धमतरी। जिला चिकित्सालय धमतरी के क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चाण्डक द्वारा बीते दिन जिला जेल में एक दिवसीय शिविर लगाकर जेल में परिरूद्ध 243 बंदियों का मानसिक तनाव दूर करने के सुझाव दिये गये। इस दौरान उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य की स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका, मानसिक बीमारियों के लक्षण की पहचान कैसे करनी है, इस बारे में बताया। उन्होंने बंदियों में होने वाले तनाव के विभिन्न कारक जैसे घर-परिवार से दूर अकेले , अपने द्वारा किए गए काम को लेकर आत्मग्लानि महसूस करना, जेल का परिवेश ,अपनों की चिंता, सजामुक्त होने के बाद भविष्य को लेकर चिंता इत्यादि पर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकार के उपायों के माध्यम जैसे प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, डिसिजन मेकिंग स्किल असर्टिंवनेस टेक्निक, वेंटीलेशन टेक्निक, म्यूजिक थेरेपी इत्यादि द्वारा तनाव को कम करने के बारे में जानकारी दी। सहायक जेल अधीक्षक एन.के.डहरिया ने शिविर में आत्महत्या से बचाव के उपाय, अवसाद से मुक्ति पाने और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया इस अवसर पर जिला जेल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन ’रामोत्सव’ की थीम पर मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में लाइट से डेकोरेट किया गया है। वहीं राजिम मेला क्षेत्र के पैरी नदी किनारे सीताबाड़ी में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। अवशेष के आधार पर पुरातत्ववेता के अनुसार इस जगह पर किसी समय में बंदरगाह होने की पुष्टि मिलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बंदरगाह से व्यापार किया जाता रहा है। सीताबाड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा की जा चुकी है खुदाई कुछ वर्ष पहले सीताबाड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। तात्कालीन सीताबाड़ी खुदाई के प्रभारी रहे डॉ. अरुण शर्मा ने बताया था कि सिरपुर के उत्खनन में करीब 2600 वर्ष पहले के अवशेष प्राप्त हुए थे। लेकिन राजिम में उत्खनन के सबसे नीचे तह में करीब 2800 वर्ष पूर्व निर्मित तराशे हुए पत्थरों से निर्मित दीवारें मिली थी, जिनसे बड़े-बड़े कमरे बनते थे। ज्ञात हो कि प्राचीन काल नगरीय सभ्यता का विकास नदी के किनारे ही हुआ है और सभ्यताएं यही से निखरी हैं। पहले लोग घुमंतू होते थे और जीवन की तलाश में हमेशा ऐसी जगह को प्राथमिकता देते थे जहां पानी, भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो। इस लिहाज से माना जा सकता है कि महानदी तट पर विकसित सभ्यता के साथ व्यापारिक आदान-प्रदान के लिये उपयोगी जलमार्ग के कारण यहां बंदरगाह के अवशेष पाये जाना तर्क संगत हो सकता है। वैसे भी राजिम को तेल व्यवसाय का बड़ा और मुख्य केन्द्र माना जाता है। तेल का व्यवसाय करने वाली जाति की आज भी इस क्षेत्र में काफी बाहुल्यता है। राजिम की किंवदंतियों के तेली समाज की अहम भूमिका भी सुनने को मिली है। एक किंवदंतियों यह भी है कि राजिम तेलिन बाई नामक भक्तिन माता के नाम से ही इस शहर का नाम राजिम पड़ा, जो प्राचीन काल में कमलक्षेत्र पद्मावती पुरी के नाम से प्रख्यात था। आज राजिम प्रदेश के विकसित नगरों में से एक है यहां की प्राचीन धरोहरों के अवशेष राजिम की महानदी घाटी की सभ्यता का सशक्त द्योतक है। जिसकी प्रमाणिकता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा हुआ है। राजिम के साहित्यकार और भागवताचार्य संत कृष्णारंजन तिवारी ने अपनी किताब महानदी घाटी की सभ्यता में राजिम के विभिन्न बिन्दुओें का तार्किक ढंग से व्याख्या की है जिसमें उन्होंने सिंधु घाटी की सभ्यता की तरह महानदी घाटी की सभ्यता को भी काफी विकसित और समृद्धशाली बताया है। हालांकि इसकी पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं किया जा सकता। चूंकि शासन द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला को कुंभ कल्प का स्वरूप दिया गया है। इससे राजिम की कला, संस्कृति और सभ्यता की ख्याति भी देश-दुनिया तक फैली है। जिसका मुख्य कारण राजिम में आयोजित होने वाला कुंभ कल्प ही है। यह श्रेय भी राजिम कुंभ कल्प को जाता है।
रायगढ़। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर जुनवानी गांव में गुरुवार देर रात एक हाथी ने गांव में उत्पात मचाया। हाथी ने तीन मकान और एक मकान के बाउण्ड्री को तोड़ दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के बंगुरसिया-जुनवानी क्षेत्र के जंगलों में पिछले लंबे समय से हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुनवानी गांव में गुरुवार देर रात तकरीबन 3 बजे एक नर हाथी ने गांव में दस्तक दी। इस दौरान भोजन की तलाश में हाथी ने एक-एक करके तीन घरों को तोड़ दिया है। हाथी ने जिनके मकानों को तोड़ा उनमें बसंत मालाकार, हरिहर मैत्री, शांति बाई यादव के अलावा महावीर साहू के मकान को तोड़ा है। इस घटना में घर में सो रही शांति बाई यादव के पैर में चोट लगने की वजह से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाथी कभी भी रिहायशी क्षेत्र में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए वापस जंगलों में लौट जाते हैं।
रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल के नेतृत्व में बीती रात एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा, माना व विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना तेलीबांधा, माना एवं विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं होटलों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान थाना माना क्षेत्र में स्थित बर्न हॉउस कैफे में अवैध रूप से शराब पिलाते कैफे के मैनेजर सूरज जाटवर के कब्जे से 02 बॉटल शराब/बीयर, थाना तेलीबांधा क्षेत्र के व्ही. आई. पी. रोड स्थित को पी को कैफे में अवैध रूप से शराब बिक्री करते/पिलाते कैफे के मैनेजर फ्रेंकी महू के कब्जे से लगभग 10 लीटर शराब/बीयर तथा थाना विधानसभा क्षेत्र में स्थित द सोशल ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते/पिलाते ढ़ाबा संचालक हरविंदर पाल के कब्जे से 02 बॉटल शराब जप्त कर तीनों के विरुद्ध थाना माना, तेलीबंधा एवं विधानसभा में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. सूरज जाटवर पिता दयाराम जाटवर उम्र 23 साल निवासी माना कैम्प रायपुर। 02. फ्रेंकी महू पिता पीयूष उम्र 37 साल निवासी विशाल नगर थाना तेलीबांधा रायपुर। 03. हरविंदर पाल सिंग पिता स्व. सरदार थान सिंग उम्र 58 साल निवासी महावीर नगर अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।
रायपुर। एल.डब्लू.ई. जिला सुकमा का ग्राम पूवर्ती ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जो कि काफी संवेदनशील होने के साथ ही काफी दुर्गम भी है। राज्य में नवगठित सरकार द्वारा सतत् रूप से इन क्षेत्रों के बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जिला सुकमा के भ्रमण के दौरान सुदूरवर्ती ग्राम पूवर्ती में स्थित पुलिस बेस कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पुलिस बेस कैम्प में सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए सोलर हाई मास्ट एवं सोलर पावर प्लांट संयंत्रों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु क्रेडा एवं जिला प्रशासन सुकमा को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय कर तत्काल ग्राम पूवर्ती के बेस कैम्प में ’नियद नेल्ला नार योजना’ अंतर्गत 4.8 किलोवॉट एवं 1.2 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 01 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शासन की इस पहल से अब ग्राम में सुरक्षा के लिए स्थापित एवं संचालित पुलिस बेस कैम्प में 24 घन्टे बिजली तथा रात्रि में निर्बाध रूप से प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे अब रात्रि के समय सुरक्षात्मक गतिविधियों में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। शासन के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से ग्राम के रहवासी तथा पुलिस बेस कैम्प में काफी हर्ष व्याप्त है, संयंत्रों के स्थापना हेतु ग्रामीणों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर से गुजरने वाले रिंग रोड में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवम् सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था संचालन हेतु यातायात को बातचीत कर खतरनाक ढंग से नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिंद्र कुमार चौबे के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी एवं करण कुमार ऊके के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा हर शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर 1 व रिंग रोड नंबर 2 में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 09 ऑटो एवम् 03 ट्रक कुल 12 वाहनों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 283 के तहत सख्त कार्रवाई किया गया।
रायगढ। 28 फरवरी की सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए में रहने वाली युवती के घरवालों को युवती को बंधक बनाकर एक लाख फिरौती की मांग का मैसेज आया। गंभीर वारदात पर हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर 24 घंटे के भीतर बालिका को बिलासपुर से सुरक्षित ढूंढ निकालकर युवती की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कल 28/02/2024 के सुबह थाना चक्रधरनगर में 20 वर्षीय लापता युवती के परिजन थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप किए जाने की जानकारी देते हुए युवती के बंधक बनाकर रखे होने के फोटोग्राफ्स और किडनैपर्स के रूपयों की मांग वाले मैसेज दिखाया गया। परिजन बताए कि उनकी लड़की चक्रधरनगर क्षेत्र में उसकी सहेली के साथ किराए मकान लेकर पढ़ाई करती है । 27 फरवरी के दोपहर लड़की फोन कर घर आ रही हूं बताई और शाम तक घर नहीं पहुंची थी। शाम करीब 7:00 बजे लड़की के मोबाइल से मैसेज आए जिसे देखकर सभी चौंक गए। मैसेज में लड़की के आंख पर पट्टी और हाथ, पैर बंधे हुए फोटोग्राफ शेयर किया गया था और लड़की को छोड़ने के लिए एक लाख रूपये की मांग की गई थी। लड़की के परिजन काफी डरे हुए थे। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें लड़की को सकुशल बरामद करने का दिलाशा देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कारण कराया गया। संवेदनशील एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम द्वारा युवती के मोबाइल लोकेशन,सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए तत्काल बिलासपुर रवाना हुई। जहां रेलवे स्टेशन के पास युवती मिली जिसे सुरक्षित एक टीम थाने लेकर आई।
रायपुर। प्रार्थिया पूजा मालु पति आशीष मालु निवासी दुर्गा प्रोविजन स्टोर के पीछे ठाकुर गली लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर के द्वारा दिनांक 24.01.2024 को 06 नग सोने, 01 नग चांदी की अंगुठी एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला किमती 46000 रूपये को एक्टीवा के डिक्की से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्र. 24/2024 धारा 379 भादवि. पंजीबघ्द कर विवेचना मे लिया गया है। माल मुलजिम पता तलाश दौरान दिनांक 24.02.2024 को आरोपी प्रतीक सोनी पिता स्व. राम युधिष्ठिर सोनी उम्र 36 साल सा. विजय नगर लमती म.न. 08 कचना सिटी महर्षि विद्यालय के पीछे थाना गोहलपुर जबलपुर म.प्र. हाल पता जागृति नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर छ.ग. को संदिग्ध हाल में पंडरी कपडा मार्केट मे मिलने पर संदेह के आधार पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया।
कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर युवक ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए के नीचे कटकर जान दे दी। घटना के बाद यात्री ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और कोरबा आरपीएफ को दी गई। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12:05 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से निकल ही रही थी, तभी एक यात्री ने युवक को ट्रेन से उतरते देखा। हालांकि उसे ये अंदाजा नहीं था कि युवक खुदकुशी करने की मंशा से ट्रेन से उतर रहा है। देखते ही देखते युवक पहिये के नीचे चला गया। जिसके बाद ट्रेन के पहिये से कटकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद यात्री ट्रेन को रोका गया। स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। मौके पर RPF भी पहुंची। शव को पटरी से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया। मृतक की जेब से आई कार्ड मिला है, जिसमें बलौदाबाजार निवासी बिश्राम वर्मा लिखा हुआ है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
कोरिया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला जेल बैकुंठपुर में निरूद्ध बंदियों के समुचित चिकित्सकीय उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिंह एवं डॉ. नीलाभ देवनाथ को अस्थायी रूप से जिला जेल में प्रत्येक माहए सप्ताह के तीन दिन सोमवारए बुधवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे यानी दो घण्टे अनिवार्य रुप से सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं।
कोरिया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े के अनुंशसा पर विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 50 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत चेरवापारा के ग्राम छरछाबस्ती में देवालय के पास शेड निर्माण, ग्राम अमरपुर में देवीपहरी बेरपारा में शेड निर्माण, ग्राम चारपारा में दुर्गा पण्डाल के पास शेड निर्माण, ग्राम पचायत जमगहना के ग्राम हथवर सुमेर तिराहा में शेड निर्माण, ग्राम जूनापारा सरड़ी में कृष्ण मेंदिर के पास शेड निर्माण, ग्राम आनी के 13 नम्बर वार्ड में दिलबंधु घर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 3-3 लाख, ग्राम चेरवापारा में यादव समाज हेतु मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए 6 लाख, ग्राम पटना में मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, ग्राम सरड़ी गहवां तालाब मे घाट निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपये, ग्राम जटासेमर सनबोथापारा स्कूल प्रांगण में शेड निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख, ग्राम जूनापारा बिषुनपुर में शेड निर्माण, ग्राम सरड़ी बांधपारा में कृष्ण मंदिर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 2.50 - 2.50 लाख रूपये एवं ग्राम सावांरावां में देवालय के पास शेड निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम गढतर में शेड़ निर्माण के लिए 3 लाख एवं ग्राम सांवला में शेड़ निर्माण के लिए 2 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन को क्रियान्वयन एजेंसी एवं संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए 1,000 से 10,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। बेमेतरा जिले में इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7054 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 49 लाख 57 हजार राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार हितग्राही के प्रथम दो बच्चों हेतु संचालित नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में कक्षा दसवी से उच्च कक्षाओं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को 5,000 से 1,00,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में 75 हितग्राहियों को कुल 06 लाख 06 हजार राशि प्रदाय किया गया।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने व समय-समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास द्वारा मय स्टॉफ के नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी। तभी अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा) को एक सफेद रंग के माजदा वाहन कमांक CG-05, AA-5351 के पिछे ट्राली में भरकर बिकी करने हेतु उड़िसा प्रांत की ओर से परिवहन करते हुये आ रहे थे जिसे ग्राम घुटकेल उड़ीसा प्रान्त से बोराई जाने का मेन मार्ग में संदेह के आधार पर रोककर बारीकी से चेक करने पर उक्त वाहन के पीछे एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में पैक कर बंधा हुआ में मनोउत्तेजक मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला जिसे फाड़कर कुछ अंश निकालकर जलाकर, रंगडकर सुघकर देखा गया जो मादक पदार्थ गांजा जैसा प्रतीत हुआ। जिसको समक्ष गवाहों के घटना स्थल में मौके पर ही तौलने पर कुल वजनी 08.340 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,66,800/- रूपये का होना पाया गया उक्त बोरी को गवाहो के समक्ष सीलबंद किया गया एंव एक सफेद रंग के माजदा वाहन कमांक CG-05, AA-5351 पुरानी स्तेमाली किमती करीबन 15,00,000/- रूपये, कुल जुमला 16,66,800/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस. एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01 अजय कुमार ध्रुव पिता रमेश कुमार ध्रुव उम्र 24 वर्ष साकिन बलियारा थाना अर्जुनी 02. गंगाराम ध्रुव पिता आशाराम ध्रुव उम्र 45 वर्ष साकिन बलियारा थाना अर्जुनी जिला
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवम थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और जरूरी वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के आरोपियों के केस के बारे में चर्चा की गई। बैठक में, पुलिस महानिरीक्षक ने सरकारी नीतियों के अनुसार, ऑनलाइन सट्टा के आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि केसों की जांच त्वरित और निष्पक्षता से की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को सख्ती से ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध क्रियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिए है। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा ऑनलाइन सट्टा प्रकरणों में आरोपियो के गिरफ़्तारी और जमानत पर छुटने के संबंध में जानकारी ली, उनके संपत्ति के संबंध में भी जानकारी लेकर संपत्ति के विलयन के संबंध में निर्देशित किया, जो ऑनलाइन सट्टा के केस में साबित होते हैं। भारत से अन्य देश में रहने वाले भगोड़े अपराधियो के संबंध में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने संबंधी अन्य निर्देश भी दिए। उपरोक्त मीटिंग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुमनि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदम तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनिकराम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम जिला दुर्ग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। दुर्ग रेंज पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे किसी भी ऑनलाइन सट्टा या अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सतर्क रहें और सक्रियता से सहयोग करें।
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के भैंसापसरा गांव के एक घर में आगजनी से हुई मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा कर दिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि भैंसा पसरा गांव में कमला साहू के परिवार में बेटा सोनू, बेटी रानू और नातिन संध्या साथ रहते थे। इनके पड़ोस में करन बघेल उर्फ भुखऊ (23) और दौलत सोनवानी (26) रहते हैं। दोनों आदतन बदमाश हैं। दोनों युवक अक्सर साहू परिवार से विवाद करते थे। परिवार इन्हें गुंडागर्दी करने से मना करता था जिससे गुस्साए आरोपियों ने घर में आग लगा दी। साहू परिवार को तंग करने के लिए करन और दौलत कभी घर के बाहर सूख रहे कपड़े फाड़ देते, तो कभी गाली गलौज करते। दोनों आरोपियों को परिवार ने हुल्लड़ करने, कपड़े फाड़ने और वहां बैठने से मना किया था। जिसके बाद दोनों उस वक्त तो वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने इसका बदला लेने का प्लान बना लिया। 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात को आरोपियों ने मौका देखकर घर में आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आगजनी में कमला साहू (60 वर्ष) और बेटे सोनू साहू (28 वर्ष) जिंदा जल गए। वहीं कमला की बेटी रानू साहू (34 वर्ष) और नातिन संध्या साहू (10 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को रायपुर में भर्ती कराया गया है।
रायपुर। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नालंदा परिसर स्थित कला केंद्र आकार लेने लगा है। कला केंद्र का तेजी से निर्माण किया जा रहा है और मार्च महीने से संचालन शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में बच्चे और युवाओं को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिससे वे हुनरमंद बन सकेंगे। कला केंद्र का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर किया जाएगा और प्रशिक्षर्थियों के लिए पंजीयन की भी सुविधा होगी। केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है। जहां प्ले आर्ट मेहंदी, बासुरी, तबला, हारमोनियमा, बैंजो वादन आदि कलाओं है। प्रशिक्षण के साथ साथ लोक संगीत, पियानो और गिटार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यहां डांस, जुंबा इत्यादि भी प्रशिक्षण मिलेगा। परिसर में वार्किंग एरिया भी बनाया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नालंदा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने शहरवासियों के लिए कला केंद्र बनाने के निर्देश दिए। इससे कलाकारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लोगों को विभिन्न विधिओं का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। कला केंद्र परिसर में गाने की रिकाॅर्डिंग के लिए कक्ष का निर्माण किया गया है। जहां पर गाने की रिकाॅर्डिंग की जा सकेगी और परिसर में मंच होने से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जा सकेगी।
रायगढ़। कल रात थाना जूटमिल में महिला द्वारा जूटमिल में रहने वाले सुजीत थापा पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला आवेदन देकर बताई कि मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पति के लड़ाई झगड़ा से परेशान होकर वर्ष 2014 में अपने बच्चों के साथ रायगढ़ आकर मजदूरी कर गुजर बसर कर रही है। काम के दौरान वर्ष 2017 में सुजीत थापा से जान परिचय हुआ। सुजीत थापा फास्ट फूड (मोमोज) बनाने का काम करता था। दुकान खोलेंगे कहकर मित्रता बनाया और जनवरी 2018 में अपने किराया मकान में ले जाकर शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। सुजीत थापा अविवाहित होना बताया था बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला। धीरे-धीरे सुजीत के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा, सुजीत छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा गाली गलौज करने लगा। अब सुजीत शादी नहीं करूंगा कह कर घर से निकाल दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी सुजीत थापा पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपी सुजीत थापा पिता चंद्र बहादुर थापा उम्र 40 वर्ष जूटमिल को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बलौदाबाजार। जिले में रफ्तार का कहर जारी है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि पूरी घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है. जहां साइकल सवार बच्चे को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. घटना के बाद सुहेला के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने किया चक्काजाम कर नाराजगी जाहिर की है. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही।
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से गैर शैक्षणिक कार्यो में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्कूल हेतु कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण, सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार गैर शिक्षकीय कार्यो में संलग्न सभी शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त कर, उन्हें उनके मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य हेतु कार्य मुक्त किया जाए। संलग्नीकरण समाप्त किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र सात दिवस के भीतर संचालक लोक शिक्षण को अनिवार्यतः प्रेषित करें। इस निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। जारी निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन को बहुधा यह शिकायत प्राप्त होती है। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न है, गैर शिक्षकीय संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा था कि संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न हैं और गैर शैक्षणिक संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, इस आशय की शिकायत प्राप्त हो रही थी। स्कूल शिक्षा मंत्री से शिकायकर्ताओं ने स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
रायपुर। भारतीय सेना में काम करने का सपना छत्तीसगढ़ के नौजवानों का पूरा हुआ है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं । छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को इसमें सफलता मिली है। यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित की गई थी। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में 5532 कैंडिडेट ने भाग लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अग्निवीर क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट 1-2 दिनों के भीतर आ जाएंगे। फिलहाल तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं। सीएम साय ने कहा, भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित प्रदेश के 870 युवाओं को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश सेवा के लिए आप सभी का ये उत्साह, ये जज़्बा सराहनीय और स्वागतेय है। मां भारती के वीरों, आप सबको पुनः खूब बधाई। जय हिंद
Adv