जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने कोरबा जिले के अशोक कुमार अगरिया के जीवन में नई दिशा और नया आत्मविश्वास भर दिया है। वर्षों से राजमिस्त्री कार्य करते आ रहे अशोक कुमार अपने पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहते थे, किंतु उपयुक्त प्रशिक्षण और संसाधनों की कमी उनके मार्ग में बड़ी बाधा थी।
2047 के विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की बिजली बनेगी सबसे बड़ी ताकत - विधायक ललित चन्द्राकर
तत्काल तारीख बढ़ाकर वंचित किसानो का धान खरीदें सरकार
वारदात के बाद त्वरित घेराबंदी कर मुख्य आरोपी किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज। ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगा सकते हैं। लखनऊ के कुछ उच्चाधिकारियों ने शंकराचार्य से संपर्क कर उन्हें मनाने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारी शंकराचार्य से माघी पूर्णिमा पर संगम में स्नान के लिए आग्रह कर रहे हैं। शंकराचार्य ने स्नान करने के लिए कई शर्तें भी अधिकारियों के सामने रख दी हैं।
रायपुर- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार में कार्यरत श्रीमती अंदरबती जाल 28 मार्च 2025 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुई ।
श्रीमती अंदरबती जाल ने बताया कि वे 18 मई 1994 को वि वि में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ की । आप ने वि वि में लगभग 32 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। इसके पूर्व आप वि वि में दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए है प्रदीप मिश्र वर्तमान में आप छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव थे ने बताया कि वे पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार के सेवानिवृत सम्मान समारोह में उपस्थित थे पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार परिवार द्वारा श्रीमती अंदरबती को सम्मान के रूप में शाल श्रीफल ट्रेवलिंग बैग , चांदी की आभूषण एवम उपहार के साथ सेवानिवृत होने के उपलक्ष में शुभकामना देते हुए बिदाई दी गई l इस, अवसर पर प्रभारी ग्रंथपाल डॉ पूर्णिमा कुमारी, अतिथि ग्रंथपाल श्री महेंद्र कुमार पटेल, श्री नवीन कुमार ताम्रकार, डॉ सुधा शर्मा, डॉ कीर्ति जाचक एवम श्रीमती सरोज शर्मा, कु वंदना ध्रुवे, श्री भानुप्रताप राठिया, श्रीमती सुनीता बैस, श्री दीपक कुमार, गजेंद्र वर्मा, संजय ठाकुर, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सेवानिवृत कर्मचारी श्री राधेश्याम साहू, श्री प्रदीप मिश्र एवम श्री शिरीष द्विवेदी आदि उपस्थित थे l
छतीससगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव तीर्थराम यादव जी एवं रविशंकर वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारीयों की अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी और उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान कराने के लिए मिलना चाहतें हैं l
किंतु मुख्य मंत्री जी से मिलने का समय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए जनदर्शन में मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करना चाहते हैं ज्ञातब्य हो की नई सरकार के गठन उपरांत अब तक संभवतः पांच या छ्ह जन दर्शन ही हुए हैं छत्तीसगढ़ की जनता से और जन जन से जुड़ने के लिए जनदर्शन अति आवश्यक है विदित हो कि रायपुर कलेक्टर जी का जनदर्शन नियमित रूप से लग रहा है
गौर तलब है कि रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के कुलपति जी और कुलसचिव के संज्ञान में सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने के लिए पत्र देकर समाधान करने के लिए निवेदन करते थक गए हैं किंतु कर्मचारियों की समस्यायें यथावत बनी हुई है l जब तक हड़ताल और आंदोलन ना करो समस्याओं का निराकरण नहीं होता है , वि वि स्तर की मांगें भी पूरी नहीं की जाती हैंl वि वि की इन्ही छोटी छोटी समस्याओं को लेकर को लेकर छत्तीसगढ़ यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहते हैं l
सड़क चिरचारी - छुरिया ब्लॉक क्षेत्र के हाइवे नेशनल पर ग्राम घोरतलाव में 22 जनवरी को श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के सभी लोगों की भारी संख्या में बच्चे , बूढ़े , नौजवान और महिलाएं शामिल हुए । शोभा यात्रा पर भजन कीर्तन करते महावीर तालाब से निकालकर गांव भ्रमण किया गया। जिसमें सुनील बावनथडे , दिनेश सहारे धनेंद्र कोठारी अजय मेश्राम राजेंद्र कमरे शैलेन्द्र खरे नारायण लहरें हेमंत मुगकर जियालाल लाडे खेमराज सहारे आर्यन सहारे विवेक लाडे डिकेश सहारे एवं सभी गांव के गणमान्य लोग शामिल रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उर्जा सचिव और बिजली कंपनियों के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव अवकाश पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को उनकी जगह उर्जा सचिव और बिजली कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं. बताया जा रहा कि भाजपा का गमछा पहनकर मतदान केंद्र के अंदर जाने और महापौर एजाज ढेबर के फूड पैकेट बांटने को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. झड़प की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए और मामला शांत कराया गया. उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिए गए हैं. मजिस्ट्रेट लेवल के अधिकारी भी तैनात हैं. मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है.
बिलासपुर। सुबह की पाली में देर से और शाम को अनुपस्थित रहने वाले जिला अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है. एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं. सिविल सर्जन कई बार बोल चुके हैं कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ाई बरती जा रही है. ऐसे में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, सितम्बर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस का रिकार्ड को चेक करने के बाद काम में देरी से पहुंचने और काम से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. इधर डॉक्टरों का आरोप है कि ओवर ड्यूटी करने, सरकारी छुट्टी के दिन को भी अनुपस्थित बताया जा रहा है.
रायपुर, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत देश में वर्ष 2025 तक टी.बी. रोग जड़ से समाप्त करने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना है। टी.बी. उन्मूलन समुदाय के सहयोग के बिना संभव नहीं है। टी.बी. के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज टी.बी. उन्मूलन के लिए चलाई जा रही एलाइस परियोजना के राज्य स्तरीय प्रसार कार्यक्रम में उक्त बाते कही।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है, जिससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में एबी मीडिया हाउस के सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का शुभारंभ किया।
रायपुर। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है।
रायपुर शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।
राजनांदगांव। जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने शहर के चिखली के लक्ष्मीबाई वार्ड नंबर-10 में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर रोक, जिले के कोने-कोने में चल रहे अवैध खनन पर रोक तथा शहर में खुले आम बिक रहे अवैध शराब पर रोक लगाकर कार्यवाही करने के लिए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, संभाग आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधीश के नाम तहसीलदार मनीष वर्मा को ज्ञापन सौपा है।
Adv