रायपुर :- छत्तीसगढ़ में गौ वंश के अवैध परिवहन पर सरकार ने सख्ती दिखाई है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नया आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर परिवहन अवैध होगी. गैर जमानती अपराध माना जाएगा. अवैध परिवहन पाए जाने पर सात साल तक की सजा और पचास हजार रुपए का जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. जिस रूट पर अवैध परिवहन पाया जाता है वहां के एसपी और थाना प्रभारी का सीआर भी खराब होगा. आदेश में कहा गया है कि अवैध परिवहन करने वालों पर ही बर्डन ऑफ प्रूफ की जिम्मेदारी होगी. परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ी में फलैक्स लगाने की अनिवार्यता होगी. अवैध परिवहन में इस्तेमाल गाड़ी राजसात की जाएगी. गाड़ी मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
गौरेला-पेंड्रा :- छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश हो रही. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गौरेला से अमरकंटक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है. इसके चलते छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का रास्ता बंद हो गया है, जिसके कारण पिछले 14 घंटे से आवाजाही ठप है. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से पेंड्रा में ज्वालेश्वर घाट में चुकतीपानी के पास सड़क बही है. नाले के ऊपर वैकल्पिक रूप से बनाया गया पुल भी बह गया है. मौसम विभाग ने आज भी कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बेमेतरा के लिए ऑरेंज अलर्ट और धमतरी, गरियाबंद, कोंडगांव, नारायणपुर और राजनांदगांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.
CG SET एडमिट कार्ड 2024 :- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है. अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा. यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. सीजी एसईटी के राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके तहत दो पेपर हैं. सीजी एसईटी के पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं. बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है.
बिलासपुर :- शहर के एक बार में देर रात फिर मारपीट की घटना हुई है। रायपुर के एक कारोबारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी रायपुर के व्यवसायी मनीष ठाकुर 14 जुलाई को भाटापारा आया था। वहां से किसी काम से बिलासपुर आए। रात में अपने दोस्त नीरज नागवानी, संजय नागवानी और निखिल ठाकुर के साथ हैंवस पार्क स्थित एलआईटी बार में शराब पीने लगे। इसी दौरान विशेष ताम्रकार नाम के युवक से उनकी किसी बात पर बहस हो गई।
जगदलपुर ,जिले के जनपद पंचायत बस्तर द्वारा अधीनस्थ सिंचाई जलाशय बालेंगा को मत्स्यपालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु 10 वर्ष के पट्टे पर प्रदाय किया जाना है। इस जलाशय को पट्टे पर लेने के इच्छुक मछुआ समिति या स्व-सहायता समूह अपना आवेदन पत्र 30 जुलाई 2024 तक कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। चयन की पात्रता एवं शर्तों के तहत पट्टा आबंटन के लिए पंजीकृत मछुआरा सहकारी समिति एवं मछुआ समूह, स्थानीय महिला स्व सहायता समूह, मछली पालन में डिप्लोमा या स्नातक अथवा स्नातकोत्तर बेरोजगार युवा और वर्ष 1965 या उसके पश्चात मकान, भूमि आदि डूब में आने के कारण विस्थापित परिवारों या उनके समूह अथवा समिति को संबंधित जलक्षेत्र में पट्टे पर दिये जाने हेतु प्राथमिकता दी जावेगी। उक्त सिंचाई जलाशय को मत्स्यपालन के लिए पट्टे पर प्रदाय सम्बन्धी नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, कार्यालय उपसंचालक मत्स्यपालन जगदलपुर, कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर तथा ग्राम पंचायत बालेंगा के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
जांजगीर-नवागढ़। जिले के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में नहाने के दौरान युवक आसुराम यादव (22) तेज बहाव में बह गया। वह अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर से आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और खोजबीन की जा रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार को युवक आसुराम यादव अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर जिले से जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा हुआ था। रविवार की शाम तकरीबन 5.30 बजे हसदेव नदी में सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी युवक आसूराम यादव नदी के तेज बहाव में बहने लगा।
रायपुर. प्रार्थी खेमचंद चौधरी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अर्जुन चौक के पास राजा तालाब रायपुर में रहता है तथा आमानाका क्षेत्रांतर्गत डूमर तालाब अटल आवास पास स्थित लाण्ड्री वर्कशॉप में काम करता है। प्रार्थी 14 जुलाई को रात्रि करीबन 09.30 बजे लाण्ड्री वर्कशॉप में अपने साथी रवि, उमेश व सुनील के साथ बैठा था। वर्कशॉप से लगे मोहल्ला अटल आवास के लडके गोलू जगत, ऋषभ, यशवंत, सूरज नेताम एवं अन्य जो रोज वहीं बैठे रहते है, वे लोग वर्कशॉप के बोर को चालू करने के लिये बोले बोर चालू करने में थोडी देरी हो गई इतने में उक्त सभी लोग आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए अभी तक बोर चालू नहीं किये हो कहकर वर्कशॉप के शटर को लात मारने लगे। प्रार्थी एवं उसके साथी शटर को उठाये उतने मंे सभी लोग जबरन धक्का मुक्की करते हुये वर्कशॉप मंे अंदर प्रवेश कर रवि तथा उमेश के साथ मारपीट करने लगे। प्रार्थी वहां से बाहर निकल कर अपने मालिक घनश्याम चौधरी को सूचना दिया।
बस्तर । पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए के गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के रास्ते बाइक के माध्यम से ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। हालांकि, बस्तर के दरभा और परपा थाना इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।
रायपुर। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक लेकर अधिक से अधिक कृषकों को बीमा आवरण में शामिल करने के लिए निर्देशित किया, जिससे कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल प्रभावित होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सकें।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने गांव आने का आमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा, 70 लाख माता बहनों को हर माह 1000 मिलने पर भूपेश बघेल के पेट में दर्द हो रहा है. उनके गांव में जाकर यदि हाथ खड़े कराएंगे तो कितनों का हाथ उठेगा. ये भूपेश बघेल खुद जाकर देख सकते हैं। वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर पूर्व मंत्री शिव कुमार डहेरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जिन लोगों को महतारी वंदन की राशि जारी रही थी उनकी सूची सरकार को जारी करनी चाहिए.
स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट में 1,000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर सकती है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बिभव कुमार के खिलाफ आरोपों की सूची तैयार की है.
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बिलासपुर जिले की पर्वतारोही सुश्री निशु सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी सुश्री निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लगातार डायरिया अपना पैर पसार रहा. प्रदेशभर में डायरिया के 10 हजार 8 सौ 30 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1306 मरीज मिले हैं. राजधानी रायपुर में एक हजार 36 मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं डायरिया से अब तक पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है.
केशकाल अड़ेगा ठाकुरपारा क्षेत्र से एक माह पूर्व चार बच्चों के साथ लापता हुई दो महिलाओं को केशकाल पुलिस ने मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों से बरामद किया है। केशकाल थाना प्रभारी ने बताया हैं कि 26 जून 2024 को नरसिंह पटेल निवासी ठाकुरपारा अडेगा एवं राकेश पटेल निवासी सुरडिही अडेंगा जो दोनों थाना केशकाल आकर गुम इंसान दर्ज कराये कि नरसिंह पटेल के बहु बुधयारिन पटेल 28 वर्ष निवासी ठाकुरपारा अडेंगा अपने दोनों कुनाल पटेल 05 वर्ष, कु काव्या पटेल को लेकर मायके नवागांव बेलर (नगरी) जाने एवं राकेश पटेल की पत्नी कलेन्द्री पटेल अपने दोनों बच्चों कु. पल्लवी पटेल 6 वर्ष, प्रमोद पटेल 3 वर्ष को लेकर बुआ सेवती बाई निवासी सरोना चोरिया जिला कांकेर शादी पर जाना बत्ताकर 17 जून 2024 को दोनों बहन अपने अपने बच्चों को लेकर निकले थे। कुछ समय एक एक दिन तक दोनो महिलाओ के मोबाईल से संपर्क नहीं होने पर मायके व बुआ के घर नहीं पहुंचने से आस पडोस, रिश्तेदारों को पूछताछ व पत्ता तलाश करने पर कहीं पता नहीं चलने पर दोनो महिलाओ के परिजन केशकाल थाना पहुंच कर इसकी जानकारी परिजन पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान कायम किया।
रायपुर. नगर निगम सभी जोन में किसी भी स्थिति में कचरे का जमाव न होने दें। यह पाया जा रहा है कि कूड़े का देरी से उठाव होने से जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है, इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा। निगम का अमला रिस्पॉंस टाईम में कचरे का उठाव करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ गौरव ंिसंह ने समय-सीमा की बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को दी। उन्होंने कहा कि कंडम गाड़ियों के कारण सड़कों में, गलियों में यातायात बाधित हो रहा है। नगर निगम और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर इन्हें हटाएं और कड़ी कार्रवाई करें।
रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोगों, युवाओं व बच्चों के बीच जाकर नशे के दुष्परिणाम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ज़िले के विभिन्न एनजीओ व लगभग 1200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महासमुंद। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में 97 हजार 926 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा है।
महासमुंद। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और उनका नियमानुसार क्रियान्वयन के लिए सजग है। समाज कल्याण की विभिन्न विभागीय योजानाओं के तहत् महासमुंद जिले में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में 97 हजार 926 हितग्राहियों को छः प्रकार की पेंशनों से लाभान्वित किया जा रहा है।
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और मौसमी बीमारियों से निपटने की व्यापक तैयारियों का जायजा लेने बीजापुर जिले के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने बस्तर को मलेरिया मुक्त करने को लेकर बड़ा बयान दिया. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल कहा कि भाजपा 5 सालों में बस्तर को मलेरिया मुक्त बना देगी.
Adv