सरगुजा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. भीषण हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास हुई है.
जगदलपुर, जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 और 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अंतिम योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र चोलनार आवासपारा, चोलनार क्रमांक-1 खासपारा, चोलनार आमागुड़ा, उड़ियापाल क्रमांक-1, उड़ियापाल क्रमांक-2, पाहुरबेल क्रमांक-1, सतलावंड और तारापुर क्रमांक-5 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-2 के अंतर्गत चारगांव तलपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छिन्दगांव आमागुड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा चारगांव तलपारा, छिन्दगांव आमागुड़ा, बेलपुटी पाथरियागुड़ा, बेलपुटी क्रमांक-2 गोटीगुड़ा, धनपुर, संवरा क्रमांक-1, सतोषा क्रमांक-3 और सरगीगुड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर: नियुक्ति की जानी है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने आज शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बिलासपुर। प्रदेश के जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों और उनके रहने की अमानवीय परिस्थितियों को लेकर लगाई गई जनहित याचिकाओं पर शासन ने हाईकोर्ट में जवाब पेश किया है. जिसमें बताया गया है कि रायपुर और बिलासपुर जिले में विशेष जेलों की स्थापना की जा रही है. साथ ही बेमेतरा में खुली जेल शुरू की जा रही है. मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी.
तखतपुर :- नगर में बढ़ते अपराध और गैंगवार, चाकूबाजी की घटना को लेकर आज समाज विशेष और व्यापारी महासंघ ने नगर बंद कर अपना विरोध जताया है. तखतपुर में हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, शासकीय कार्यालय, स्कूल और पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें बंद है. बता दें कि पिछले दिनों नगर में एक गैंग के लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस मामले में पुलिस ने गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने कहा, समाज विशेष ने नगर बंद का आह्वान किया है. यह भी पढ़ें : 2 साल में पूरा नहीं हुआ पुल का काम, बारिश में स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी…
गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के अमलीपदर सूखा तेल नदी पर 40 गांव के लोगों की सहूलियत के लिए 2022 में 7 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण की शुरुवात की गई थी. पीडीडब्ल्यूडी के सेतु शाखा के देखरेख में काम शुरू तो हुआ पर दो साल में भी काम पूरा नहीं हो पाया. पांच में से एक भी पिल्हर खड़ा नहीं किया गया है. अब बारिश के दिनों में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने जा रहे. वहीं आवाजाही करने वाले हर एक सख्स को खतरा मोल लेना पड़ रहा है. अमलीपदर को नेशनल हाइवे 130 से जोड़ने वाले इस रपटे पर अब आवाजाही करना किसी दुर्घटना को न्यौता देने के बराबर है. पार जाना मजबूरी है. ऐसे में हर जरूरतमंद इस जानलेवा रास्ता को आवाजाही के लिए मजबूरी में चयन करता है. शिक्षकों को स्कूल जाना हो या हायर सेकेंडरी के बच्चों को स्कूल आना हो, वे जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं. आए दिन हादसे भी हो रहे, कुछ लोगों की जान भी गई, पर मजबूरी के चलते इस पर गुजरना लोगों ने नहीं छोड़ा है.
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सोमवर को राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुलाकात की एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की।
रायपुर. झारखंड के चक्रधरपुर में आज सुबह हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. लगभग 18 डिब्बे पटरी से उतरी है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोग घायल हैं. इस हादसे के बाद मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग बाधित हो गया है. कई ट्रेनों को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में रोका गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
रायपुर। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने व कसावट लाने के लिए छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद एक बार फिर पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही मंजूरी देगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 यानी आरटीई के लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। इस अधिनियम में प्रविधान था कि किसी भी परीक्षार्थी को पास या फेल नहीं कर सकते हैं।
बिलासपुर. सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था. इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है. वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है. सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
दंतेवाड़ा जिला में एनएमडीसी के किरंदुल स्थित आयरन ओर प्रोजेक्ट 11- सी में बनाए गए संक टैँक से शनिवार को मलबा और तेज रफ्तार से जलप्रवाह ने पहाड़ी की तराई में बसे बंगाली कैंप व चार नंबर वार्ड को तरबतर कर दिया। सुबह आठ बजे मूसलाधार बारिश ने इस मलबा के प्रवाह को गति दे दी। इसके बाद पूरी रफ्तार से पहाड़ी से उतरे पानी व मलबा घरों के भीतर घुसने लगा।
छत्तीसगढ़ ,के बलौदाबाजार में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के भदरा गांव में एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है। जब गांव वालों को दोनों की मौत के बारे में पता चला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। कसडोल पुलिस जांच कर रही है।
गरियाबंद,कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आश्रम - छात्रावासों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए उनके रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधीक्षकों को छात्रावास में स्वयं सभ्य, मृदुशील एवं आकर्षक व्यक्तित्व के साथ रहने के निर्देश दिए, जिससे बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बच्चे सभ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अधीक्षकगण समर्पित भाव से रूचि लेकर कार्य करें। समय सारणी बनाकर उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। कलेक्टर ने कहा की आदर्श छात्रावास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रावास को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी सुविधाओं को बेहतर कर आदर्श छात्रावास प्रतियोगिता में शामिल होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छात्रावास में सफाई सफाई व्यवस्था बनाएं रखे। सभी कमरों के अलावा परिसर को भी स्वच्छ रखे। बरसात के मौसम के मद्देनजर परिसर में जल भराव न होने दे। जिससे मच्छर, मक्खी एवं गंदगी का खतरा नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। आवश्यकतानुसार मलेरिया जांच एवं दवाइयों का वितरण कराएं। साथ ही छात्रावासों में गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियों का उपयोग करें। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों का व्यवस्थित भंडारण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री नवीन भगत सहित सहायक संचालक, मंडल संयोजक एवं आश्रम छात्रावासों के अधीक्षक गण मौजूद रहे।
महासमुंद,एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी। आवश्यक अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका 08 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन आवश्यक वैद्य एवं स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है या पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
रायपुर,राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023-24 की स्मारिका का विमोचन किया।
रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे रमेश बैस का कार्यकाल पूरा हो गया. राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में सी पी राधाकृष्णन की नियुक्ति कर दी है. राधाकृष्णन इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे. कार्यकाल खत्म होने के बाद रमेश बैस अब जल्द ही छत्तीसगढ़ लौटेंगे.
रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई को देशभर में एक विशाल आंदोलन का आह्वान किया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की महिला नेता भी भाग लेंगी. इस आंदोलन के जरिए महिला कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होंगी. जिसमें महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक न्याय, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी.
दंतेवाड़ा। सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों के शहीद स्मृति स्मारक को ध्वस्त किया है। जवानों ने नक्सलियों के शहीद सप्ताह को नाकाम करने में सफलता हासिल की। नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मारे गए नक्सली साथियों की याद में नक्सल शहीद स्मृति सप्ताह मनाते हैं।
महासमुंद/मोहला-मानपुर। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कहीं बांध के फूटने, तो कहीं से सड़क के टूटने की खबर आ रही है. बारिश की वजह से लोगों का आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. वहीं बारिश के दिनों में व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शासन-प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है.
बिलासपुर। ईडी और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड अधिकारी से 54 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपियों ने पोर्न वीडियो अपलोड करने का आरोप लगकर एफआईआर की कॉपी भेजी. उसके बाद किस्तों में रकम लेकर आरोपियों ने ठगी की. मामले में ठग का शिकार हुए रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है. जिसपर मामला दर्ज पर साइबर सेल की टीम जांच में जुटी हुई है.
Adv