बलौदाबाजार :- स्पंज आयरन प्लांट के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बिना जगह का मुआयना किए अनुमति दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही राज्य सरकार के साथ पर्यावरण विभाग और स्पंज आयरन प्लांट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी.
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही. मिली जानकारी के मुताबिक, कोटेरा से खरखरा मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में 50 वर्षीय संजय ठाकुर की लाश मिली है. धारदार हथियार से बुजर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है. फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस घटना की जांच कर रही. डौंडीलोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने बताया कि धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की गई है. घटना की जांच जारी है. जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
धरसींवा :- सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अतिक्रमण से संकीर्ण हुए सर्विस रोड और भारी वाहनों की पार्किंग बन चुके सिक्स लेन में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
रायपुर, सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी आदेश तक सेवा सहकारी संस्था मुक्ता द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने 19 जुलाई 2024 को संयुक्त संचालक (नर्सिंग) कार्यालय के सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वही आज सहायक अधीक्षक स्वास्थ्य सूरज कुमार नाग को निलंबित कर दिया गया है। गरियाबंद जिले के राजिम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स नेमिका तिवारी ने ब्यूरो के रायपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि उसने अध्ययन अवकाश की स्वीकृति के लिए जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आवेदन दिया था।
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.
सारंगढ़- बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शिक्षकों और बच्चों में दहशत का माहौल है. अज्ञात लोगों ने स्कूल में खिड़की की तरफ से घुसकर ब्लैकबोर्ड में 15 अगस्त तक स्कूल को बम से उड़ाने की बात लिखी है.
राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की फाइनल ईयर छात्रा का हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जशपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल कर लिया है. इस योजना में शामिल हो जाने से पर्यटन स्थल में बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो सकेगा. साथ ही इसके प्रचार प्रसार होने से यहां पर्यटकों की हलचल बढ़ने की संभावना भी है.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया गया है। जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल ‘मयाली बगीचा’ के विकास के लिए इसे उप-योजना ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ में शामिल किया गया है।
रायपुर। सिलतरा उरला औद्योगिक क्षेत्र की फेक्ट्रियों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उरला की हरेकृष्णा फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर एक फैक्ट्री कर्मी की मौत की घटना ने लोगों का आक्रोश बढ़ा दिया है। मृतक नेतराम देवांगन हरेकष्णा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन था। बीती रात ड्यूटी के दौरान क्रेन से उतरते समय वह ऊंचाई से नीचे गिरा गया और उसकी मौत हो गई। नेतराम की मौत से उसकी तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया छीन गया तो वहीं पत्नी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के परिवारजनों के साथ फैक्ट्री पहुंचे और प्रदर्शन किया। बिरगांव नगर निगम सभापति भी फैक्ट्री पहुंचे। मुआवजे पर सहमति न बन पाने से फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया।
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में सूदखोरी के चलते कांग्रेस नेता हरिराम पटेल की हत्या कर दी गई। वह ब्याज पर लोगों को रकम देता था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के लिए ओडिशा से हथियार बनवाए थे। मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कमरीद गांव निवासी हरिराम पटेल ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारिणी सदस्य था। दो दिन पहले उसका शव सिंगापुर गांव के पास अर्धनग्न हालत में मिला था। उसके सिर और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। हरिराम बरमकेला से अपने घर लौट रहे थे। Also Read - CG विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर ने सड़क हादसों और मौतों पर उठाए कई सवाल सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि हरिराम लोगों को ब्याज पर रुपए देता था। उनसे मनमाना ब्याज वसूलता। इसके चलते कई लोग उससे नाराज थे। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाते हुए पूछताछ शुरू की गई। कुछ संदिग्ध पकड़े गए और उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंचे। इस मामले में बरमकेला निवासी हेमानंद सारथी, गोकुल सिदार, बिकमपाली निवासी मिनेन्द्र कुमार सारथी, सरिया निवासी आत्माराम सारथी, बरमकेला निवासी राजू चौहरान और खरसिया निवासी श्रवण कुमार सारथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी हेमानंद ने बताया कि, उसने हरिराम से 12 जुलाई को 80 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। हरिराम ने हर 4 दिन में 16 हजार रुपए ब्याज लेना तय किया था। दो किश्त में 32 हजार दे भी चुका था।
रायपुर, बस्तर अंचल में तेंदूपत्ता को हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया हैको हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया हैको हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया है
बीजापुर। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की टीम ने विस्फोटक के साथ 5 नक्सलियों को पकड़ा है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल है।
रायपुर। राजधानी में अधिक से अधिक मात्रा में रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट बनाकर वर्षा जल संग्रहण का काम किया जा रहा है। नगर निगम की पहल पर राजधानी में रैन वाटर हार्वेस्टिंग की नई इनोवेटिव टेक्नोलाॅजी से 5 हजार रैन वाटर हार्वेस्टिंग पीट बनाए जा रहे हैं। इसमें बिल्डरों और एनजीओ का सहयोग लिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ :- क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 100 करोड़ की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच में इस मामले में सुनवाई हुई है। दरअसल, कोरोना के दौरान नौकरी गंवाने वाले राजनांदगांव जिले के कंपाउंडर सुशील साहू ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने एक डमी एप बनाया।
रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की बैठक 27 जुलाई को दिल्ली में होने जा रही है. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. नीति आयोग की बैठक में शामिल होने सीएम साय शुक्रवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे.
सरगुजा :- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ ग्राम खुज्जी में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए। इनमें 15 वर्षीय बालिका की मौत होने की खबर है। वहीं फूड प्वाइजनिंग से मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अमले ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया एवं घर-घर पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ले रहे है।
बीजापुर, नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में इन्द्रावती सभाकक्ष में आयोजित हुई।
महासमुंद, श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले के श्रम कल्याण अधिकारी श्री निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से जिले के पंजीकृत हितग्राहियों को योजनावार राशि से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जून 2024 तक 1896 हितग्राहियों को विभिन्न योजनांतर्गत 63 लाख 43 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया है। इसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 127 हितग्राहियों को 25 लाख 40 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 938 हितग्राहियों को 20 लाख 72 हजार रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के 20 हितग्राही को चार लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना अंतर्गत एक हितग्राही को दो लाख रुपए एवं निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता योजना से 810 हितग्राहियों को 11 लाख 31 हजार रुपए से लाभान्वित किया गया है।
Adv