‘काम नहीं करेंगे तो अफसरों को उल्टा लटकाकर काम करवा लेंगे.
रायपुर, मचान विधि से किसानो को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1000 दीदियों की बाड़ी में मचान बनाने का कार्य किया जा रहा है।
रायपुर। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की पंचायत, नगरीय निकाय एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को मेफेयर लेक रिसोर्ट, नवा रायपुर अटल नगर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस परिचर्चा में आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बीजापुर :- निजी क्षेत्र के संस्थान अरुण सिक्योरिटी एजेंसी बिलासपुर अर्न्तगत रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक 18 वर्ष से अधिक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, एकाउण्टेड, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं भृत्य जैसे कुल 56 पदों पर भर्ती किया जाएगा।
रामानुजगंज :- बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के सनावल में संचालित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर आरोप लगाए हैं और कलेक्टर के साथ ही संभाग के कमिश्नर से शिकायत करते हुए हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति की छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें गुणवत्ताहीन खाना दिया जाता है जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्हें हॉस्टल से निकालने की धमकी छात्रावास अधिक्षिका नीलिमा खलको ने दी। छात्राओं और परिजनों ने कमिश्नर और कलेक्टर से शिकायत करते हुए अधिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है।
मुंगेली. छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे व कोटा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उन्हें रायपुर लाया गया है. यह हादसा मुंगेली जिले के सरगांव के पास रायपुर से बिलासपुर जाते वक्त हुआ है.
रायपुर। जगदलपुर में दोहरे हत्याकांड के हवाले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पूछना चाह रहे हैं क्या यह सुशासन है, या जंगल राज है. कहीं अपराधियों को संरक्षण देने का काम सरकार तो नहीं कर रही है. आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है.
दुर्ग। जिले के सिरना भाठा गांव में पिछले दो दिनों से गायब एक महिला की कुएं में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरफ की टीम की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. पलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रायपुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर नीलकंठ सेवा संस्था के सदस्यों ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान मांग पूरा नहीं होने पर निरंतर आंदोलन करने की चेतावनी दी.
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक यात्री बस और पेट्रोल से भरे टैंकर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और टैंकर में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ से भभकते आग पर काबू पा लिया गया. यह हादसा इंदागांव और कोयबा के बीच हुआ है.
रायपुर। विष्णुदेव मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस बयान ने सियासी हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने लता उसेंडी को मंत्री बनाए जाने का जिक्र किया है. दरअसल भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में अपने संबोधन के दौरान खट्टर ने मंच में बैठी लता उसेंडी को लेकर कहा कि 2003 में वह कोंडागांव से विधायक बनी थी. अभी मंत्री हैं. इस पर उन्हें टोका गया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी मंत्री बन रही हैं. मौके की नजाकत को भांपते हुए खट्टर ने तुरंत कहा, मंत्री बनने की बात से उत्साह आया होगा.
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट में शासकीय समानों की खरीदी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के मद्देनजर आज एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए इसके सभी रेट काॅन्ट्रेक्ट को जुलाई माह के अंत तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर रोक लगा दी थी, शासकीय सामग्री की खरीदी में दिक्कत, गुणवत्ता का अभाव एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें काफी बढ़ गई थी।
रायगढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश का रायगढ़ जिला राजनीति ही नहीं बल्कि औद्योगिक क्रांति में भी अपनी अलग पहचान रखता है. सामाजिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से जिले में मौजूद विभिन्न इस्पात और ताप विद्युत गृहों ने अपने विकासखंडों की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. जिसमें पुसौर विकासखंड भी अछूता नहीं है. पुसौर प्रखण्ड में अदाणी पावर लिमिटेड की स्थापना से लेकर अब तक जहां आसपास के गावों से रोजगार के लिए पलायन घटा है तो वहीं इससे उत्पन्न हुई स्वरोजगार और रोजगार से हजारों लोग आत्मनिर्भर भी हुए हैं.
एसपी रजनेश सिंह ने किया खुलासा
कानफोड़ू डीजे बजने पर होगी कार्यवाही
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से महिला नक्सली का शव समेत हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किया गया है.
कोरबा। पावर सिटी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. इस आगजनी की घटना में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
सरगुजा. कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है. कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है. मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन जनदर्शन प्रसारण की शुरुआत कर दी गई है. समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया.
Adv