बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए मिलेगा ऋण…

    03-Jul-2024

    रायपुर :- जिले के बेरोजगारों को खुद का व्यवसाय शुरू करने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित रायपुर ने आवेदन मंगाया है. इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग अंतर्गत बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ दिया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे व्यवसायियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बैंक के माध्यम से ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार किया जा सकेगा.

     
    आवेदक किसी भी प्रकार के व्यवसाय जैसे- बेकरी कार्य, भोजन बनाना, चाट की दुकान, कोचिंग क्लासेस एवं स्व-सहायता समूह का लेखा संधारण, हेयर कटिंग सेलून-ब्यूटी पार्लर, चाय केन्टीन एवं नास्ता केन्द्र, योग शिक्षा, बच्चों की देख-भाल (झूलाघर), लॉन्ड्री कार्य, घड़ी साज, विद्युत यंत्र सुधारक, सायकल मरम्मत, स्कूटर मोपेड, टू-व्हीलर रिपेयरिंग, घर की साज-सज्जा, बागवानी एवं नर्सरी पशुपालन एवं मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, फुटकर विक्रेता, मशाला उद्योग, सॉफ्ट-टायज, कृत्रिम आभूषण निर्माण, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की देखभाल, चाट निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, स्टेशनरी दुकान, सिलाई-कढ़ाई-बुनाई, स्वेटर बुनाई, मशरूम उत्पादन, ईट-खपरा निर्माण, डिटर्जेन्ट पाउडर निर्माण, लघु वनोपज वनौषधि निर्माण एवं व्यवसाय इलेक्ट्रीक मोटर पम्प मरम्मत व्यवसाय, खनिज आधारित व्यवसाय, कम्प्यूटर हार्डवेयर मरम्मत व्यवसाय, टाट-पट्टी दरी बुनाई व्यवसाय, रेडियो टी.वी. टेप रिपेयरिंग व्यवसाय, काष्ठकला फर्नीचर व्यवसाय, प्लास्टिक एवं बर्तन दुकान, किराना दुकान, फैन्सी (मनिहारी) व्यवसाय, स्टील फेब्रीकेशन, बर्मी कम्पोज मेकिंग, फॉस्ट फूड सेन्टर, एगरोल सेन्टर आदि विभिन्न छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित करने अंत्योदय एवं आदिवासी योजनान्तर्गत ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं.
     
     
    इसके लिए आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही आवेदक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा. जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजनान्तर्गत 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम दस हजार रुपए का अनुदान देय है, परंतु ऋण राशि की अधिकतम सीमा बंधनकारी नहीं है. पात्र आवेदक कार्यालय कलेक्टर परिसर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मर्या. रायपुर, कक्ष क्रमांक-34 से आवेदन पत्र प्राप्त व जमा कर सकते हैं.
  • राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय…

    03-Jul-2024

    रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयेजित राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ”अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं यूथ मोटिवेटर जया किशोरी के यहां आने से यहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट है. यूट्यूब में इनके प्रेरक वीडियोज़ बहुत पसंद किए जाते हैं. जब मेरे पास कुछ व्यक्तिगत समय निकल पाता था तो यूट्यूब में इनके मोटिवेशनल और आध्यात्मिक वीडियोज़ मैं स्वयं देखता था. आप लोग इनसे प्रेरित हैं, मुझे भी जब कभी सुनने अवसर मिलता है, तो प्रेरित होता हुं. जया किशोरी के प्रेरक व्याख्यान से युवाओं को नई ऊर्जा मिलती है”.

     
    मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है. यह लक्ष्य हम भारत की युवा शक्ति के दम पर हासिल करेंगे. भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. यहां युवाओं की संख्या जनसंख्या में सर्वाधिक है. इस तारतम्य में हम विकसित छत्तीसगढ़ को दृष्टिगत रखते हुए जो विजन डॉक्यूमेंट बना रहे हैं, इसमें युवाओं की शिक्षा, प्रतिभा, रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार आदि में युवाओं के लिए अवसर और विकास मे उनकी समग्र भागीदारी पर हमारा फोकस होगा.
     
     
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप लोगों की ताकत और ऊर्जा से ही हम छत्तीसगढ़ का पुनर्निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जया किशोरी ने अपने प्रेरक व्याख्यान से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभान्वित किया और युवाओं को प्रेरित किया. उसके लिए मैं उन्हें पुनः धन्यवाद देता हूं.
  • Civil Judge मेंस के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई…

    03-Jul-2024

    रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की सिविल जज भर्ती-2023 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए आवेदन करने का आज यानी 3 जुलाई को अंतिम दिन है. प्रीलिम्स के आधार पर 542 अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. CGPSC ने पिछले दिनों ही आवेदन की तारीख बढ़ाई थी. इसकी पहले 28 जून को आखिरी तारीख थी. आवेदन की तारीख बढ़ाने के लिए प्रदेश के कई अभ्यर्थियों ने पीएससी से निवेदन किया था. इसे लेकर मेंस के फार्म भरने की तारीख बढ़ाई गई थी.

     
    जानकारी के मुताबिक, कुल 49 पदों के लिए सिविल जज भर्ती हो रही है. इसकी परीक्षा 25 अगस्त को होगी. परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर में केंद्र बनाए जाएंगे. पिछले साल प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. इस साल जनवरी में इसके परिणाम आए थे. प्रीलिम्स के आधार पर 542 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है.
  • पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि परिसर स्थित रेल्वे आरक्षण केन्द्र के सामने चबूतरा निर्माण में तत्काल FIR एफ आई आर दर्ज करने की मांग

    03-Jul-2024

    रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि  उन्होंने वि वि से अनुमति लेकर अपने पूर्वजों की स्मृति में पीपल ,नीम , बरगद, आम आदि के पेड़ लगाने के साथ साथ सीनियर सिटीजन के लोगों के द्वारा सुबह शाम मार्निंग वाक करने वालों को तनिक विश्राम करने की स्थिति को ध्यान रखते हुए पंडित रविशंकर 

    शुक्ल जी की आदमकद मूर्ति चौक के चारो तरफ सीमेंटेड कुर्शियाँ लगवाई  है। प्रदीप मिश्र जी ने बताया  कि वे 31 मई 2024 को सेवानिवृत हुये 3 जुलाई को वि वि  स्थित भारतीय स्टेट बैंक गए थे तब उन्होंने देखा की उनके द्वारा उनके दादाश्री जनकनंदन मिश्र / पिताश्री प्रीतिनंदन मिश्र जी की स्मृति में रोपित बरगद के पेड़ के लिए लगाये गए ट्री गार्ड / नाम पट्टीका आदि को किसी के द्वारा उखाड़ कर फेक दिया गया और वि वि से बिना अनुमति लिए बरगद पेड़ के चारो ओर लगभग  सात बाई सात का चबूतरा निर्माण किया जा रहा था उक्त चबूतरा निर्माण  किनके द्वारा किया जा रहा है मजदूरों से पूछने नाम नहीं बताया गया। 
    प्रदीप मिश्र जी ने उपरोक्त तथ्यों की जानकारी वि वि के कुलसचिव जी को लिखित और मौखिक रूप से देते हुए चबूतरे निर्माण को तत्काल रोकते हुये संबंधित निर्माण कराने वाले के ब्यक्ति के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। 
    ताकि भविष्य में कोई भी ब्यक्ति वि वि की  जमीन में वि वि से बिना अनुमति लिए अन्य कोई भी स्थाई, अस्थाई निर्माण ना कर सके। 
  • माजदा वाहन ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत…

    03-Jul-2024

    जांजगीर-चांपा :- जिले में ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद की है। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया यादव (30) पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बाइक के जरिए खरौद से शिवरीनारायण जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

     
    वाहन का पहिया उससे शरीर के ऊपर से निकल गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। पिछले 3 घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस बल उन्हें समझाइश देने की कोशिश कर रही है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। माजदा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।
  • गुंडागर्दी कर रहे पार्षद पति की हुई पिटाई, लोगों ने बरसाए लात घूंसे…

    03-Jul-2024

    दुर्ग :- जिले के रिसाली नगर निगम अंतर्गत वार्ड 15 मौहारी की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में पहुंचे और लोगों से गाली गलौज करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया और लोगों ने दोनों को गिराकर लात घूंसों से जमकर पीट दिया। नेवई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है।

     
    मारपीट की घनटा के बाद पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची और मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही। यह सुनकर दूसरे पक्ष से उमेश रावटे व व उसके सपोटर पहुंच गए। दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई थना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज किया है। अब ये वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है।  पार्षद ईश्वरी साहू की तरफ से प्रदीप साहू (44 साल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो शिव मंदिर पास मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। बीते 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे।
  • किराना दुकान से PDS चावल बरामद, प्रशासन ने जब्ती के बाद दुकान को किया सील…

    03-Jul-2024

    जगदलपुर :- जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों पर खाद्य विभाग की नजर है. इस कड़ी में तीन दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आबंटित चावल व अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर जब्ती की कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई.

     
    दरअसल, गरीब परिवारों को सस्ता अनाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर अब कई चावल माफिया की नजर है. पीडीएस चावल की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई करते हुए चावल माफियाओं पर शिकंजा कसा है. शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित किराना दुकानों की पिछले दिनों जांच की गई, इस दौरान तीन दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत आबंटित चावल व अन्य खाद्य सामग्री मिलने से उसे जब्त करते हुए किराना स्टोर्स संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.
     
    बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम का कहना है कि जिले में पीडीएस के तहत वितरण होने वाले चावल व अन्य खाद्य सामग्री को राशन कार्डधारियों द्वारा किराना स्टोर्स के व्यापारियों को बेचने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी. इस सूचना के आधार पर खाद्य विभाग के द्वारा शहर के कई दुकानों में दबिश देकर जांच की गई. जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर तीन दुकान को सील कर दिया गया.
     
    जिला खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले अप्रैल महीने में पीडीएस चावल की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर शहर के भंगाराम चौक स्थित अशफाक नगानी के किराना दुकान में दबिश देकर 21 बोरा चावल जब्त किया गया. इसके अलावा अम्बेडकर वार्ड में पिकअप वाहन से 17 बोरा चावल बरामद कर जब्त किया. इसके साथ ही कुम्हारपारा रमन किराना स्टोर्स से 27 बोरा और गीदम रोड़ पर पिकअप वाहन से 60 बोरा राशन चावल जब्त कर कार्रवाई की गई है.
  • सट्टा के करोड़ों रुपए हवाला करने वाले व्यापारी नीरू भाई गिरफ्तार

    03-Jul-2024

    दुर्ग। दुर्ग क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा के करोड़ों रुपए हवाला करने वाले व्यापारी नीरू भाई को गिरफ्तार किया है. एएसपी रिचा मिश्रा की टीम ने बीती रात रायपुर के खमरिया में छापामार कार्रवाई कर व्यापारी को गिरफ्तार करने के साथ मौके से 80 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है.

     
    जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में पिछले दिनों पकड़े गए ऑनलाइस सट्टा एप के पैनल से हवाले का लिंक मिला था. आरोपी नीरू भाई को पैसा ट्रांसफर कर रहा था. नीरू भाई से पैसा गुजरात जा रहा था. इस रैकेट का दुर्ग पुलिस जल्द खुलासा करेगी.
     
    बता दें कि महादेव एप के बाद लोटस एप मामले में आरोपी शुभम और विनय गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें से विनय गुप्ता पहले भी महादेव एप से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है.
     
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

    03-Jul-2024

    रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

    मुख्यमंत्री ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को सौंपी बस की चाबी

    पुलिस परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का जताया आभार
    सीएसआर मद से बच्चों को मिली बस की सुविधा
    इस मौके पर पुलिस परिवार के लोग भी रहे मौजूद

     

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए नामांकन एवं पुनः पंजीकरण 15 जुलाई 2024 तक कर दी गई

    03-Jul-2024

    जगदलपुर,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जुलाई 2024 सत्र में ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में नए प्रवेश में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण (रि-रजिस्ट्रेशन) की तिथि पुनः 30 जून 2024 से बढ़ाकर 15 जुलाई 2024 तक कर दी गई है। नामांकन के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा एवं छः माह के सर्टिफिकेट कार्यकम भी उपलब्ध है, जिसके लिए निर्देशन वेबसाईट पर सुलभ है। इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केन्द्रों में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केन्द्र 1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर से संपर्क सकते हैं।

     प्रवेश ऑनलाईन लिंकhttps://ignouadmission.samarth.edu.in/तथा रि-रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन लिंकhttps://onlinerr.ignou.ac.in/पर किया जा सकता है, ज्ञात हो कि इससे पूर्व पंजीयन की तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारित था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार चाहे तो इग्नू के आधिकारिक वेबसाईटhttp://www.ignou.ac.in/ पर जाकर कॉमन प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अम्यर्थी क्षेत्रीय केन्द्र रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर इग्नू के हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बीए, बीकाम, बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है।
  • शादीशुदा व्यक्ति के साथ रहने से पहले हजार बार सोचें महिलाएं', बसा-बसाया घर उजाड़ने का प्रयास ना करें-छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

    03-Jul-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में 253वीं सुनवाई हुई. इस दौरान एक मामले में सुनवाई करते हुए डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं शादीशुदा पुरूष के साथ रहने से पहले हजार बार सोचे और उसकी पहली पत्नि को घर से निकलवाकर दूसरी पत्नी बनने का प्रयास ना करें और बसा-बसाया घर उजाड़ने का प्रयास ना करें. ऐसी महिलाओं को महिला आयोग सुधारने की दिशा में सक्त प्रयास करती है. यह कहते हुए उन्होंने दो महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया है.

     
    दरअसल, मंगलवार को राज्य महिला आयोग में सुनवाई में आवेदिका ने बताया कि उसके पति ने आवेदिका से बिना तलाक लिये दूसरी महिला को अपनी पत्नी बनाकर रखा है, जबकि दूसरी महिला ने भी अपने पति से तलाक नहीं लिया है. वर्तमान में दूसरी महिला के पास अपने रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं था, इसलिए उसे नारी निकेतन सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया. दूसरी महिला के पति या उसके परिवार वालों के द्वारा आवेदन या शपथ पत्र दिये जाने पर ही उसे नारी निकेतन से वापस भेजा जा सकेगा. अनावेदक को समझाइश दिया गया कि वह आवेदिका से अपना व्यवहार सही रखे, अगर आवेदिका को कोई परेशानी हो तो वह पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करा सकेगी.
     
    इसी तरह एक अन्य प्रकरण में भी दूसरी महिला आवेदिका के बसे- बसाये घर को उजाड़ने के लिए अवैध रूप से आवेदिका के पति के साथ रह रही थी और आवेदिका को घर से निकाल दिया है. दूसरी महिला ने भी यह स्वीकार किया है कि वह आवेदिका के पति के साथ अवैध रूप से रह रही है और विवाह नहीं किया है. अनावेदिका (दूसरी महिला) के पूर्व पति की मृत्यु हो चुकी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे सुधरने का मौका देकर 2 माह के लिए नारी निकेतन रायपुर भेजे जाने का आदेश आयोग द्वारा दिया गया.
     
    एक प्रकरण में सुनवाई के दौरान अनावेदक ने बताया कि आवेदिका पक्ष की शिकायत पर उसके विशब्द धारा 306 आईपीसी का अपराध थाना तेलीबांधा में लगा है जिसमें अनावेदक 36 दिन जेल में रहा है और रायपुर जिला सत्र न्यायालय में अगली सुनवाई है. अनावेदक के अधिवक्ता ने पुष्टि की कि अनावेदक के विरुसब्द कोर्ट में पेशी चल रही है. इस स्तर पर आवेदिका पक्ष को समझाइश दिया गया कि यह अधिवक्ता की मदद लेकर अनावेदक के खिलाफ न्यायालय में चल रहे प्रकरण की पैरवी उचित तरह से कराये. इस सलाह के बाद प्रकरण नस्तीबंद किया गया.
  • पुलिस ने करोड़ों का कबाड़ किया जब्त, 4 कबाड़ी गिरफ्तार

    02-Jul-2024

    रायपुर। लोहा, स्क्रैप के अवैध कारोबार की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लोहा, स्कैंप के अवैध कारोबार की घटनाओं पर अंकुश लगाने आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी कम में दिनांक 02.07.2024 को थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न कबाड़ दुकान संचालकों के दुकान/यार्ड में रेड कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी (01) मोहम्मद अकमल पिता जलालउ‌द्दीन उम्र 43 वर्ष निवासी लक्की किराना स्टोर के पास गाजी नगर थाना उरला रायपुर के नेशनल बिल्डिंग मेटेरियल लैब के सामने उरकुरा में स्थित कबाड़ दुकान / यार्ड में, आरोपी (02) शेख खुज्जू पिता नासीर खान उम्र 51 वर्ष निवासी तोरण किराना स्टोर के पास गाजी नगर बीरगांव रायपुर के जवाहर नगर के पिछे मेटल पार्क रावांभाठा स्थित कबाड़ दुकान / यार्ड में, आरोपी (03) विनोद यादव पिता श्रीकेश्वर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डॉक्टर राजेश क्लिनिक के बाजू कुम्हारी जिला दुर्ग के दुर्गा पेट्रोल पम्प के पीछे रिंग रोड नम्बर 02 भनपुरी रायपुर स्थित कबाड़ दुकान / यार्ड में, आरोपी (04) कौशल कुमार साहू पिता कालीचरण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी सज्जन विहार कालोनी रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर के अशोक विहार रिंग रोड़ नम्बर 02 स्थित कबाड़ दुकान/ यार्ड में अवैध रूप से रखे लोहा, स्कैप, लोहे का रॉड के संबंध में बिल / दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस देने पर उपरोक्त आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में कमशः इस्तागासा कमांक 01/2024, 02/2024, 03/2024 एवं 04/2024 धारा-35(1), (ई) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस तैयार कर विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपियों को शपथ पत्र देकर पुलिस कार्यावाही में सहयोग करने की हिदायत दी गई है। आरोपीगण - (01) मोहम्मद अकमल पिता जलालउद्दीन उम्र 43 वर्ष निवासी लक्की किराना स्टोर के पास गाजी नगर थाना उरला रायपुर। (02) शेख खुज्जू, पित्ता नासीर खान उम्र 51 वर्ष निवासी तोरण किराना स्टोर के पास गाजी नगर बीरगांव रायपुर। (03) विनोद यादव पिता श्रीकेश्वर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डॉक्टर राजेश क्लिनिक के बाजू कुम्हारी जिला दुर्ग। (04) कौशल कुमार साहू पिता कालीचरण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी सज्जन विहार कालोनी रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर 

  • लोटस सट्टा एप, एक महीने के भीतर लगाया सवा करोड़ रुपए से ज्यादा का सट्टा

    02-Jul-2024

    दुर्ग। महादेव सट्टा एप का मामला अभी सुलझा नहीं है, कि अब लोटस ऑनलाइन सट्टा एप सामने आ गया है. दुर्ग पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हैदराबाद में चल रहे लोटस ऑनलाइन सट्‌टा एप के जरिए एक महीने के अंदर पैनल ने सवा करोड़ से ज्यादा का सट्‌टा लगाया गया.

    एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में एक युवक का इनपुट मिला था, जिसका पीछा करते हुए पुलिस युवक के पीछे-पीछे भिलाई तक पहुंची. उस आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद हैदराबाद में चल रहे पैनल का मामला सामने आया.
     
    इसी दौरान दूसरे ठगी के मामले की जांच करने दुर्ग पुलिस की टीम पहले से ही हैदराबाद में थी. जिसके बाद मात्र दो घंटे में ही किराए के मकान में पैनल चलाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
     
    इसी बीच पैनल चलाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस को देख फ्लैट की तीसरी मंजिल से कूद गया. इस पूरे मामले में सफलता मिलने के बाद अब कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए दुर्ग पुलिस जल्द ही इसी से जुड़े और मामले का खुलासा करने की बात भी कर रही है. दुर्ग पुलिस के जवान हैदराबाद से आरोपियों को लेकर आज दुर्ग पहुंची.
     
    एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप में मास्टर आईडी देने वाला शुभम भी पुलिस की गिरफ्त में है. इस पैनल से एक महीने में ही युवकों ने सवा करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और उनके पास से जब्त अलग-अलग अकाउंट में एक करोड़ 34 लाख रुपए मिले हैं. उन्होंने बताया कि लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सोने के जेवरात भी जब्त किए गए हैं, जो आरोपियों ने सट्‌टे की कमाई से खरीदे थे.
  • राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा 03 जुलाई को करेंगे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    02-Jul-2024

    रायपुर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा 03 जुलाई को बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागवार एजेंडा अनुसार विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

    बैठक क़े एजेंडा अनुसार राजस्व विभाग अंतर्गत जिले क़े राजस्व न्यायालयों में प्रकरण निराकरण की स्थिति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार, शिकायतों का निराकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, श्रमिकों की संख्या, निर्माण कार्यों की स्थिति, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सशक्तिकरण योजना, एनआरएलएम, बजट आबंटन, आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्माण कार्य, पंचायतो में वाई फाई, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव, माध्यन्ह भोजन, शिक्षक विहीन शाला, निर्माण कार्य की स्थिति, शाला भवनों की जर्जर स्थिति, आय, जाति निवास प्रमाण पत्र, समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा की जाएगी।
     
     आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत वनाधिकार पत्र, आश्रम-छात्रावासो की स्थिति, पीएम आदर्श ग्राम योजना, उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार केंद्र, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमइजीपी, रोजगार सृजन कार्यक्रम, क़ृषि विभाग के अंतर्गत खाद बीज़ भंडारण एवं वितरण, बुआई की स्थिति, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, किसानों की समस्या का निराकरण, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुपालन क़े लिए क़ेसीसी, अनुदानो की स्थिति, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मौसमी बीमारियों क़े रोकथाम क़े उपाय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, जीवन दीप समिति, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री पूरक पोषण आहार योजना, आंगनबाडी केंद्र, मातृत्व वंदन योजना, कुपोषण की स्थिति, पीएचई के अंतर्गत जल जीवन मिशन, जल गुणवत्ता की स्थिति, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बांधों में जल भराव की स्थिति, नहरों की सफाई, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य, बजटीय स्वीकृति, सेतु निर्माण, भारतमाला परियोजना, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीड़ीएस भंडारण, धान भंडारण एवं उठाव, नगरीय प्रशासन के अंतर्गत साफ सफाई, पेयजल, पीए आवास, शहरी आजीविका मिशन, वन विभाग के अंतर्गत तेंदुपत्ता वितरण, चरण पादुका योजना, वृक्षारोपण, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत रामलला दर्शन योजना, दिव्यांगों क़े लिए आजीविका मूलक कार्य, उपकरण वितरण के साथ ही अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तुरंत निर्देश जारी किए

    02-Jul-2024

    बेमेतरा, कलेक्ट्रेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले 46 आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने जनदर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश जारी किए। इस जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, जैसे पानी, बिजली, सड़क, और सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का आदेश दिया। जनदर्शन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना और सरकारी सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया जाता है। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज के जन चौपाल में 46 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। जन चौपाल में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से तहसील बेरला के ग्राम मोहभट्ठा के समस्त ग्रामवासी ने आम रास्ता को मरम्मत करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा ग्राम खंडसरा के निवासी मदीना बेगम ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राशि प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा ग्राम कुसमी निवासी नीरा वर्मा ने ग्राम कुसमी के वार्ड नं. 04 गली का रास्ता बंद होने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील नांदघाट ग्राम टेमरी निवासी कुंजबिहारी साहू ने बटवारे की जमीन का हिस्सा न मिलने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील साजा ग्राम बासीन के समस्त ग्रामवासी ने आम रास्ता (कृषि कार्य हेतु आने जाने वाले रास्ते) पर किये जा रहें अतिक्रमण को रोकने तथा आम रास्ता सुलभ करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह नाली के गंदा पानी की नकासी के संबंध में तहसील बेमेतरा के ग्राम तेलईकुड़ा के समस्त ग्रामवासीयों ने आवेदन दिया, तहसील थानखम्हरिया ग्राम किरकी निवासी सतन वर्मा ने सोनूग्राफी कराने के संबंध में, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण करने, आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

     
        इस अवसर पर एडीएम अनिल वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
  • 4 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु महाअभियान सभी नगर और ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा

    02-Jul-2024

    कोंडागांव, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के साथ तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु महाअभियान चलाते हुए आयुष्मान कार्ड से छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी कोंडागांव नगर पालिका सहित सभी नगर और ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  

     
     इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने आयुष्मान कार्ड से वंचित सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन या ग्राम पंचायत सचिवों से संपर्क कर 4 जुलाई को आयुष्मान महाअभियान में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकतें हैं।
  • मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ

    02-Jul-2024
    यपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले और उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता सुशासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।
     इसी क्रम में आज निवेशकों और नए उद्योग लगाने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न क्लीयरेंस और स्वीकृतियां त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल 2.0 का शुभारंभ किया गया है।
    प्रशासनिक दखल कम कर प्रक्रिया को सरलीकृत बनाने के लिए यह बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल उद्यमियों के लिए अत्यंत आसान और उपयोग करने में सुगम होगा।
        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां अपने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 पोर्टल शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
     
                मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों के विपुल भंडार है और औद्योगिक विकास के भी असीम अवसर उपलब्ध हैं। उद्योग विभाग की इस नई व्यवस्था से सभी सुविधाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया आसान होने से निवेश में उनकी रुचि बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। व्यवसायियों को आवश्यक विभागीय अनुमति-सहमति और क्लीयरेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही अलग-अलग विभागों में आवेदन करने की आवश्यकता होगी।
         उन्होंने कहा कि नए पोर्टल में विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई है और उन पर आवेदनों के समय पर निराकरण की जवाबदेही भी होगी।
    मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
     
           उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे समय पर आवेदनों का निराकरण होगा और आवेदक सिंगल क्लिक पर अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जान पाएंगे। 
     
    वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 से अधिक विभागों की 100 से अधिक सुविधा इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी। आवेदक को एक बार ही लॉगिन करना होगा और दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी विभाग द्वारा यदि कोई जानकारी मांगी जाएगी तो आवेदक लॉगिन कर इसके बारे में जान पाएंगे। 
     
     उन्होंने बताया कि अब किसी भी कार्यालय से ऑफलाइन मोड में संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। सचिव श्री आनंद ने बताया कि ई-चालान के माध्यम से पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। नई सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब किसी भी उद्योग को लगाने से पूर्व किन-किन विभागों से अनुमति की आवश्यकता होगी, यह जानकारी भी पोर्टल में उपलब्ध कराई गई है। सभी विभागीय अधिकारियों को आईडी-पासवर्ड भी दिए गए हैं, जिससे वह समय-समय पर  आवेदनों का निराकरण कर पाएंगे। अब इसकी मॉनिटरिंग आसान होगी और अनुमति के लाइसेंस के लिए समय-समय पर संबंधित विभाग अधिकारियों को अलर्ट भी भेजा जाएगा।
     
         गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न मौकों पर कहा है कि उद्योगों की स्थापना से न केवल प्रदेश का विकास होगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया जितनी अधिक पारदर्शी और आसान होगी, उद्यमी उतने ही अधिक आकर्षित होंगे और  निवेश बढ़ने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योगों की स्थापना को सुगम बनाने वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा पुराने पोर्टल को अपग्रेड करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 तैयार किया गया है।
     
          इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री धीरेन्द्र तिवारी,  सचिव श्री पी दयानंद और उद्योग विभाग के संचालक श्री अरूण प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है

    02-Jul-2024

    रायपुर, भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षकों से आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षको को स्वयं समस्त प्रविष्टयां ऑनलाईन पोर्टल https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/  के माध्यम से करनी होगी। पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है।  आवेदन के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के शिक्षक पात्र होंगे। नामांकन हेतु सेवा निवृत्त शिक्षक, संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, शैक्षिक प्रशासक एंव निरीक्षक पात्र नहीं होंगे।
     
     जारी परिपत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे तथा राज्य स्तर से संबंधित जिलों के डाईट प्राचार्य प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिन जिलों में डाईट प्राचार्य नहीं है, उनके लिए संभागीय मुख्यालय स्थित डाईट के प्राचार्य को प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा नांमित प्रतिष्ठित अकादमिक सदस्य होंगे।
     
     जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों को इस संबंध में अवगत कराते हुए इसका उचित प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकरियों द्वारा शिक्षकों को शिकायत, जांच लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। चयन समिति को निर्देशित किया गया है कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ही चयनित किया जाए। पुरस्कार हेतु नामांकित शिक्षक को अपना प्रस्तुतीकरण देना होगा। जिले से चयनित प्रविष्टियों को 22 जुलाई तक अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही प्रेषित किया जाए। शिक्षकों द्वारा किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त दिशा निर्देशों की विस्तार पूर्वक जानकारी हेतु भारत सरकार से प्राप्त पत्रों का अवलोकन कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।
  • आशिकी की तरफ चाहत की तरफ... गाना लॉन्च हुआ है जो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है, लोगों को भी खुब भा रहा ललित अग्रवाल जी का नया गाना, देखे विडीयो

    02-Jul-2024

    रायपुर। म्यूजिक कंपनी जेड सीरीज के डेरेक्टर श्री ललित अग्रवाल जी का इस गीत पर अब तक कई रील्स बन चुके हैं. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर अधिक से अधिक लोगो देख चुके हैं. वहीं ललित अग्रवाल के गीत की चार्चा लोगों में खुब हो रहा है, जिसका नाम आशिकी के तरफ और ललिज जी के करीब 150 से ज्यादा एलबम और धार्मिक भजन व गाने यूट्यूब पर रिलीज हो चूका है। तो आप भी निचे दिये गए लिंक सेे विडीयो देखें और चैनल को लाईक और सस्क्राईब करना ना भूले ताकी आपको हमारे नए-नए गाने यूट्यूब पर  मिलते। 

     

     

  • Minister लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को आंगनबाड़ी की सतत निरीक्षण करने के दिए निर्देश

    02-Jul-2024

    रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को प्रत्येक आंगनबाड़ी की सतत औचक निरीक्षण करने के निर्देशित की। उन्होंने हितग्राहियों को दिए जा रहे पोषण-आहार एवं अन्य सुविधाओं की नियमित जांच कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक सुश्री तूलिका प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एकीकृत बाल विकास सेवाओं को धरातल में कारगर ढ़ंग से सुलभ कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी क्षेत्र की महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। इस दिशा में सेवाओं को परिणामदायी बनाने हेतु जनजागरूकता लाने सहित सेवाओं की गुणवत्ता एवं सेवाओं के विस्तार के लिए प्रभावी पहल किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, रेडी-टू-ईट, नोनी सुरक्षा योजना, शुचिता योजना, बाल सन्दर्भ योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सभी पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते को आधार कार्ड के लिंक्ड कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती, शिशुवती माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और वजन लेने कहा। वहीं स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा, पूरक पोषण आहार तथा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा को परिणाममूलक बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सही लाभार्थी को लाभ मिले इस बात की पारदर्शिता रखें। आवेदन प्राप्त कर अधिकारी उसका सत्यापन करें ताकि वास्तविक व्यक्ति को लाभ मिले। पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने रोस्टर तैयार करने के निर्देश मंत्री महिला एवं बाल विकास ने पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए नियमित रूप से शत-प्रतिशत बिस्तरों के अनुरूप भर्ती करने कहा। इस हेतु प्रत्येक 15 दिवस में भर्ती करने के लिए कुपोषित बच्चों का रोस्टर तैयार कर लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांतर्गत निर्धन जरूरतमन्द महिलाओं को लाभान्वित कर योजना के उद्देश्य की सार्थकता साबित करने कहा। वहीं मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों को नियमित स्कूल या ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने एवं उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति, संचालित एवं प्रगतिरत भवनों की समीक्षा भी की। 

Top