जशपुर। जिले के सोगड़ा गांव में खेत में धान की रोपा लगा रही 5 लड़कियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. इस घटना में सभी पांचों लड़कियां झुलस गईं. घटना के बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर दुर्ग और बस्तर संभागों में बीते 3 दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है. सरगुजा संभाग में अब तक सबसे कम बारिश हुई है. लेकिन अब सरगुजा संभाग में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सरगुजा संभाग के लगभग सभी जिलों में हैवी रैन का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
कोंडागांव . छत्तीसगरढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. शहर में चोर गिरोह का शातिर बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने मामले में जांच टीम गठित कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने चोर के कब्जे से 19 लाख के आभूषण भी बरामद किया है.
बलरामपुर,संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के तहत् बाल श्रमिक/अपशिष्ट संग्राहक/भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के सर्वेक्षण, रेस्क्यू एवं पुर्नवास हेतु विशेष अभियान 15 जुलाई 2024 से 14 अगस्त 2024 तक रेस्क्यू अभियान का संचालन जिला बाल सरक्षण इकाई, श्रम विभाग, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं राजपुर में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों में रेस्क्यू अभियान किया गया, जिसमें दुकानदारों को समझाईश दिया गया की अपने प्रतिस्थानों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कार्य पर नहीं रखें एवं बच्चों को मादक पदार्थों की बिक्री नहीं करें। ऐसा करना दण्डनीय अपराध है एवं ऐसा करते पाये जाने पर दण्ड/जुर्माना या दोनों का प्रावधान संबंधी जानकारी दी गई तथा लोगों को बताया गया की यदि आपके आस-पास ऐसे कोई बच्चे है जिन्हे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता है तो निःशुल्क नम्बर 1098 पर काल करें।
रायपुर,जीएसटी में सुधार के लिए हाल ही में जीएसटी काउंसिल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का पुनर्गठन किया गया है। इस नए गठन में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उप मुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं।
रायपुर,मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति, समस्याएं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन विधानसभा भवन में स्मार्ट लाइट की व्यवस्था की जायेगी। जहाँ-जहाँ रात में प्रकाश की आवश्यकता कम हो वहां आटोमेटिक लाइट बंद हो जायेगी।
रायपुर,चालू खरीफ सीजन में 29 जुलाई की स्थिति में लक्ष्य का 81 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा इस सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों कीे बोनी का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध 39.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। इनमें धान बोता 25.90 लाख हेक्टेयर और धान रोपा 7 लाख 35 हजार हेक्टेयर शामिल है। इसी प्रकार मोटे अनाज जिनमें मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार शामिल है, कि बोनी 2.43 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। वहीं अरहर 81.07 हजार हेक्टेयर, मुंग 7.66 हजार हेक्टेयर, उड़द 65.39 हजार हेक्टेयर, कुल्थी 0.56 हजार हेक्टेयर, इस तरह दलहन फसलों की कुल बोनी 1.55 लाख हेक्टेयर है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में 1.52 लाख हेक्टेयर थी।
रायपुर,अब श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय से अब एक क्लिक पर राशि जारी होगी। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है।
कोरबा :- जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ अब मिडिल स्कूलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिला खनिज संस्थान न्यास(डीएमएफ) के माध्यम से कलेक्टर अजीत वसंत ने मिडिल स्कूलों के लिए 96 शिक्षकों की स्वीकृति प्रदान की है।
रायपुर,पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा रसोईघर डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा।
रायपुर,रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की
छत्तीसगढ़ में अन्य कामों के शुभारंभ के लिए भले ही श्री गणेश जी की आराधना की जाती है लेकिन अब महीने की पहली तारीख माँ की वंदना अर्थात महतारी वंदन के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महीने की पहली तारीख को क्लिक कर प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जो अंतरित करते हैं।
रायपुर.उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में शहीद भरत साहू के रायपुर में लक्ष्मी नगर, मोवा स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद के पिता श्री रामा साहू, बड़े भाई श्री मनसा राम साहू, उनकी बेटियों और अन्य परिजनों से मुलाकात की। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू और साहू समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे।
रायपुर,स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे भी पहुँचे। इस दौरान एअरपोर्ट में विधायक श्री किरणदेव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना,श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., सीसीएफ़ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.,एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
रायपुर, महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री नेताम के साथ उनके नए आवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
रायगढ़,शहर में बीती रात से भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया है।
मोहला, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) परियोजना कार्यान्वयन इकाई, रायपुर (छ.ग.) के पत्र कमांक 29011/1/PIU RPR/DPR/RPR/HYD Corridor/4757 दिनांक 31/10/2022 के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से हैदराबाद के मध्य चार लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसका डीपीआर कार्य प्रगति पर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रायपुर से हैदराबाद के मध्य संरेखण (एलाइनमेंट) के प्रारंभिक रूप में भू-अर्जन कमीटी, भा.रा.रा.प्रा. मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिनांक 17.10.2022 को अनुमोदित किया गया है। उपरोक्त अनुमोदित संरेखण (एलाइनमेंट) के अनुसार जिला-मोहला मानपुर अं.चौकी के प्रभावित ग्रामों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत भू-अर्जन प्रस्तावित कर मोहला मानपुर अं.चौकी जिले के प्रभावित ग्रामों में भूमि के बटांकन, व्यपवर्तन (व्यवसायिक परिवर्तन/गैर कृषि परिवर्तन) तथा भूमि के क्रय-विक्रय को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया गया था।
बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र बैकुंठपुर में 3 साल की बच्ची ने खेल-खेल में घर में दादी के रूम में रखी शराब पी ली, शराब पीकर वो बेहोश हो गई, तो परिजन उसे वाड्रफनगर अस्पताल ले गए जहां से रेफर कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया मंगलवार दोपहर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है.
Adv