रायपुर। राजधानी के सरोना में गौमांस बेचने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त सूचना डीडी नगर स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर रोकने की कोशिश किया गया, किन्तु उक्त वाहन चालक तेजगती से वाहन चलाकर भागने लगा। उक्त वाहन का पीछा किया गया, जो भैसथान सरोना में जाकर रूका तथा वाहन में सवार चालक फरार हो गया। वाहन चेकिंग करने पर उक्त वाहन में तीन भैस मिला जो क्रुरतापूर्वक भरकर लाया जा रहा था। मौके पर कुरैशी डेयरी फार्म चेक करने डेयरी के आंगन में उपस्थित फ्रीज में 238 ग्राम मांस व गंजी में उबला हुआ 378 ग्राम मांस मिला जिसे गौमांस होने की संभावना पर जप्त जांच के लिए भेजा गया। डेयरी के पीछे खुले स्थान पर खुले में सिर व पैर बरामद हुआ जिसे गौमांस होने की संभावना पर जप्त किया गया। डेयरी के आंगन में रखे गंजी के अंदर बिरयानी बनकर रखा हुआ था, जिसके अंदर पका हुआ 82 ग्राम मांस का टूकड़ा बरामद किया गया, जिसे गौमांस होने की संभावना पर जप्त कर जांच के लिए भेजा गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, १0 घटित होना पाये जाने पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 70/25 पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण के फरार आरोपी आमिर कुरैशी एवं कलीम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण में माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में अपुअ पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन के हमराह थाना प्रभारी डीडी नगर के साथ सउनि महेन्द्र मिश्रा, आरक्षक 2462 देवेन्द्र साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। आरोपियों के नाम -- 0. आमिर कुरैशी पिता मुस्तकीम कुरैशी उम्र 20 वर्ष साकिन अग्रोहा कॉलोनी, रायपुरा मकान नम्बर 32 डीडी नगर रायपुर | 02. कलीम खान पिता नासीम खान उम्र 24 वर्ष साकिन बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी ब्लॉक एस-4, बंगाली दुकान के बाजू में थाना टिकरापारा रायपुर |
कोरबा। जिले में चूहा मारने के लिए जहर डाले गए टमाटर की चटनी खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उस टमाटर को महिला के पति ने गलती से गिरा समझकर उपर टोकरी में रख दिया था। मामला कटघोरा थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बिंजरा गांव में कार्तिक राम मजदूरी करता है। उसे फोन पर जानकारी मिली की उसकी पत्नी बसंती की हालत खराब है और उल्टी-दस्त कर रही है। जब मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि कुछ देर पहले ही बसंती टमाटर की चटनी खाई है। पत्नी बसंती को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
भिलाई। बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई के गुड्डू राय को 34 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। वह पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुड्डू राय का पूरा नाम विजय प्रकाश राय उर्फ गुड्डू बिहारी है। वो दुर्ग जिले के भिलाई में शांति नगर सड़क नंबर 5बी मकान नंबर 526 में रहता है। बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस को उसकी पिछले 4 महीने से तलाश थी। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार को जेल भेजा है। हथबंद पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर 2024 को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के केसदा गांव स्थित एक फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार एसपी के निर्देश पर वहां छापेमार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को फार्म हाउस 504 पेटी अंग्रेजी गोवा और 28 पेटी देसी मसाला शराब मिली थी। पकड़ी गई शराब की कुल कीमत 34 लाख 30 हजार रुपए थी। इसमें कुल शराब 4788 बल्क लीटर थी। पुलिस ने जब्ती के दौरान पाया कि शराब मध्य प्रदेश राज्य की निर्मित थी। बोतल में फॉर सेल इन मध्य प्रदेश ओनली लिखा हुआ था। छापेमार कार्रवाई के बाद हथबंद और सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों और गवाहों से पूछताछ की तो पता चला कि यह शराब गुड्डू बिहारी नाम के युवक ने छिपाई है। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वो वहां से फरार हो गया था। पुलिस को उसकी तभी से तलाश थी और रविवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
रायपुर। सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी है, टीला अभनपुर में दूल्हे ने मतदान किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।
जांजगीर-चाम्पा। जिले में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है, जिससे पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। चाम्पा में बस स्टैंड के आगे रामबांधा तालाब के किनारे बारात में शामिल होने गोमदा गांव से आए 2 युवकों साहिल पटेल और रामधन पटेल पर चाकू से हमला किया गया है। घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है, जिसमें 1 युवक रामधन पटेल की हालत गंभीर है। घायल एक युवक ने बताया कि हमला करने वाले बदमाशों की संख्या 15 से ज्यादा थी और 5-6 ने चाकू पकड़ रखा था। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। हमला करने वाले बदमाश, चाम्पा के बताए जा रहे हैं। दरअसल, बम्हनीडीह क्षेत्र के गोमदा गांव से चाम्पा बारात आए थे ,यहां डीजे में नाच रहे थे, तभी बदमाशों ने किसी से मारपीट करने की बात कहते हुए युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इधर, घायल युवकों के बयान से आरोपियों की पहचान होगी और स्पष्ट संख्या आएगी। फिलहाल, 15 से ज्यादा युवकों द्वारा चाकू मारने की बात घायल एक युवक ने कही है।
बालोद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वहीं मतदान से एक दिन पहले बालोद जिले के ग्राम पंचायत धोतीमटोला में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर पुलिस और प्रशासन को घेरा. गांव में देर रात तक काफी हंगामा होने के बाद मतदान कर्मियों को आश्रित ग्राम दारूटोला में शिफ्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक, आश्रित ग्राम दारूटोला में पंचायत का कार्यालय लगने से ग्रामीणों में भारी रोष है. ग्रामीण धोतीमटोला को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था. वहीं अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. देर रात तक ग्रामीण और पुलिस व प्रशासन के बीच ग्रामीणों की जमकर बहस हुई. ग्रामीणों का विरोध देख प्रशासन गांव से वापस लौट गए. वहीं मतदान कर्मियों को दारूटोला में शिफ्ट कर मतदान कराया जा रहा है.
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा और कबाड़ पर कार्रवाई के क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना के आधार पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 14 फरवरी की रात टीआई मोहन भारद्वाज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से आ रहा 14 चक्का ट्रक (क्रमांक ओड-09 जी 9817) अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस ने काशीराम चौक के पास ट्रक को रोका और जांच की। गवाहों की उपस्थिति में ट्रक के डाला बॉडी को चेक किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के लोहे के टुकड़े लोड थे। वाहन चालक दुर्गा यादव से इस संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई उपयुक्त जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक को थाने लाया गया। पुलिस ने वाहन में लोड करीब 30 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, को जप्त कर लिया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने आरोपी दुर्गा यादव (पिता टिल्लू यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी चकबरा, थाना रानी की सराय, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक बंशी रात्रे और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध कबाड़ व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों में हड़कंप मच गया है।
राजनांदगांव। जिले के किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। सोसाइटी में बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है जिसको लेकर उन्होंने वोट नहीं देने की बात कही है। जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टीकम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि या तो धान का पूरा भुगतान करें या फिर वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसी मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका ने भी बड़ी संख्या में किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि 19 से 31 जनवरी के बीच धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य और अंतर राशि तत्काल दी जाए। पूर्व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और विधायक भुनेश्वर बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 72 घंटे में भुगतान का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। किसान न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान हैं।
रायपुर। CM विष्णुदेव साय दिव्यांग युवक-युवती सामूहिक विवाह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, सीएम विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें "भांचा" के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "श्रीरामलला दर्शन योजना" के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में 'छत्तीसगढ़ पवेलियन' की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में अवैध गांजा तस्करी करते दो अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 19.270 गांजा बरामद किया गया है. दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर पहुंचे थे. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन में आज जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंम्बर 1 में महिला शौचालय के पास दो संदिग्ध लोगों को बैठे देखा. दोनों अपने साथ एक पिट्टू बैग रखे हुए थे. चेकिंग करने पर बैग के अंदर से 19.270 किलो गांजा बरमाद हुआ. जिसकी कीमत 3,85,400 आंकी गई है. दोनो आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है.
मुंगेली। बड़ी कार्रवाई पुलिस ने लोरमी जिले में की है. यहां पंचायत चुनाव के मतदान से पहले लोरमी पुलिस ने 86 लाख के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी तस्कर लालपुर से गांजा लेकर खेकतरा प्लाट की ओर गांजा परिवहन कर रहे थे. मुखबिर सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. मौके पर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राज साहू बताया. उसके साथ एक नाबालिग भी था. चेकिंग करने पर गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.
रायगढ़। रायगढ़ में ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें शूरा रिटेल अमेजाॅन पार्सल ऑफिस के तीन लोगों ने मिलकर साढ़े 5 लाख रूपए की ठगी की है। घटना की जानकारी लगने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक चांदमारी में रहने वाला आकाश गुप्ता 27 साल शूरा रिटेल अमेजाॅन ऑफिस में पिछले 1 साल से मैनेजरा के पद पर काम कर रहा है। उसने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके अंडर में करीब 30 लड़के हैं, जो डिलवरी ब्वाॅय का काम करते हैं। हर रोज शाम को पार्सल का रूपए लाकर ऑफिस में उसके पास जमा करते हैं। जिसे अगले दिन आकाश को उन रूपए को बैंक में जमा करना होता है। 27 अक्टूबर 2024 को डिलवरी ब्वाॅय पार्सल का 5 लाख 50 हजार रूपए उसके पास जमा किए। तभी उसका सिनियर एरिया मैनेजर शिवेन्द्र सिंह ने उसे कहा कि अगले दिन आकाश को दूसरा काम करना है। उन रूपए को शूरा रिटेल ऑफिस के एरिया मैनेजर किशन तिवारी को दे दे, उन रूपए को किशन व निमेश रजक बैंक में जमा कर देंगे। ऐसे में आकाश ने 5 लाख 50 हजार रूपए को बैंक में जमा करने के लिए किशन व निमेश को दे दिया। 28 अक्टूबर को आकाश ऑफिस के किशन व निमेश से बैंक रसीद मांगा, तब उन्होंने रूपए जमा कर देने की बात कही। ऐसे में आकाश ने इसकी जानाकरी सिनियर मैनेजर शिवेन्द्र को दे दिया, लेकिन 14 फरवरी 2025 को शूरा रिटेल के मालिक मोहित माथुर द्वारा आकाश को मोबाईल पर बताया गया कि 5 लाख 50 हजार रूपए जमा नहीं हुए हैं।
कोरबा। कोरबा में एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना उरगा हाटी मुख्य मार्ग के कुरुडीह के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उरगा थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे तभी कुरुडीह मोड़ पर हादसा हुआ, दोनों ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, घटना में 1 घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान मोती सागर पारा निवासी प्रेमलाल केवट (32) और उनके भतीजे बच्चु केवट के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति संतोष कुमार बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमलाल के भाई राकेश केवट के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, जिसके लिए वे सब्जी लेने गए थे। प्रेमलाल की शादी को 12 साल हो गए थे और उनके कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे। कुरुडीह मोड़ पर ट्रेलर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे प्रेमलाल और बच्चु ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रायगढ़। रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बार फिर से जमकर उत्पात मचाया है। बंगुरसिया समेत आसपास के 4 गांव में 9 कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा हाथी ने घरों में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाते हुए केला की फसल को बर्बाद कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकलकर भगोरा गांव के बस्ती में पहुंचा। यहां खाने की तलाश करते हुए उसने नरेन्द्र यादव व प्रहलाद भोय के घर को ढहा दिया। इसके अलावा यहां ग्रामीणों के केला फसल को भी हाथी ने बर्बाद कर दिया। हाथी के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो हो-हल्ला कर उसे गांव से खदेड़ा गया। तब यहां से निकलकर हाथी चकाबहाल गांव में पहुंच गया और यहां सुरेन्द्र चौहान, अनिरूद्ध खंडेत, संधर धनवार व सुरूज सिदार के भी कच्चे घर को ढहा दिया। यहां भी हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। बंगुरसिया पूर्व की सर्किल प्रभारी प्रेमा तिर्की ने बताया कि जब चकाबहाल के ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया, तो काफी देर बाद हाथी उस गांव से निकलकर बंगुरसिया बस्ती में पहुंच गया। बंगुरसिया में रहने वाले संतोष विश्वकर्मा के अलावा कमला सिदार के मकान को ढहाते हुए वहां रखे चावल को खाने के साथ-साथ कुछ सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।
रायपुर। आदर्श आचार संहिता में आबकारी टीम ने कार्यवाही की है,. मध्यप्रदेश प्रान्त की 72 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा सहित चारपहिया वाहन महिंद्रा थार जप्त किया है। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे, कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग जिला द्वारा 15/02/2025 को ग्राम कन्हेरा थाना अभनपुर में दबिश देकर कन्हेरा निवासी आरोपी त्रिलोक निषाद पिता स्व.पूरन निषाद के आधिपत्य से चारपहिया वाहन महिंद्रा थार क्रमांक CG 07 BH 8118 में रखे हुए 8 नग कार्टून पेटियों में भरा 400 नग पाव मध्यप्रदेश प्रान्त की अवैध गोवा व्हिस्की मात्रा 72 बल्क लीटर कीमत 54000 तथा वाहन मूल्य 800000/- कुल कीमत 854000/- जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजामनतीय धारा 34(2) , 36, व 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में संचालित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात के समय महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। रात में जब ग्रामीणों को इस मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने छानबीन की, तो उन्होंने पाया कि छात्रावास अधीक्षक महिला शिक्षिका के साथ एक कमरे में मौजूद था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक लंबे समय से महिला शिक्षिका को आश्रम में बुलाता था और पूरी रात उसके साथ बिताता था। इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा होती रही थी, लेकिन ग्रामीणों को जब ठोस सबूत मिला, तो उन्होंने कार्यवाही की मांग की। जब प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार से पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि उसने महिला शिक्षिका से कोर्ट मैरिज कर रखी है। लेकिन जब विवेचना की गई, तो पता चला कि रंजीत पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, महिला शिक्षिका अविवाहित थी। छात्रावास में एक महिला शिक्षिका का रहना और अधीक्षक द्वारा झूठी जानकारी देना गंभीर मामला बन गया। प्रशासन ने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
रायपुर। 10 नगर निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए है, वहीं कांग्रेस को शून्य पर आउट होना पड़ा है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायपुर में पूर्व मेयर एजाज ढेबर भी 1500 वोट से पार्षद चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। लोरमी में भाजपा की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, रायपुर में राजेश मूणत कार्यकर्ताओं संग झूमे। रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान (27,000 वोट से विजयी) चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय (6,000 वोट से विजयी) धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा (34,085 वोट से विजयी) राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी कोरबा – संजू देवी राजपूत (45,000 वोट से आगे) बिलासपुर – पूजा विधानी (62,000 वोट से आगे) दुर्ग – अलका बाघमार (15,000 वोट से आगे) रायपुर – मीनल चौबे (1,38,418 वोट से आगे) बीजेपी की जीत के कारण 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
नारायणपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत् नगरपालिका नारायणपुर में निर्वाचन की मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। मतगणना उपरांत सभी विजयी पार्षदों एवं अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। नगरपालिका परिषद नारायणपुर में अध्यक्ष पद हेतु 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी इंद्रप्रसाद बघेल द्वारा इंडियन नेशनल कांगेस के प्रत्याशी सुनिता मांझी को 1282 मतों से हराकर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 01 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिता कोरेटी को 32 मतों से हराकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी जयसवाल वट्टी विजयी हुए हैं। इस प्रकार वार्ड क्रमांक 02 में हेमलता माने को 53 मत, नितू देवनाथ को 281 मत, रीता मण्डल को 501 मत और शालिनी कर्मकार को 49 मत प्राप्त हुए हैं, इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रीता मण्डल विजयी घोषित हुई हैं। वार्ड क्रमांक 03 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अजहरी कातुन अली को 263 मत और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगीता जैन को 434 मत, वार्ड क्रमांक 04 में इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्यशी पूर्णिमा बघेल को 329 मत और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृति पोटाई को 671 मत, वार्ड क्रमांक 05 में अनिता सेठिया को 319, हेमलता राणा को 37 और संतोष कुमार गोटा को 446 मत, वार्ड क्रमांक 06 में प्रतिमा ठाकुर को 240, संजय नंदी 460 मत और अर्जुन देवांगन को 224 मत मिले हैं। वार्ड क्रमांक 07 में कमलापति मिश्रा को 468 मत, प्रमोद नैलवाल को 417 मत, वार्ड क्रमांक 08 में मिथलेश्वरी पटेल को 257, नेहा कश्यप को 482 मत, वार्ड क्रमांक 09 में बोधन देवांगन को 289, जयप्रकाश शर्मा को 333 मत, वार्ड क्रमांक 10 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवगन नाग को 210, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्यशी विजय सलाम को 530, वार्ड क्रमांक 11 में रमशीला नाग को 179, सोनिका पोर्ते को 141, वार्ड क्रमांक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण गोलछा को 518, इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्यशी रूपेश देवांगन को 242 मत, वार्ड क्रमांक 13 कौशल कुमार बघेल को 394, पिलाबाई टेकाम को 14 और तरूण कुमार देहारी को 307 मत, वार्ड क्रमांक 14 में अरविंद पोटाई को 276 और गोविंद राम भोयर को 416 मत, वार्ड क्रमांक 15 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत कुमार पात्र को 660, राखी राना को 174 और संजय कुमार ध्रुव को 62 मत मिले हैं। रिटर्निंग आफिसर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा नगरपालिका परिषद के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण दिया गया।
रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है। यहां करीब 69.68% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने गए। यहां वार्ड नंबर 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके थे।
रायपुर से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत लगभग तय हो गई है। वहीं दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे 70 हजार से ज्यादा वोट से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा, 3 वार्डों में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी जीत चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर और उनकी पत्नी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं। रायपुर नगर निगम में भाजपा का खाता खुला वार्ड नंबर 9, मोती लाल नेहरू वार्ड- बीजेपी के गोपेश साहू 55 वोट से जीते वार्ड नंबर 7, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड से- भाजपा खेमकुमार सेन जीते वार्ड-10, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से भाजपा प्रत्याशी देवदत्त द्विवेदी जीते। जानें मीनल चौबे की सियासी सफर मीनल चौबे की गिनती तेजतर्रार महिला नेत्री के रूप में होती है। वो तीन बार बीजेपी पार्षद रह चुकी हैं। वो रायपुर नगर निगम में निर्वतमान नेता प्रतिपक्ष और सीनियर पार्षद हैं। स्नातक की शिक्षा प्राप्त 53 वर्षीय मीनल संगठन में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति में कदम रखा। वो लूना पर सवार होकर कॉलेज की छात्राओं की मांग को लेकर हर जगह डटे रहती थीं। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के रूप में भाजपा महिला मोर्चा में लगातार सक्रिय रही हैं। पिछले दो दशक से राजनीति में सक्रिय मीनल बीजेपी जिला की कमान संभालने से लेकर प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व निभा चुकी हैं। हर चुनाव में अपने वार्ड से भाजपा को काफी बड़े अंतर से लीड दिलाने में सफल रही हैं। 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
Adv