कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां भिलाई में होटल व्यवसायी के होटल और घर में छापा मारा है, वहीं दूसरी ओर कोरबा और रायगढ़ में कारोबारियों के ठिकानों में आज दबिश दी है.
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) और एसटीएफ़ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने संयुक्त कार्रवाई में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की करोड़ों की बरामदगी की है. मामले में अभियुक्त अनमोल पाल एवं दिनेश पाल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए पूछताछ भी की जा रही है. इस संबंध में खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि कई दिनों से इस बारे में सूचना मिल रही थी. वहीं, गुरुवार को सूचना के आधार पर लखनऊ के बंगला बाज़ार चौराहे से तेली बाग जाने वाली सफेद रंग की UP 32 GR 9609 नंबर की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई. इस दौरान गाड़ी के अंदर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप पायी गई.
आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कमरे के अंदर भी माल रखा हुआ है. इस पर जब टीम ने पहुंचकर देखा तो वहां 30 बॉक्स एवं 06 बोरी का (2,67,000 एम्पुल, 12,627 वायल 30 एमएल, 1260 वायल 100 एमएल) भंडारण पाया गया.
जिसके बाद सभी अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को नियमानुसार फार्म-16 पर सीज किया गया. सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का कुल मूल्य लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये है. यह खेप बिहार से यूपी लाई जा रही थी. फिलहाल मामले में अभियुक्त अनमोल पाल एवं दिनेश पाल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं.
रायपुर/कौशाम्बी :- सैनी थाना के गुलामीपुर के पास कांवड़ियों से भरी बोलेरो पिकअप खड़ी ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 18 कांवड़ियां गंभीर रूप से जख़्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप में 21 कांवड़िएं सवार थे. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि ये सभी कांवड़िए छत्तीसगढ़ से देवघर दर्शन कर घर जा रहे थे. इसी बीच सुबह करीब 5 बजे ये हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही DM, SP, ASP, SDM, CO मौके पर पहुंच गए हैं.
दुर्ग। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने आज सुबह होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के भिलाई नेहरू नगर ईस्ट स्थित निवास और होटल में दबिश दी. व्यवसायी को आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का करीबी माना जाता है.
भिलाई :- ACB ने एक बार फिर दबिश दी है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में शुक्रवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा छापा मारा। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसाय अनिल कुमार पाठक के घर एवं होटल न्यू हैप्पी हॉर्स नेहरू नगर में एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम चार वाहनों में पहुंची। टीम द्वारा पहुंचते ही घर एवं होटल दोनों में ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टीम द्वारा व्यवसाई को अपने साथ ले जाने की भी चर्चा है. छापा के दौरान क्या कुछ मिला है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना परिसर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है, जिससे जवान की मौत हो गई है. गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना भैरमगढ़ थाना की है.
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l
रायपुर। प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने समस्त देश व प्रदेश वासियों को 78वीं भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को शत-शत नमन।
धमतरी, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के 41 पुलिस जवानों के परिजनों को मुख्य समारोह स्थल डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में मुख्य अतिथि विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर द्वारा शॉल एवं श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया जाएगा। इनमें नगरी तहसील के फरसियां के शहीद आरक्षक श्री रतन लाल मरकाम, बाजार पारा नगरी के श्री प्यारेलाल सोम, ग्राम कौहाबाहरा के श्री निर्मल कुमार नेताम और भीतररास के शहीद आरक्षक श्री नवल किशोर शांडिल्य के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी तरह धमतरी तहसील के संबलपुर के शहीद आरक्षक श्री नारायण सोरी, सांकरा के श्री नोहरू राम नेताम, गागरा के श्री संतोष कुमार नेताम, परेवाडीह के श्री टिकेश्वर कुमार ध्रुव, श्यामतराई के श्री रामेश्वर ध्रुव, जल विहार कालोनी रूद्री के श्री तिला राम ठाकुर, दुलारी नगर रूद्री के श्री खगेन्द्र कश्यप, ग्राम विश्रामपुर के शहीद आरक्षक श्री भूषण मंडावी और ग्राम रावनसिंघी के शहीद आरक्षक श्री वासुदेव ध्रुव के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
रायपुर,राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर सेक्टर 24 में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम नागरिक श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद थी। राज्यपाल ने निर्माणाधीन राजभवन में बनाए जा रहे राज्यपाल निवास, दरबार हाल, राजभवन के सचिवालय भवन, ए.डी.सी. निवास, स्टाफ क्लिनिक, स्टाफ क्वाटर, गार्ड रूम, सिक्यूरिटी ऑफिस सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
रायपुर,सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर.संगीता ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के स्टूडियों से प्रदेश की मदिरा दुकानों में बायो-मेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारंभ किया। बायो-मेट्रिक्स प्रणाली के माध्यम से मदिरा दुकानों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य होगा।
महासमुंद, जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की सख्त जांच अभियान चलाया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार, महासमुंद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्रीमती ज्योति भानु और श्री शंखनाद भोई ने अपने प्रभार क्षेत्र में अगस्त में 06 विधिक और 11 सर्वलेंस नमूने संकलित किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं। अब तक 09 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, शेष रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
खैरागढ़. एशिया की पहली म्यूजिक यूनिवर्सिटी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में बीते दिनों पहले पास फिर फेल की घोषणा को लेकर विवि प्रशासन ने दो जांचकर्ताओं को निलंबित कर दिया है. बता दें कि छात्रों के इस मुद्दे को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विश्व विद्यालय प्रबंधन हरकत में आया और बड़ी कार्यवाही करते हुए दोषी दो कर्मचारियों को निलंबित किया.
धमतरी. जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शहर के पीडी नाला के पास दो बाईक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा बाईक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर में एक महिला तहसीलदार की दबंगई सामने आई है. मैडम की कार को साईड न मिलने पर वो इतना गुस्सा हो गई कि उन्होंने बीच सड़क में ही एक आदिवासी युवक पर सैंडल बरसाना शुरू कर दिया. हालांकि मैडम तहसीलदार के पद का प्रभाव क्षेत्र में इतना है कि पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है.
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। इस बार पूरे देश के 1,037 कर्मियों को यह अवार्ड दिया जाएगा। अवार्ड पाने वालों में पुलिस, अग्निशामक, होमगार्ड, और नागरिक सुरक्षा सेवा के लोग हैं। गृह मंत्रालय ने बुधवार (14 अगस्त 2024) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक और उत्कृष्ट सेवा के पदक प्राप्त करने वालों की सूची जारी की। इन सभी कर्मियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
बिलासपुर में डायरिया से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. सिम्स में उपचार के लिए भर्ती तिफरा में रहने वाली एक महिला की आज सुबह मौत हो गई. सिम्स में अभी डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.
रायपुर, गृह मंत्रालय ने देशभर में पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों के लिए भी वीरता और विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है. इस साल छत्तीसगढ़ के कुल 25 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें आनंद सिंह रावत अस्सिटेंट कमांडेंट को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 9 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक और 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.
महासमुंद,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा आज स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह व समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री येतराम साहू, श्री संदीप दीवान, श्री सतपाल सिंह पाली, श्री प्रदीप चंद्राकर, पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री महेंद्र सिक्का, शोभा शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्री महेंद्र जैन एवं श्री प्रकाश शर्मा, श्री अभिषेक पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू व जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Adv