्च के पास्टर को कोतवाली ले गई। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे मसीही समाज के सैकड़ों लोग दुर्ग कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। थाने के घेराव की सूचना पर दूसरे थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मसीही समाज ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल की पदाधिकारी ज्योति शर्मा और प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया कि बजरंग दल का पुलिस साथ दे रही है। हालांकि CSP ने उन लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

  • हनुमान मंदिर पास गांजे की तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

    14-Feb-2024

    रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 13.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई। 


    थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा ब्रिकी करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हांकित कर पकड़ा गया। 

    पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भागवत साहू एवं सुरेश कुंजाम होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो 50 ग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 01 दोपहिया वाहन सी जी/05/ए पी/0975 एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
    गिरफ्तार आरोपी - 01. भागवत साहू पिता शंकर साहू उम्र 29 साल निवासी किकीरमेटा गांव आर. जामगांव दुर्ग। 02. सुरेश कुजांम पिता रामेश्वर कुजांम उम्र 25 साल निवासी ग्राम छुही केरेगांव धमतरी। कार्यवाही में निरीक्षक बी.एल. चन्द्राकर थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. अविनाश देवांगन, रवि तिवारी, विकास क्षत्री, राहुल शर्मा तथा थाना खमतराई से उपनिरीक्षक प्रमोद कतलम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही। 
  • गोलीबाज हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर चलेगा बुलडोजर

    14-Feb-2024

    रायपुर। वीआईपी रोड के हाइपर क्लब रेस्टारेंट में आधी रात मारपीट करने वाले गुंडा-बदमाश रोहित तोमर को जिले से बाहर करने की तैयारी है। पुलिस ने तोमर को जिलाबदर करने के लिए कलेक्टर को अर्जी दी हैं। सुनवाई के बाद कलेक्टर इस पर फैसला करेंगे। पुराने जितने मामलों में उसे जमानत मिली है, उसे भी निरस्त करवाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने रोहित के पुराने रिकार्ड को देखते हुए उसकी अवैध और नियम विरुद्ध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के लिए भी अर्जी लगाई है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उसके घर बुलडोजर चल सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुशंसा की गई है। आदेश नहीं हुआ है। क्योंकि रोहित और उसके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अलग-अलग थानों में आधे दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। दोनों भाई पहले भी जेल जा चुके हैं। हाइपर क्लब में चली गोली मामले में  रायपुर पुलिस हुई सख्त राजधानी रायपुर के वीआइपी रोड स्थित हाइपर क्लब में शनिवार आधी रात को गोली चलने के बाद अब पुलिस सख्त हो गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अब उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोहित तोमर पर पुलिस के रिकार्ड के नौ मामले दर्ज हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा बदमाश है। अब पुलिस उस पर जिला बदर की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने उसकी तैयारी शुरू कर दी। अपराध लिस्ट तैयार कर फाइल कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला बदर की कार्रवाई होगी। वहीं, विकास अग्रवाल के पास से जब्त लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। विकास पर दुष्कर्म जैसे मामले दर्ज हैं। दोनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं



    यह हुआ था उस रात हाइपर क्लाब में शनिवार की रात लगभग 10 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर अपने साथियों के साथ पहुंचे। क्लब के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो डांस कर रहे हैं। विकास नीचे की लाबी में है वहीं रोहित ऊपर खड़े होकर डांस कर रहा है। वहीं, उन दोनों के बीच बाद विवाद शुरू हुआ। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों बाहर निकले। एक युवती के साथ पुराने प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। वह लड़की भी क्लब में थी।दरअसल जो लड़की पहले विकास की प्रेमिका हुआ करती थी वह रोहित के साथ थी। दोनों दोस्त थे। एक साल से उनके बीच विवाद चल रहा था। कई बार आमन-सामना भी हुआ। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। शनिवार को दोनों का सामना हुआ गुस्से में आकर रोहित तोमर ने अपने गुर्गों के साथ विकास अग्रवाल की एसयूवी के सारे कांच और दरवाजे तोड़ दिए। इसी दौरान विकास अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रोहित तोमर पर फायर कर दिया। रायपुर एएसपी लखन पटले ने कहा, दोनों के पुराने रिकार्ड निकाले जा रहे हैं। रोहित पर नौ मामले दर्ज हैं। आने वाले समय में जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास के गन का लाइसेंस निरस्त करने कार्रवाई होगी।
Top