बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर पहले की पूजा फिर निकले दानपेटी से पैसे

    02-Jul-2024

    छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर के एक मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। नाबालिग ने दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी रकम लेकर फरार हो गया। उसने दान पेटी में डांका डालने से पहले भगवान के आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और प्रार्थना करने लगा। इसके बाद उसने ताला तोड़कर दान पेटी के पैसे को अपने पास रखे बैग में भरा। इस पूरी वारदात का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र बोरियाखुर्द स्थित शिव मंदिर का है।

     
    बोरियाखुर्द स्थित शिव मंदिर में एक नाबालिग ने दिनदहाड़े बिना डर के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वह साइकल से मंदिर के पास पहुंचा, उसके बाद मंदिर अंदर प्रवेश किया। चोरी करने से पहले नाबालिग ने भगवान के आगे हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और प्रार्थना भी किया। इसके बाद उसकी नजर दानपेटी पर गई। नाबालिग ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सारे नगदी को अपने बैग में भर लिया। नाबालिग लगभग तीन से चार मिनट तक दानपेटी के पास बैठकर नगदी को बैग में भर रहा था। चोरी की घटना को अंजाम देकर नाबालिग मौके से फरार हो गया।
     
    वहीं ममाले में अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाबालिग के साथ कोई और शख्स मौजूद था। जिसके इशारे पर नाबालिग चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात का पूरा फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। बता दें कि नाबालिग बिना डर के चोरी किया है। चोरी करने के बाद उसने बिंदास साइकल चलाते हुए मंदिर से रवाना हो गया।
  • गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को दिया आमंत्रण

    02-Jul-2024

    रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरापहरा की रस्म अदा करते हैं।

  • रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    02-Jul-2024

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी.

     
    जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी. इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. 
    ऐसे गायब हुई बच्ची
     
    बच्ची की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को लेकर सोए हुए थे इस दौरान रात्रि 2 से 2.30 के बीच बच्ची बिस्तर से गायब हो गई. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला.
  • न्यायधानी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    02-Jul-2024

    बिलासपुर। न्यायधानी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन पलटते ही सड़क पर भरे सिलेंडर बिखर गए. हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्थित करने में जुट गई.

     
    बताया जा रहा है कि रायपुर से बिलासपुर गैस गोदाम जा रहा सिलेंडर से भरा ट्रक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी वर्मा कॉलेज के सामने पलट गया. यह घटना सुबह करीब 5 बजे की है. जैसे ही ट्रक कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया और भरे हुए सिलेंडर बाहर फेंका गए. लेकिन अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
  • बिजली कटौती, पूर्व विधायक के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण …

    01-Jul-2024

    महासमुंद :- क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर आक्रोशित सैकड़ों लोगों और कांग्रेसियों ने कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में विद्युत वितरण केंद्र का घेराव किया. केंद्र के सामने भी दिया. बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शनकारी तुमगांव के बिजली दफ्तर में घुसे. सरकार और अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

     
     
     
    बिजली की समस्या को लेकर नागरिकों के साथ पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर विद्युत वितरण केंद्र के सामने धरने पर बैठे. इस दौरान विद्युत विभाग के अफसर धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर कांग्रेसी वापस लौट गए.
  • बीपीएसएससी एसआई मेन्स परीक्षा के परिणाम जारी, अभी चेक करें …

    01-Jul-2024

    बीपीएसएससी SI Mains 2023 रिजल्ट जारी :- बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में सब इंस्पेक्टर और सतर्कता विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in. के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 63 रिक्तियां सब-इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के पद के लिए और 1 रिक्ति पुलिस एसआई विजिलेंस के पद के लिए है।

     
    मुख्य परीक्षा में कुल 384 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 16 जुलाई को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) राउंड के लिए उपस्थित होना होगा और एडमिट कार्ड 7 जुलाई को जारी किया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा 23 जून, 2024 कुल 1280 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
     
    ऐसे चेक करें रिजल्ट :-
     
    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  bpssc.bih.nic.in. पर जाएं।
    मुखपृष्ठ पर निषेध विभाग टैब पर जाएं
    एसआई मेन्स 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
    परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
    परिणाम जांचें और डाउनलोड करें
    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
  • दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में मारी रेड, सात को दबोचा…

    01-Jul-2024

    महादेव सट्टा ऐप केस :- एंट्री साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया है।

     
     
     
    एंट्री साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्यवाही की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल फोन, सट्टे का लेखा-जेखा, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम तेलंगाना के गच्चीबाउली पहुंची। जहां एक मकान में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल संचालित किया जा रहा था। जहां भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव के द्वारा पैनल चल रहा था और कार्यवाही के दौरान एक आरोपी तीसरे माले से छलांग लगा दी।
     
    पुलिस ने जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी इलाज जारी है। वहीं अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग लगाया गया। पकड़े गए आरोपियों में बी चंदू निवासी कैंप एक वृंदा नगर 18 नंबर रोड, अभिषेक वर्मा निवासी कुरुद ढांचा भवन जामुल भिलाई, हिमांशु चौहान निवासी कैंप 1 प्रगति नगर छावनी भिलाई, उदय निवासी कैंप 1, उमा पब्लिक स्कूल के पास थाना वैशाली नगर भिलाई, सुजीत साव निवासी कैंप 1 भिलाई समेत एक नाबालिग शामिल है।
  • जामुन के व्यवसाय से महिलाओं को मिल रहा है आर्थिक स्वावलंबन…

    01-Jul-2024

    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :- जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और लघु वनोपजों के लिए मशहूर है। यहां के जंगलों में मौसमी फल जामुन, सीताफल , कटहल, मुनगा आदि भी बहुतायत रूप में उपलब्ध होते हैं। जामुन के फल से जिले की महिलाओं को काफी लाभ हो रहा है और वो इसके व्यवसाय से आत्मनिर्भर हो रही हैं और आर्थिक रूप से स्वावलंबन की दिशा में बढ़ रहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष जानकी ओट्टी पेण्ड्रा जनपद पंचायत के एक छोटे से गांव पंडरीखार में रहती हैं। वर्ष 2016-17 में समूह से जुड़कर शैलपुत्री नाम का समूह गठन किया।

     
     
     
    उन्होंने समूह में अपनी सक्रियता दिखाते हुये आंगनबाडी में रेडी टू ईट का काम करने लगी इससे उनको महीने में 10 से 12 हजार रुपये की मासिक आय होने लगी। जिले में बारिश के मौसम में जामुन बहुत अधिक होता है। समूह की महिलाओं ने मिलकर जामुन इक्ट्ठा कर जिले से बाहर बिक्रय करने की ठानी। उन्हें एक कैरेट जामुन में 600 रुपये तक मिल जाता है।
     
    वे प्रतिदिन विभिन्न समूहों की महिलाओं से 30 से 40 कैरेट एकत्रित कर बाहर भेजती हैं। इस तरह से जामुन के मौसम में एक ही सीजन में समूह की महिलाएं 40 से 50 हजार रुपये तक कमा लेती हैं । समूह की महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना में समूह से जुडने से जो सहयोग मिला है, उससे हमारा जीवन सुखद हो गया है। समूह की अध्यक्ष जानकी ने कहा कि मेरा सपना है कि भविष्य में अपने गांव को जामुन क्लस्टर बना कर हम पूरे जिले का जामुन बाहर बिकवायेगें।
  • मानसून ने बदला अपना ट्रैक, अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

    01-Jul-2024

    रायपुर।  मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला।

     
    मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।
     
    इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं,
     
     
    जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
    रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई।
     
    जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।
     
    यह बन रहा सिस्टम
    एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
     
    अधिकतम तापमान में गिरावट
     
    अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
     
    बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
     
    बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।
  • पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर पेट्रोल पंप संचालक की पिटाई

    01-Jul-2024

    बिलासपुर। पेट्रोल पंप के मालिक का उसके ही कर्मचारी ने पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर अपहरण कर लिया। इसके बाद पेट्रोल पंप मालिक और उसके ड्राइवर की पिटाई कर सेंदरी के पास छोड़ दिया। इधर कर्मचारी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ अपहरण की शिकायत कर दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में एक आरोपित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

     
    कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि जगमल चौक के पास रहने वाली दुर्गा यादव (32) ने अपहरण की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसका पति भोला उर्फ शेखर यादव (47) बिल्हा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है, जिसके संचालक जीतू अग्रवाल हैं।
     
     
    पेट्रोल के मालिक जीतू अग्रवाल अपने साथ दुर्गा, उसके पति भोला व बच्चों को वृंदावन घुमाने लेकर गए थे। वहां पर भोला को दुर्गा और मालिक जीतू अग्रवाल के बीच अवैध संबंध का शक हो गया। इसी बात को लेकर भोला ने कटनी के पास मालिक से विवाद किया। इससे नाराज जीतू अग्रवाल ने भोला को कार से उतार दिया। वे दुर्गा और बच्चों को लेकर शहर आ गए।
     
    उनको घर पर छोड़कर वे अपने घर चले गए। दूसरे दिन 26 जून को भोला किसी तरह बिलासपुर पहुंचे। यहां आते ही उसने अवैध संबंध की बात कहते हुए पत्नी से मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर जीतू अग्रवाल ने दुर्गा और उसके बच्चों को चकरभाठा स्थित एक होटल में रुकवा दिया।
     
    इधर भोला ने जीतू अग्रवाल को बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया। यहां पर उसने जीतू अग्रवाल की पिटाई की। इसके बाद मालिक और उसके ड्राइवर त्रिलोचन की अपने दोस्तों के साथ पिटाई करते हुए अपने साथ लेकर गया। इसके बाद जीतू और भोला का मोबाइल बंद बताने लगा।
     
    महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि जीतू अग्रवाल और उनका ड्राइवर सेंदरी के पास हैं। पुलिस ने घायल पेट्रोल पंप संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
     
    कार बिगड़ी तो मोबाइल लूटकर भागे
     
    पुलिस की पूछताछ में पीड़ित जीतू अग्रवाल ने बताया कि सेंदरी के पास कार खराब होने पर भोला और उसके साथी उन्हे छोड़कर भाग निकले। इस बीच आरोपित युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक का मोबाइल लूट लिया। घायल से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने भोला और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी।
     
    पुलिस ने मामले में भोला यादव, रोहन श्रीवास उर्फ नान्हे (20) जगमल चौक, अजीत विश्वास (24) निवासी देवरीखुर्द को पकड़ लिया। मामले में एक आरोपित लल्ला यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
     
    वृंदावन में भी हुआ था विवाद
     
    पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वृंदावन में ही भोला को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। उसने अपनी पत्नी से वृंदावन में भी विवाद किया। इसके बाद रास्ते में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने कर्मचारी की पत्नी का पक्ष लेते हुए उसे रास्ते में ही कार से उतार दिया। बिलासपुर में विवाद होने पर उसने कर्मचारी की पत्नी और बच्चों को लेकर चकरभाठा स्थित होटल में ठहरा दिया। इससे कर्मचारी भोला का गुस्सा और बढ़ गया।
  • नारायणपुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेका

    01-Jul-2024

    नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. ओरछा थाना अंतर्गत नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया और शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. नक्सलियों ने युवक की हत्या पुलिस मुखबीरी के शक में की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

     
    जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोहकमेटा थाना क्षेत्र के नेलंगुर गांव का रहने वाले सन्नू उसेंडी (उम्र 30 वर्ष) की बेरहमी से हत्या की है. मृतक वर्तमान में वर्तमान में बांस शिल्प कॉलोनी नारायणपुर में रहता था. बीते दिनों वह अपने गांव नेलंगुर गया हुआ था. नक्सलियों को जब सन्नू उसेंडी के गांव में आने की सूचना मिली तो उसे गांव से उठा लिया. इसके बाद बीते दिन रविवार को गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद नक्सली ओरछा के बटुमपारा चौक में फेंककर चले गए और पर्चे भी फेंके. पर्चे में नक्सलियों ने युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा देने की बात लिखी है.
  • राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा विशेष शिविरों का आयोजन

    01-Jul-2024

    रायपुर, बलौदाबाजार जिले में 88 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों, तहसील, उप तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन होगा। राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई तक उक्त शिविरों का आयोजन होगा।

    इन शिविरों में लंबित प्रकरणों में  नामांतरण, सीमांकन, बंटाकन, फौती, खाता, रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण, ऑनलाइन रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण,नजूल भूमि का नवीनीकरण, डायवर्सन, भू-भाटक राजस्व, राजस्व संग्रह, वसूली के लंबित मामले एवं राजस्व विभाग से सम्बंधित अन्य मामलों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिए है। शिविरों की व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से शिविरों को सफल बनाने के निर्देश दिए है।
     
    कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले के सभी किसानों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है की वह अधिक से अधिक इन शिविरों का लाभ लेकर शिविरों को अवश्य रूप से सफल बनाये। शिविरों में लंबित आवेदन के साथ नए आवेदन भी स्वीकार किए जाऐंगे। जिले के 88 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन होगा।
    इनमें 1 जुलाई को करमदा, नयापारा, जारा, तरेंगा, दामाखेड़ा, जांगड़ा, अर्जुनी (ब), बलौदा, सोनाखान, 2 जुलाई को झोंका, परसाडीह, दतान-प, कड़ार, करहुल, जरौद बड़े, पिपरछेड़ी, नरधा, नवागांव, 3 जुलाई को रसेड़ा, चंगोरी, देवसुंदरा, दतरेंगी, संजारीनवागांव, फरहदा, गिरौद, बार, 4 जुलाई को मुड़ियाडीह, करदा, कुसमी, सुरखी, रोहरा, आमाकोनी, बोरसी, अमोदी, कोसमसरा(ब), 5 जुलाई को परसाभदेर, पैजनी, अमेरा,खोखली, दरचुरा, नवापारा, कोसमसरा(क), मटिया, डुमरपाली, 8 जुलाई को बलौदाबाजार, डमरू, वटगन, खम्हरिया, बनसांकरा, सुहेला, गिधौरी, चांदन, 9 जुलाई को अर्जुनी, सुढ़ेली, गिधुपरी, गुड़ेलिया, कचलोन, खपराडीह, देवरीकला, कुम्हारी, सोनपुर, 10 जुलाई को चांपा, डोंगरा, दतरेंगी, खैरी, औरेठी, रावन, छरछेद, बिलारी(ज), 11 जुलाई को रिसदा, परसापाली, रोहांसी, निपनिया, कामता, नेवारी, झबड़ी, 12 जुलाई को सकरी, चितावर, दतान-ख, कोदवा, केसदा, बुड़गहन, कटगी, 15 जुलाई को भाठागांव, लाहोद, औटेबंद, नेवधा, हिरमी शिविर का आयोजन किया जायेगा।
     
    उक्त शिविर में ग्राम करमदा के शिविर में कोलियारी, धवई, गैतरा, नयापारा में ताराशिव, चिचिरदा, पण्डरिया, जारा में फुण्डरडीह, रेंगाडीह, मुसवाडीह, साराडीह, छेरकाडीह-स, खपरी-स, पसरवानी, गाड़ाभाठा, औरासी, तरेंगा में पेण्ड्री, ढाबाडीह, सुमा, कैथी, खोलवा, टिकुलिया, धौराभाठा, ढाबाडीह, दामाखेड़ा में तोरा, तुलसी, चक्रवाय, धोबनी, किरवई, जांगड़ा में बिलाईडबरी, भंवरगढ़, लोहारी, अर्जुनी (ब) में  अवराई, खैरा (ब), बल्दाकछार, मुढ़ीपार, बलौदा में हसुवा, बरपाली, धमलपुर, सोनाखान में अर्जुनी (म), महराजी, खोसड़ा, वीरनारायणपुर के ग्रामीण शामिल हो सकते है। इसी तरह झोंका में खजुरी, ढाबाडीह, लटुवा शुक्लाभांठा, भरसेला (बड़ा),परसाडीह में अमलीडीह, बाजारभाठा, कोयदा, दतान-प में गितकेरा, सरसेनी, चुचरूंगपुर, गुमा, सैहा, बेल्हा, अछोली, गातापार,घिरघोल, कड़ार में देवरी, सेमरिया, लेवई, अमलीडीह, कोटमी, मधुबन, करहुल में चोरहानवागांव, करही उर्फ अडबंधा, चंदियापथरा, जरौद बड़े में गोरदी, सिनोधा, पिपरछेड़ी में घिरघोल, पुटपुरा, खुड़मुड़ी, भिंभौरी, नरधा में बरेली, खपराडीह, नवरंगपुर, नवागांव में कंजिया, चिखली, देवतराई, धमलपुरा के ग्रामीण शामिल हो सकते है। रसेड़ा में सोनाडीह, मोहतरा, मेढ़, रसेड़ी, चंगोरी में सुनसुनिया, सिरियाडीह, मरदा, देवसुंदरा में सकरी-प, टीला, सर्रा, सिंधोरा, गोड़ा, ससहा, सकरी-स, सुंदरी, मुड़पार,दतरेंगी में दतरेंगा, अकलतरा, परसवानी (अ), टेहका, सुरजपुरा, जरहागांव, अकोली, परसवानी (क), संजारीनवागांव में लिमतरा, तरपोंगा, ढेकुना, गणेशपुर, मर्राकोना, बम्हनीडीह, चौरेंगा, मनोहरा, फरहदा में मटिया, डिग्गी, शिकारीकेसली, गिरौद में दर्रा, मानाकोनी, कौवाताल, सुकली, बार में बड़गांव, चरौदा, आमगांव, पाड़ादाह, मुड़पार(ब) के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
     
    इसी तरह मुड़ियाडीह में बेमेतरा, करदा में सरखोर, अहिल्दा, बरदा, कुसमी में खौरा, खरतोरा, कोदवा, गिर्रा, पठारीडीह, कुकदा, घोटिया, रसौटा, कोसमंदी, सुरखी में बिजराडीह, कोसमंदा, बेंदरी, धुर्राबांधा, पौंसरी, भरतपुर, मोपका, रोहरा में कोलिहा, कुलीपोटा, दौरेंगा, माचाभाट, संकरी, रेंगाबोड़, बुचीपार, देवरीडीह, ढाबाडीह, दावनबोड़, आमाकोनी में टेकारी, रानीजरौद, बोरसी में बगार, बम्हनी, परसदा, खर्वे, अमोदी में डेराडीह, कोट, कोसमसरा(ब) में मुरूमडीह, रवान, ढ़ेबी, बया, कुरकुटी के ग्रामीण शामिल हो सकते है। परसाभदेर में खैरघटा, चरौटी, पैजनी में कसियारा, अमलकुण्डा, भद्रा, अमेरा में केशला, छेरकापुर, बिनौरी, छड़िया, छेरकाडीह-छ, बलौदी, बोईरडीह, खपरी-बै, टिपावन, खोखली में गाड़ाडीह, बोड़तरा, मजगांव, सेमरिया, आलेसुर, गोगिया, कोड़ापार, दरचुरा में मोटियारीडीह, अकलतरा, धिवनपुरी, मांढर-अ, मानिकचौरी, खरगाडीह, विश्रामपुर, नवापारा में मुड़पार, बिटकुली, कोसमसरा(क) में हटौद, सेमरिया, टेमरी, मटिया में मड़वा, कोटियाडीह, मोहतरा, डुमरपाली में चेचरापाली, रंगोरा, रिकोकला, छतवन के ग्रामीण शामिल हो सकते है। बलौदाबाजार में पौंसरी, भरसेला मा., डमरू में खैंदा (ड), खटियापाटी, सुढ़ेला, खैंदा (खैरा), बम्हनपुरी, तुरमा, खैरा, कुम्हारी, धाराशिव, वटगन में लकड़िया, नवागांव, ओड़ान, कौड़िया, जंगलोर, सिसदेवरी, गबौद-सु, जर्वे, गैतरा, खम्हरिया में टोनाटार, गोढ़ी-टी, मिरगी, मोपर, अमेठी, खपराडीह, बोरसी-ब, बनसांकरा में बछेरा, चंदेरी, खैरघट, मांढर-ब, हरिनभट्टा, बैकोनी, सुहेला में पड़कीडीह, बासीन, गिधौरी में घटमड़वा, पुलेनी, चांदन में अमरूवा, गोलाझर, देवरी, नगेड़ी के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
     
    इसी तरह अर्जुनी में रवान, खैरताल, मुढीपार, ढनढनी, करमनडीह, सरकीपार, कुकुरदी, सुढे़ली में जुड़ा, मुण्डा, कोरदा, गिधुपरी में गाड़ाकुसमी, तेलासी, देवगांव, मोहगांव, मलपुरी, हरिनभट्ठा, बोहारडीह, कुची, लटेरा, गुड़ेलिया में चिचपोल, पाटन, खैरा, कुकदा, खैरी, बोरसी-ध, धनेली, मोपकी, कचलोन में खंडुवा, तेन्दुभाठा, चुचुटिया, खपराडीह में चण्डी, रवेली, देवरीकला में भदरा, सिनोधा, मुड़ियाडीह, कोट(क), चरौदा, मोहतरा(क), दर्रा, कुम्हारी में खपरीडीह, अमलीडीह, सोनपुर में बरपानी, कुशभांठा, कुशगढ़, थरगांव के ग्रामीण शामिल हो सकते है। चांपा में ढाबाडीह, सेम्रहाडीह, खम्हरिया, डोंगरा में तिल्दा, लाटा, डोंगरीडीह, दतरेंगी में सुंद्रावन, साहड़ा, धौराभाठा, सेमरिया, चरौदा, बम्हनी, भवानीपुर, खपरी-भ, रीवांडीह ,खैरी में राजाढार, टोपा, नवागांव, गुर्रा, तुरमा, हसदा, अमलीडीह, मल्दी, देवरानी, औरेठी में बिनैका, लांजा, रावन में झीपन, तिल्दाबांधा, छरछेद में असनींद, बैगनडबरी, खर्री, आमाखोहा, पिसीद, मोतीपुर, छांछी, बिलारी(क), बिलारी(ज) में छाता, कुरमाझर, नगरदा, नगेड़ा के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
     
    रिसदा में दशरमा, पुरैनाखपरी, ठेलकी, कोकड़ी, परसाभदेर, परसापाली में  सिंघारी, भालूकोना, हरदी, रोहांसी में बिजराडीह, मोहान, अमेठी, टेमरी, सीतापार, लरिया, बांसबिनौरी, कानाकोट, सलौनी, निपनिया में भोथीडीह, सिंगारपुर, धौराभाठा, सेम्हराडीह, गोढ़ी-एस, करही, मेकरी, कामता में मुसुवाडीह, भोथीडीह, नवागांव, पौंसरी, दुलदुला, नेवारी में फुलवारी, भोथाडीह, झबड़ी में खैरा, मड़कड़ा, मुड़पार(म), मल्दा, छेछर के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
     
    सकरी में कंजी, लिमाही, पाहंदा, खम्हरिया, चितावर, कोलिहा, खम्हारडीह, चिरपोटा, दतान-ख में धमनी, मुड़ियाडीह, खैरी, सोनारदेवरी, कोसमंदा, कोनारी, तिल्दा, गदहीडीह, मल्लीन, गबौद-म, लच्छनपुर, ठेलकी, कोदवा में लमती, कोनी, गुड़ाघाट, खपरी, सिल्वा, बिटकुली, पथरिया, केसदा में झिरिया, रिंगनी, डोंगरिया, खिलोरा, केशली, धोधा, कुकराचुंदा, बुड़गहन में भटभेरा, अमेरी, कटगी में सरवानी, सेल, साबर, सर्वा, बैजनाथ के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
     
    इसी प्रकार भाठागांव में देवरी, सलौनी, लाहोद में डोटोपार, लवनबंद, बिटकुली, कारी, कोहरौद, जामडीह, बगबुड़ा, धनगांव, पनगांव, भरसेला नया, गिंदोला, ओटेबंद में लालपुर, राजपुर, लच्छनपुर, केशला, पासीद, रामपुर, नेवधा में पौंसरी, उड़ेला, भैंसा, संकरी, करेली, हथबंद, सीतापार, मोहभट्ठा, लावर, हिरमी में सकलोर, पेण्ड्री, परसवानी, बरडीह, कुथरौद, भालेसुर, मोहरा के ग्रामीण शामिल हो सकते है।
  • सीएम साय लेंगे शिक्षा विभाग की बैठक

    01-Jul-2024

    रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे। नए शिक्षा सत्र को लेकर निर्देश दे सकते हैं। राज्य में इस सत्र से नई शिक्षा नीति भी लागू की गई है। बैठक सीएम हाउस में होगी। नगर निगम में MIC की बैठक: रायपुर नगर निगम में आज MIC की बैठक होगी।

     
    महापौर ऐजाज ढेबर की अध्यक्षता में बैठक होगी। अवैध प्लाटिंग, नियमितिकरण, वेंडिंग जोन समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त जारी : महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त आज जारी की जाएगी। 653 करोड़ 84 लाख रुपए सीएम साय अंतरित करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि जाएगी। एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।
  • 320 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

    01-Jul-2024

    पलारी। छत्तीसगढ़ के पलारी में स्थित ग्राम खैरी अवैध शराब बनाने के नाम से प्रसिद्ध है। इसलिए यहां से 320 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की है। इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब देखकर पुलिस की टीम भी दंग रह गई। आरोपियों के पास से 320 लीटर महुआ शराब मिली है। जिसकी अनुमानित कीमत 64 हजार रुपये है।

     
    इस मामले को लेकर थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि, अवैध शराब बनाने की सूचना पर ग्राम खैरी में पुलिस ने दबिश दी, जहां खेतों में कुछ लोग गैस-चूल्हे में अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे थे। उनके पास से 320 लीटर महुआ शराब और एलमुनियम के बड़े-बड़े 12 बर्तन दो के अलावा 2 घरेलू सिलेंडर और बड़ा गैस चूल्हा समेत शराब बनाने की कच्ची सामग्री मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम 34/2 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
  • शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी समेत कई आरोपियों के खिलाफ किया 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश

    01-Jul-2024

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू/एसीबी) ने आज कोर्ट में चालान पेश किया. आरोपी अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी समेत कई आरोपियों के खिलाफ 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान पेश किया गया. अब इस मामले में आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ सकती है.

     
    ईओडब्लू ने करीब दो दर्जन पैकेट में 10 हजार से अधिक पन्नों में यह चालान और संलग्नक (एनेक्स्चर) पेश किया है. इसमें ब्यूरो ने बीते तीन वर्ष में कुल 2161 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा किया है. ईओडब्लू के चालान में ईडी की रिपोर्ट पर की गई  जांच और गिरफ्तारियों का उल्लेख है. ईडी ने बीते 17 जनवरी को ईओडब्लू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हालांकि ईडी ने उससे 10 महीने पहले मार्च 2023 को भी ईओडब्लू को रिपोर्ट दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार होने से एफआईआर नहीं हो सकी थी, क्योंकि घोटाले के सभी आरोपी कांग्रेस सरकार और संगठन के करीबी रहे हैं. इस तरह से करीब पांच महीने में ही ईओडब्लू ने यह चालान पेश किया है.
     
    ब्यूरो सूत्रों के अनुसार प्रस्तुत किया जाने वाला यह चालान कुल 10 हजार पन्नों से अधिक का है. इस चालान में अरुणपति त्रिपाठी के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी रायपुर महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा एवं अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारियां होगी. जैसे ही शराब घोटाले मामले में अन्य गिरफ्तारियां होंगी, ब्यूरो की ओर से अनुपूरक (सप्लीमेंटरी) चालान भी पेश किया जाएगा.
  • लाखों का अवैध शराब जब्त, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    29-Jun-2024

    कोरबा। कोरबा में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपए कीमती 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई है। आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में की है जहां कोरिया और एमसीबी जिले के शराब तस्कर बोलेरो वाहन में शराब की तस्करी कर रहे थे। अंग्रेजी शराब की अवैध रुप से ब्रिकी करने वालों के खिलाफ कोरबा की आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से उंचे ब्रांड की 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम नवीन तिवारी और मनोज खटिक है,जो एमसीबी और कोरिया जिले के निवासी है। मुखबीर के माध्यम से आबकारी विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एमपी पासिंग की बोलेरो वाहन को पकड़ लिया,जिससे भारी मात्रा में शराब को जप्त किया गया। आबकारी अधिकारी सौरभ बख्शी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ोसी जिले से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है जहां सुबह 3:30 बजे की करवाई है दो आरोपी पकड़ में आए हैं नवीन तिवारी अनूपपुर निवासी मनोज खटीक महेंद्रगढ़ कोरिया दो आरोपी पकड़ में आया है जिनके कब्जे से वाहन क्रमांक एमपी 65 जेड बी 4549 बोलेरे वाहन को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से मैकडॉवेल' नंबर वन पांच पेटी 148 सिग्नेचर 6 पेटी, ब्लेंडर प्राइड 3 पेटी, रॉयल स्टैग 5 पेटी घटना स्थल कटघोरा नेशनल हाईवे अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पकड़ा गया है। आरोपी शराब को कहां से ला रहे थे और कहां ले जा रहे थे इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारी इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रहे है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

  • 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    29-Jun-2024

    बीजापुर। नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। छह लाख के ईनामी नक्सली दंपति समेत 12 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही इस वर्ष सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। वहीं, 273 नक्सलियों को इस वर्ष अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है।भैरमगढ़, गंगालुर व नेशनल पार्क एरिया कमेटी के विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 12 नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर तथा भेदभाव व प्रताड़ना से तंग आकर नक्सल पंथ से तौबा करते हुए सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित सीआरपीएफ व पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही इस वर्ष आत्मसमर्पण करने वाले 123 नक्सली शामिल हो गए हैं। वहीं, विभिन्न घटनाओं में शामिल 273 नक्सलियों को इस वर्ष अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में छह लाख के ईनामी नक्सली दंपति भी शामिल हैं।

    पांच लाख के ईनामी नेशनल पार्क एरिया कनेटी के प्लाटून नम्बर-2 पीपीसीएम मुन्ना मोड़ियाम पुत्र लखमू मोड़ियाम उम्र 23 निवासी कोकरा गायतापारा थाना गंगालुर, एक लाख की ईनामी नेशनल पार्क एरिया कमेटी सीएनएम अध्यक्ष जननी मोड़ियम पत्नी मुन्ना मोड़ियम उम्र 23 निवासी कोकरा गायतापारा थाना गंगालुर, एक लाख 10 हजार के उद्धोषित ईनामी पुसनार डीएकेएमएस अध्यक्ष राजू पुनेम उर्फ अनिल उम्र 29 निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी का पार्टी सदस्य नंदू उम्र 23 निवासी कांवड़गांव गायतापारा थाना गंगालुर, एड्समेटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर कैलाश कारम उम्र 22 निवासी एड्समेटा थाना गंगालुर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या जोगी मुचाकी उर्फ जोगी माड़वी उम्र 20 निवासी डोडीतुमनार काकड़ापारा थाना गंगालुर। 
    गदामली आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर मंगू उर्फ गोडील हेमला पुत्र लखमू हेमला उम्र 27 निवासी गदामली लोहारपारा थाना जांगला, पुसनार भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर चैतु पुनेम उर्फ आयतु उम्र 45 निवासी पुसनार बंडीपारा थाना गंगालुर, पुसनार न्याय शाखा सदस्य रामलू पुनेम दुला पुनेम उम्र 28 निवासी धुर्वापारा थाना गंगालुर, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन सदस्य फागु पुनेम पुनेम उम्र 22 निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर, पुसनार भूमकाल मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर सुखलाल पुनेम उर्फ उम्र 32 निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर व पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य बुधराम पुनेम उर्फ बाबू उम्र 21 निवासी पुसनार बंडी पारा थाना गंगालुर शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। 
  • 3 भालुओं ने महिला को नोंचा, हालत नाजुक

    29-Jun-2024

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुटू बीनने गई महिला पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला बालको वन परिक्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल का है। दरअसल, बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव के ही 15 लोगों के साथ नवाडीह टापरा जंगल पुटू बीनने गई थी। सभी लोग जंगल में अलग अलग पुटू बीन रहे थे। इस दौरान अचानक तीन भालू आ गए। कमला भगत पर हमला कर दिया। जंगल में हमले के बाद चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास पुटू बीन रहे सभी लोग पहुंचे और भालू को किसी तरह भगाया, तब जाकर महिला की जान बची। कमला भगत के सिर पर गंभीर चोट आई है। सिर खून से लथपथ है। ऊपर का मांस निकल गया है। घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वह और उसके 2 बच्चे घर पर थे। उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटू बीनने गई हुई थी। उसे घर आकर लोगों ने घटना क्रम की जानकारी दी, तब वह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली। वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशि दी है। 

  • सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 10 बुकी गिरफ्तार

    29-Jun-2024

    दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप रेड्डी अन्ना और लोटस का पैनल चलाने वाले 10 आरोपियों को बिहार के आरा जिला से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े सभी आरोपी बिहार के ही रहने वाले हैं। लेकिन इनका मुख्य सरगरना भिलाई का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एडिशनल एसपी क्राइम ऋचा मिश्रा ने कहा कि आरोपी ओम सिंह भिलाई टाउनशिप का रहने वाला है। वह बिहार के लड़कों की मदद से वहां ऑनलाइन सट्टा ऐप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस-33 के नाम से अलग- अलग तीन पैनलों का संचालन करवा रहा था।

    जहां पुलिस ने वहां रेड मारकर 10 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पास से 7 लैपटॉप, 23 एंड्रायड फोन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त किये हैं। ऋचा मिश्रा  ने आगे कहा कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि, अभिषेक कुमार बिहार के आरा का रहने वला है और वह ऑनलाइन गेमिंग सट्टा ऐप चलाता है। उसे ऐप की आईडी भिलाई के युवक ने दी है। वो और आईडी के साथ ही अलग-अलग बैंकों के खाते, पासबुक और अन्य सामान लेने के लिए भिलाई आया है। वो उतई बस स्टैंड के पास किसी का इंतजार कर रहा था। तभी हमारी क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत एक्टिव हुई और उतई पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि, पूछताछ में उसने बताया है कि, वह भिलाई के ओम सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग सट्टा ऐप  चलाता है।

    उसकी नई आईडी और बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक लेने के लिए यहां आया है। कुछ ही देर में ओम सिंह यहां आने वाला और वो उसे सारा सामान देगा। जिसके बाद वह बिहार वापिस चला जाता। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि, वह बिहार के गोडान रोड आरा में एक किराए के मकान लेकर रहते हैं और उनके साथ 10 लड़के काम करते हैं। वे सभी उस मकान में रहकर वहां ऑनलाइन सट्टे चलाते हैं। इसके बाद पुलिस की टीम अभिषेक सिंह को लेकर आरा पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर ऑन-लाईन गेमिंग सट्टा ऐप का संचालन करते हुए 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार आरोपी 1. अभिषेक कुमार निवासी विंदगावा पोस्ट बंदु छपरा आरा, बड़हारा भोजपुर बिहार। 2. रजनेश सिंह निवासी बरहरा पोस्ट बंदु छपरा आरा, वड़हारा भोजपुर बिहार। 3. रवि कुमार निवासी ग्राम दुधवा पोस्ट दौलतपुर जरा मुफस्सिल भोजपुर बिहार। 4. शिशुपाल सिंह निवासी श्रीपालपुर, कोईलवर भोजपुर बिहार। 5. शंकर यादव निवासी वेलवानिया, आयर भोजपुर बिहार। 6. अमित कुमार सिंह निवासी सरैया, बड़हारा भोजपुर बिहार। 7. अविनाश कुमार निवासी माथीलिया, मुफस्सिल भोजपुर बिहार। 8. ऋषभ कुमार सिंग निवासी केशवपुर, बड़हारा भोजपुर बिहार। 9. प्रिंस कुमार निवासी सेमरिया, बड़हारा भोजपुर बिहार। 10. रिशांत सिंग निवासी बखोरपुर, बड़हारा भोजपुर बिहार। 

     

     

  • पारिवारिक विवाद सुलझाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा

    29-Jun-2024

    मनेन्द्रगढ़। जिले में पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है. दामाद और ससुर के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मसला सुलझाने घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान दामाद ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और हाथापाई की. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

     
    जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर दूर बस स्टैंड क्षेत्र के काली मंदिर इलाके में यह घटना हुई. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि अपनी ससुराल आया दामाद अपने ही सास ससुर को गाली देते हुए हाथापाई कर रहा है. दामाद रितेश सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया से ससुर ललन सिंह के यहां आया था और किसी बात पर सास ससुर से नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था.
     
    इसकी जानकारी मिलने पर जब सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक शहदेव सिंह उत्तरा कश्यप और रोशन राव उइके मौके पर पहुंचे. तो दामाद रितेश सिंह ने उसको समझाने पर यह कहते हुए कि पारिवारिक मामले में दखल देने क्यों आए हो शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज की और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की. इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग 6 धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
Top