धमतरी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कोड़ेगांव बी में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो, आगामी 12 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।
धमतरी,कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत संचालित योजनाओं में जिले के 54 हितग्राहियों को 30 लाख रूपये की राशि से लाभान्वित किया गया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि असंगठित कर्मकार प्रसूचित सहायता योजनान्तर्गत 14 हितग्राहियों को दो लाख 80 हजार रूपये, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 24 हितग्राहियों को 24 लाख रूपये, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक कल्याण मण्डल अंतर्गत प्रसूति सहायता योजना के तहत 10 हितग्राहियों को दो लाख रूपये, सफाई कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत 6 हितग्राहियों को एक लाख 20 हजार रूपये से लाभान्वित किया गया है।
धमतरी, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले मे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरी के ग्राम मसानडबरा में कमार युवाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक संचालक, कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद के सहयोग से गांव में कम्युनिटी कैम्प स्थापित किया गया है। इस कैम्प में गांव के 12 कमार युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को भवन निर्माण संबंधी विभिन्न कौशल सिखाए जा रहे हैं। इनमें ईंट बिछाना, सीमेंट प्लास्टरिंग और अन्य तकनीक शामिल है। इस प्रशिक्षण से कमार युवाओं का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही वे स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर होंगे।
रायपुर :- सीजीएसटी मुख्यालय, रायपुर के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाकर 6 फर्जी फर्मों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. ये फर्म वस्तुओं और सेवाओं की किसी भी प्रकार की आपूर्ति किए बिना केवल फर्जी चालान बनाने में सक्रिय रूप से लगे हुए थे. विशेष खुफिया जानकारी और डाटा विश्लेषण के आधार पर पता चला था कि जीएसटी के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत तरीके से लेने एवं आगे पारित करने के लिए कई फर्जी फर्में बनाई गई है. व्यापक निगरानी के बाद उस स्थान की पहचान कर सीजीएसटी की टीम ने कार्रवाई की.
रायपुर :- सीजीएमएससी संचालक मंडल की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इनमें उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की वर्तमान प्रचलित अनुबंध दर को निरस्त करते हुए GeM पोर्टल से खरीदी को मंजूरी दी गई.
बिलासपुर :- पुलिस को चिटफंड ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भोपाल से बीते 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अरुण वर्मा के खिलाफ बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाने में सात मामले दर्ज थे. एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी दर्ज था.
सागर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रिश्वत लेने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आज सागर जिले में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मामला बीना स्थित नटराज फूड प्लाजा का है।
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र जी ने बताया कि उनके साथ सेवानिवृत कर्मचारीयो ने माननीय कुलपति जी से मिलकर उन्हे अवगत कराया कि 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत हुवे कर्मचारियो को छठवें वेतन मान के आधार पर अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान किया गया विडंबना देखिये कि ये कर्मचारिगण सातवे वेतनमान के आधार पर वेतन लेते हुए सेवा निवृत होते हैं। इन कर्मचारीयों ऐसा कौन सा अपराध किया है की विगत दो वर्षो से लगातार आवेदन और निवेदन करते आ रहें हैं कि उन सभी कर्मचारीयो के छठवें वेतन मान और सातवे वेतनमान के बीच के अर्जित अवकाश नगदीकरण के अंतर की राशि के एरियर्स का भुगतान आज पर्यंत तक नही किया गया। ज्ञातब्य है कि अप्रेल 2022 से जो कर्मचारी सेवा निवृत हुवे हैं उन्हे सातवें वेतन मान के आधार पर ही अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान किया जाना प्रारम्भ किया गया। प्रदीप मिश्र जी ने बताया सातवें वेतनमान के अंतिम किस्त के एरियर्स का भुगतान समस्त सेवा निवृत कर्मचारियो को 15 अगस्त तक अथवा माननीय कार्य परिषद की 21 अगस्त को होने वाली बैठक के पूर्व करने का निवेदन / मांग माननीय कुलपति जी से की गई। उक्त चर्चा सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई सर्वश्री कर्म चारी संघ के अध्यक्ष सुनील नामदेव सचिव संदीप खर्गवंशी , तीर्थराम यादव, राकेश शुक्ला, सोनसाय ठाकुर, दानीराम, शिरिष त्रिवेदी, विष्णुराम वर्मा , गणेशराम यादव, सुरेंद्र वर्मा उपेंद्र यादव अशोक पाठक आदि उपस्थित थे। प्रदीप कुमार मिश्र ने कुलपति जी और समस्त साथियों को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार ब्यक्त किया।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास होगा उन्होंने पालकों तथा शिक्षकों से कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें बेझिझक बोलने के लिए तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र हैं। यह केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है बल्कि किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने के लिए भी शिक्षा बेहद जरूरी है। एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति दोनों ही जीवन जीते हैं लेकिन दोनों के जीवन की गुणवत्ता में काफी अंतर देखने में आता है।
पिथौरा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर भेजा है. आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर परसागुड़ा थाना भनपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है.
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी. सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिए जाने की संभावना है.
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।
रायपुर :- रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें त्योहारी सीजन के चलते पूरी तरह से पैक हो चुकी हैं। खासकर 19 अगस्त को राखी पर्व के कारण लोगों ने एक महीने पहले ही उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग करा रखा है।
रायपुर। देश-प्रदेश की सियासत का स्तर कहां तक पहुंच गया है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तिरंगा यात्रा जैसी कवायद पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस ने भाजपा की तिरंगा यात्रा राजनीतिक प्रोपोगंडा करार दिया है. इस पर भाजपा ने कांग्रेस को इस तरह की टिप्पणी से परहेज बरतने को कहा है.
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर व पिछड़े वर्गाें के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।
रायपुर,स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआँ में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षकों से चर्चा की। बैठक में बंदरचुआं स्कूल के शिक्षक, बच्चे और पलकों से मुख्यमंत्री श्री साय ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रही। स्कूल में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई थी जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री ने किया। बच्चों ने शिक्षा डिजिटल एप्प के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय को विस्तृत जानकारी दी। बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी शामिल होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के शैक्षणिक विकास और स्कूलों के माध्यम से मिल रही शिक्षा की गतिविधियों के साथ ही ग्राम के विकास की बात करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।
जगदलपुर, भारतीय सैन्य अग्निवीर थल सेना भर्ती 2024 का कम्प्यूटर जनित परीक्षा परिणाम सेना भर्ती कार्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है। कम्प्यूटर जनित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का कौशल परीक्षा माह दिसम्बर 2024 के प्रथम सप्ताह में जिला रायगढ़ में संभावित है।
Adv