जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी समेत दो बेटों के साथ जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
गरियाबंद :- दो दिन पहले ही देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन ने एसडीएम कोर्ट से मिले निर्देश के परिपालन में देवभोग तहसील में बिक्री हो चुके 94.45 हेक्टेयर सेवा भूमि से क्रेताओं का नाम हटा कर राजस्व रिकार्ड में वापस सेवा भूमि दर्ज करने की कार्रवाई किया है. साथ ही सेवा भूमि के बि वन में इसे अहस्तांतरणीय दर्ज किया है ताकि भविष्य में इसकी बिक्री ना हो सके. तहसीलदार देवांगन ने बताया की एसडीएम कोर्ट से मिले निर्देश के बाद 38 गांव के कोटवारों द्वारा 184 खंडों में विक्रय किए गए भूमि से क्रेताओं का नाम विलोपित किया गया है. मामले में एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने बताया की शासन से जारी निर्देश के आधार पर पिछले 7 माह पहले मामला दर्ज कर सुनवाई किया गया. क्रेताओं के नाम विलोपित होने के साथ स्वमेव रजिस्ट्री शून्य घोषित हो गई है. उच्च कार्यलय के निर्देश पर आवश्यक हुई तो शासन के निर्देश पर वाद दायर भी किया जायेगा.
बिलासपुर :- टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला समाने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है। बता दें कि कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।
रायपुर :- राजधानी में बढ़ते क्राइम के बीच देर रात अचानक एसएसपी गश्त पर निकले. इस दौरान उन्होंने शहर के कई प्रमुख थानों का निरीक्षण किया. एसएसपी ने थाना माना, गंज, क्राइम ऑफिस और सिविल लाइन थानों का दौरा कर नाइट पैट्रोलिंग, पंडरी बस स्टैंड और अन्य चेक पॉइंट्स का जायजा लिया.
भाजयुमो बनाएगा 07 लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य
भिलाई में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना पर पुलिस ने लीपापोती किया
मानपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विरूद्ध शिकायत के संबंध में कलेक्टर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पत्र क्रमांक 9425/वि.लि./24, दिनांक 7,6.08.2024 द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रतिवेदन अनुसार दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार “साईड नहीं देने पर तहसीलदार ने कर दी ट्रैक्टर चालक की पिटाई” के संबंध में संध्या नामदेव, तहसीलदार मानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तदूसंबंध में संध्या नामदेव, तहसीलदार द्वारा उल्लेख किया।
एप्पी राजा के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे नवागढ़ के शौर्य सिंह एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री श्री पांडे
बीजापुर, बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर। नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान से बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी जुड़े. “निजात” अभियान के तहत बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रेरणादायी संदेश दिया.
राजनांदगांव। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी लगाने का झांसा देकर 36 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालबाग पुलिस की टीम ने आरोपी को चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगा निवासी हरीश गंजीर व कुमार सोनवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी मुक्तिधाम में जादू - टोना करने का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। शव का अंतिम संस्कार करके परिजन घर लौट गए, लेकिन देर रात वहां एक महिला सहित तीन लोग पहुंचे।
जगदलपुर :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को टेक्नीकल गाइडेंस और सामग्री की उपलब्धता में सहायता के लिए आवास मित्रों की नियुक्ति की जा रही है. इसके लए हर क्लस्टर में आवेदन लिए जा रहे हैं. जगदलपुर में आवास मित्र- -समर्पित मानव संसाधन के चयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय बस्तर, जगदलपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं. ज्यादा जानकारी के लिए इस https://bastar.gov.in पर पूरी डीटेल देख सकते हैं.
पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को पांचवा और अंतिम दिन था. अब तक 3 सिपाही समेत 53 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कुल 40 एफआईआर दर्ज की गई है. इधर लखनऊ में यूपीएसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली. आरक्षी भर्ती परीक्षा को पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभ्युक्तों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम शुभम सोनकर, पवन कुमार बताया जा रहा है. जिनके पास से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए. एसटीएफ ने दोनों अभ्युक्तों को प्रतापगढ़ जनपद से गिरफ्तार किया है.
शिविर मे विधायक श्रीमती चातुरी नन्द और कलेक्टर शामिल हुए
महासमुंद,अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 अगस्त को मुखबीर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली द्वारा ग्राम परसा पाली गौठान के पास दबिश दी गयी। आबकारी टीम को आता देख आरोपी फरार हो गए। झोपड़ी की तलाशी ली जाने पर पांच नग चढ़ी भट्टी से मदिरा निर्माण कार्य जारी होना पाया गया। मौक़े पर 525 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मूल्य 1,05,000 रुपए तथा 6000 किलोग्राम महुआ लाहन मूल्य 3,00,000 रुपए एवं पांच सेट मदिरा निर्माण सामग्री बरामद हुई, जिसे कब्जे आबकारी लिया गया तथा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) क, च, एवं 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
अम्बिकापुर,07 सितम्बर 2024 को गणेश चतुर्थी स्थापना/मूर्ति विसर्जन एवं 17 सितम्बर 2024 को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नवी) का त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहाद्रपूर्ण वतावरण में मनाये जाने के संबंध में 03 सितम्बर 2024 को सायं 05ः00 बजे कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सर्वसम्बन्धितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित होने कहा गया है।
बेमेतरा,छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम आगामी महीने में जारी होगा। नये प्रावधान के अनुसार नगरीय निकाय एवं पंचायत के मतदाता सूची में उन्ही मतदाताओं के नाम दर्ज किये जायेंगे, जिनका नाम भारत निर्वाचन आयोग के प्रचलित मतदाता सूची में दर्ज हो। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रतिवर्ष अद्यतन की होती है, इसके अंतर्गत चार अर्हता तिथि अनुसार नाम जोड़ने, काटने तथा संशोधन की कार्यवाही नियमित रूप से की जाती है, जबकि छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए केवल चुनाव के पूर्व फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाता है। आगामी महीनों में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन कराया जाना है, जिसके लिए मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही आयोग से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार की जायेगी। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम (9) में किये गये, संशोधन अनुसार पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा चुनाव से संबंधित मतदान केन्द्रों की, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई प्रचलित निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाताओं के नामो को पंचायतों के अनुसार बॉट कर तैयार की जायेगी। इसी प्रकार छ.ग. नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम (3) में किये गये, संशोधन के अनुसार नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली नगरीय निकाय के अंतर्गत आने वाली विधानसभा चुनाव से संबंधित मतदान केन्द्रों की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई प्रचलित निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाताओं के नामो को वार्ड अनुसार बाँट कर तैयार की जायेगी। अतः ऐसे मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा जो अपना नाम शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरण या संशोधन कराना चाहते है, वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन के लिए तैयार की गई प्रचलित निर्वाचक नामावली में ऑनलाईन या ऑफलाईन निर्धारित फार्म भर लेवे, ताकि उनका नाम नगरीय निकाय अथवा पंचायत निर्वाचन के मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
मोहला,जिला स्थापना दिवस 2 सितंबर के अवसर पर आकांक्षी जिला के अंतर्गत संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मोहला मानपुर श्री इंद्रशाह मंडावी करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा खुज्जी के विधायक श्री भोलाराम साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष श्री दिनेश शाह मंडावी, जनपद पंचायत मोहला के अध्यक्ष श्री लगनू राम चंद्रवशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, श्रीमती कुमारी बाई जुरेशिया,अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंह भण्डारी, श्रीमती राधिका अंधारे, श्री अरुण कुमार यादव, श्री वीरेंद्र कुमार मसीया, श्री राम भगवान चंद्रवंशी, सरपंच ग्राम पंचायत मोहला श्रीमती सरस्वती ठाकुर उपस्थित रहेंगे ।
जन्म प्रमाण-पत्र बनने से परिवार में आई खुशियां
Adv