रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई पर्व शोभायात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया।
महासमुंद,जनपद पंचायत पिथौरा के अधीनस्थ शासकीय सिंचाई जलाशय सुखीपाली को मछली पालन कार्य के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु 10 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा ने बताया कि पट्टा आंबटन प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, जिसमें पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूहों, अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग की पंजीकृत मत्स्य सहकारी समितियों एवं मछुआ समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह सामान्य क्षेत्र में धीवर, ढीमर, निषाद, केंवट, कहार, कहरा, मल्लाह आदि के स्व सहायता समूहों को, अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्व सहायता समूहों एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहायता समूहों को तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्व सहायता समूहों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार ऐसे मछुआ व्यक्ति जिन्हें डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर मछली पालन का प्रशिक्षण प्राप्त हो। बेरोजगार युवा जो मछली पालन में रुचि रखते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे क्षेत्र जहां वर्ष 1965 या उसके पश्चात् मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण कोई परिवार विस्थापित हो गए हों, उन व्यक्तियों, परिवारों या उनके समूह, समिति को संबंधित जलक्षेत्र में पट्टे पर प्राथमिकता दी जाएगी।
रायपुर,प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों की सुविधा के लिए बिना किसी वैध अनुमति से संचालित निजी अस्पताल तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं । इसी कड़ी में आज बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के 12 चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश देकर निरीक्षण किया साथ ही नोटिस देकर विधिवत अनुमति लेने की अंतिम चेतावनी दी गई है।
रायपुर, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत देश में वर्ष 2025 तक टी.बी. रोग जड़ से समाप्त करने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना है। टी.बी. उन्मूलन समुदाय के सहयोग के बिना संभव नहीं है। टी.बी. के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज टी.बी. उन्मूलन के लिए चलाई जा रही एलाइस परियोजना के राज्य स्तरीय प्रसार कार्यक्रम में उक्त बाते कही।
रायपुर । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरूआत 29 अगस्त से की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इससे बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में अंतर्विभागीय बैठक लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत, गैर पंजीकृत बच्चे और शाला त्यागी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने की बात कहीं। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा अच्छी स्थिति में मिले। कोई भी बच्चे दवा के सेवन से छूटे न, इसका विशेष ध्यान रखें। इसकी माॅनीटरिंग भी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम वर्ष में 2 बार छः माह के अंतराल में फरवरी व अगस्त के माह में मनाया जाता है। जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूल, अनुदान प्राप्त स्कूल, महाविद्यालय व तकनीकी शिक्षा संस्थान में दवा एल्बेंडाजोल निर्धारित खुराक में खिलाई जाएगी। साथ ही छुटे हुए बच्चों को 4 सितम्बर 2024 को माप-अप दिवस पर दवा सेवन कराया जाएगा। कृमि बहुत गंभीर समस्या है। इसकी वजह से बच्चे बार-बार बीमार पड़ते है। इसका प्रभाव उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ता हैं। इसलिए इसके रोकथाम के लिये एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, डीपीएम मनीष मेजरवार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर :- मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी समेत सरकार को आड़े हाथ लिया था. आज इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. कोई कानून को हाथ में लेगा तो कार्रवाई होगी ही. ओड़िशा दौरे पर रवाना होने से पहले CM विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंगलवार को हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बयान दिया है.उन्होंने कहा कि सरकार किस बात से डरेगी. पुलिस अपना काम कर रही है. कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा तो कार्रवाई होगी ही.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल यानी 29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है. जनदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है. मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता की समस्या सुनते हैं. वहीं मौके पर ही अधिकारियों समाधान के भी निर्देश देते हैं. जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचते हैं. नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है.
रायपुर. राजधानी रायपुर के लिए यह हर्ष और गर्व का विषय है कि कटोरा तालाब निवासी कु संजना छुरा का चयन आगामी सितंबर 21 सितंबर से 28 सितंबर में साउथ कोरिया में होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल मैच में हुआ है. जिससे उत्कल समाज में हर्ष है, कु संजना छुरा बाल्यकाल से ही फुटबॉल खेल रही है जिसने कई सारे राष्ट्रीय फुटबॉल मैचों में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा चुकी है, यही कारण है कि संजना का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम पंचायत अड़भार स्थित उचित मूल्य दुकान के संचालक शारदा महिला स्व सहायता समूह के विक्रेता राजेन्द्र चौधरी पर राशन सामग्रियों की कालाबाजारी और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय राशन कार्ड धारकों ने आरोप लगाया है कि संचालक निर्धारित शासकीय मूल्य से अधिक वसूली कर रहा है और राशन सामग्री के वितरण में धांधली कर रहा है. जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है.
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रदेश की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, इस पर कोर्ट ने जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी.
धमतरी :- कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर आज सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं के कारण एवं उसे रोकने के लिए योजना पर चर्चा की।इस दौरान धमतरी के मुख्य मार्ग स्थित पीडी नाले की आवश्यक मरम्मत अथवा विस्तार करने कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियां से कहा कि जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां स्टापर, ब्रेकर आदि का लगाने तथा बायपास रोड में बने अंडरब्रिज में पर्याप्त रोशनी करने कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही आने वाले गणेश महोत्सव में किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए आयोजन समितियों की बैठक आहूत कर उन्हें समझाईश देने की बात कही गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर 272वीं सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान कई गंभीर मामलों का खुलासा हुआ, जिसमें शासकीय शिक्षकों के अवैध संबंधों और कार्यस्थल पर अश्लील संदेश भेजने के मामले शामिल हैं।
रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। अब देवेंद्र यादव को 3 सितंबर तक जेल में रहना होगा। दरअसल, मंगलवार को सेन्ट्रल जेल से विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो काॅफेंसिंग के जरिये सीजीएम अजय खाखा की कोर्ट में पेश किया गया। मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये विधायक की रिमांड तीन सितंबर तक बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त की दोपहर को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को उनके निवास से गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें लेकर बलौदाबाजार पहुंची। देर रात पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार के सीजेएम राजेश खाखा के न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल भेजा। बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली में विधायक देवेंद्र यादव पर अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A,501(1),505(1)(B),501(1)(C),109,120बी, 147,148,149,186,353,332, 333,307,435,436,341,427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत दर्ज है।बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल कुल 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी सहयोगी गौतम अडानी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार अडानी समूह के मेगा घोटाले को दबाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का उपयोग कर रही है। कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से इस मामले की जांच की मांग की है, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद और भी जरूरी हो गई है। एआईसीसी के प्रवक्ता डॉ. हामिद हुसैन ने कहा कि अडानी समूह के विभिन्न घोटालों में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। इसमें सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का नाम सामने आ रहा है, जो अडानी के हितों को सुरक्षित करने के लिए कार्य कर रही हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग: NDTV का अधिग्रहण: सीबीआई ने 2017 में NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय के घर पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी समूह ने NDTV में 64.71% हिस्सेदारी हासिल की। सीमेंट अधिग्रहण: सीसीआई टीम ने 2020 में ACC और अंबुजा सीमेंट के दफ्तरों पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी समूह ने अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण कर दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बना ली। मुंबई एयरपोर्ट: ED ने GVK समूह के दफ्तरों पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने GVK एयरपोर्ट डेवलपर्स में 98% हिस्सेदारी हासिल की। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी बैंकों और संस्थाओं, खास तौर पर एसबीआई और एलआईसी ने अडानी समूह के शेयरों को बढ़ावा देने के लिए असाधारण पक्षपात दिखाया। विदेश नीति और अडानी समूह: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति को अडानी समूह की ज़रूरतों के लिए अधीन कर दिया गया है। बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अडानी समूह को प्राथमिकता दी गई। SEBI की भूमिका पर सवाल: कांग्रेस ने SEBI की जांच पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें अडानी समूह के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच में देरी और संभावित हितों के टकराव का मुद्दा उठाया गया है। SEBI की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उन फंडों में निवेश किया जो अडानी समूह से जुड़े थे। कांग्रेस ने मांग की है कि SEBI अध्यक्ष इस्तीफा दें और सुप्रीम कोर्ट इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर जांच करे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा है कि अगर निवेशकों की मेहनत की कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा—प्रधानमंत्री मोदी, SEBI अध्यक्ष, या गौतम अडानी? इस मामले में मोदी सरकार पर उठाए गए गंभीर सवालों ने राजनीतिक माहौल को और भी गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई और तेज हो सकती है।
रायपुर,होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार हुए है। एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
बलरामपुर,जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्देश्वरी पैकरा किसी बात से नाराज एक विभागीय कार्यक्रम में मंच से ही अधिकारियों को फटकार लगा रही. विधायक सख्त लहजे में अधिकारियों को समझा रहे हैं कि विधानसभा क्षेत्र में पहला प्रोटोकॉल विधायक ही होता है.
रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओरांव की धर्मपत्नी, श्रीमती झिंगिया उरांव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे 28 अगस्त को ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले के केंदूडीही (लहूनियापारा) में श्रीमती ओरांव की शोक सभा में शामिल होंगे।
रायपुर, राज्यपाल श्री रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।
जशपुरनगर । कोतबा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर कोतबा की ओर रवाना हुए है। सूचना पर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतबा पुलिस पीठाआम्बा गांव के पास नाकाबंदी लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी।
Adv