रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना इलाके के महावीर नगर इलाके में मोबाइल कारोबारी मनीष राजपाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें तीन युवकों ने मिलकर मनीष के साथ मोबाइल को गिरवी रखने के मसले को लेकर वाद-विवाद हुआ जिसके बाद उत्तम रतलानी और रितिक रतलानी ने मनीष राजपाल के साथ मारपीट की।
रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.2024 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास ड्रग्स रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
रायपुर। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विजेता कांप्लेक्स शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एवं मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही कर मुखबिर के बताये अनुसार एक आरोपी राकेश तांडी पिता स्व. धनसिंह तांडी उम्र 39 साल कालीबाड़ी, काली मंदिर के बाजू नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया तथा थाना गोलबाजार रायपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 60/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
रायपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रातर्गत हनुमान मंदिर गांधी मैदान के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है आसपास के लोग डरे सहमे से है , आने जाने वाले लोगो को भी डरा रहा है।जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
कोरबा। जिले की कुसमुंडा खदान में आज गुरुवार की तड़के सुबह मिट्टी लोड ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने जैसे-तैसे ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। अभी तक आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। काफी मशकत के बाद ट्रक में लगे आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया ओवर हिट से आग लगना बताया जा रहा है।
रायगढ़। शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। घर के लोग शादी में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा था, लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी की जानकारी दी है। कोतरा रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
रायगढ़। कांग्रेस की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में दाखिल होगी। ओडिसा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख छग पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा सौपेंगे। इस औपचारिकता के बाद राहुल गांधी के साथ हजारों की की संख्या में मौजूद न्याय यात्री छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यह यात्रा आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। प्रदेश में इस यात्रा की विदाई 14 फरवरी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होगी। करीब 3 बजे यह यात्रा रायगढ़ में एंट्री लेगी।
रायगढ़। पड़ोस के घर घूमने गई बुजुर्ग महिला लौटते समय स्कूल वैन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमशीला यादव 60 वर्ष पड़ोस में घूमने गई थीं। लौटते समय गांव में स्कूली बच्चों को छोड़ने आए वाहन ने बैक करते समय महिला को अपने चपेट में लिया।
रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत तीन दिनों में ही प्रदेश में 16 लाख 81 हजार 968 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज आवेदन भरने के तीसरे दिन 8 लाख 73 हजार 391 महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक एक लाख 38 हजार 994 आवेदन महासमुंद जिले में भरे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले में एक लाख 23 हजार 546 तथा रायपुर जिले में एक लाख एक हजार 461 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने एवं उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रक्रिया में अधिक समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं। प्रदेश में हर तरफ महतारी वंदन का माहौल है।
रायपुर। भारतीय बौध्द महासभा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से पहुना में मुलाकात कर आवेदन पत्र दिये की 03/03/2024 को संविधान निर्माता डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की अस्थि पुना से रायपुर छत्तीसगढ़ 15 फरवरी को आयेगी और राज्य की कई जिलों मे दर्शन हेतु रखी जायेगी। 3 मार्च को रायपुर मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडोटिरियम मे सार्वजनिक दर्शन हेतु रखी जायेगी।
रायपुर। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने बुधवार को जिला-सत्र न्यायालय बस्तर, जगदलपुर का वर्चुअल निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों विशेषकर पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। ऐसे लंबित प्रकरण जिनमें मध्यस्थता हो सकती है उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र निराकरण हेतु भी निर्देशित किया। इस अवसर पर न्यायाधीश एन.के. व्यास भी उपस्थित रहे जो कि जिला जगदलपुर के पोर्टफोलियो जज भी हैं। मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में स्थित प्राथमिक उपचार केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली। उन्होंने जिला न्यायाधीश को ऐसी व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्राथमिक उपचार केन्द्र में कुछ घंटों के लिए चिकित्सक उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया कि कार्य का स्वस्थ माहौल सुनिश्चित करें।
रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच गई है। कल दोपहर रायगढ़ जिला के दर्रामुड़ा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। इस दौरान दोनों राज्यों की सीमा पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता एकत्र होंगे और वहां जनसभा भी होगी। राहुल कल दर्रामुड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 9 और 10 तारीख को यात्रा का विश्राम रहेगा। 11 फरवरी को दर्रामुड़ा से यात्रा फिर शुरू होगी। रायगढ़ शहर होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी।
रायगढ़। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के गठन हेतु कर्मचारियों के डाटा प्रविष्टि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारियों को मतदान दलों के गठन हेतु विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के डाटा प्रविष्टि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएंगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने हेतु विधान सभावार मतदान दलों के गठन संबंधी जानकारी दी।
दुर्ग। रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज पहली बार दुर्ग से रवाना होगी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल, धरमलाल कौशिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. राम जी के ननिहाल से 1,340 यात्री 20 बोगियों से रवाना होंगे. ट्रेन दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12.20 रवाना होगी.
महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक के पश्चात महासमुंद जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई।
बिलासपुर। बिलासपुर में चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने समेत 2 लाख रुपए का माल पार कर दिया। आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय सहायक मकान में ताला बंद कर मुंगेली ड्यूटी पर गई थीं, तभी मौका पाकर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घटना को अंजाम दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
दंतेवाड़ा। शादी का झांसा देकर नाबालिग को दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बालिका के गुम होने पर उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है.
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित शंकरानन्द झा मेमोरियल स्कूल के 27वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में देश सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का दायित्व हमारे गुरूजनों पर है। यही भावना हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एक पौधे के समान होते हैं।
अंबिकापुर। कलेक्टर भोस्कर मंगलवार को पीजी कॉलेज में वायु सेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने के लिए संचालित सुविधा केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा अब तक हुए आवेदन संख्या के सम्बंध में पूछा। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को आवेदकों हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए तकनीकी उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें।कलेक्टर भोस्कर ने इस दौरान आवेदन करने आए युवाओं से चर्चा की तथा प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
रायपुर। उप मख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अपने विभाग के अधीनस्थ संस्थान छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए संचालित किये जा रहे योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रदेश में चल रही शासन की विभिन्न निर्माण संबंधित परियोनाओं की मानिंटरिंग रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से किया जाएगा।
Adv