रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जा सकता है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 77 लाख राशनकार्ड हितग्राही है। अब तक कुल 70 लाख 26 हजार 106 राशन कार्डधारकों का नवीनीकरण किया जा चुका है।
रायपुर,यह कोरबा जिले के कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत पहाड़ों से घिरा विमलता गाँव है। भले ही इन गांव में रहने वाले परिवारों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पानी को लेकर यहाँ की समस्या बहुत बड़ी है। गर्मी क्या आई ? गाँव का हैंडपंप जलस्तर नीचे जाने से जवाब दे जाता था। इस गांव के लोगों ने ऐसे कई गर्मी के मौसम देखे हैं, जो उन्हें पानी के बूँद-बूँद के लिए मोहताज करते हुए उनकी आँखों से आँसुओं के बूँद गिराए हैं। अब जबकि गाँव में जल जीवन मिशन से घर-घर नल लग गया है तो यहाँ पीने के पानी के लिए गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को आँखों से आँसुओं की बूंद नहीं गिराना पड़ता। गाँव में लगे नल और घरों के कनेक्शन से उन्हें गर्मी और बरसात में स्वच्छ पानी की धार मिल जाती है। उन्हें लगभग एक किलोमीटर दूर पहाड़ के नीचे मुसीबत मोल लेकर खतरनाक ढोढ़ी में पानी भरने नहीं जाना पड़ता।
रायपुर,क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।
रायपुर :- छग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना चताई है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं। rain राजधानी में आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
भिलाई :- छत्तीसगढ़ में आभूषण कारीगर जीजा-साले ने मिलकर सराफा कारोबारियों से 1 करोड़ 11 लाख की ठगी की है। दुर्ग के 3 सराफा कारोबारियों ने पुलगांव थाने में मनीष सोनी और धीरज सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। करीब 6 महीने बाद कोंडागांव पुलिस ने जीजा मनीष सोनी की गिरफ्तारी की और दुर्ग पुलिस को सौंपा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में सदर बाजार निवासी शाहजहां अली मलिक (53 वर्ष), प्रामित धारा (31 वर्ष) और विजय सोनी सराफा व्यवसायी हैं। इन्हीं कारोबारियों को जीजा-साले ने मिलकर चूना लगाया है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल की द्वितीय मुख्य परीक्षा 23 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के सुचारू संचालन और नकल प्रकरणों पर अंकुश लगाने हेतु राज्य स्तर पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जांजगीर-चांपा। उपस्थित छात्र छात्राओं एवम शिक्षको को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी गई जानकारी घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव, गुड टच – बेड टच के बारे में दी गई जानकारी
रायपुर/ मुस्लिमो के साथ हो रहे कई अत्याचार, हमलों व दीगर मामलातो के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ट वकीलों के साथ बैठ कर कानूनी मामलों पर सलाह ले रही है जिसमे एक कामयाब मीटिंग रायपुर औलिया चौक मै रखी गई जिसमे बहुत से मामलों पर रायशुमारी की गई, साथ ही समाज के वकीलों के द्वारा एक साथ खड़े होने की बात की गई मीटिंग के दौरान दरगाह हज़रत सैयद शेर अली आगा के सज्जादा नशीन नईम अशरफी रिजवी ,रायपुर जामा मस्जिद के सदर अब्दुल फहीम साहब, नोमान अकरम , राहिल रउफी, सैय्यद मोहम्मद अशरफ, शेख फहीम ,हाजी राजा संजरी, एजाज कुरैशी,मो अजीम खान,अल्तमश सिद्दीकी ,रफीक गौठिया,शेख अफसर, के अलावा कई वरिष्ट वकील हजरात मौजूद रहे जिन्होंने छत्तीसगढ मुस्लिम समाज को मार्गदर्शन दिया l
रायगढ़। थाना जूटमिल अंतर्गत महिला के आकस्मिक मौत मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग जांच पर पड़ोसी युवक विजय खड़िया (उम्र 26 साल) के विरूद्ध महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा 22 अप्रैल के दोपहर अपने घर के परछी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 32/2024 धारा 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही किया गया तथा जप्ती योग्य साक्ष्य का हिस्टोपैथोलॉजी परीक्षण कराया गया । मर्ग जांच में गवाह और वारिसान बताएं कि मृतिका और विजय खड़िया के बीच प्रेम संबंध था । पिछले एक साल से विजय खड़िया द्वारा महिला को पत्नी बनाकर रखने का विश्वास देकर शारीरिक शोषण करता रहा और फिर अपनी बातों से मुकर गया जिससे महिला परेशान थी और एक दिन अपने सारे सामान लेकर विजय के घर चली गई । विजय उसे वापस घर जाने बोला, तब महिला अपने घर आ गई । विजय खड़िया के शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर 20 अप्रैल को महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच में आरोपी विजय खड़िया द्वारा महिला को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने के पुख्ता साक्ष्य पाये जाने पर मर्ग जांच से दिनांक 22/07/2024 को थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया । आरोपी के फरार होने से पहले जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी विजय खड़िया के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर मामले की जांच तथा आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल गए है। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। -जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- पत्रकार ने मुझसे पूछा कि अभी तो भाजपा सरकार को सिर्फ 6 माह हुआ हैं, फिर विधानसभा घेराव की जरूरत क्यों पड़ी। मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है, मरती है। जब प्रदेश की सरकार नींद में है, तो उसे जगाने के लिए, उसकी नींद तोड़ने के लिए ऐसा करना पड़ा। पायलट ने कहा- ये सरकार घमंड में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें करती है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए, आम जन को परेशान करती है। बलौदाबाजार के लोगों से पूछो, हिंसा फैलाने कौन लोग आए थे। सूचना तंत्र सो रहा था। ये सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चलती है। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते, जो हिंसा करे उसकी निंदा करती है। लेकिन हम लोगों, किसानों की आवाज उठाते आए हैं।
खैरागढ़. नाबालिग बच्चों के अपहरण और यौन शौषण के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक महीने के अंदर पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग छह प्रकरणों में अपहृत नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ में एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी साझा की. एसपी ने बताया कि नाबालिग बच्चों के अपहरण और शोषण के संबंध में दर्ज अपराधों में जिले के अलग-अलग थानों से टीम बनाकर पतासाजी के लिए दूसरे राज्य रवाना की गई थी. 6 अलग-अलग मामलों में पंजाब से एक, बड़ोदरा से दो और हैदराबाद, ग्वालियर और ओडिशा से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को कब्जे से सकुशल बरामद किया गया है. एसपी ने बताया, आरोपी फिरोजपुर पंजाब के गुर्जीयान सिंग, छुईंखदान के आदर गोंड और खैरागढ़ के दिनेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पास्को एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने संकल्पित है। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी की सौगात दी है, जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वित्त विभाग ने रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के लिए 85 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। प्रदेश के 4 नगरीय निकायों में 500 सीटर और 9 नगरीय निकायों में 200 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह उन विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा, जो छोटे शहरों में रहकर उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं के शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने मुख्य बजट भाषण में भी इसका जिक्र करते हुए कहा था कि युवाओं के अध्ययन के लिए नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन केंद्रों को ‘‘नॉलेज बेस्ड सोसायटी’’ यानी ज्ञान आधारित समाज के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाए, ताकि ये युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत और सरकार के लिए एक आदर्श बन सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान नक्सली-पुलिस मुठभेड़ का मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायकों ने नक्सली बताकर ग्रामीणों को मारने, गिरफ्तार करने का आरोप लगाया. इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा यह आरोप झूठ है, यह बर्दाश्त नहीं है. इसके साथ ही सदन में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी शुरू हो गई. कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सदन में कहा कि फर्जी मुठभेड़ के जरिए नक्सली बताकर ग्रामीणों को मारा जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. पीडिया, नडपल्ली में ऐसे मामले सामने आए हैं. इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर सुरक्षाबलों के मनोबल को मत तोड़िए. पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए आदिवासियों को घेरकर मारा गया है. इस पर गृहमंत्री ने कहा कि गलत आरोप मत लगाइए. यह आरोप झूठा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसके पहले नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने नक्सली घटनाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि दिसंबर 2023 से जून 2024 तक प्रदेश में कितनी नक्सल घटनाएं हुई है?, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटनाएं किस-किस थाना क्षेत्र में हुई है?, इन घटनाओं में कितने जवान शहीद हुए?, घायल हुए और कितने नागरिक मारे गए?, कितने नक्सली मारे गए, गिरफ्तार किए गए? साथ ही जानकारी मांगी कि जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक नक्सलियों के पास क्या-क्या समान बरामद किया गया?, गोली, बारूद अन्य?, कितने नक्सली जेल में हैं?, इसमें सजा प्राप्त और विचाराधीन कितने नक्सली हैं?, प्राप्त सामग्रियां कहाँ-कहाँ रखी गई है? गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि आज की स्थिति में 273 नक्सली घटनाएं हुई हैं, जिसमें नक्सली-पुलिए मुठभेड़ की 92 घटनाएं शामिल हैं. मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 19 जवान शहीद हुए हैं. इस अवधि में माओवादियों द्वारा 34 आम नागरिकों की हत्या की गई है. वहीं 137 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 171 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. 30 जून 2024 की स्थिति में कुल 790 नक्सली जेल में हैं. इनमें 25 सजा प्राप्त और शेष 765 नक्सली विचाराधीन हैं.
32,060 रू. तथा 5 नग सक्रीन टच एवं 2 नग कीपैड मोबाईल जप्त
रायपुर/ छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा मजदूर कार्ड रिनुअल नहीं किया जा रहा है जिससे मजदूर हलकान और परेशान होकर एक चॉइस सेंटर से दूसरे चॉइस सेंटर घूम रहे हैं परंतु चॉइस सेंटर के कंप्यूटर पर रिनिवल का कोई भी ऑप्शन नहीं आ रहा है जिस कारण से प्रदेश के लाखों मजदूर परेशान है तथा उन्हें मजदूर कार्ड के सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जो बड़ा चिंता का विषय है तथा मजदूर भाइयों के साथ अन्याय भी है श्री मनोज सिंह ठाकुर ने माननीय श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन तथा भाजपा सरकार से तत्काल मजदूर कार्ड रिन्यूअल की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की मांग किया है ताकि मजदूर भाइयों को मजदूर कार्ड का पूरा लाभ मिल सके
रायपुर :- बुधवार को कांग्रेस के विधानसभा घेराव को देखते हुए सड्ढू, आमासिवनी नरदहा, सेमरिया स्थित निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया है । घेराव के दौरान पंडरी, खम्हारडीह से गुजरने वाले सभी रास्तों पर सोमवार शाम से ही बड़े बड़े बैरिकेड लगा दिए गए हैं।
रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर में 21 ता रविवार को छत्तीसगढ़ के दिवंगत मूर्धन्य साहित्यकारों के स्मरण को उनके साहित्यिक आवदानों को अक्षुण्ण बनाए रखने ‘पुरखा मन के सुरता’ का आयोजन ‘आरुग चौरा’कला संस्कृति मंच द्वारा किया गया। संस्था का मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ के साहित्य-कला-संस्कृति के लिए जीवन होम करने वाले समस्त नीव के पत्थर साहित्यकारों के व्यक्तित्व-कृतित्व को नई पीढ़ी को अवगत कराना,साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा-बोली पर विद्वान साहित्यकारों द्वारा गूढ़ तथ्यात्मक व्याकरण-मानकीकरण इत्यादि विषयो पर प्रकाश डालना, साथ ही छत्तीसगढ़ के लोक परब,लोक कला,लोक कला संस्कृति पर व्यापक चर्चा और प्रदर्शन , आरुग पत्रिका की भूमिका और अन्य सामाजिक सरोकार इत्यादि पर समय-समय मे विचार प्रमुख है।
राजनांदगांव/ कॉन्फ्लूएंस कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन धूमधाम से किया गया है इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार भी गुरुओं के प्रति व्यक्त किये l
रायपुर/जय भोले ग्रुप सेवा समिति काली बाड़ी द्वारा इस वर्ष भी सावन के प्रथम दिन विशेष पूजा अर्चना की गयी और भगवान भोलेनाथ का विशेष साज श्रृंगार किया दुग्धअभिषेक किया गया उसके बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया गया प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था रखी गयी है भगवान भोलेनाथ का हवन-पूजन और जयकारों के साथ स्थापना की गई। लगभग कई वर्षो से इस कार्यक्रम का भव्य रूप मे आयोजन किया जा रहा है इस पवित्र अवसर पर सभी ने भगवान भोलेनाथ से कृपा की कामना की और यह आशा व्यक्त की कि उनकी कृपा हमेशा सबके ऊपर बनी रहे।
रायपुर। पूर्व लोक निर्माण मंत्री व वर्तमान विधायक राजेश मूणत ने रायपुर नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत मिशन योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी वर्तमान लोक निर्माण मंत्री से विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मांगा। जिस पर अरुण साव ने बताया कि रायपुर शहर के 15 इलाकों में नये सिरे से वर्तमान जनसंख्या के अनुरूप पाईप लाईन बिछाने की आवश्यकता है।
Adv