रायपुर। छत्तीसगढ़ की चार बड़ी स्टील कंपनियों श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात, हीरा स्टील, श्री नाकोड़ा और एमएसपी स्टील एंड पॉवर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों ने एनएचएआई के अलग-अलग प्रोजेक्ट में स्टील मटेरियल सप्लाई किया था. जो गुणवत्ता मानकों में खरे नहीं उतरे, जिसके बाद कंपनियों को शोकाज नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में देसी शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों में एक नाबालिग समेत पांच महिला, और दो युवक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है.
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा के लिए मेंटॉर नियुक्त करने के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश हेतु चयनित किया गया है। प्रवेश लेने के बाद नये विद्यालय के वातावरण से सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाने के कारण शाला का त्याग कर ड्राप आऊट हो गए हैं। विद्यार्थियों का ड्राप आऊट होना चिंता का विषय । उन्होंने कहा कि भेदभाव होने जैसी स्थिति अच्छी नहीं है। स्कूलों में बच्चों के साथ सबका व्यवहार अच्छा होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सहायता प्रदान करने तथा अभिभावक, स्कूल प्रबंधन एवं प्रशासन के मध्य समन्वय कर विद्यार्थी को उसकी शिक्षा निरंतर रखने में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए मेंटॉर की नियुक्ति की जानी है। जिले में शिक्षा का अधिकार अंतर्गत 175 स्कूलों में 1703 सीट है तथा प्रथम चरण में 1471 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेंटॉर बच्चों से सतत संपर्क में रहते हुए अभिभावकों से बात करते रहेंगे। विद्यालयों में बच्चों को यदि कोई समस्या आती है, तो उसका समाधान करेंगे। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिले के प्रशासनिक अमला मेंटॉर के रूप में सक्रिय रहते हुए आरटीई के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगे। यदि विद्यार्थी स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हंै, तो पालक एवं विद्यार्थी को पे्रेरित कर नियमित उपस्थिति की दिशा में कार्य करेंगे। इस बात पर विशेष ध्यान देना है कि विद्यार्थी ड्राप आऊट नहीं हो। मेंटॉर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल के सामान्य विद्यार्थी एवं आरटीई अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों के मध्य शाला प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की असमानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा हो। मेंटार यह मानिटरिंग करेंगे कि विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो तथा विद्यालय द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का किसी भी रूप में उल्लंघन नहीं किया जाए। आईटीई अंतर्गत विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं लेखन सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिलों में संचालित गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत हो। इस दौरान वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्श्र अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगांव मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगढ़ उमेश पटेल, जिला शिक्षा अधिकरारी अभय जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गरियाबंद. जिलेवासियों को स्वास्थ्य मंत्री ने आज बड़ी सौगात दी. सुपेबेड़ा जाने से पहले मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल ने गरियाबंद में क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ किया. यहां 24 घंटे नेफ्रेलोजिस्ट, डॉक्टर तैनात रहेंगे. एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी. इस मौके पर मंत्री जयसवाल ने कहा, गरियाबंद में भविष्य में अनुसंधान केंद्र भी खोला जाएगा.
नन्हें कदमों की थाप और किलकारियों से गूँज उठा
10 लाख रुपए की डिमांड, ब्लैकमेलर युवक को धर दबोचा
भाजपा द्वारा आपातकाल स्मृति दिवस के रूप में मनाया
26 जुलाई तक चलेगी सदन की कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते हैं। बस मंत्रिमंडल विस्तार को दिल्ली से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। यह किसी भी दिन हो सकता है। इसकी तैयारी मुकम्मल हो चुकी है। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की औपचारिक मुलाकात के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है।
रायपुर। पुरानी पेंशन योजना को लेकर वित्त विभाग ने एक और आदेश जारी किया है।अलग-अलग कंडिकाओं में पुरानी पेंशन योजना के संदर्भ में दिशा निर्देश वित्त विभाग ने जारी किया है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत होने वाले पुरानी पेंशन योजना के लाभुकों को संविलियन तिथि यानी जुलाई 2018 से ही पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
मुंगेली। जिले के सहकारी समितियों (पीएसीएस) के कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए किए जा रहे कम्प्यूटरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के साथ सहकारिता सहायक आयुक्त ने अन्य ऑपरेटरों को संदेश दिया है कि काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने से परहेज नहीं किया जाएगा.
सक्ती। जिले में इन दिनों भू-माफिया की भूख इतनी बढ़ गई है कि अधिकारियों से मिलीभगत कर तालाबों को पाटकर उसकी बिक्री कर रहे हैं. एक आंकड़े के हिसाब से जिले भर के करीब दो दर्जन से अधिक तालाब गायब हो चुके हैं. खासकर सक्ती, जैजैपुर और डभरा क्षेत्र में तालाबों की बलि चढ़ाई गई है.
रायपुर। 12वीं कक्षा का अहम पड़ाव पार कर कॉलेज में कदम रखने वाले छात्रों और उनके पालकों के मार्गदर्शन के लिए ‘राइस एंड शाइन विद जया किशोरी’ का आयोजन किया जा रहा है. पान पराग के सौजन्य से लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज 24 एमपी-सीजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में किया. इस दौरान लल्लूराम डॉट कॉम और न्यूज 24 एमपी-सीजी के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल और रेसिडेंट एडिटर आशीष तिवारी मौजूद थे.
जांजगीर-चांपा। जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न दुरस्थ क्षेत्रों से आने वाले 142 आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतो से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में बारी-बारी से आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 04 से दूसरी बार निर्वाचित हुईं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने 22 जून को संसद में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नागरिक वर्तमान में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण कर सकते हैं।
यूपी। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में भाजपा के पांच नेताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 परिणामों की समीक्षा के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में ऐसे पांच नेताओं के नाम हाईकमान को भेजे हैं, जिन्होंने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ काम किया। रिपोर्ट के साथ इसके साक्ष्य भी हाईकमान को उपलब्ध कराए गए हैं। इससे इन पांच नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक गई है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा संगठन हर लोकसभा क्षेत्र को लेकर समीक्षा कर रहा है। समीक्षा के बाद गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट को लेकर जो रिपोर्ट तैयार हुई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अन्य पदाधिकारियों की मानें तो समीक्षा के दौरान ऐसे 17 नामों पर चर्चा हुई, जिन पर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप लगे थे। हालांकि, चर्चा के बाद जो रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई है, उसमें पांच लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें तीन जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इनके विरोध के साक्ष्य भी बैठक में रखे गए थे। इनमें दो जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी निकटवर्ती जिले बुलंदशहर के बताए गए हैं, जबकि अन्य गौतमबुद्धनगर जिले से संबंधित हैं। समीक्षा के बाद तैयार हुई इस रिपोर्ट की चर्चा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। रविवार सुबह हुई बारिश ने दिन भर मौसम सुहाना बनाए रखा। सुबह अचानक बारिश होने के कारण तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।
जगदलपुर। रविवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक ट्रेलर का केबिन शार्ट सर्किट के चलते जल गया। आग निकलता देख ड्राइवर अपने सामानों को लेकर भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुँच वाहन को बुझाने में जुट गई, जहाँ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि ट्रेलर का ड्राइवर केबिन जो कि गुजरात पासिंग था, ओडिशा की ओर से रायपुर जाने के लिए निकला हुआ था, जैसे ही वाहन आसना से पहले पहुंची कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर के सिर को सडक़ किनारे खड़ा करते हुए अपना सामान निकाल कर सडक़ पर आ गया। जिसके बाद वाहन पूरी तरह से जल रहा था। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस से लेकर सडक़ पर जा रहे लोगों का जाम लग गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने इस जलते हुए ट्रेलर का वीडियो भी बनाने लगे। यातायात पुलिस सडक़ के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को रोकने में जुट गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से गाड़ी को जला दिया था। ज्ञात हो कि करीब दो सप्ताह पहले एलआईसी कालोनी के पास चलती हुई एक थार वाहन भी शॉर्ट सर्किट के चलते जल गई थी, जहां पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे भी बुझाने में सफलता हासिल की थी।
Adv