कवर्धा,श्री रामलला दर्शन अयोध्याधाम योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा पूर्ण कर आज वापस जिले में लौटा आया। श्रद्धालुओं के दल का जिला पंचायत प्रांगण में तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कोरिया,छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जनसमस्या निवारण पखवाडा के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम को सम्पूर्ण नगरीय निकाय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कोरिया,जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है।
कोरबा। कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. रूद्र पाल को बिना उचित कारण हटाना अनुचित है और यह उनके मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ी हुई बिजली दर का स्टील और स्पंज आइरन फैक्ट्री के संचालक बड़े स्तर पर विरोध करने जा रहे हैं. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने 29 जुलाई के रात 12 बजे से प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है.
रायपुर. देश में छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान सहित 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. राष्ट्रपति ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने के लिए बधाई दी और उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है.
रायपुर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध और उसके निवारण के लिए लगातार कार्यरत है। यह कहना है रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शनिवार को राजधानी के टिकरापारा स्थित हरदेवलाला मंदिर में नगर निगम द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का शुभारंभ किया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता हुई। पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया।
भिलाई :- दुर्ग और भिलाई शहर के दो थानों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां एक रेस्टोरेंट के सामने खड़ी स्कूटी की डिग्गी से 60 लाख रुपए के गहने चोरी हो गई। दूसरी घटना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र की है, जहां थाने से दो किमी दूर नयापारा स्थित देशी शराब दुकान में सेंधमारी करके चोर 11 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर दोनों मामने के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कवर्धा,अमरकंटक से जलेश्वर बाबा डोंगरिया, बाबा भोरमदेव और पंचमुखी बूढ़ा महादेव के लिए जल लेकर आ रहे कावड़ पद यात्रियों का रास्ते के गांवों श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है।
कवर्धा,कबीरधाम जिले के स्थानीय सोशल मीडिया में शुक्रवार को जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पंडरिया में संचालित स्कूल के सन्दर्भ में "स्कूल के छत से टपकते पानी से बचने, छत्ता लेकर पढ़ रहे है बच्चे" इस तरह की वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही थी।
रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद जिला के वनांचल गांव तुपेंगा के ग्रामीणों को अब पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। उन्हें पेयजल के लिए झरिया पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। ग्राम पंचायत मोंहदा के आश्रित ग्राम तुपेंगा में घर-घर तक नल जल का कनेक्शन पहुंच गया है। अब महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लेने नहीं जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को सदियों के बाद पानी लाने की झंझट से मुक्ति मिली है। घर में पानी मिल जाने से लोगों को काफी आराम एवं राहत मिली है। इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन को कारगर बताते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है।
रायपुर,रायपुर स्थित केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु लगभग 60 बंदियों की रामायण मंडली बनाई गई है। मंडली द्वारा विभिन्न बैरकों में प्रत्येक त्यौहारों के अवसर पर रामायण का पाठ तथा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा तथा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है।
रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसमें शिक्षा, मानव संसाधन विकास , स्वास्थ्य, और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को साझा किया, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में राज्य की भूमिका को स्पष्ट करती हैं।
जशपुर। जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
रायपुर. तिल्दा रेलवे स्टेशन में कोयला चोरी के खुलासे के बाद आरपीएफ ने वहां ड्यूटी पर तैनात किए गए आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है. वहीं सूत्रों के मुताबिक उन्हें 153 के तहत चार्टशीट देने की चर्चा भी है. लेकिन सूत्रों ने लल्लूराम तक जो खबर पहुंचाई है वो बेहद गंभीर और चौंकाने वाली है.
जगदलपुर, बस्तर संभाग के अंतर्गत सड़कों में आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए तैयार कार्ययोजना के अनुसार गौशाला एवं कांजी हाऊस में रखे जाने के साथ ही समुचित कार्यवाही सम्बन्धित विभागों के द्वारा समन्वित रूप से सुनिश्चित किया जाए। वहीं ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण हेतु डीजे लगे वाहनों की जप्ती सहित राजसात की कार्यवाही किया जाए। उक्त निर्देश कमिश्नर बस्तर श्री डोमनसिंह ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के कार्यान्वयन प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है। राज्य के निःशक्तजनों के लिए सरकार सहारा बन रही है। जिसके समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। निराश्रित, बुजुर्ग एवं दिव्यांग हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं पर काम हो रहा है।
रायपुर,प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।
रायपुर :- विधानसभा में शनिवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष मलेरिया और डायरिया पर आमने-सामने थे. चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा- पिछली सरकार में अगर तब के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की ओर ध्यान दे दिए रहते तो आज ये हालात नहीं होती. केदार कश्यप के बयान से नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. विपक्ष के वॉकआउट पर बीजेपी सदस्यों ने ‘घड़ियाली आंसू मत बहाओ’ के नारे लगाए.
Adv