रायपुर,राजधानी से लगे धनेली पेपर मिल में हत्या का मामला सामने आया है. युवक लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या से मिल में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पत्नी से छेड़छाड़ के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी पति मानिक राम मरावी और पत्नी आशा बाई मरावी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है. धरसीवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानिक राम मारावी का परिवार और लक्ष्मण पड़ोसी हैं. लक्ष्मण देर रात आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के लिए घर में घुसा था, इसकी जानकारी लगते ही आक्रोशित पति और पत्नी ने लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रायपुर :- हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर रही है। रायपुर में ईडी दफ्तर की ओर बढ़ रहे कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर झूमाझटकी हो गई। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को कंधों पर उठा लिया है और आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा है कि मामले पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।
गरियाबंद :- पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। रायपुर संभाग के और जिले से पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। गरियाबंद में एक साथ 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश लिस्ट जारी हुई है।54 पुलिसकर्मियों में 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षक शामिल हैं। एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने आदेश जारी किया है।
रायपुर । रायपुर के पचपेड़ीनाका के पास केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर के बाहर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। एआईसीसी के निर्देश पर देश के हर राज्य के बाहर ईडी दफ्तरों के सामने कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और सत्यनारायण शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद हैं। भूपेश और बैज ने ईडी पर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।
खार्तूम. सूडान में जून से जारी बरसात के मौसम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 114 लोगों की मौत हो गई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के शरदकालीन आपातकालीन कक्ष ने एक बयान में कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है जबकि 281 लोग घायल बताए गए हैं। दस राज्य प्रभावित हुए हैं जिससे 27,278 परिवार और 110,278 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।
मंत्रालय ने 10 अगस्त को जून और जुलाई के दौरान नौ राज्यों में बाढ़ और बारिश से 53 लोगों की मौत और 208 लोगों के घायल होने की सूचना दी।
सूडान में बाढ़ एक आवर्ती समस्या है जो आमतौर पर जून और अक्टूबर के बीच होती है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ है और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। इस साल के बरसात के मौसम ने सूडान में मानवीय संकट को और बढ़ा दिया है जो पहले से ही सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच एक घातक संघर्ष से जूझ रहा है।
15 अप्रैल 2023 से जारी संघर्ष ने सूडान के भीतर लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है और सैकड़ों हज़ारों लोगों को पड़ोसी देशों में भागने के लिए मजबूर किया है।
नवीनतम संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार सूडान के भीतर लगभग एक करोड़ सात लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हैं जिनमें से लगभग 22 लाख लोग विदेश में शरण ले रहे हैं।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना सामने आई, जिससे हड़कंप मच गया. घटना के समय स्कूल में प्राइमरी के 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. करंट फैलने पर शिक्षकों ने सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
रायपुर। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज प्रदेश के सबसे बड़े अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने निकले. शिकायतों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और सफाई व्यवस्था की कमी की बात सामने आई थी.
रायपुर। राज्य सरकार ने आधी रात नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिसमें 166 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है. यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो रहा है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 3 घंटे के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है.
बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगवा के सरकारी हाई स्कूल में में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर आक्रोशित ग्रामीण आज प्रदर्शन पर उतर आए हैं. स्कूल में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के पालक समेत ग्रामीण शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल के बाहर धरना दे रहे हैं. उनका विभागीय अधिकारीयों पर आरोप है कि कई बार मामले में शिकायत के बावजूद भी समस्या का हल नहीं किया गया है, जिससे वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देख रहे दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और अपने पैर गवां बैठे. दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एक युवक और अधेड़ मोबाइल देखने में इतने डूब गए थे कि ट्रेन आने से हड़बड़ाए दोनों लोगों को संभलकर भागने का मौका नहीं मिला. ट्रेन उनके पैर से गुजर गई, जिससे दोनों के पैर कट गए.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए राजधानी रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है. स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य में एक और बड़ी पहल की गई है, जिसमें स्कूलों के साथ उनमें पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के प्रदर्शन पर भी अब सीधी नजर रखी जाएगी. सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप्प का विकास और कॉल सेंटर के माध्यम से मॉनिटरिंग आई.आई.टी. (IIT) भिलाई के सहयोग से किया जा रहा है.
रायपुर :- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर पुलिस की टीम ने मुख्य शूटर सागर उर्फ टाइटल (21 वर्ष) को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है. वहीं उसका साथी अब भी फरार है. आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार कर रायपुर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है, जिससे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. बता दें कि मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने पंजाब और झारखंड से की है.
गरियाबंद :- गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले नशे में टल्ली टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 15 अगस्त का है। प्रधान शिक्षक प्रकाश सिंह उर्वशा को तिरंगा फहराना था, लेकिन वह सुबह से ही शराब पीकर सड़कों पर घूम रहा था। मामला रीवागहन प्राथमिक शाला का है। प्रधान शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर अभिभावक लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि शिक्षक की वजह से बच्चों का भविष्य खतरे में है। वह कलेक्टर से जनदर्शन में शिकायत कर हटाने की मांग की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए बिरनपुर हिंसा और CGPSC घोटाले की जांच के बाद अब महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले की जांच भी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की तैयारी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच CBI को सौंपने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को राज्य के सभी नगरीय निकायों के लिए 450 करोड़ रुपए की राशि जारी किये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत अधोसंरचना विकास के लिए जल्द ही 450 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इस प्रकार, कुल 900 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश के नगरीय निकायों को शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने और नए विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यह घोषणा आज पत्रकार वार्ता के दौरान की, इस दौरान उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगों और उसके निराकरण की स्थिति की जानकारी साझा की।
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में NH-30 पर 20 अगस्त की रात एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लोहे के टुकड़े लोड थे। आग ने तुरंत ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रक के टायर फटने से ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गरियाबंद. जिले के पांडुका रेंज में एक बार फिर दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं जंगली मशरूम तोड़ने जंगल गए थे. इस दौरान दंतैल हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं एक महिला घायल है.
दुर्ग. जिले के नेवई थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. यह घटना आज सुबह 6 बजे की है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा कि एक बाइक में तीन युवक सवार थे. डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक विपरीत दिशा से आ रही कार के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. नेवई पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश में जुट गई है.
Adv