बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल की चोरी....

    12-Aug-2024

     बिलासपुर, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को मिलने वाले चावल की चोरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो परिवहन वाहन से चावल चोरी की जा रहा रही है. जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है. इस घटना ने जिले में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वायरल वीडियो बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बेलमुंडी के पास की बताई जा रही है.

     
    गरीबों को मिलने वाली चावल की इस तरह से चोरी के वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल को परिवहन वाहन से चोरी किया जा रहा है.
     
    इस तरह की चोरी पर निगरानी नहीं होने से इसका खामियाजा राशन दुकान सचालकों को भुगतना पड़ता है. क्योंकि इस तरह से चोरी होने के बाद जब दुकान सचालकों तक चावल पहुंचता है और अगर वे वजन नहीं करवाते तो राशन वितरण में जो शोर्तज आती है उसकी वसूली शासन राशन दुकान सचालकों से ही करती है.
  • गाय चराने गई महिला का आईडी ब्लास्ट से मौत.....

    12-Aug-2024

     सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है.

     
    जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी. महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी. इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है.
  • सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आशा कार्यर्कताओं से भरी जीप पलटी

    12-Aug-2024

     बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से सोमवार को सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आशा कार्यर्कताओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिलाओं को चोटें लगी है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई है।

     
     
    मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जिले के चाटूपाढि गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जीप में 12-13 से आशा कार्यकर्ता सवार थी। जो भैंसदेही में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। लेकिन इस बीच जीप हादसे का शिकार हो गई।  
     
    बताया जा रहा है कि अचानक जीप पलटने से मौके पर महिलाओं की चीख-पुकार मच गई। इसमें सभी को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं को भीमपुर ले जाया जा रहा है।
  • गांजा तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

    12-Aug-2024

     रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास 2 व्यक्ति जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्कदी कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रितेश घोतरे निवासी पनवेल (महाराष्ट्र) एवं कमल राजपूत निवासी हरदोई (उ०प्र०) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.72 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,19,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 634/24 धारा 20बी नारकोटिक का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

  • उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कावड़ियों के साथ बिताया समय, अमरकंटक में किया भोजन वितरण

    12-Aug-2024

    रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की। उपमुख्यमंत्री कल सुबह अमरकंटक में नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

  • पत्नी लगातार पराए मर्द से संपर्क बनाए रखा,पति की याचिका को स्वीकार कर हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

    12-Aug-2024

     बिलासपुर। पति के साथ नहीं रहने के बाद भी पत्नी ने 8 से 12 बार गर्भपात कराया, इसे हाईकोर्ट ने तलाक का आधार माना है. कोर्ट ने पति पत्नी में सुलह का रास्ता बंद होने पर पति की याचिका को स्वीकार कर तलाक की मंजूरी दे दी है.

     
    दरअसल, याचिकाकर्ता पति की वर्ष 1996 में दुर्ग जिला में रहने वाली युवती से हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई. 2005 में पति अपने काम पर बाहर महाराष्ट्र चला गया. इसके बाद उसका तबादला केरल हो गया. 2006 में बेटी का जन्म हुआ. इस बीच पत्नी दूसरे पुरुष के संपर्क में रही और पति के साथ नहीं होने के बाद भी पत्नी ने 8 से 12 बार गर्भपात कराया. हर बार उसके साथ पति के बजाय प्रेमी अस्पताल में रहा. इसके बावजूद पति ने समझौता किया और उसे साथ रखने को तैयार हुआ. लेकिन पत्नी लगातार पराए मर्द से संपर्क बनाए रखा, तो पति ने दुर्ग परिवार न्यायालय में तलाक का आवेदन किया. परिवार न्यायालय ने मौखिक साक्ष्यों के आधार पर पति के आवेदन को खारिज कर दिया. इस पर पति ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई.
     
    मामले में जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट व पत्नी के 8 से 12 बार गर्भपात कराने और पति के भाई व घर मे काम करने वाली के बयान को पुख़्ता साक्ष्य माना, और पति के तलाक की याचिका को मंजूर कर ली है.
  • नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल की चोरी....

    12-Aug-2024

    बिलासपुर, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को मिलने वाले चावल की चोरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो परिवहन वाहन से चावल चोरी की जा रहा रही है. जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है. इस घटना ने जिले में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वायरल वीडियो बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बेलमुंडी के पास की बताई जा रही है.

     
    गरीबों को मिलने वाली चावल की इस तरह से चोरी के वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल को परिवहन वाहन से चोरी किया जा रहा है.
     
    इस तरह की चोरी पर निगरानी नहीं होने से इसका खामियाजा राशन दुकान सचालकों को भुगतना पड़ता है. क्योंकि इस तरह से चोरी होने के बाद जब दुकान सचालकों तक चावल पहुंचता है और अगर वे वजन नहीं करवाते तो राशन वितरण में जो शोर्तज आती है उसकी वसूली शासन राशन दुकान सचालकों से ही करती है.
  • नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल की चोरी....

    12-Aug-2024

    बिलासपुर, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को मिलने वाले चावल की चोरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो परिवहन वाहन से चावल चोरी की जा रहा रही है. जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है. इस घटना ने जिले में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वायरल वीडियो बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बेलमुंडी के पास की बताई जा रही है.

     
    गरीबों को मिलने वाली चावल की इस तरह से चोरी के वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक नुकीली पाइप के जरिये बोरी से पीडीएस के चावल को परिवहन वाहन से चोरी किया जा रहा है.
     
    इस तरह की चोरी पर निगरानी नहीं होने से इसका खामियाजा राशन दुकान सचालकों को भुगतना पड़ता है. क्योंकि इस तरह से चोरी होने के बाद जब दुकान सचालकों तक चावल पहुंचता है और अगर वे वजन नहीं करवाते तो राशन वितरण में जो शोर्तज आती है उसकी वसूली शासन राशन दुकान सचालकों से ही करती है.
  • पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख ईनामी पल्लेवाया मिलिशिया प्लाटून कमांडर ढेर

    11-Aug-2024

    दंतेवाड़ा, डीआरजी बस्तर फ़ाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम के साथ मुठभेड़ में ने एक लाख के ईनामी पल्लेवाया मिलिशिया प्लाटून कमांडर को मार गया है. सर्चिंग के दौरान मौके से नक्सली के शव के साथ बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, आईईडी और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. मुठभेड़ में अनेक नक्सलियों के घायल होने की आशंका है.

    ग्राम गुमलनार गिरसापारा करकावाडा के बीच जंगल में इंद्रावती एरिया कमेटी सदस्य सगनु, कृष्णा, मिट्टू सहित 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर आसूचना पर 10 अगस्त को ज़िला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स की स्माल एक्शन टीम एएसपी स्मृतिक राजनाला (भापुसे), डीएसपी राहुल कुमार उइके (रापुसे) के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी.
     
    सर्च अभियान के दौरान 10 अगस्त को डीआरजी बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम ग्राम गुमलनार गिरसापारा करकावाडा के बीच जंगल पहाड़ियों में पहुंचे ही थे कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा सम्भाल कर जवाबी कार्यवाही की.
     
    सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. फायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर मौक़े से एक पुरुष माओवादी का शव, बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, विस्फोटक सामग्री, आईईडी, नक्सल वर्दी जूते, चप्पल सहित नक्सल सामग्री बरामद हुआ है. इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है.
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    11-Aug-2024

    रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड स्थित सतनाम भवन में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

  • 75 हजार से अधिक मितानिन कार्यकर्ताओं में भविष्य को लेकर अनिश्चतता....

    11-Aug-2024

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के ‘मितानिन’ स्वास्थ्य कार्यकर्ता अब अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही पूरे मितानिन कार्यक्रम की टीम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिससे मितानिन के 75,000 से अधिक कार्यकर्ताओं में अपने भविष्य को लेकर चिंता पैदा हो गई है.

     
    मितानिन कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य में भाजपा की सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में मितानिन कैडर को एनएचएम के तहत नियमित करने और उनके प्रोत्साहनों में 50% की वृद्धि करने का वादा किया था. लेकिन सरकार ने अब तक वादों को पूरा नहीं किया है और इसके उलट एनएचएम में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया है.
     
    मितानिन कैडर ने बताया, कि इस प्रस्ताव ने निम्नलिखित चिंताओं के कारण भविष्य को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न की है:
     
     1. लिखित आश्वासन की कमी: यह सुनिश्चित करने के लिए कोई लिखित पुष्टि नहीं है   कि सभी मितानिन कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारियों के रूप में नियमित किया जाएगा.
     
    2.प्रोत्साहन संरचना की अनिश्चितता: यह गारंटी नहीं है कि वर्तमान वेतन और प्रोत्साहन संरचना समान रहेगी या वादे के अनुसार 50% बढ़ाई जाएगी.
     
    3.समय पर भुगतान की चिंता: राज्य-स्तरीय भुगतान तंत्र के माध्यम से समय पर भुगतान की कोई गारंटी नहीं है, जिसे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 12 जुलाई को ‘नवा सौगात कार्यक्रम’ में शुरू किया गया था.
     
    4.कार्यक्रम दिशानिर्देशों की अस्पष्टता: यह स्पष्ट नहीं है कि एनएचएम के तहत मितानिन कार्यक्रम कैसे संचालित होगा या कौन सी मानव संसाधन नीतियाँ लागू होंगी.
     
     5.रोजगार सुरक्षा मुद्दे: वर्तमान कर्मचारियों को उम्र, योग्यता, आरक्षण रोस्टर जैसे कारकों के कारण बाहर नहीं किया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. इसके अलावा, वार्षिक नवीनीकरण प्रणाली जो संविदात्मक कर्मचारियों पर लागू होती है, उसे मितानिन कार्यकर्ताओं पर लागू नहीं किया जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है.
     
    मितानिन प्रतिनिधियों की मंत्रियों से मुलाकात जारी
     
    मितानिन प्रतिनिधियों ने अपनी इन चिंताओं को लेकर अब राज्य भर के अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठकें आयोजित करनी शुरू कर दी हैं. बीते दिन शनिवार को उन्होंने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, और कई अन्य मंत्रियों और विधायकों को एक प्रस्ताव सौंपा. एक मितानिन प्रतिनिधि ने माननीय मुख्यमंत्री के निवास पर भी जाकर अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया.
     
    सरकार से लिखित आश्वासन की मांग
     
    मितानिन कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार उनके उपरोक्त पांचों बिंदुओं पर लिखित आश्वासनों देने के बाद ही एनएचएम में स्थानांतरित करे. सरकार के लिखित आश्वासन के बिना वे एनएचएम में ट्रांसफर नहीं होना चाहते हैं और उनकी आश्वासन की मांग पूरी ना होने की स्थिति में वे मितानिन एसएचआरसी के तहत काम जारी रखने के इच्छुक हैं.
  • पिकनिक स्पॉट में युवक की मौत…

    11-Aug-2024

    खैरागढ़ :- जिले में पिकनिक के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब 20 वर्षीय युवक पियूष आर्या अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर लिया है. यह घटना गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल में स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट की है.

     
    जानकारी के अनुसार, पियूष आर्य सिविल लाइन निवासी शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कार से लांजी मुख्य मार्ग स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट पहुंचा था. इस दौरान पियूष अपने दोस्तों के साथ आमनेर नदी में नहाने उतरा. जहां लगभग 2:30 बजे दोपहर पियूष नदी की गहराई में डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और आसपास मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक पियूष नदी में गुम हो चुका था.
  • गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने धर दबोचा…

    11-Aug-2024

    रायपुर :- ऑपरेशन निजात के तहत राजधानी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार में गांजा तस्करी करते बंटी और बबली में को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को को पुलिस ने रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में 50 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ और कार की कीमत 15.50 लाख रुपये है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.

     
    जानकारी के अनुसार,10 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की. नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने मुखबिर बताए गए वाहन को रोका, जिसमें एक युवती और एक युवक सवार थे. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतीश अग्रवाल और कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी बताया. कार की तलाशी लेने पर कार में अलग-अलग पैकेटों में 50 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया, जिसे ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 50 किलो से अधिक गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सी जी 04 पी बी 4532 जुमला कीमती लगभग 15 लाख 50,000 रूपये जब्त किया गया है.
  • दर्दनाक सड़क हादसा 2 बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत…

    11-Aug-2024

    बिलासपुर :- जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. दरअसल, सीपत क्षेत्र के मटियारी के पास बीती रात दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला और युवक की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक सीपत के अमलीपारा निवासी रामलाल सूर्यवंशी, अश्वनी सूर्यवंशी और सुशीला बाई बिलासपुर से काम के बाद लौट रहे थे. रामलाल सूर्यवंशी की बाइक मटियारी-पंधी के बीच नयनतारा कालेज के पास पहुंची थी. तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बिटकुला हरदुली निवासी बाइक सवार दीपेश सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई. घायल रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी और अश्वनी कुमार सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए.

     
    घटना की सूचना पर 108 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों रामलाल सूर्यवंशी, सुशीला बाई सूर्यवंशी व अश्वनी कुमार सूर्यवंशी का प्राथमिक उपचार कर सिम्स लेकर पहुंचे. सिम्स में जांच के दौरान डाक्टर ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायलों का इलाज सिम्स में जारी है. इस मामले में सीपत पुलिस जांच में जुटी हुई है.
  • Swine Flu से 1 और मरीज की मौत, प्रदेश में अब तक 3 लोगों की गई जान…

    11-Aug-2024

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. एक और स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की मौत हो गई है. swine flu से हो रही मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर के मंगला निवासी 66 वर्षीय विजय सिंह का इलाज पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उनकी मौत हो गई.

     
    बिलासपुर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 7 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है. इससे पहले कोरिया और जांजगीर चांपा में एक-एक महिलाओं की स्वाइन फ्लू से जान चली गई थी. वहीं देर रात बिलासपुर एक मरीज की मौत हो गई. बाकी 4 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है. मलेरिया और डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है.
  • खाद्य विभाग ने Domino’s Pizza में मारा छापा, स्टोर में वेज-नॉनवेज एक ही जगह मिली…

    11-Aug-2024

    रायपुर :- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब डोमिनोज पिज्जा के एक आउटलेट में वेज पिज्जा ऑर्डर करने वाले युवकों को नॉनवेज पिज्जा परोसा गया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग की टीम को जांच के लिए निर्देशित किया था. इसके बाद संबंधित डोमिनोज आउटलेट में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई के दौरान वेज और नॉनवेज फूड्स एक ही जगह पर मिले.

     
    खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर अजय शंकर कनौजिया ने बताया कि खाद्य विभाग के सर्वे में शिकायत सही पाई गई है. छापामार कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि वेज और नॉनवेज दोनों को एक ही ओवन में पकाया जा रहा था, और दोनों सामग्री एक ही जगह पर परोसी जा रही थी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर, सिद्धार्थ पांडे, और एहसान तिग्गा ने बताया कि आउटलेट को फिलहाल नोटिस जारी किया जाएगा और चार दिनों के भीतर जवाब मांगा जाएगा. नोटिस के जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.
     
     
    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राजधानी में इस तरह का कोई मामला सामने आया हो, इससे पहले भिलाई के रिसाली स्थित डोमिनोज आउटलेट में भी वेज और नॉनवे फ़ूड को एक साथ रखा पाया गया था, वहीं राजधानी में पिज्जा हट, केएफसी में भी बड़ी गड़बड़ियां मिली थी, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई भी की थी, लेकिन इसके बावजूद दोबारा इस तरह की गड़बड़ी का सामने आना चिंता का विषय है. अब देखना होगा की खाद्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.
  • रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर सरकार को 1.63 करोड़ का चूना लगाने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार Suspend…

    11-Aug-2024

    रायपुर :- पंजीयन कार्य में भ्रष्टाचार करने वाले तीन अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। रायपुर, धमतरी और पाटन के सब रजिस्ट्रार को निलंबित किया गया है। इसका आदेश महानिरीक्षक पंजीयन विभाग ने जारी किया है। पंजीयन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर कार्यालय में पदस्थ मंजूषा मिश्रा, धमतरी कार्यालय में पदस्थ सुशील देहारी, पाटन कार्यालय में पदस्थ शशिकांता पात्रे को निलंबित किया गया है।

     
    वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा शासकीय कार्य में नहीं होनी चाहिए और विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के कुछ अधिकारी चुनिन्दा लोगों के साथ मिलकर गलत पंजीयन कर भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए, जिससे शासन को राजस्व की हानि हुई है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
  • दोस्त को आधार और पैन कार्ड देना पड़ा महंगा, 64 लाख रुपए का फ्रॉड…

    11-Aug-2024

    दुर्ग :- दोस्त को बिना जानकारी दिए ही फर्जी फर्म का खाता खुलवाकर 64 लाख रुपए का लेनदेन करने वाले आरोपी के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

     
    पुलिस ने बताया कि कैंप नंबर दो निवासी मोहम्मद साहिल ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी तबरेज खान निवासी कैंप नंबर 1 भिलाई ने दो माह पहले प्रार्थी का आधार कार्ड व पैन कार्ड मांग कर ले गया था। आरोपी ने साहिल से कहा था कि वह एक खाता तुम्हारे नाम से खुलवाएगा, जिसे एक माह चलाएगा फिर उस खाता को बंद कर देगा। मेरा खाता नहीं खुल रहा है। उसके झांसे में आकर प्रार्थी ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि उसे दे दिया था। पिछले एक माह पूर्व के प्रार्थी को कोटक बैंक शाखा दुर्ग से जानकारी दी गई कि तुम्हारे खाते में अधिक लेनदेन होने से खाता को लॉक कर दिया गया है। बाद में प्रार्थी को पता चला कि उसके नाम से कोटक बैंक में आर के कलर्स का फर्जी फर्म बनाकर तबरेज खान ने खाता खुलवाया था और 64 लाख रुपए का लेनदेन कर लिया था।
  • तेलीबांधा गोलीबारी…स्मार्टफोन से होगा का खुलासा, आखिर किसका हाथ..?

    10-Aug-2024

     रायपुर :- झारखंड एटीएस का सिमडेगा जेल में छापे को तेलीबांधा शूट आउट मामले की अहम कड़ी हो सकता है। इस छापे में इस शूट आउट की जिम्मेेदारी लेने वाले अमन साहू गैंग का स्मार्टफोन बरामद हुआ है। ह फोन सिमडेगा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से बरामद किया गया है।जब्त मोबाइल कुख्यात अमन साहू गैंग के सक्रिय सदस्य आकाश राय उर्फ मोनू आपरेट करता था।

     
    जब्त मोबाइल से झारखंड व छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में आपराधिक गतिविधियों का संचालन करता था। समझा जा रहा है कि इस फोन के कॉल डिटेल, वाट्स अप मैसेज व अन्य डिटेल की जांच के लिए रायपुर पुलिस सिमडेगा जा सकती है। ताकि यह खुलासा हो कि घटना से पहले और बाद में किन किन लोगों को कॉल किए गए। और कॉल करने वाले कौन थे।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : महंगाई भत्ते पर बड़ी घोषणा कर सकती है राज्य सरकार…

    10-Aug-2024

    रायपुर :- महंगाई भत्ते की उम्मीद लगाए बैठे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। सरकार रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया था। मंत्री चौधरी ने कहा था कि जल्द ही देय तिथि से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बकाया डीए के एरियर्स, एलबी संवर्ग सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के संदर्भ में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग करते हुए राज्य के कर्मचारियों की सरकार से की जा रही अपेक्षाओं से अवगत कराया।

     
    इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुलाकात के दौरान कहा था कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। मंत्री चौधरी ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।
Top