बिलासपुर। लगातार तीन दिनों के छुट्टियों के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल व सिम्स में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मौसमी बीमारी का प्रकोप ने इस भीड़ को और भी बढ़ा दिया। दोनो जगह सुबह 9 बजे ओपीडी चालू होते ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। इसकी वजह से लंबी लाइन लगने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। भीड़ इतनी अधिक रही कि दोपहर दो बजे तक ओपीडी खत्म होने के समय पर भी सैकड़ों मरीज लाइन में खड़े रहे और अंत में ओपीडी बन्द होने पर इलाज से वंचित हो गए। सिम्स में 1701 तो जिला अस्पताल में 478 मरीजों का उपचार किया गया।
रायपुर। एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है. नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 22 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
अम्बिकापुर ,छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को प्रयोगशला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटे गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद,गौरेला पेंड्रा मारवाही, जांजगीर-चंपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ति, सूरजपुर ,सरगुजा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सारंगढ़ ,बिलाईगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.
रायपुर :- एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है. नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है. छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है. यहां भी बंद का प्रभाव देखने को मिल रहा है. लेकिन राजधानी रायपुर की बात करें तो बंद का कोई असर नहीं है. रायपुर में सभी स्कूल-कॉलेज, बस सेवा, पेट्रोल पंप और दुकानें खुली हुई है. वहीं शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है.
बिलासपुर :- प्रदेश के न्यायधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं.
आरंग :- हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रही दो छात्रों में से एक की मौत हो गई, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा. यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति काबू में है. आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे. दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी.
रायपुर। राजधानी रायपुर के सत्यम विहार कालोनी में 15 साल के बच्चे पर एसिड अटैक की रिपोर्ट फर्जी निकली। पुलिस की जांच में पता चला की बच्चे ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए उसपर एसिड अटैक की कहानी रची थी, जिसमे उसके छोटे भाई ने भी उसका साथ दिया। हालांकि, जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो सच्चाई उजागर हो गई। बच्चे ने एसिड अटैक की योजना मोबाइल में वीडियो देखकर बनाई थी। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न कैंपों में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन बेहद खास रहा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों ने सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों को राखियां बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह आयोजन उन जवानों के लिए बेहद यादगार रहा जो अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। आज सुबह से ही महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं सीआरपीएफ कैंप कारली, बड़ेगुडरा, और बासनपुर कैंप पहुंची। उन्होंने जवान भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर, महिलाओं ने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग को सराहा।
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिन बिहाई मां से जन्म हुए बच्चे को उसके जन्म के 29 साल बाद उसका हक दिलाया है. कोर्ट ने वैध पुत्र मानते हुए जैविक पिता से सभी लाभ प्राप्त करने का हकदार बताया है. हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के निर्णय को कानून के अनुरूप न होने के कारण खारिज कर दिया है.
छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बांधी, जो न केवल भाईचारे का, बल्कि उनकी सुरक्षा और कल्याण के प्रति महिलाओं के गहरे विश्वास का भी प्रतीक हैं। रक्षा बंधन पर्व पर प्रदेशभर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राखी बांधने बड़ी संख्या में आई महिला बहनों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा।
बलौदाबाजार। जिले के रिसदा स्थित न्युविस्टा सीमेंट संयंत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट के अंदर जब मजदूर सायक्लोन में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर कोई भारी वस्तु गिर गई. इस घटना में मजद्दोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. कंपनी प्रबंधन ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
सब कुछ भाई-बहन के लिए राखी का त्योहार बेहद खास होता है। यह श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है सावन मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। पंडित यशवर्धन पुरोहित वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती है। भाई भी बहन की रक्षा करने का वचन देता है और साथ ही गिफ्ट भी देता है। आपको बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर 90 साल बाद 5 शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें रवि, सौभाग्य, सर्वार्थ सिद्धि, शौभन श्रवण नक्षत्र बनने जा रहा है। वहीं इस दिन त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शश राजयोग और शुक्रादित्य राजयोग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा 19 अगस्त की रात 2 बजकर 21 मिनट पर लग जाएगी। साथ ही भद्रा का समापन दोपहर 1 बजकर 30 पर होगा। 14:50 इस रंग की राखी नहीं बांधे रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को काले रंग के धागे से बनी राखी या काले रंग वाली राखी न बांधें। क्योंकि ज्योतिष में काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस रंग की राखी नहीं खरीदनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ में कानून का राज, जो भी उल्लंघन करेगा, इस पर कड़ी कार्यवाही होगी : उपमुख्यमंत्री श्री साव
Raksha Bandhan :- रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट प्यार का पर्व। 19अगस्त को हिंदु धर्म को मानने वाले समूचे विश्व में निवासरत लोग, यह पर्व मनाएंगे। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। भाई की लंबी आयु की प्रार्थना करेगी। भाई से रक्षा का वचन लेगी। भाई, बहन को आशीर्वाद देगा, उपहार देगा।किसी भी तरह की पूजा करने के कुछ नियम जरूर होते हैं उसी तह राखी पर्व को मनाने, राखी बांधने का विधि-विधान हमारे ग्रंथों में दिया है। आईए जानते हैं, इन सबके बारे में।
दंतेवाड़ा :- जिले के कटियाररास इलाके के एक घर में किराये से रहने वाली एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव उसके कमरे में पाया गया, जिसपर पर कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद से युवती का पति लापता है, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती का पति कई दिनों से घर नहीं आया है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का शक जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया. इस दौरान केंद्रीय जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा. देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं विधायक ने फिर से संविधान की किताब दिखाई. बता दें कि शनिवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने देर रात देवेंद्र यादव को 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चांपा के मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा. इस घटना में 8 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 21 अगस्त को प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. इस बात का एलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया.
Adv