बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा

    12-Feb-2025

    रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की।  इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

  • 108 एम्बुलेंस का चालक नौकरी से बर्खास्त, मारपीट का आरोप

    12-Feb-2025

    कोरबा। 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक (मैनेजर) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और उसकी महिला साथी ने मिलकर जिला प्रबंधक प्रिंस पांडे का पहले अपहरण किया. दोनों ने मिलकर प्रिंस के साथ मारपीट की और उसे एक घर में बंद कर दिया. मामले में कंपनी ने आरोपी ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है. साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. जानकारी के मुताबिक, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर में कार्यरत प्रिंस पांडे कोरबा में 108 सेवा का जिला प्रबंधक है. कुछ समय पहले प्रिंस ने 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था. बताया जाता है कि मोतीलाल आदतन शराबी है. निलंबन की कार्रवाई से नाराज मोतीलाल ने महिला साथी किरण चौहान के साथ मिलकर पहले प्रिंस पांडे का अपहरण किया. पीड़ित युवक को मेडिकल कॉलेज परिसर ले जाकर उसके साथ मारपीट की. जब पिटाई से प्रिंस बेहोश हो गया तो आरोपियों ने दादर के पास एक घर में उसे बंद कर दिया. प्रिंस ने होश आने के बाद अपने दोस्त और कोरबा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित ने पुलिस को अपना लोकेश शेयर किया. जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को छुड़ाकर लाई. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

  • रायपुर में CA ने किया सुसाइड

    12-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो एक सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के अंडर में कार्यरत था। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

  • पानी टैंकर ने कुचला, लकवाग्रस्त मरीज की मौत

    11-Feb-2025

    जांजगीर चांपा। जिले में एक सड़क हादसे में लकवाग्रस्त व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास की यह घटना है, जहां एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो लकवा बीमारी से पीड़ित थे और लाठी के सहारे चल रहे थे। अकलतरा से पानी का छिड़काव करके लौट रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे संतोष के सिर पर टायर चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने टैंकर के शीशे भी तोड़ दिए। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों ने 5 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि तहसीलदार के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच जारी है। 

  • लोक कलाकारों का एक वर्ष से भुगतान नहीं हुआ, आर्थिक स्थिति हुई डावांडोल

    11-Feb-2025

    भिलाई। छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध कलाकार नवल दास मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग से लोक कलाकारों को एक वर्ष से भुगतान नहीं होने की जानकारी देते हुए मांग की है कि सभी कलाकारों का जल्द से जल्द समस्त भुगतान किया जाए। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन, लोकगीत गायक, गीतकार, संगीतकार आकाशवाणी दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार नवल दास मानिकपुरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के कलाकारों को छला जा रहा है।   उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हजारों कलाकारों से सांस्कृतिक कार्यक्रम करा लेने के बाद पिछले एक वर्ष से भुगतान के लिए संस्कृति विभाग का चक्कर काटने विवश हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक कला दल को प्रदेश के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आदेश देकर भेजा गया था। कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद सभी दस्तावेज मय फोटोग्राफ विभाग में जमा करा लिया गया है। उसके बावजूद आज एक वर्ष से भी अधिक समय होने जा रहा है कलाकारों को अपनी पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवल दास मानिकपुरी ने अपने ज्ञापन में बताया है कि कार्यक्रम के पश्चात अपने सहयोगी कलाकारों का भुगतान करने के लिए कला दल संचालक लोगों से ब्याज में कर्ज लेकर भुगतान कर देते है।  इसके पीछे आशय यह रहता है कि संस्कृति विभाग से जल्द मानदेय राशि मिल जायेगी और लिए गए कर्ज को वापस कर देंगे। लेकिन शासकीय भुगतान में लगातार देरी होने से संचालक को ब्याज भरना मजबूरी हो जाती है। उन्होंने कहा है कि संस्कृति विभाग से कला दल को जितनी मानदेय राशि निर्धारित की गई है वह भी बहुत ही कम है उससे ज्यादा तो कलाकार ब्याज भरना पड़ता हैं। मुख्यमंत्री साय द्वारा प्रति कला दल को वर्ष में 24 कार्यक्रम देने की घोषणा का स्वागत करते हुए मानिकपुरी ने कहा कि सभी कलाकारों का इससे सशक्तिकरण होने की उम्मीद है लेकिन दूसरी तरफ साल भर के बाद भी भुगतान नहीं किये जाने से कलाकारों का जीवनस्तर बद से बद्तर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर कलाकारों का शासन द्वारा भुगतान नहीं किया जा सकता है तो अच्छा होता संस्कृति विभाग के तरफ से कलाकारों को कार्यक्रम नहीं दिया जाना चाहिए व इस योजना को बंद कर देना चाहिए ताकि यहां के भोले भाले लोक कलाकारों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया हैं कि पिछले साल भर से संस्कृति विभाग में रुके हुए मानदेय राशि का भुगतान करने संस्कृति विभाग को निर्देशित कर सभी कलाकारों का कृतार्थ करें। 

  • स्कॉर्पियो पलटने से 4 युवक घायल

    11-Feb-2025

    सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदई के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार युवक सारंगढ़ से सरसींवा मतदान करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में गई है। 

  • भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत सुनिश्चित : बृजमोहन अग्रवाल

    11-Feb-2025

    रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को सपरिवार दुर्गा कॉलेज, मौदहापारा स्थित मतदान केंद्र में नगर निगम चुनाव हेतु मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। मतदान के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केंद्र में सरकार बनाई और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन किया, उसी प्रकार नगर निगमों में भी भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर समेत प्रदेशभर में भाजपा के महापौर एवं अधिकतम वार्ड पार्षद विजयी होंगे, जिससे नगर निगमों में विकास और पारदर्शिता की मजबूत सरकार बन सके और शहरों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सके। 

  • 60 लाख की डकैती का, पुलिस प्रशासन के उड़े होश

    11-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख की डकैती का बड़ा मामला सामने आया है। तीन लोगों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इन लोगों ने ख़ुद को लाल सलाम गैंग का आदमी बता कर वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दो महिला और एक पुरुष को बांधकर डकैती की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। यह पूरा मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है। पुलिस की तमाम टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। चुनावी सुरक्षा की बीच बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। ये डकैत सेना की वर्दी में आए थे। जिसमें चार लोग घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

  • तेलगु परिवार को बंधक बनाकर रायपुर में लाखों की डकैती

    11-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में डकैती हुई है, बदमाशों ने तेलगु परिवार को निशाना बनाया है, जानकारी के मुताबिक पहले बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया फिर 60 लाख रुपए ले उड़े। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी वारदात स्थल पहुंचे है। फ़िलहाल पीड़ित परिवार से पूछताछ जारी है। साथ ही आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे है। वोटिंग के बीच बड़ी वारदात, पुलिस पर उठे सवाल - बता दें कि आज निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई। पुलिस फ़ोर्स शांति पूर्ण मतदान कराने में जुटी रही। इस बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। डकैती के बाद आसपास के लोगों में डर जैसा माहौल बना हुआ है। 

  • पूर्व पार्षद की कार से चांदी की मूर्तियां बरामद

    11-Feb-2025

    दुर्ग। भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर वार्ड में पार्षद पद के लिए उप चुनाव चल रहा है। इस दौरान वोटिंग से एक दिन पहले रात में यहां के पूर्व पार्षद नितेश यादव चांदी की मूर्तियों के साथ पकड़ाएं हैं। इसे लेकर भाजपा के लोगों ने जमकर विरोध किया है। भाजपा समर्थित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और नितेश यादव की कार CG 07 BA 7868 से चांदी की चार मूर्तियां और खाली डब्बे जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक वोटिंग से एक दिन पहले रात में भाजपा और कांग्रेस समर्थित लोग पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए वोट मांगने की अपील करने निकले थे। इसी दौरान देर रात नितेश यादव अपनी कार में वहां गुजरा। भाजपा के लोगों शक हुआ कि वो वार्ड के मतदाताओं को कुछ प्रलोभन देने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन लोगों ने नितेश यादव की कार को घेर लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से चांदी की गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां निकली। 

  • दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

    11-Feb-2025

    रायगढ़: पूंजीपथरा पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को दर्ज दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्बन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 7 फरवरी को पीड़ित युवती द्वारा थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाली है और उसके पिता पूंजीपथरा में व्यवसाय करते हैं। 7 फरवरी को जब वह अपने माता-पिता से मिलने आई, उस समय वे गांव गए हुए थे। शाम को घर की लाइट खराब होने पर उसके पिता के परिचित बब्बन राय (निवासी छपरा, बिहार) को बुलाकर लाइट ठीक कराई गई। उसी रात पड़ोस के एक व्यक्ति ने बोर चालू करने के बाद बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। रात करीब 9:30 बजे बब्बन राय जबरदस्ती घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 38/2025, धारा 64(1), 351(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। Also Read - नगर निगम भिलाई के अधिकारी और कर्मचारी के लिए निकला अनोखा आदेश पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबन उर्फ बब्बन राय (38 वर्ष), निवासी दुर्गावली, थाना मसरक, जिला छपरा (बिहार), हाल मुकाम पूंजीपथरा, रायगढ़ को हिरासत में लिया और 10 फरवरी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूंजीपथरा पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। 

  • पहले मतदान-फिर जलपान : डिप्टी CM अरुण साव

    11-Feb-2025

    रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा, सभी सम्माननीय मतदाताओं को सादर नमस्कार, गरीय निकाय के लिए आज चुनाव हो रहा है, ये चुनाव छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए है। आप सभी सम्माननीय मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने मतदान अवश्य करे। पहले मतदान-फिर जलपान। बता दें कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। रायपुर नगर निगम में सुबह 10 बजे तक 9% वोटिंग का अनुमान है। आधिकारिक आंकड़े थोड़ी देर में जारी होंगे। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। 

  • स्कूल जाने निकला छात्र लापता था, अब सड़ी गली हालत में मिली लाश

    11-Feb-2025

    बिलाईगढ़। 31 जनवरी को घर से स्कूल जाने के नाम पर निकले छात्र की सड़ी लाश 10 दिन बाद चनामुड़ा के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पेड़ पर लटकी सड़ी लाश की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के तौर पर हुई है. मृतक सरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. 31 जनवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया. परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. 

  • IED ब्लास्ट में CRPF जवान की हालत नाजुक

    11-Feb-2025

    दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है. 

  • रायपुर नगर निगम में 2 बजे तक 28.9 प्रतिशत वोटिंग हुई

    11-Feb-2025

    रायपुर। रायपुर नगर निगम में 2 बजे तक 28.9 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। देवेन्द्रनगर निवासी मुकेश खंडेलवाल के पिता जो 94 वर्ष के हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे उनकी बेटी मेघा और पति छगन चौबे ने मतदान के बाद विक्ट्री साइन दिखाया, सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के करीब 25 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। ये कहना है रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी का। उनके मुताबिक वोटिंग करने पहुंचे तो उनके साथ कॉलोनियों के कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि मुझे मेरे मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखा गया। इसके लिए मैं हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करूंगा। उन्होंने कहा की उनके परिवार के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। अब उनका नाम किसी भी मतदाता सूची में नहीं है। 

  • निकाय चुनाव 2025, प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    11-Feb-2025

     रायपुर। प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए मौदहापारा रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

  • जो राम के नहीं वह किसी काम के नहीं: देवांगन

    10-Feb-2025

     देवांगन समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में जुड़े रिश्ते... भीखम

     
     देवांगन समाज ने हेलमेट बाट कर दिया जागरूकता का संदेश
     
    देवांगन समाज ने की आराध्य देवी मां परमेश्वरी की पूजा
    राजनांदगांव/ देवांगन समाज के द्वारा राजनांदगांव में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन मे कहीं नए जोड़ों का रिश्ता तय हुआ इस दौरान आराध्य देवी मां परमेश्वरी की पूजन अर्चन की गई । समाज के आयोजन में पहुंचे देवांगन समाज के प्रदेश सह सचिव भीखम देवांगन ने कहा कि जो राम के नहीं, वह किसी काम के नहीं। यह बातें मंच में सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा। मंच पर दीप प्रज्वलन करते हुए मां परमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात देवांगन समाज के ऊपर मां परमेश्वरी की कृपा बनी रहे ऐसी कामना समाज की पदाधिकारी ने की। भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बनी रहे ऐसी कामना भी की गई। समाज को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि राम हमारे ईस्ट और आराध्य है आज देश का नाम दुनिया में रोशन हो पाया वह भगवान राम की कृपा की वजह से है, इसलिए जो भगवान राम के नहीं वह किसी काम के नहीं ऐसी बातें इन्होंने कही।
    . मंच से समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब समाज को एक माले में पीरोना है। जैसे माला का एक-एक दाना धागे से बंध कर एक जूटता का संदेश देता है वैसे ही समाज के एक-एक सदस्यों को समाज में जोड़कर देवांगन समाज की मजबूती को छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक सूत्र में बांधना है जिससे देवांगन समाज का कार्य और एकजुटता सभी को दिख सके।
          इस अवसर पर पहुंचे पदाधिकारीयो ने समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे समाज को ऊंचाइयों पर ले जाना पदाधिकारीयो की पहली प्राथमिकता है। समाज के प्रदेश सह सचिव भीखम देवांगन ने आयोजन के दौरान ब्लड डोनेट करने वालों को हेलमेट वितरण किया और हेलमेट लगाकर खुद सुरक्षित रहने तथा सामने वाले को भी सुरक्षित रहने के लिए संदेश दिया। कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से पहुंचे अतिथियों को समाज के द्वारा प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
  • 27 फरवरी तक नहीं चलेगी यह पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    10-Feb-2025

     रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी. भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक रेल सेवा बाधित रहेगी.

     
     
    इस दौरान किरंदुल जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501-58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा. 19 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह ही होगा. बता दें कि किरंदुल से ओड़िशा के जैपुर स्टेशन के बीच 219 किलोमीटर और दंतेवाड़ा जिले में कमलूर से बचेली के बीच लगभग 20 किलोमीटर रेललाइन में दोहरीकरण का काम बाकी है. इस सेक्शन में बचेली से किरंदुल के बीच 9.48 किलोमीटर की दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का बचेली-किरंदुल के बीच नई लाइन की जांच के लिए 27 फरवरी को प्रवास प्रस्तावित है.
     
    इसके पहले इन दोनों स्टेशनों के बीच नान इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाएगा. बता दें कि किरंदुल से जैपुर के बीच दंतेवाड़ा-किरंदुल 42 किलोमीटर का रेलखंड अति नक्सल प्रभावित माना गया है. इसे छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दोहरी लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही पूरा कर लिया गया था.
  • 31 नक्सलियों का शव बीजापुर लाया गया, देखें VIDEO...

    09-Feb-2025

    बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों के शव ओर 31 नक्सलियों के शव को चॉपर के ज़रिए बीजापुर लाया गया। नेशनल पार्क एरिया में आज बड़ी मुठभेड़ हुई थी।  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। वहीं, मृत नक्सलियों की शिनाख्त भी की जा रही है। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही ढेर हुए हैं।  इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 217 नक्सलियों को ढेर किया था। अमित शाह ने रविवार को कहा कि, 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। शाह ने यह बात छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने के बाद कही। गृहमंत्री ने कहा कि, भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया। 

  • पैरागाड़ियों की आड़ में शराब तस्करी, 4 तस्कर गिरफ्तार

    09-Feb-2025

    राजनांदगांव। पिकअप में पैरागाड़ी की आड़ में अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने वाहन समेत पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीबन 3 लाख रुपए की शराब जब्त की। शराब परिवहन करते पकड़े गए 4 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को रात्रि अति संवेदनशील क्षेत्र कैम्प कोठीटोला में एमसीपी कार्रवाई की जा रही थी, तभी छोटा हाथी पिकअप वाहन सीतागोटा से आते देखी, जो आईटीबीपी व पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। चालक और उसमें बैठे लोगों से नाम-पता पूछने पर अपना नाम चालक दीपांकर सहारे 21 वर्ष एवं संदीप वाल्दे 35 वर्ष, समीर सहारे 21 वर्ष एवं भूषण उर्फ राम उर्फ कालू 1 वर्ष डोंगरगढ़ मिले। बागनदी पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को चेक करने पर वाहन में खाकी पेटियों में कुल 357 लीटर 840 एमएल कुल जुमला शराब कीमती 2 लाख 81 हजार 80 रुपए मप्र निर्मित शराब मिला, जिसे मौके पर शराब एवं पिकअप वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 03/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

Top