रायपुर. छत्तीसगढ़ के साय सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली हैं. साय मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, विधानसभा का सत्र आहुत किया जा चुका है, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री का होना विधानसभा में आवश्यक हो जाता है. हालांकि मंत्रिमंडल गठन करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन अभी तक फ़ैसला नहीं हो पाया है.
बिलासपुर। पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. एक युवक ने वर्दीधारी सिपाही को बीच सड़क पर थप्पड़ मारा और फिर उसकी पिटाई कर दी. घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के चपोरा गांव की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है.
बिलासपुर। सेवाकाल के दौरान त्रुटिपूर्ण ढंग से वेतनवृद्धि की वजह से हुए अतिरिक्त वेतन भुगतान की वसूली सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर से करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. इसके साथ ही वसूली गई रकम छह प्रतिशत ब्याज के साथ वापस लौटाने का आदेश दिया है.
रायपुर । राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं यूपीएससी परीक्षा के लिए किए गए कोचिंग व्यवस्था की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने तारीफ की। अहीर की अध्यक्षता में शनिवार को नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए।
राधा रानी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने शुक्रवार को बरसाना स्थित मंदिर पहुंचकर माफी मांग ली। साधु-संतों के भारी विरोध के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के सामने पहले सिर झुकाया फिर दंडवत होकर नाक रगड़ी। कथावाचक ने राधा रानी से माफी मांगते हुए कहा, उन्होंने जो कुछभी कहा है उसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। राधा रानी के भक्त उन्हें माफ करें। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि वह अपनी हर कथा में यह कहेंगे कि उन्होंने राधा रानी के बारे में गलत शब्द कहे, जिसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। इस दौरान मंदिर और परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
रायपुर। बंजारी रोड के प्रतिष्ठस्थित व्यापारी समाजसेवी दीपक गुप्ता जी का आकस्मिक निधन आज दिनाँक 29.06.24 को हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनाँक 30.06.24 रविवार दोपहर 12:00 बजे निवास स्थान बंजारी रोड रायपुर से मारवाडी शमशान घाट जाएगी वे विक्की, मुन्ना, निशु आयुशमान के पिता थे। 9827468339,9300607060
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया की आज 28 जून 2024 को लास्ट वर्किंग डे होने के कारण जून माह के समाप्ति के दो दिन पूर्व ही वि वि के ये चार कर्मचारी वि वि की सेवा से सेवानिवृत हुए जिसमे पहला श्री प्रदीप शर्मा संपदा अधिकारीदूसरा श्री हरीश पांडे वरिष्ठ अधीक्षक सामान्य प्रशासन विभाग तीसरा श्री उपेंद्र यादव जी चतुर्थ श्रेणी के वरिष्ठ कर्मचारी इलेक्ट्रांनिक्स डिपार्टमेंट चौथा श्री खिलावन यादवजी सीनियर आपरेटर वि वि प्रेस आप चारो को वि वि की सेवा से सेवानिवृत होने पर वि वि के जिस विभाग के कर्मचारी सेवा निवृत होते हैं उस विभाग के समस्त कर्मचारीओ के द्वारा सेवा निवृत कर्मचारीओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शॉल श्रीफल और मोमेंटो देकर उन सभी को ढेरसारी शुभकामनाये देते हुए सेवा निवृति उपरांत स्वस्थ रहे,,, मस्त रहें और ब्यस्त रहने की मंगल कामना करते हुए सेवा निवृत कर्मचारी ओ को बधाई दी। वि वि अपने स्तर पर वि वि स्थापना दिवस एक मई को वर्ष मे एक बार ही एक साथ 30 अप्रेल तक सेवा निवृत हुए कर्मचारीओ का ही सम्मान समारोह करता है। जो कर्मचारी मई में सेवा निवृत होते हैं उन्हे एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ता है कभी कभी ऐसे कर्मचारी का पेंशन प्रकरण एक वर्ष के पूर्व निराकृत भी नहीं हुआ रहता है और उस कर्मचारी का निधन हो जाता है तब उस कर्मचारी की विधवा पत्नी उसके सम्मान मोमेंटो आदि को लेने आती है जो जीवित रहते उस कर्मचारी को नहीं मिल सका, कर्मचारी संघ कई बार मांग कर चूका है की जो कर्मचारी जिस माह सेवा निवृत होता है उसे उसी माह उसके भविष्य निधि की राशि,अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान किया जाय साथ ही पेंशन प्रकरण छ: माह पूर्व शासन को भेजा जाय ताकि समय रहते सेवा निवृत कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिलना शुरू हो जाय। विभागवार सेवा निवृति सम्मान समारोह में वि वि के उप कुलसचिवगण श्री अनिमेश देवांगन, श्री सनत वर्मा और सहायक कुलसचिव श्रीमती शोभना सिंग के साथ साथ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील नामदेव, सचिव संदीप कुमार, पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र विवेक शर्मा, शिरिष त्रिवेदी, योगेश्वरी वर्मा, प्रविना यादव, गिरीश सेन, पुरुषोत्तम कहार, प्रभात झा, सुरेंद्र जी, सतीश तिवारी, उमेश ठाकुर, आदि उपस्थित थे।
बिलासपुर। बिलासपुर में बदमाशों ने हथियार दिखाकर ट्रक से 500 लीटर डीजल निकाल लिए। कार सवार बदमाश युवक जेरीकेन और ड्रम लेकर टोल प्लाजा के पास मौजूद थे, जिन्होंने हाईवे में अलग-अलग वाहनों के ड्राइवर को धमकी दी और उनकी गाड़ियों से डीजल निकालकर भाग गए। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। ड्राइवर ने बताया कि वह ओडिशा से ट्रक लेकर आ रहा था। रास्ते में ब्रेक डाउन होने के कारण उसने पाराघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक को किनारे लगा दिया, जिसके बाद वो केबिन में सो रहा था। तभी वहां देर रात उसकी नींद खुली तो कुछ लोग एक गाड़ी से आकर ट्रक के पास उतरे और ट्रक की टैंक से डीजल निकालने लगे। इस दौरान युवकों को टैंक से डीजल निकालते देखकर ड्राइवर ने विरोध किया और केबिन से नीचे उतरने लगा। इतने में बदमाशों ने चाकू और धारदार हथियार निकाल लिए और उसे धमकाते हुए बोले कि, नीचे आएगा तो जान से मार देंगे। जिसके डर के कारण वह केबिन से ही सब कुछ देखता रह गया।
रायगढ़ । स्टाफ लेकर जा रही मां मंगला कंपनी की बस की चपेट में आने से नौ वर्ष की बालिका की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन व पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बाइक में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
गरियाबंद. तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील किया था कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े टीम का सहयोग करें, वहीं ईसीजी को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉक्टर से ही भिड़ गए. इस मामले को लेकर देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत ब्लॉकभर स्वास्थ्य कर्मचारी काम बंद कर थाने पहुंचे और जिला अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय एवं यूपीएससी परीक्षा के लिए किए गए कोचिंग व्यवस्था की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने तारीफ किया। श्री अहीर की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए।
रायपुर,महिला सशक्तिकरण से महिलाओं में उस शक्ति का प्रवाह होता है, जिससे वो स्वयं को सकारात्मक भूमिका देने में अहम योगदान कर सकती है। जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है।
रायपुर,श्रमिक हितैषी सरकार के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर जुलाई से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापम, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है।
रायपुर। वाहनों से बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर के नागरिक भी ई व्हीकल का उपयोग कर रहे हैं। इसी संदर्भ में जिला प्रशासन ने नागरिकों को फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों 10 मार्च को शुभारंभ हुए कलाकेन्द्र से अबतक कुल 18 सौ 90 कलाकार 23 अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। जहां वर्तमान में 9 सौ से अधिक प्रशिक्षणार्थियों के साथ नियमित रूप से सुबह 06 से 10 बजे एवं शाम 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक अलग अलग तीन पालियों में कला केन्द्र संचालित हो रहा है। इसमें हर एक विधा में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित विधा को बारीकि से सिखाया जाता है और प्रैक्टिकल रूप से ट्रेनिंग दी जाती है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नालंदा परिसर स्थित कला केंद्र का संचालन हो रहा हैं। इस केंद्र में बच्चे और युवाओं को कुल 23 विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कला केंद्र परिसर में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए कक्ष का निर्माण भी किया गया है। परिसर में निर्मित ओपन मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुतियां होती है। प्रत्येक कमरा वातानुकूलित है और परिसर में शुद्ध पेयजल-शौंचालय के साथ पार्किंग की व्यवस्था है। परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड भी रहते है। कला केंद्र का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित कर किया जा रहा है। प्रशिक्षर्थियों के लिए सौ रूपये में पंजीयन एवं पांच सौ रूपये प्रतिमाह की दर से प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में न्यून्तम पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ व्यक्ति भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है। जहां प्ले आर्ट मेहंदी, बासुरी, तबला, हारमोनियम, बैंजो वादन आदि कलाओं का प्रशिक्षण के साथ साथ लोक संगीत, पियानो और गिटार का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यहां डांस, जुंबा इत्यादि भी प्रशिक्षण मिल रहा है। कला केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षकों को रोजगार के अवसर मिल रहे है और लोगों को विभिन्न विधिओं का किफायती दर पर प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।
रायपुर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम से मंत्रालय महानदी भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल विशेष रूप उपस्थित थे। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री नेताम से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
रायपुर पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 28-30 जून 2024 को कृषि मंडपम, आईजीकेवी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय रायपुर आरोग्य मेले का आयोजन किया है। आज कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आईजीकेवी के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, आयुष निदेशालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार दास, आईजीकेवी के डीन डॉ. जी. के. दास, छत्तीसगढ़ चैप्टर पीएचडीसीसीआई के चेयरमैन श्री शंकर बजाज, निदेशक सुश्री मिली दुबे शामिल थे।
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के सुदूर पहुंचविहीन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई बाईक एम्बुलेंस ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण की विशेष पहल पर कोटा ब्लॉक के गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार लाने बाईक एम्बुलेंस संगवारी एक्सप्रेस की सुविधा शुरू की गई है। वर्तमान में 4 बाईक एम्बुलेंस के जरिए जरूरतमंदों को अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है। यह सुविधा चौबीसों घंटे ग्रामीणों को मिल रही है।
रायपुर बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने गांवों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होनें सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकुना के आश्रित ग्राम विश्रामपुर तथा ग्राम अडबंधा,दामाखेड़ा एवं सिमगा नगर में संचालित सहकारी सोसायटी,राशन दुकान,स्कूल भवन,पंचायत भवन का निरीक्षण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात, जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याें का जायजा लिया।
Adv