बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • राजनांदगांव नगर निगम में बीजेपी की जीत, महापौर बने मधुसूदन यादव

    15-Feb-2025

    राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम से महापौर बनने पर मधुसूदन यादव को बीजेपी ने बधाई दी। राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।   निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। 

  • भूपेश बघेल के क्षेत्र नगर पंचायत पाटन में बीजेपी की जीत

    15-Feb-2025

    दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है।  दुर्ग में करीब 63.78% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जा रहे हैं। नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती से बीजेपी जीती। विजयी प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ( भारतीय जनता पार्टी) को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

  • कांग्रेस के शेख मुशीर बने पार्षद, चुनाव जीते

    15-Feb-2025

    रायपुर: रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक 2 लाख से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से वे 1 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। इन वार्डों में बीजेपी की जीत नंबर-7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड नंबर-9 पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड​​​​​​नंबर- 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड नंबर- 26 दानवीर भामाशाह वार्ड नंबर-27 पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड नंबर- 56, ले. अरविंद दीक्षित वार्ड शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड से कांग्रेस के शेख मुशीर जीते निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी जीते पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी 1200 वोट से जीत गए हैं। इससे पहले वे MIC के सदस्य भी थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। 

  • एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, नगर निगम चुनाव में BJP ने मारी बाजी

    15-Feb-2025

    रायपुर: वर्तमान महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव हार गए हैं। एजाज ढेबर की हार के बाद अमर गिदवानी और बीजेपी समर्थक थिरके। रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर 1529 वोट से पार्षद का चुनाव हार चुके हैं। एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर की जीत मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से जीत गई हैं। नगरीय निकायों में भाजपा की बंपर जीत छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 4 नगर निगमों में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं 6 पर लीड बनाई हुई है। इसके अलावा कई नगर पालिकाओं और निगमों में भगवा लहराया है। सीएम साय भाजपा की इस जीत से गदगद दिखें।  उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।  बीजेपी की जीत के कारण 1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा 2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास 3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की 4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी 5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान 

  • क्वींस क्लब में गोली चलाने वाले ठेका कारोबारी ने युवती के साथ किया छेड़छाड़

    14-Feb-2025

    रायपुर। भिलाई और क्वींस क्लब रायपुर में तथाकथित पत्रकार दुर्ग निवासी ठेका कारोबारी हितेश पटेल के खिलाफ डीडी नगर थाना में एक और मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के टीटोस क्लब में एक युवती से छेड़खानी करने के आरोप में उसके खिलाफ FIR दर्ज किया है। पुलिस इस मामलें की जांच कर रही है। मगर इस मामलें को दबाने के लिए कई रसूखदार लोग लगे हुए है। जहां पर टीटोस क्लब डीडीनगर थाने क्षेत्र में हितेश पटेल नाम दुर्ग निवासी ने ठेका कारोबारी के काले कारनामे सामने आए हैं। बड़े ठेकेदार रसूखदार होने के साथ बड़ी प्रशासनिक पहुंच की धौंस दिखाकर रायपुर की एक युवती के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. इस घटना का विरोध करने वाले ज्योति के दोस्त को भी जान से मारने की धमकी दिया. खुद को डॉन बताने वाले हितेश पटेल ने पहले भी भिलाई सेक्टर में गोली चलाई। फिर रायपुर क्वींस क्लब में फायरिंग किया.  मामले को दबाने बड़े-बड़े रसूखदार लोग लगे हुए थे। परंतु रायपुर में बैठे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तब जाकर इस मामले में एफआईआर दर्ज हुआ. छत्तीसगढ़ में विष्णु सुशासन की सरकार में अपराधिक उपद्रवी लोगों पर नकेल कई जा रही है. वही पर युवती ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और विशेष थाना क्षेत्र कालीबाड़ी रायपुर में भी शिकायत करी है फिलहाल अपराध दर्ज कर पुलिस अभी आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं पूर्व में हितेश पटेल के नाम से राजातालाब नूरानी चौक निवासी आफताब कुरैशी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने हितेश पटेल के खिलाफ अलग से कत्ल की कोशिश करने पर धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज करवाया था। आफताब के मुताबिक खाने का पार्सल लेने के लिए वह क्लब गया था। इतने में अभिजीत कौर निरंकारी नाम की युवती बाहर आई। वह नशे में लग रही थी, उसने हमारी कार को लात मारी और विवाद किया। इतने में अधेड़ हितेश पटेल वहां पहुंचा और गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इसके लिए एमजी रोड निवासी अमित धवल और मीनल ने कमरा नंबर 206 बुक कराया था। पार्टी में दुर्ग-भिलाई से अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, राजवीर सिंह आदि सहित  हितेश भाई पटेल भी शामिल थे। देर रात होटल में रायपुर के भी कुछ युवक पहुंचे थे और कई लोग नशे में धुत थे। इस दौरान एक युवती से छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी. लड़ते-झगड़ते युवक-युवतियां होटल के पोर्च में पहुंच गए. लड़ाई में युवक भारी पड़ गए. यह देखकर हितेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद रायपुर के युवक भाग निकले। असिस्टेंट मैनेजर करन सोनवानी सहित बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विकंल सिंह, अमित धवल, मीनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 188, 269 और 270 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। 

  • फूल व्यापारी के घर लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    14-Feb-2025

    सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में मकान के ऊपरी माले में सुबह 10:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें बहुत दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने तुरंत बिजली कनेक्शन बंद किया। पुलिस थाना में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और स्टाफ अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आग लगने के कारण बगल घर में किराने का थोक और चिल्लर व्यापार करने वालों की 2 बड़ी-बड़ी दुकान हैं। यदि आग उधर फैल जाता तो भारी नुकसान होने का अंदेशा था।   लेकिन मोहल्ले वासियों की सजगता से ऊपर चढ़कर आग बुझाने में भारी मदद की गई। ऊपर रखे फ्लावर डेकोरेशन वाले के प्लास्टिक के समान, सजावट के समान और फूल ज्वलनशील होने के कारण अग्नि ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। पीड़ित विमल फूल वाले का कहना है कि उनका 18 से 20 लाख का नुकसान हुआ है। अभी उन्होंने शादी सीजन के चलते 9-10 लाख रुपए का नया सजावट का सामान मंगाया था। रखे हुए स्टाक को मिलाकर सब सामान जलकर राख हो गया है। 

  • पंचायत निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

    14-Feb-2025

    दंतेवाड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में गीदम, दंतेवाड़ा में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के संबंध में दिनांक 14 फरवरी 2025 नियुक्त सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत किए गए प्रारंभिक तैयारी से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक अपने सेक्टर के चुनाव प्रबंधन एवं दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।   इसके लिए मतदान केन्द्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं यथा-पानी, विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, छाया, रैम्प, प्रसाधन, मोबाइल नेटवर्क इत्यादि की जानकारी के साथ ही मतदान दिवस पर समय-समय पर मतदान का प्रतिशत प्रतिवेदित करना, मतदान दिवस पर शिकायतों का निराकरण, मतपेटी की सीलिंग और मतदान दल द्वारा तैयार अन्य प्रपत्रों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, और पंचायत निर्वाचन से जुड़े समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे। 

  • IPS जी. पी सिंह को मिला प्रमोशन, देखें आदेश

    14-Feb-2025

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरजिन्दर पाल सिंह (जीपी सिंह) को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है. गृह विभाग इस संबंध में आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 02 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है। बता दें कि कैट के रास्ते सेवा बहाली के बाद हाल ही में जीपी सिंह एडीजी से डीजी भी प्रमोट हुए थे. अशोक जुनेजा के रिटायर होते ही डीजीपी के एक रिक्त पद के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी. इसमें एडीजी जीपी सिंह को डीजी प्रमोट करने की अनुशंसा की गई थी।  जीपी सिंह एक प्रभावशाली और अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 1 जनवरी 1969 को हुआ था. उन्होंने बीई (मैकेनिकल) की डिग्री प्राप्त करने के बाद यूपीएससी परीक्षा पास कर 1994 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया. जीपी सिंह ने 4 सितंबर 1994 को मध्यप्रदेश कैडर में सेवा ज्वाइन की थी. वह ग्वालियर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में तैनात रहे और इंदौर के एडिशनल एसपी के पद पर भी कार्यरत रहे. वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया. इसके बाद जीपी सिंह ने महासमुंद और दंतेवाड़ा जिले में एसपी के रूप में कार्य किया. विशेष रूप से दंतेवाड़ा में उनके नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियानों को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने कई नक्सलियों को सरेंडर करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

  • रायपुर से होकर गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द

    14-Feb-2025

    रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य 13 दिनों तक किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली गाडियाँ   दिनांक 15 से 25 फरवरी, 2025 तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को गाड़ी संख्या 18113 /18114 टाटानगर-बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. दिनांक 24 फरवरी, 2025 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।  देरी से चलने वाली गाडियाँ दिनांक 17 फरवरी, 2025 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी. दिनांक 17 फरवरी, 2025 को नांदेड़ से चलने वाली 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी. दिनांक 24 फरवरी, 2025 को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 03 घंटे देरी से रवाना होगी. दिनांक 24 फरवरी, 2025 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.   दिनांक 24 फरवरी, 2025 को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को हटिया से चलने वाली 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 02 घंटे देरी से रवाना होगी. दिनांक 25 फरवरी, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी दिनांक 24 फरवरी, 2025 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब- झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी। 

  • पूर्व CM के फार्म हाउस में चोरी, FIR दर्ज

    14-Feb-2025

    दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमलेश्वर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए।   चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब घटना का पता चला। मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। 

  • स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसियों का पहरा, सामने आया वीडियो

    14-Feb-2025

     जशपुर: छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) मशीन को लेकर सियासी घमासान तेज है. कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जता रही है. इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं. जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, इसलिए वे खुद पहरा देकर निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहे हैं.   छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर के अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग हुई. चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को घोषित किये जाएंगे. 33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ. प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था, जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था. 

  • देर रात भीषण गोलीकांड, 4 आरोपी गिरफ्तार

    14-Feb-2025

    सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर गोली चला दी थी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था।   इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया है. बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे। 

  • 18 दिन की मासूम को अगवा करने वाली आरोपी युवती को नहीं मिली जमानत

    14-Feb-2025

    बिलासपुर। 18 दिन के नवजात शिशु के अपहरण के मामले में आरोपी युवती को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शिशु को बरामद किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्चे को एक बैग में रखा था, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। दंतेवाड़ा निवासी महिला ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि जब वह पास के नल से पानी भरने गई थी, तब आरोपी युवती बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी। जमानत याचिका में आरोपी ने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। उसने तर्क दिया कि वह शिकायतकर्ता की सहमति से बच्चे को गोद लेना चाहती थी, लेकिन विवाद की वजह से मामला दर्ज करवा दिया गया। उसने सह-आरोपी साहिल अहमद को पहले ही 7 जनवरी 2025 को जमानत मिलने का हवाला भी दिया। आरोपी 19 सितंबर 2024 से जेल में है और ट्रायल में समय लग सकता है, इसलिए उसे भी जमानत दी जाए। राज्य सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए दलील दी कि आरोपी ने न केवल शिशु का अपहरण किया बल्कि हत्या की साजिश भी रची थी।  बच्चा आरोपी के पास से असुरक्षित अवस्था में एक बैग में बरामद हुआ था, जिससे उसकी जान को खतरा था। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सह-आरोपी को जमानत इसलिए मिली क्योंकि वह सिर्फ ऑटो चालक था, जबकि मुख्य आरोपी ने अपहरण और हत्या की योजना बनाई थी। साथ ही ट्रायल कोर्ट को जल्द सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को होटल में काम करवाने के मामले में एक महिला और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद भी किया। थाना नारायणपुर क्षेत्र में 8 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी के लापता होने की  शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस की 15 वर्षीय एक अन्य लड़की भी गायब थी। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से रायगढ़ जिले के एक होटल से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। आरोपी महिला चंपा बाई (30) को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने बच्चियों को अच्छी कमाई का लालच देकर घर से भगाया था। पूछताछ में पता चला कि चंपा बाई ने बच्चियों को रायगढ़ के गेरवानी स्थित एक होटल में काम पर लगा दिया था। होटल संचालक रणधीर गुप्ता (45) को भी हिरासत में लिया गया है, जो इन नाबालिग बच्चियों से काम करवा रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस आरोपी महिला की अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 

  • नगर निगम चुनाव परिणाम को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी किया रूटमैप

    14-Feb-2025

    रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हुए, जिसके बाद मतगणना 15 फरवरी को होगी। रायपुर नगर निगम के लिए मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में संपन्न होगी। मतगणना के सुचारू संचालन और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार से केवल पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), रिटर्निंग ऑफिसर (RO) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।  मतगणना कार्य में संलग्न सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के बाजू स्थित मैदान में पार्क करेंगे और पैदल मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। प्रत्याशी एवं उनके गणना एजेंट अपने वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर पैदल मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहनों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।  मतगणना के दौरान भारी वाहनों को पुराना धमतरी रोड, कमल विहार तिराहा और भरेंगाभाठा चौक से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि मतगणना स्थल के आसपास यातायात बाधित न हो। यातायात पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 

  • सरोना के भैंसथान में पकड़ाया गौमांस

    14-Feb-2025

    रायपुर। राजधानी के सरोना इलाके में भारी मात्रा में गौमांस की तस्करी का खुलासा हुआ है। मामलें में जानकारी देते हुए गौरक्षक शिवम ठाकुर ने बताया है कि सरोना के भैंसथान में उस्मान डेयरी के अंदर गौमांस की बिक्री हो रही थी। जिसकी सूचना जिसके बाद बजरंग दल और गौरक्षकों ने भैंसथान में छापा मारा जिसके बाद मौके पर पुलिस को भी इस मामलें की सूचना दी गई है। मोमिनपारा के बाद अब सरोना के भैंसथान में गौमांस मिलने की सूचना मिली थी।  गौ माता की हड्डियां भी एक बर्तन में मिली मोमिनपारा में भी पकड़ा गया था गौमांस छत्तीसगढ़ में गायों के अवैध परिवहन और मांस बेचने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद रायपुर के मोमिनपारा में पिछले एक साल से गायों को मारकर मांस बेचा जा रहा था। जब हिंदू संगठन ने हंगामा किया, तब इसका खुलासा हुआ। अब आजाद चौक पुलिस ने दो महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एक मोमिनपारा के एक मकान में गौ-मांस लाकर लोगों को सप्लाई किया जा रहा था। घर में मिले हिसाब-किताब डायरी में फरवरी 2024 की तारीख लिखी हुई है। किसे कितना मांस दिया गया, यह भी लिखा है। वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि, ऐसे लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे। राजधानी के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा इलाके में देर रात बजरंग दल ने उस वक़्त हंगामा किया जब उन्हें ये सूचना मिली कि एक घर में गायों के मांस की तस्करी की जा रही है। इस मामलें की जानकारी देते हुए गौरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गौ मांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गौ रक्षकों ने घर में घुसकर मामलें की सही जांच करने की और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 

  • महिला प्राचार्य को मिला शोकॉज नोटिस

    13-Feb-2025

    कोरबा। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्राचार्य को पर गाज गिर गई है। कलेक्टर के निर्देश पर प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। मामला कोरबा के घुड़देवा मिडिल स्कूल का है, जहां पीठासीन अधिकारी के तौर पर स्कूल की प्राचार्य नासिर बाई भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई थी।  लेकिन 10 फरवरी की रात 7:00 बजे से पीठासीन अधिकारी नासिन बाई केंद्र से गायब हो गई। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। घुड़देवा मिडिल स्कूल की प्राचार्य नासिन बाई भारद्वाज बिना सूचना दिये दिनांक 10 फरवरी की रात 7 बजे से अपने मतदान केन्द्र से गायब थी। पीठासीन अधिकारी, नगर पालिका परिषद बॉकीमोंगरा के चुनाव के लिए घुड्देवा स्कूल के कक्ष क्रमांक– 17 में ड्यूटी लगी थी। 

  • सोना-चांदी चमकाने के नाम पर लाखों की ठगी, इंटरस्टेट गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

    13-Feb-2025

    रायगढ़। पुसौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां सोना-चांदी चमकाने के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने साथी के साथ पीतल और जेवर साफ करने के बहाने घरों में घुसते और सफाई के नाम पर जेवरात लेकर फरार हो जाते थे। इसी तरह की घटना पुसौर थाना क्षेत्र में घटी, जहां एक महिला से 80,000 रुपये के गहने ठग लिए गए थे। घटना 20 मई की सुबह की है, आरोपियों ने ग्राम लोहरसिंह की रहने वाली धनकुमारी पटेल के साथ ठगी की। महिला घर में अकेली थी, तभी दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए। खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीतल व सोने-चांदी के बर्तन-जेवर चमकाने की बात कही। उन्होंने पीतल के बर्तन धोकर दिखाए और फिर बातों में उलझाकर महिला से सोने का एक जोड़ा झुमका और मंगलसूत्र (कुल 80,000 रूपये) सफाई के लिए ले लिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने महिला को पाउडर की पोटली थमाते हुए कहा कि उसमें गहने हैं, जिसे 10 मिनट बाद खोलना। जब महिला ने पोटली खोली, तो उसमें सिर्फ पाउडर था, गहने गायब थे। ठगी का अहसास होते ही महिला ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस एसपी दिव्यांग पटेल और एएसपी आकाश मरकाम के निर्देश पर पुसौर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वहीं अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराधों की जानकारी जुटाई गई। लगातार जांच के बाद पुलिस को एक संदेही की पहचान करने में सफलता मिली, जो खरसिया में रहता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ मिथुन (31 वर्ष) निवासी ठाकुरदिया, खरसिया मूल निवास कलम चौक घनश्यामपुर थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भागलपुर, बिहार के अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि ठगी के बाद मिले गहनों को बेचकर उसने रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से 2500 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी अन्य जिलों से शेयर कर इनके अपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।  फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक ओशनिक विश्वाल, कीर्तन यादव की अहम भूमिका रही। "पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के ठगों से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।" 

  • राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर ने बांधा समा

    13-Feb-2025

    गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर अंतरराष्ट्रीय गायिका मैथिली ठाकुर के भजन सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार... से की। इसके बाद तुम उठो सिया श्रृंगार करो.... कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, मेरे झोपडी के भाग्य.., भारत का बच्चा-बच्चा जय राम बोलेगा...., हम कथा सुनाते.... जैसे एक से बढ़कर भजन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम भक्ति से ओतप्रोत भजन से पूरा माहौल राममय हो गया।  उल्लेखनीय है कि मैथिली ठाकुर 2017 में प्रसिद्धि के शिखर पर पहंुची जब राइजिंग स्टार के सीजन 01 में भाग लिया। मैथली इस शो की पहली फाइनलिस्ट थी। राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देकर उन्होंने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। मंच पर कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति महतारी लोक कला मंच के प्रमुख कलाकार चंद्रभूषण वर्मा की टीम ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खन खन बाजे बैला के घुंघरू और सुन सुन मोर मयारू जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों का सम्मान पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। 

  • आस्था की डुबकी लगाकर रायपुर वापस लौटे साय सरकार के मंत्रीगण

    13-Feb-2025

    रायपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सहित कई विधायकों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ से लौटने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि “हमने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम की पावन भूमि पर जाकर स्नान किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।”  पत्रकारों से चर्चा के दौरान महाकुंभ में कांग्रेस के कई विधायकों के शामिल न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बहुत सारे विधायक महाकुंभ में गए थे, लेकिन कुछ विधायक किसी कारणवश नहीं जा सके। हमने सभी के लिए भगवान से प्रार्थना की है।” इसके अलावा, 15 फरवरी को होने वाले नगरीय  निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा, “जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में परिणाम आया था, वैसे ही नगरीय निकाय चुनाव में भी अच्छा रिजल्ट आएगा।” महाकुंभ से लौटे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर लौटे हैं। त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश की खुशहाली और जनता की भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना की है।” 

  • मतगणना दिवस पर रहेगा ड्राई-डे

    13-Feb-2025

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा नगर पालिका आम/उप निर्वाचन 2025 हेतु मतगणना 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से मतगणना समाप्ति तक मदिरा दुकाने बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के मतगणना स्थल क्षेत्र से संलग्न नगर पालिकाओं के वार्डों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.2 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3, 5, 5 (क) को बंद रखे जाने हेतु ’शुष्क अवधि’ दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना स्थल भिलाई चरोदा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई-3 में  एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), एवं एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता) प्रतिबंधित रहेगी। इसी प्रकार मतगणना स्थल अमलेश्वर के स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर, कुम्हारी अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड 14 कुम्हारी में सीएस 2 (घघ-कम्पोजिट), अहिवारा अंतर्गत रीक्रिएशन क्लब वार्ड क्रमांक 11 नंदिनी नगर अहिवारा में सीएस 2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट) एवं एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता), धमधा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड क्रमांक 01 धमधा में 2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस. 2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल. 1 (ख-अहाता), मतगणना स्थल पाटन से संलग्न सीएस 2 (घघ), एफ.एल. 1 (घघ), एफ.एल. 1 (ख-अहाता), मतगणना स्थल उतई से संलग्न सीएस 2 (घघ), एफ.एल. 1 (घघ), एफ.एल. 2 (ग-अहाता), एवं मतगणना स्थल दुर्ग से संलग्न पोटिया रोड, डिपारपारा, गंजपारा, मधुबन बोरसी रोड में सीएस-2 (घघ), सीएस-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल. 1 (घघ), सीएस-1 (घघ-कम्पोजिट), सीएस 2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल.1(ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3 मदिरा का संवयवहार प्रतिबंधित रहेगा। जिले की शेष मदिरा दुकानें एवं अन्य अनुज्ञप्तियां पूर्व की भांति यथावत् खुली रहेगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। 

Top