रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए धमतरी जिले में मिशन अव्वल का नवाचार किया गया, यह बहुत प्रशंसा योग्य है। बच्चों को आगे बढ़ते देखना बहुत अच्छा लगता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण सूत्र हैं कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल समारोह के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के अवसर पर कही।
रायपुर । शरारत मेरे हिस्से में नहीं आई लेकिन बच्चों को शरारत जरूर करनी चाहिए। साथ ही अपने सपने पूरे करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए यह मायने नहीं रहता कि आप गांव के स्कूल से पढ़ रहे हैं या शहर के स्कूल से। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए यह बातें कहीं। कुरुद से आई वेदिका देवांगन, कक्षा दसवीं की छात्रा ने मुख्यमंत्री साय से पूछा कि जैसे सारे बच्चे स्कूल लाइफ में शरारती होते हैं। वैसे ही आप भी शरारती थे क्या।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए साथ ही हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। बुजुर्ग से लेकर के नौजवानों में योग का क्रेज दिखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूरत सहित विभाग अधिकारी कर्मचारी, स्कूल कॉलेज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने योग किया। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी सभी लोग योग करें योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, एक भव्य आयोजन किया गया मैं सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। बता दें, हर साल 21 जून को मनाएं जानें वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित होते है। दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग योग करते हुए वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
कांकेर :- जिले के चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 स्थित ग्राम बाबुकोहका के पास अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। बता दें कि बीती रात पिपरोद निवासी लक्ष्मीनारायण मंडावी अपनी स्कार्पियो में अपने दोस्त चंद्रशेखर साहू, सुमित सलाम, विजय सलाम और आशीष नेताम के साथ मनोज ढाबा आए थे। यहां से खाना खाकर वापस पिपरौद घर जाने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में ग्राम बाबु कोहका के पास अज्ञात वाहन ने सामने से स्कार्पियो को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे स्कार्पियो के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्कार्पियो चला रहे लक्ष्मीनारायण मंडावी और विजय सलाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मनेंद्रगढ़ :- राज्य के सभी जिला मुख्यलाओं में आज राज्य योग दिवस पर कार्यक्रम रखे गए। सरकार ने कार्यक्रम के लिए भी सभी जिला प्रमुखों को विशिष्ट अतिथि नियुक्त किया था। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में अथिति बनाई गई थी, रेणुका सुबह निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थन पर पहुंच गई, लेकिन जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट और एसपी चंद्रमोहन सिंह के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए, कार्यक्रम स्थल पर अपर कलेक्टर और डीएसपी रैंक के अफसर ही मौजूद थे।
रायपुर :- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों लोगो से नए राशन कार्ड देने के नाम पर घूस ली जा रही है। रायपुर नगर निगम जोन 2 कार्यालय में एक अधिकारी घूस लेते दिखे। BPL वालों को कार्ड का वितरण मुफ्त में करने को कहा गया लेकिन वितरण के लिए वसूली हो रही है। सिर्फ APL राशन कार्ड वालों से 10 रुपए लिए जाने है का प्रावधान है। लेकिन सहायक राजस्व निरीक्षक माधव अवधिया लोगों से राशन कार्ड देने के नाम पर 50 से 100 रुपए घूस ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि, यह पूरा काम मिलीभगत से हो रहा है।
जशपुर :- जिले में दो सगी बहनों ने एक मनचले युवक की चप्पल से पिटाई की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो देखकर लोग युवक को सबक सिखाने वाली दोनों बहादुर बेटियों को शाबाशी दे रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को एक लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों की बासागुड़ा थाना, उसूर और तर्रेम में अलग-अलग जगह की कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी, जैसे घटनाओं में शामिल थे। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को उसूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया जबकि एक को नैमेड़ थाना क्षेत्र से बंदी बनाया गया।
रायपुर। राज्य शासन ने तीन आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान प्रभार के साथ – साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के आदेश शुक्रवार को जारी किए। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 काडर के रजत बंसल, आयुक्त, वाणिज्यिक कर (जी.एस.टी.), अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को आयुक्त, मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 काडर के कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम तथा अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधी प्रशासन को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 काडर की सुश्री नम्रता जैन, मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा का पद का दायित्व भी सौंपा गया है।
रायपुर। कबीर जयंती के अवसर पर राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है, इसके लिए चलते शनिवार को राज्य की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी तथा होटल, क्लब और बार में भी कल शराब नहीं मिल पाएगा। उक्त आदेश वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ की ट्रेनें प्रभावित है
जम्मू कश्मीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह बातें कहीं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच 20 जून को हुई बारिश से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। आज भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाये हुये है। हालांकि हवा नहीं चलने से उमस वाली गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रायपुर दक्षिण सीट रिक्त होने की अधिसूचना जारी
रायपुर। प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्या है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक जीवन दर्शन है। योग से कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही उनका मन भी एकाग्रचित रहता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करना चाहिए और अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
दुर्ग :- जिले में राइट-टू-एजुकेशन RTE के तहत दाखिले में फर्जीवाड़े की कई शिकायतें सामने आई हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि RTE के तहत दाखिले में अगर कोई शिकायत मिलती है, तो उसकी गहन जांच की जाए।
राजनांदगांव :- डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के बाकल गांव निवासी दिलेश्वर साहू के 5 साल के बेटे दानेश्वर साहू की जान विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चली गई. परिजनों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को आए आंधी तूफान में उनके बाड़ी से लगे हुए विद्युत पोल के तार टूट कर गिर गए.
रायगढ़ :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन जुलाई माह में संभावित है। जिसके लिए पात्र जोड़े 29 जून 2024 तक आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ में जमा कर सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सम्मिलित होने वाले जोड़ो को शासन की ओर से 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। विभाग द्वारा विवाह में शामिल होने वाली कन्याओं की सहायता राशि 21 हजार से बढ़ाकर 35 हजार किया गया है, शेष राशि विवाह के आयोजन तथा अन्य मद में व्यय होगा। विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ो को आवेदन के साथ उम्र संबंधी प्रमाण पत्र, कन्या का निवास प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र तथा कन्या का प्रथम विवाह होने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य है।
बलौदाबाजार। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन एवं पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। जिसके तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिल रही है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरण (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप एवं एक्स की आईडी) पहचान कर एसडीएम SDM के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इसमें सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से 3 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आज अन्य 4 व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। अनुविभाग बलौदाबाजार में 49 प्रकरण, कसडोल में 5 एवं सिमगा का एक प्रकरण शामिल हैं। सायबर सेल द्वारा लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने से बचने के लिए कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रही गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों, तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अवैधानिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति द्वारा प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी.चौधरी, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बस्तर में विधायक किरण देव, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, बीजापुर में विधायक नीलकंठ टेकाम, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नुलाल मोहले, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में विधायक भूलन सिंह मराबी, बलरामपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपची, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विधायक श्री संपत अग्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी।
Adv