कटघोरा। जिले मे रेत उत्खनन व परिवहन के मामले में लगातार विवाद हो रहा है। प्रशासन ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद माफिया व ठेकेदार बिना रायल्टी के रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे है। पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के गुरसियां नदी पर रेत उत्खनन व परिवहन को लेकर हो रहे दो पक्षों में विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। एक पक्ष भाजपा नेता अक्षय गर्ग है, तो वही दूसरा कांग्रेस नेता व क्षेत्रीय जनपद सदस्य भोला गोस्वामी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत बांगो रेत घाट से पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) रोहित सिंह के निर्देश पर एक पोकलेन मशीन को जब्त किया था। रेत ठेकेदार अभय गर्ग के बड़े भाई भाजपा नेता अक्षय गर्ग ने इस कार्रवाई के बाद प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाता था और उन्होंने क्षेत्र में सभी ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। रविवार की सुबह गुरसियां नदी पर रेत उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को अक्षय गर्ग ने रोक दिया। इसके साथ ही अक्षय ने मौके पर ही तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई करने की बात कही। तब इस मुद्दे को लेकर भोला गोस्वामी व अक्षय गर्ग के बीच तीखी नोंक- झोंक हुई। भोला गोस्वामी ने अक्षय को रास्ते से हटने के लिए कहा कि लेकिन जिद पर अड़े अक्षय नहीं हटे। बाद में भोला गोस्वामी ने जबरदस्ती अक्षय को रास्ते से हटा कर ट्रैक्टर नदी से बाहर निकाला। कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य गोस्वामी ने कहा कि जब्त करने का अधिकार सिर्फ प्रशासन को है, कोई भी आम नागरिक इस पर रोकटोक व कार्रवाई नहीं कर सकता। इधर अक्षय ने पुन: प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सभी नदियों में चल रहे रेत उत्खनन व परिवहन करते वाहनों पर रोक लगा कार्रवाई करने की मांग की है।
रायपुर। राजधानी के शहरी और देहात इलाके में आज देर रात सड़कों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों के लिए लगातार दूसरे दिन औचक चेकिंग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित सभी GOs और थाना प्रभारी सड़कों पर उतरे। रात्रि 8 बजे से देर रात तक दर्जनों पॉइंट्स पर नाका लगाकर होती रही चेकिंग। नवा रायपुर एवं शहर के आउटर क्षेत्र सहित देहात क्षेत्र में भी शाम से नाकेबंदी कर हजारों वाहनों की जांच की गई, जिसमें 10संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 35 लोगों की गाड़ी जप्त किया गया जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।ज्ञात हो कि नये एमव्ही एक्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर 10000=00 रुपये का जुर्माना निर्धारित है।
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना अंतर्गत हिरोली में पूर्व सरपंच नंदा राम की हत्या में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में इस वारदात में सफलता हेतु किरंदुल पुलिस का जांच दल गठित किया गया था। पुलिस द्वारा घटना में सफलता हासिल करने हेतु मुखबिर का सहारा लिया गया। पुलिस द्वारा घटना की गहन जांच की गई। इसके फलस्वरुप भूमा कड़ती एवं बुधराम तामो को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी में बताया कि गांव में पंडुम मनाया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व सरपंच नंदराम से उनका किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ने दोनों आरोपियों ने मृतक को जान से मारने की योजना बना ली। पंडुम समाप्त होने के उपरांत नंदराम घर जा रहा था। दोनों आरोपियों द्वारा सफेद गमछे से मृतक के गले को कसकर दबा दिया गया। इसके उपरांत उसे घसीटते हुए झाडिय़ां तक ले गए। जहां उसके चेहरे और नाजुक अंगों पर अनेक वार किए गए। जिससे उसने दम तोड़ दिया। घटना के उपरांत मृतक के शव को झाडिय़ां में छिपा दिया गया। दोनों आरोपियों ने हत्या का अपराध स्वीकार किया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त गमछा और अन्य हथियार भी बरामद कर लिए गये। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
रायपुर। आरंग मॉब्लिचिंग मामले में एसआईटी को मिली एक और सफलता झलप निवासी राजा अग्रवाल को छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर देवरी से गिरफ्तार किया गया है। आरंग पुलिस ने पहले ही मामलें में आरोपी की गिरफ्तारी दुर्ग जिले के ग्राम बोरसी से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक महिला मित्र के घर बाहर से ताला लगाकर छिपकर रह रहा था। बता दें कि 7 जून की रात्रि में मृतक चांद मिया 23 वर्ष निवासी ग्राम लखनौती उ0प्र0 अपने साथी सद्दाम खान एवं गुड्डू खान के साथ ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीजी 3929 में सवार होकर ट्रक में मवेशी भरकर तीनों महासमुंद से आरंग रोड तरफ रांग साईड वाले रास्ते से जा रहे थे, कि कुछ लोग अपने वाहन से ट्रक का पीछा कर मारपीट किए। जिससे चांद मिया की मृत्यु हो गई तथा गुडडू खान व सद्दाम खान को गंभीर अवस्था में उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के नेतृत्व में 14 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन कर टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। जिस पर विशेष टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विश्लेषणों व अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए प्रकरण में आरोपियों को चिन्हांकित किया गया है, जिनकी पता तलाश की जा रही है। जिसमे से एक आरोपी आरोपी हर्ष मिश्रा 23 वर्ष निवासी बैजनाथ पारा रायपुर को दुर्ग जिले के ग्राम बोरसी से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी बोरसी स्थित अपने एक महिला मित्र के घर जाकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर छिपा था, जिसे एसआईटी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण युवा जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग (पीईटी, जेईई) और मेडिकल (पीएमटी, नीट) प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए निशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित है। 1 जुलाई 2024 के शाम 4 बजे तक सारंगढ़ के कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित "सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है। इसमें 100 अभ्यर्थी का चयन किया जाना है, जिसमें 64 एसटी और 36 एससी वर्ग के अभ्यर्थी होंगे। आवेदन पत्र, विज्ञापन, पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र, परिणाम आदि की जानकारी वेबसाइट tribal.cg.gov.in ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त किया जा सकता है।
रायपुर। पारवानी पैनल की हार: चैंबर के कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव हारे। चेंबर के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा महामंत्री पद के लिए लड़ रहे थे और प्रकाश सांखला चैंबर उपाध्यक्ष चुनाव लड़ रहे थे अध्यक्ष पद के लिए, दोनों की हार हुई है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव में एकता पैनल ने चैंबर अध्यक्ष अमर परवानी के पैनल का सफाया कर दिया है। सराफा एसोसिएशन के प्रतिष्ठपूर्ण चुनाव में कमल सोनी अध्यक्ष, प्रकाश गोलछा महामंत्री और हर्षवर्धन जैन कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर लिए। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के चुनाव में चेम्बर के पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा। बिलासपुर के कमल सोनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सोनी ने चेम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला को 52 वोट से हराया। महासचिव पद पर प्रकाश गोलछा निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद हर्षवर्धन जैन निर्वाचित घोषित किए गए।
रायपुर। महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
रायपुर। रायपुर में एक युवक के साथ TTE की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी fraud हो गई। महिला ने कहा कि मेरे एक पहचान का व्यक्ति बहुत बड़ा आदमी है। वह रेलवे में नौकरी Job लगवा देगा। इसके बाद महिला ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर करीब साढ़े 9 लाख रुपए वसूल लिए। ये पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र खमतराई थाना क्षेत्र का है। आई.शिव कुमार ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि उसकी 2020 में रीना सोनी से मुलाकात हुई थी। रीना सोनी ने बताया कि उसके पहचान में एक व्यक्ति बहुत बड़ा आदमी है। जो रेलवे में कंफर्म नौकरी लगवा देगा। जिसके बदले रुपए लगेंगे। इसके बाद रीना ने संतोष धनुरे नाम के एक व्यक्ति से परिचय कराया। इस मामले के बाद आई शिव कुमार ने रीना और संतोष को दर्जनभर किस्तों में करीब साढ़े 9 लाख रुपए दिए। जिसमे 2 लाख, डेढ़ लाख, 90 हजार, 75 हजार रुपए हैं जो अलग-अलग किस्तों में कैश और ऑनलाइन माध्यमों से भेजे गए। लंबे समय तक आरोपियों ने जब उसे नौकरी का लेटर नहीं दिलवाया और गुमराह करते रहे। इसके बाद पूरा मामला खमतराई थाना पहुंचा। इस मामले में पुलिस अब आगे कार्रवाई कर रही है।
रायपुर 23 जून 2024। छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास की है। इसे बड़ा मुद्दा बनाकर पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है। वहीं अब कांग्रेस प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर पांच करते हुए कहा कि 6 महीने की सरकार में प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। अब भाजपा की सरकार में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी और ग्रामीण सभी लोग परेशान हैं।
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना के बाद राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों एक दूसरे को घटना की षड्यंत्रकारी बता रहे हैं। दोनों एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने जमकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम बघेल ने इस घटना को भाजपा सरकार की षड्यंत्र बताया है।
रायपुर। दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास और राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रखे। इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही अन्य राज्यों के वित्तमंत्री उपस्थित रहे। राज्यहित के मुद्दे पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता के रूप में वर्ष 2020-21 से 50 वर्षों के लिये ब्याज रहित ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अंतरिम बजट 2024-25 में इस योजना के लिये गत वर्ष के समान ही 1.30 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। पार्ट-1 अंतर्गत गत वर्ष के प्रावधान 1 लाख करोड़ को कम करते हुए 55 हजार करोड़ ही रखा गया है। उन्होंने इस योजना के लिए पूर्व की तरह राशि के प्रावधान का अनुरोध किया। बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत बताते हुए चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को देश के सबसे सुनियोजित और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य के सीमित संसाधनों से सड़क, पेयजल, विद्युत सुविधा, आवास तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया है। नई राजधानी को रायपुर और दुर्ग-भिलाई के साथ मिलाकर एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में आधुनिक नगरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाना है। उन्होंने इसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, बैंकिंग और ग्रीन एनर्जी के हब के रूप में विकसित करने के लिए बजट में पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
रायपुर। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में गत 10 जून को हुई आगजनी की घटना के बाद अब जिले में शांति का वातावरण स्थापित हो रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सोनी जिले की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रख रहे हैं। कलेक्टर श्री सोनी ने जिले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब धारा 144 का दायरा सीमित कर दिया है। अब केवल संयुक्त जिला कार्यालय परिसर (कम्पोजिट बिल्डिंग) के आसपास 100 मीटर के दायरे तक ही धारा 144 लागू रहेगा। इस आशय का आदेश आज कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी की गई है। गौरतलब है कि दीपक सोनी ने बालौदाबाजार जिले के कलेक्टर का पदभार संभालते ही लोगों में सामंजस्य स्थापित करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर की पहल पर लोगों के दैनिक कार्य अब धीरे-धीरे रूटिन में अब होने लगे है। जिले के ग्रामीण भी अब सुगमता के साथ शासकीय कार्यालय आकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं। जिले में किसी भी तरह की अशांति की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा अनैतिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा आज जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था हेतु धारा 144 को सीमित करते हुए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे तक ही लागू किया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के परिसर पर घटित घटना की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु आबकारी नियंत्रण कक्ष से लेकर संयुक्त जिला कार्यालय तक, जिला अस्पताल टर्निंग रोड से संयुक्त जिला कार्यालय तक एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर के पीछे बास्केटबाल ग्राऊण्ड तक धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलुस, एवं नारेबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कोरबा। आरोग्य केंद्र में काम करने वाले सामुदायिक चिकित्सा कर्मचारियों ने तीन मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में कोरबा जिले के सभी केदो को मिलाकर 170 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। उनकी हड़ताल से संबंधित केंदों पर आधारित चिकित्सा सुविधा सेवाओं पर असर पड़ा है। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के नाम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वैलनेस सेंटर में इन सभी कर्मियों को पिछले वर्षों में सेवा करने का मौका दिया है। कोरबा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रहे ऐसे वैलनेस सेंटर में कर्मचारियों की संख्या 170 के आसपास है, जो अपनी तीन मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। इनमें महिला पुरुष कर्मचारी शामिल हैं।
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 23 जून 2024 को दो पाली में टीईटी एवं पीपीटी की आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रात: 9 से दोपहर 12.15 बजे तक पीपीटी एवं प्रात: 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक टीईटी परीक्षा होगी। कक्षा 01 से 05 कक्षा अध्यापन करने वालों के लिए सायं की पाली को 2 से 4.45 बजे तक टीईटी, कक्षा 06 से 08 तक अध्ययन करने वालों के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी। कलेक्टर रायगढ़ जिसमें रायगढ़ जिले के अंतर्गत प्रथम प्रात: की पाली में पीपीटी के लिये 07 परीक्षा केंद्र एवं टीईटी के लिये 34 केंद्र कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। जिसमें जिसमें प्रात: की पाली में पीपीटी परीक्षा के लिए निर्धारित 07 परीक्षा केंद्रों में 1872 परीक्षार्थी एवं टीईटी परीक्षा के लिये निर्धारित 34 परीक्षा केंद्रों में 9861 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसी तरह शाम की पाली में 50 परीक्षा केंद्रों में 15254 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उपरोक्त परीक्षा केंद्रों के लिये जिला स्तर से केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्ति की गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर रायगढ़ द्वारा महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर, रायगढ़ मोबा.नं. 7746859383 को नोडल अधिकारी एवं भुवनेश्वर पटेल, एपीसी, समग्र शिक्षा मोबा.नं. 7000081311 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन सम्पन्न करने के लिये सभी केंद्राध्यक्षों, जिला द्वारा नियुक्त आब्जर्वर एवं समन्वयक संस्था से नियुक्त ऑब्जर्वर की ब्रीफिंग 20 जून 2024 को किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में आयोजित की गई। दिव्यांग परीक्षार्थी होंगे शामिल 23 जून को आयोजित पीपीटी परीक्षा में 02 दिव्यांग एवं टीईटी परीक्षा में 12 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 10 परीक्षार्थी स्वयं लेखक लेकर आयेंगे, 02 परीक्षार्थी के लिये लेखक व्यवस्था व्यापम की ओर से केंद्राध्यक्ष द्वारा की जायेगी, इसी तरह शाम की पाली में 15 दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें 10 परीक्षार्थी स्वयं लेखक ले के आयेंगे, जबकि 05 परीक्षार्थियों के लिये लेखक की व्यवस्था व्यापम की ओर से केंद्राध्यक्षों द्वारा की जायेगी। उडऩदस्ता दलों का गठन प्रत्येक परीक्षा केंद्र में जिला नोडल द्वारा से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं समन्वयक संस्था से नियुक्त ऑब्जर्वर के साथ-साथ जिला स्तर से 05 उडऩदस्ता दल समीर बड़ा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ लोमश मिरी तहसीलदार रायगढ़, नेहा उपाध्याय तहसीलदार पुसौर, नरेन्द्र कुमार चौधरी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं शैलेन्द्र कुमार कर्ण प्राचार्य शा उ मा वि रायकेरा के नेतृत्व में 03 सदस्यीय उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है, जो उनके लिये निर्धारित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस होगी
रायपुर। गुरुवार को पं. रविशंकर वि.वि.के द्वारा बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन अयोजित की गई थी जिसमें प्रवेश परीक्षा,के लगभग सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के बहार से आये थे,परीक्षा दिलाने वाले छात्रो का पेपर ख़राबबना,विश्वविद्यालय की इस लापरवाही से परीक्षा दिलाने वाले हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को अंधकार देखता हुये मानसिक तनाव में आ गये थे,
रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत् अब विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में दो अवसर प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की इसी अनुशंसा के तहत् इस वर्ष 2024 में द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसमें वे समस्त विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हों। ऐसे समस्त विद्यार्थी जो पूरक श्रेणी हैं, अनुत्तीर्ण है अथवा उत्तीर्ण हैं, श्रेणी सुधार हेतु इस द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।
रायुपर : दिनांक 20.06.2024 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत लालपुर स्थित ओवर ब्रीज के नीचे पार्किंग स्थल में चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम बसंत गुप्ता होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के किसानों के लिए दो लाख रुपये की ऋण माफी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल ने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने का फैसला किया। पिछली सरकार ने अपने 10 साल के शासन में केवल 28,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए थे। पिछली सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना का लाभ उठाने के लिए 11 दिसंबर 2018 को कट ऑफ लगा दिया था।”
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीएसएफ जवान की मौत का मामला सामने आया है। मारबेडा कैम्प में पदस्थ जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिर किन परिस्थितियों में जवान की मौत हुई है इसपर हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। वहीं जवान की शव मिलने पर पुलिस ने नक्सल घटना से इंकार किया है।
Adv