बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव

    18-Jul-2024

    रायपुर/नई दिल्ली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी  ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

     
    बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे।
     
     
    बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति एवं सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। साय ने बताया यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
     
    मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया यह कुल 482 किमी लंबा राज्य के कुल 6 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 5 जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग के निर्माण होने से बस्तर का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड़ेगा एवं नक्सल गतिविधियों में कमी आएगी।
     
    इसके साथ ही उन्होंने कहा रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। एनएच 130बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा यह मार्ग एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा।
     
    इसके अलावा उन्होंने रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग, केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग, मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग, राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने रखा है।
     
     
    मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोर लेन चौड़ीकरण करने तथा एनएच क्रमांक 53 पर टाटीबंध से तेलीबांधा तक सुरक्षित यातायात की दृष्टि से सरोना चौक, उद्योग भवन, और तेलीबांधा चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की आवश्यकता बताई है।
     
    इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 धमतरी से जगदलपुर व एनएच 130बी में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, रायपुर-दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट व खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के स्वीकृति का आग्रह किया है।
     
    मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के 13 कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
     
    मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर में नवंबर में होने वाले इंडियन रोड कॉंग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।
  • राजस्व मंत्री वर्मा को भारत स्कॉउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त ने सौंपा ज्ञापन

    18-Jul-2024

    रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज भारत स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने भारत सरकार स्काउट एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड्स झीपन में आबंटित भू-खण्ड के विकास के लिए मंत्री श्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

    डॉ. यादव ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम झीपन, तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित भूमि खसरा नं. 11, रकबा 13.40 हेक्टयर में से 5 हेक्टयर भूमि को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षण केन्द्र हेतु ग्राम पंचायत के सहयोग से शासन द्वारा हस्तांतरित किया गया है। इस राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में बाऊन्ड्रीवाल निर्माण करने का ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा विविध प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जैसे आपदा प्रबंधन शिविर, एडवेंचर कैंप इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिसके लिए मैदान में समतलीकरण किया जाना अतिआवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक एडवेंचर बेस का निर्माण और राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झीपन का सौंदर्यीकरण करने का ज्ञापन सौंपा।
  • राजस्व मंत्री की पहल पर पटवारियों की हड़ताल समाप्त

    18-Jul-2024

    रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की हुई बैठक के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज समाप्त करने का ऐलान किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई सौहाद्रपूर्ण चर्चा में राजस्व मंत्री और सचिव अविनाश चंपावत ने समस्त मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया है। पटवारियों के हड़ताल समाप्त होने से अब फिर से आय, जाति, निवास सहित विभिन्न राजस्व संबंधी काम-काज होना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर अपनी 32 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल चले गए थे। राजस्व पटवारी संघ सरकारी ऑफिस में ऑनलाइन कामों के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर इसके अलावा, आवश्यक संसाधन, नेट भत्ता ऑनलाइन नक्शा, बटांकन में संशोधन सीधे पटवारी की आईडी से होनी चाहिए। जिला स्तर पर सहायक प्रोगामरों की पदस्थापना, साथ ही, भूमि खरीद-बिक्री बेच में रजिस्ट्री के साथ ही भुईयां पोर्टल पर भी इसे अपडेट करने का प्रावधान है। इसके अलावा किसान के कर्ज लेने बैंक द्वारा काट लेने के बाद भी भुईयां पोर्टल से बंधक नहीं हटाने, उसे स्वतः हटाने का प्रावधान की मांग कर रहे थे। 

  • Chhattisgarh को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव

    18-Jul-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी और भारत सरकार के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति एवं सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। श्री साय ने बताया यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। मुख्यमंत्री ने कवर्धा-राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-गीदम-दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया यह कुल 482 किमी लंबा राज्य के कुल 6 राष्ट्रीय राजमार्गों एवं 5 जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग के निर्माण होने से बस्तर का नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुख्यमार्ग से जुड़ेगा एवं नक्सल गतिविधियों में कमी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। एनएच 130बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा यह मार्ग एनएच घोषित होने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग, केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग, मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग, राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग, पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने रखा है। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोर लेन चौड़ीकरण करने तथा एनएच क्रमांक 53 पर टाटीबंध से तेलीबांधा तक सुरक्षित यातायात की दृष्टि से सरोना चौक, उद्योग भवन, और तेलीबांधा चौक पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण की आवश्यकता बताई है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के वार्षिक योजना 2024-25 में एनएच 30 धमतरी से जगदलपुर व एनएच 130बी में रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग फोर लेन करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, रायपुर-दुर्ग एनएच 53 के दो जंक्शन सिरसा गेट व खुर्सीपार जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के स्वीकृति का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 1383 करोड़ के 13 कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर में नवंबर में होने वाले इंडियन रोड कॉंग्रेस का 83वां वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण भी दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। 

  • ड्राइवर फंदे पर झूला, पेड़ में लटक रही थी लाश

    18-Jul-2024

    कोरबा। शहर के मड़वारानी स्टेशन के पास सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। उसके जेब मे मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। वहीं घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके थे जिससे शव से बदबू आने और कीड़े भी लगने लगे थे। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक की पहचाना उरगा थाना अंतर्गत कर्रापाली गांव जगदीश विश्वकर्मा (32) के रुप में की गई। जानकारी के मुताबिक, युवक कोरबा जिले के सर्वमंगला क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास ड्राइवर का काम कर रहा था। 4 दिन से उसके घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे। पहले भी जहर खाकर कर चुका था आत्महत्या की कोशिश - छोटे भाई अजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस दौरान पेड़ पर उसका शव मिलने की जानकारी मिली तब मौके पर पहुंचे। उसकी मौत कब और कैसे हुई है ये समझ से परे है। बताया जा रहा है कि मृतक इससे पहले भी जहर सेवन कर जान देने की कोशिश कर चुका है। जहर खाने के खुद ही एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था। 

  • CM विष्णुदेव साय की नितिन गडकरी से हुई मुलाकात, सड़क परियोजनाओं पर चर्चा

    18-Jul-2024

    रायपुर। आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाक़ात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने मंत्री गडकरी को इन परियोजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं से अवगत कराया। मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाक़ात राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

  • किसान तुलेचंद को उद्यानिकी फसल से मिल रहा आर्थिक लाभ

    18-Jul-2024

    नारायणपुर। जिले के ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी निवासी तुलेचंद पिता हिरद जाति सामान्य है, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी लेने के बाद उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है और आज लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। तुलेचंद ने 1 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से करेला, टमाटर, भिण्डी का ड्रिप के माध्यम से सिचाई एवं जैविक फसल प्रबंधन एवं उन्नत बीज का प्रयोग किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। किसान तुलेचंद को अब धान्य फसलों की तुलना में वर्षभर में तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त हो रहा है। तुलेचंद ने बताया कि वह उद्यानिकी विभाग से जुड़ने से पहले परम्परागत खेती करता था, जिससे उसे ज्यादा मुनाफा नही होता था। वर्ष 2022-23 में उसे संरक्षित खेती शेडनेट हाउस निर्माण की जानकारी मिली, जिससे उनकोे 50 प्रतिशत अनुदान पर 2000 वर्ग मीटर में शेडनेट हाउस प्राप्त हुआ। उन्होने बताया कि अब वह शेडनेट हाउस में टमाटर, भिण्डी एवं करेला की फसल कर रहा है, जिसमें वह अब लगभग 50 हजार रूपये से अधिक आय प्राप्त कर रहा है। तुलेचंद ने बाताया कि अब तक वह 2 लाख रूपये तक की बिक्री किया है, जिसमें तुलेचंद को शुद्ध 1 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त हुआ है। तुलेचंद ने बताया कि शेडनेट हाउस की खेती से उसे अच्छी आमदनी प्राप्त हो रहा है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। 

  • ग्राम पंचायतों में 19 July से जन समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

    18-Jul-2024

    नारायणपुर। जिले के सम्माननीय नागरिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण एवं चहुमुंखी कल्याण के लिये कार्य करना प्रशासन का ध्येय है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों के आवश्यकतानुसार स्वीकृत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन साधारण को पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हाट बाजार के दिन अलग-अलग तिथियों पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तर शिविरों में जिला स्तर के अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर दिन शुक्रवार 19 जुलाई 2024 को ग्र्राम बिंजली में, शनिवार 27 जुलाई को ग्र्राम कोहकामेटा में, शुक्रवार 9 अगस्त को ग्र्राम बड़ेजम्हरी में, गुरूवार 22 अगस्त को ग्र्राम बेनूर में, शुक्रवार 23 अगस्त को ग्र्राम कुंदला में, बुधवार 4 सितम्बर को ग्र्राम रेमावण्ड में, बुधवार 11 सितम्बर को ग्र्राम ओरछा में, शुक्रवार 20 सितम्बर को ग्र्राम कुरूषनार में, बुधवार 9 अक्टूबर को ग्र्राम कस्तुरमेटा में, गुरूवार 24 अक्टूबर को ग्र्राम फरसगांव में, शनिवार 2 नवम्बर को ग्र्राम कोहकामेटा में, शुक्रवार 8 नवम्बर को ग्र्राम धौड़ाई में, गुरूवार 21 नवम्बर को ग्र्राम छोटेडोंगर में, गुरूवार 19 दिसम्बर को ग्र्राम कुंदला में, बुधवार 4 दिसम्बर को ग्र्राम महिमागवाड़ी में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जायेंगे। 

  • बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल सहित 8 ट्रेनें रद्द

    18-Jul-2024

    रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तहत 8 ट्रेनें 19, 20 और 29 जुलाई, 4 और 5 अगस्त को कैंसिल रहेंगी। ऐसा चांपा और सारागांव रोड पर ओवर ब्रिज के गर्डर लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य करने के कारण किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।  रद्द होने वाली ट्रेनें 19, 20, 29 जुलाई, 4 और 8 अगस्त को गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल कैंसिल रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल कैंसिल रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 21, 30 जुलाई, 5 और 9 अगस्त को गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी। 

  • 11 साल से छुट्टी पर था पटवारी, SDM ने किया बर्खास्त…

    17-Jul-2024

    बिलासपुर :- जिले के तखतपुर तहसील कार्यालय का 11 साल से गायब पटवारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले कर्मचारी, अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है। तखतपुर के एसडीओ (राजस्व) ने पटवारी राजेश सिंह को 4 अगस्त 2013 से अस्वस्थ होने का कारण बताकर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर सिविल सेवा नियम के अंतर्गत सेवा से पृथक करने के आदेश दिए।

     
    सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। समीक्षा के दौरान 7 विभागों के 25 कर्मचारियों के लंबे समय से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर ने सभी विभागों के कार्यालय अधीक्षकों को 20 जुलाई तक ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि सूची तैयार होने के बाद विभागों में थोक में कार्रवाई होगी।
  • मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे अनि​यमित कर्मचारी, 20 जुलाई को निकालेंगे रैली

    17-Jul-2024

    रायपुर। अपनी विभिन्न मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ​अनियमित कर्मचारी 20 जुलाई को तूता नवा रायपुर में ध्यानाकर्षण रैली निकालेंगे. रैली छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले निकाली जाएगी।

     
    फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों/विभाग/संस्थाओं में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करते हुए इन कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण करने की वर्षो से लंबित और न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने ये रैली निकाली जाएगी.
     
    उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में अनियमित कर्मचारी जैसे-आउटसोर्सिंग (प्लेसमेंट), सेवा प्रदाता, ठेका, समूह/समिति के माध्यम से नियोजन, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, मानदेय, अशंकालिक के रूप विगत 5 वर्ष से लेकर 25-30 साल से किसी न किसी प्रकार से शासन की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में कार्यरत हैं. न्यायालय से “सामान कार्य-समान वेतन” के निर्देश के बावजूद ये कर्मचारी आधे से भी कम वेतन और सुविधा व लाभ लिए बिना कार्य करने को विवश हैं. पारिवारिक जिम्मेदारी, आर्थिक असुरक्षा, बेरोजगारी, प्रशासनिक दबाव के कारण अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय को सहने मजबूर हैं. इन समस्याओं पर सरकार का ध्यानार्षण कराने के लिए अनियमित कर्मचारी रैली निकालेंगे.
  • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    17-Jul-2024

    छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भारी बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। आईएमडी का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी और वज्रपात की संभावना है। छत्तीसगढ़ विभिन्न हिस्सों में 20 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

     
    मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण ओडिशा और आसपास के इलाकों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इतना ही नहीं एक मानसून लाइन छत्तीसगढ़ से होते हुए दक्षिण ओडिशा पर बने इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन वेदर सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक झमाझम बारिश वाला मौसम बन रहा है। साथ ही 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से भी 19 जुलाई से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
     
    मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 19 और 20 जुलाई को भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में 16 और 17 जुलाई को भी जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में 18 जुलाई को भी झमाझम बारिश जारी रहेगी। हालांकि इसकी तीव्रता कम रहेगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि जिलों के लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और बिलासपुर में हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी।
     
    मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के रायगढ़, सक्ति, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में अधिकांश स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंढई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 और 20 जुलाई को गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  • एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को किया लांच

    17-Jul-2024

    रायपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

     
    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रुप में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने नेतृत्व में प्रदेश भर के सराफा व्यापारियों को एकजुट करने का काम करेंगे। सराफा व्यवसाईयों के हितों के संरक्षण के साथ ही समाज सेवा का महती कार्य एसोशिएशन के माध्यम से होगा, ऐसी वे उम्मीद करते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सराफा व्यवसाय के उत्थान में सरकार हर कदम पर एसोशिएशन के साथ खड़ा है।
     
    सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सराफा व्यवसाय किसी प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। सराफा व्यवसाय का बढ़ना राज्य की तरक्की का प्रतीक है। पहले एक खास क्षेत्र में सीमित रहने वाले सराफा दुकानों का अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और बाजारों में विस्तार हो रहा है। पिछले 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सराफा का व्यवसाय करीब सौ गुना बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यहां की सामाजिक और आर्थिक प्रगति हम सबने देखी है। प्रदेश में सराफा की नई दुकानें तेजी से खुल रही हैं जो बताती है कि यहां के लोगों की खरीदारी की क्षमता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए मैं सराफा व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं।
     
    बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल सोनी और कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन ने भी समारोह को संबोधित किया। रायपुर सराफा एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री हरख मालू ने स्वागत भाषण दिया। छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित महासचिव श्री प्रकाश गोलछा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भर से आए विभिन्न सराफा एसोशिएशन्स के पदाधिकारी और सराफा व्यवसाई समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले: मंत्री श्री केदार कश्यप

    17-Jul-2024

    रायपुर, वन एवं जलावायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य और केन्द्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री कश्यप कहा  कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई सहित जिले के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विषम परिस्थिति के बावजूद विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्याे में बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

     
    वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि बरसात के मौसम में मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया उन्मूलन के लिए मच्छरदानी वितरण, डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित करें। सर्पदंश के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में एन्टी वेनम व अन्य मेडिसिन की व्यवस्था रखी जाए।
    मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर ही है। शासन द्वारा किसान हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उनके मांग के अनुरूप खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों को खेती-किसानी के संबंध में जरूरी पहलुओं की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना-प्रधानमंत्री आवास योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नियद नेल्लानार की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ाने, नियद नेल्लानार की प्रगति, बीजापुर के शांति नगर वार्ड में निवासरत नक्सल पीड़ित परिवारों दी जा रही आवश्यक सुविधाएं, रेल कॉरिडोर संबंधी प्रस्ताव आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।    
     
    बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ श्री रामाकृष्ण, उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व श्री संदीप बल्गा सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
  • सूरजपुर जिले के कुल 147 श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना

    17-Jul-2024

    सूरजपुर,छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना 2024 के तहत आज विशेष ट्रेन द्वारा अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए जिले के 147 श्रद्धालु रवाना हुए। जिसमें सूरजपुर से 49, रामानुजनगर से 32, भैयाथान से 27, प्रतापपुर से 35 तथा 4 शामिल हैं। गौरतलब है कि श्रद्धालुओं को अंबिकापुर पहुंचने के पश्चात स्पेशल ट्रेन से बनारस (बाबा विश्वनाथ) के दर्शन कराते हुए प्रभु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम प्रस्थान करेगें। यह यात्रा कुल 04 दिनों की होगी।

  • रायपुर में 7 किलो गौ मांस के साथ एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    17-Jul-2024

    रायपुर. राजधानी रायपुर में गौ मांस के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गौ सेवकों की शिकायत पर की गई. पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

     
    खाल बाड़ा में एक महिला के पास गौ मांस रखे होने की सूचना स्थानीय गौ सेवकों ने पुलिस को दी. गौ सेवकों की शिकायत के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची. पुलिस ने महिला को गौ मांस के साथ हिरासत में लिया है और थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है. महिला के पास से 7 किलो गौ मांस जब्त किया गया है.
  • व्यापम द्वारा विभिन्न पदों की लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित

    17-Jul-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन व्यापम की वेबसाईट पर आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी गई है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 (एचएजी23) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए 28 जुलाई 2024 को सुबह, प्रयोगशाला सहायक (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला तकनीशियन (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

     
    इसी तरह छात्रावास अधीक्षक (टीएचएस24) श्रेणी ‘द‘ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की परीक्षा 15 सितंबर 2024 सुबह, प्रयोगशाला तकनीशियन (एचईएलटी24) उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर 2024 सुबह, मत्स्य निरीक्षक (एफएफआई24) संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर 2024 संध्या, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला सहायक (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया उत्तर विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान

    17-Jul-2024

    रायपुर। केंद्र में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनी जिस हेतु भारतीय जनता पार्टी मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन कर  देश भर के मतदाताओं का आभार कर रही है ।

     
    इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल की अध्यक्षता में रायपुर उत्तर विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान समारोह रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित किया गया जहां उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहां रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं पुरंदर मिश्रा ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया ।
     
     
    रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा की इस ऐतिहासिक विजय में हम आपके द्वारा मिले अपरिमित स्नेह का हृदयतल से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम हेतु भी आप सभी का बहुत आभार है हम सभी अपनी तरफ से भरपूर परिश्रम करते हैं परंतु उसे परिणाम तक हमारे सम्मानित मतदाता ही पहुंचाते हैं रायपुर लोकसभा अंर्तगत 9 विधानसभाएं आती हैं जिसमे विधानसभावार मतदाता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमे से उत्तर विधानसभा सहित 5 विधानसभा में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है 3 और विधानसभाओं में आगामी 2 दिनों में कार्यक्रम संपन्न किए जायेंगे इसके साथ ही बहुत ही महती योजना में हम सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है जिसका नाम है ” एक पेड़ मां के नाम ” अभियान में अपना भरपूर योगदान देना है हमने रायपुर लोकसभा में 11 लाख वृक्षों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है और आप सभी को जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना है ।
     
    उन्होंने आगे कहा यह ऐतिहासिक जीत बृजमोहन की नही यह पूरे रायपुर लोकसभा के मतदाताओं , और कार्यकर्ताओं की है जिस हेतु आपका जितना अभिनंदन किया जाए कम है परंतु हमारी जिम्मेदारी अभी समाप्त नही हुई अपितु बढ़ गई है हमे रायपुर लोकसभा को देश की उत्कृष्ठ लोकसभा बनाने हेतु भरसक प्रयास करने है जिसमे आप सभी के सुझाव सदैव आमंत्रित हैं एवं बृजमोहन अग्रवाल पूर्व की तरह सदैव आप सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा एवं आप सभी को आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसकर तैयार रहना है जिससे हर क्षेत्र में भाजपा के प्रतिनियों का वर्चस्व रहे और प्रदेश के चहुमुखी विकास में किसी प्रकार की बाध्यता ना आए ।
     
     
    कार्यक्रम की शुरुवात में अध्यक्षीय उद्बोधन जयंती पटेल द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में उपस्थित सम्मानित मतदाताओं को धन्यवाद प्रेषित किया एवं कहा की आप सभी के स्नेहपूर्ण समर्थन की बदौलत आज हमने रायपुर लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से विजयश्री प्राप्त कर रायपुर लोकसभा से भारत के शीर्ष 10 बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली लोकसभा बनाया जिस हेतु आप सभी मतदाताओं का आभार एवं धन्यवाद ।
     
    रायपुर लोकसभा के संयोजक अशोक बजाज ने उपस्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की यह अनूठी पहल है मतदाताओं का सम्मान समारोह और वाकई में आप सभी मतदाता सम्मान के पात्र हैं क्योंकि विकट परिस्थितियों जैसे भीषण गर्मी और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे तमाम भ्रमों को धता बताते हुए आप सभी ने रायपुर लोकसभा को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचने का कार्य किया है।
     
    पूर्व सांसद सुनील सोनी ने भी मंच से उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन किया एवं कहा की अभी लड़ाई जारी रखना है विधानसभा या लोकसभा चुनाव ही अखरी नही अपितु नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हमे बड़ी जीत हासिल कर मोदी की गारेंटी और विष्णुदेव साय के विश्वास को धरातल तक पहुंचाने में अपना योगदान देकर सुशासन की सरकार की मजबूत स्थापना करना है और यह भाजपा सरकार में ही संभव है ।
     
     
    आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में विशेष रूप से प्रदेश मंत्री भाजपा किशोर महानंद , पूनम चंद्राकर प्रभारी रायपुर उत्तर , नलीनेश ठोकने संयोजक उत्तर विधानसभा , जिला महामंत्री सत्यम दुवा , मोहन एंटी , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , हरीश ठाकुर , राजेश पांडेय , अमरजीत छाबड़ा , सोनू सलूजा , उमेश घोरमोड़े , सुनील चौधरी , अनिल बाघ , मंडल अध्यक्ष गण गोरेलाल नायक , सुनील कुकरेजा , संतोष साहू , अनूप खेलकर , विशाल भूरा , ज्ञानचंद चौधरी , कमलेश शर्मा , अनीता महानंद , बेला साहू , अर्चना शुक्ला , संगीता जैन , अर्चना उकरे , अर्पित सूर्यवंशी , गंधर्व पांडेय , आशीष आहूजा।
  • मौत पर राजनीति करती है कांग्रेस- डिप्टी सीएम अरुण साव

    17-Jul-2024

    रायपुर. डिप्टी सीएम अरुण साव ने गौ तस्करी पर बनाए गए नए नियम को लेकर कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह मौत पर राजनीति करती है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस अनावश्यक रूप से राजनीति करती रही है. तथ्य और वस्तु स्थिति जाने बिना भ्रम फैलाने का काम करती है. छत्तीसगढ़ की जनता ने बार-बार इन्हें परखा है. कांग्रेस ने जनता के हितों की खिलाफ जाकर अन्याय किया है. कांग्रेस पार्टी की यही चाल और चरित्र है. इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

     
    डिप्टी सीएम साव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है. उनके अपने लोग गौ तस्करी में शामिल थे. सरकार के संरक्षण में गौ तस्करी हो रही थी लेकिन हमारी सरकार गौतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कटिबंध है, इसलिए यह नियम बनाए गए हैं. इसके साथ ही डिप्टी सीएम साव ने गौ तस्करी मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
     
    वहीं आगामी विधानसभा सत्र को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है. प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य के हित में निर्णय लेकर काम कर रही है और विपक्ष को हर मुद्दों पर जवाब देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि सदन चर्चा के लिए है. सदस्य अपने मुद्दे उठाएं, सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है.
     
    उपमुख्यमंत्री साव ने प्रदेश के नगरी निकायों को मिलने वाले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर आभार जताया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को पांच पुरस्कार मिलने जा रहे हैं. सूडा के साथ चार नगरी निकाय को पुरस्कार मिलेगा. स्वरोजगार, आजीविका और शहरी रोजगार की दिशा में यह पुरस्कार मिलने जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है. विभागीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को सम्मान के लिए आभार है. 
    धनेन्द्र साहू ने डिप्टी सीएम के बयान का किया पलटवार
     
    वहीं डीसीएम अरुण साव के  कांग्रेस मौत पर राजनीति करती है वाले बयान पर विपक्ष के धनेन्द्र साहू ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, डायरिया से हुई मौतों को छुपाने षड्यंत्र हो रहा है. भाजपा ज़िम्मेदारी न लेना पड़े, इसलिए झूठी रिपोर्ट देकर जनता को गुमराह कर रही है. बीमारियों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी किया जाना चाहिए था. ये दायित्व निभाने में फेल है और आरोप कांग्रेस पर लागा रहे हैं.
  • बारिश में सर्पदंश का खतरा : बस्तर में 10 लोगों की हो चुकी मौत, 443 की बची जान

    17-Jul-2024
    जगदलपुर. घने जंगलों से भरपूर बस्तर में मानसूम की बौछार पढ़ते ही जंगलों और बिलों से जहरीले सांप लोगों के बसेरों तक पहुंचते हैं और घरों में गर्माहट की वजह से बसेरा बना लेते हैं. मानसून के वक्त सर्पदंश का मामला बस्तर में बढ़ जाता है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024 के बीते 6 महीनों में पूरे बस्तर संभाग में 10 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई है. वहीं 443 लोगों का समय पर इलाज होने से उनकी जान बच गई.
     
    बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में 453 सर्पदंश के मामले सामने आए हैं. इनमें 443 का इलाज समय पर हुआ, जिससे उनकी जान बची, लेकिन 10 लोगों ने अपनी जान गवाई है. बस्तर, दंतेवाड़ा और बिजापुर में 3-3 मरीजों की मौत हुई है. वहीं नारायणपुर में 1 मरीज की मृत्यु हुई है. सर्पदंश के मामले सबसे अधिक बस्तर जिले में 118 मरीज व बीजापुर जिले में 149 मरीज देखने को मिला है. 
    ग्रामीणों को सावधानी बरतने की आवश्यकता
     
    मेडिसीन विभाग के डॉ. जॉन मसीह ने बताया कि बारिश के दिनों में सर्पदंश के मरीज अस्पतालों में भर्ती होते हैं. यदि सर्पदंश से पीड़ित मरीज समय पर अस्पताल पहुंच जाते हैं तो मरीजों को एंटी स्नेक वेमन इंजेक्शन देने के बाद वे ठीक हो जाते हैं. बारिश के समय लोग खेतों में काम करते हैं और बाहर बरामदे में आकर सोने की आदत रहती है, जिसके बाद सांप उन्हें आकर कांट लेता है. ग्रामीणों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
     
    सांप कांटने पर मरीज को समय पर पहुंचाएं अस्पताल
     
    डॉ. जॉन ने बताया, बस्तर में सबसे अधिक कोबरा और करैत बाइट के केसेस सामने आ रहे हैं. यदि सांप के काटे गए स्थान में सूजन आ जाए या आंखों की पलकें बंद होना शुरू हो जाए. ये पोइजिनेश स्नैक बाइट के चिन्ह होते हैं. ऐसे समयों में मरीजों को समय पर अस्पताल जाने की आवश्यकता है. हॉस्पिटल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन अवेलेबल है, जिसे समय पर दिए जाने से मरीजों में काफी हद तक सुधार आता है. वे ठीक भी हो जाते हैं. वर्तमान में 4 मरीज डिमरापाल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है.
     
Top