बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • मुरकीनार में जल जीवन मिशन योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट

    05-Jul-2024

    बीजापुर । केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी नल जल योजना के द्वारा हर घर मे नल से जल पंहुचाने का उद्देश्य है।इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा हर गांव में जल जीवन मिशन के माध्यम से पानी की टंकी बनाकर हर घर को नल कनेक्शन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण महिलाओं को सिर पर मटका रख दूर दराज के कुएं और हैंड पम्पों से पानी ना ढोना पड़े।लेकिन सरकार की इस योजना को भ्रस्टाचार का दीमक लग गया है।

     
    ग्रामीण क्षेत्रो में नलों से घर मे पानी आने के पहले ही योजना के सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है।जनता तक पानी पंहुचे या ना पंहुचे लेकिन इस भ्रष्टाचार का पैसा ठेकेदार से लेकर अधिकारी तक जरूर पंहुच रहा है। घटिया कार्य कराकर सरकारी नुमाइंदे अपनी पीठ खुद ही थप थपा लेंगे।ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा तय मापदंडों को किनारे कर मन मर्ज़ी से कार्य करना अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और इशारा करता है।गुणवत्ता वीहीन सामग्रियों का प्रयोग अधिकारियों का हिस्सा उजागर करता है।क्यों कि भ्रस्टाचार के पैसे से अपनी जेब भरकर यही अधिकारी गुणवत्ता विहीन सामग्री और निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण बता कर मूल्यांकन करेंगे और जनप्रतिनिधियों से उद्दघाटन कराकर बाहबाहि लूटने का काम भी करेंगे।लेकिन इस तरह हो रहे भ्रस्टाचार पर कार्यवाही भी होगी या फिर सरकारी खजाने की लूट खसोट यूँही अपनी रफ्तार से चलती रहेगी।
     
     
     
    जिले के 563 गांवों के लिए 361 करोड़ की लागत से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से हर घर नल कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया गया।दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज पर्यन्त तक कार्य अधूरा है।जल जीवन मिशन के तहत बीजापुर जिला के मुरकीनार गांव में लगभग एक साल पहले से “जल जीवन मिशन” का कार्य किया जा रहा है।
     
    मुरकीनार गांव के पटेलपारा,मंझिपारा,स्कूलपारा,नयापारा एवं तलाबपारा में जल जीवन मिशन योजना के तहत कुल 110 नल कनेक्शन लगाए गए है।गांव के ग्रामीणों का कहना है लगभग एक साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन ठेकेदार द्वारा ना पाईप लाईन बिछाया गया है और ना घरों में लगे नल स्टैंड को पाईप से जोड़ा गया है।पाईप को भी खेत के ऊपर ऐसे ही छोड़ दिया गया है।जिससे उन्हें इस योजना का लाभ नही मिल रहा है।
     
    वंही ग्रामीणों का कहना है क्रेडा विभाग के माध्यम से जो सोलर टंकी लगाया जाना है वो भी अधूरा है,सिर्फ स्ट्रक्चर खड़ा कर छोड़ दिया गया है।ना टंकी लगाया गया है और नाही बोर से कनेक्शन जोड़ा गया है।पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।अब ग्रामीण भी कहने लगे है “जल जीवन मिशन” भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है।
  • ग्राम झीट में सफाई नही, जगह जगह कचरे का ढेर, नालियों का पानी भी बहार बह रहा है …

    05-Jul-2024

    नारायण वर्मा, दुर्ग (झीट) :- दुर्ग जिले के ग्राम झीट में समस्याओं का अंबार है। जगह जगह कचरा जाम नजर आ रहा है। ग्रामवासियों ने बताया की सफाई और कचरा सफाई का काम सिर्फ कोई बड़ा कार्यक्रम या सालाना आने वाले तीज तिहारो में किया जाता है। बारिश आने के पूर्व ना तो यह के नालियों को साफ सफाई किया गया ना ही कचरा डंपिंग से कचरा हटाया गया है। नालियों का पानी बाहर बह रहा है। ग्राम झीट बड़ा गांव है आबादी भी बहुत है लेकिन ग्राम पंचायत के उदासीन रवैया के कारण हाल बेहाल हो गया है।

     
     
     
    भाटापारा बैगा पारा रहवासियों ने बताया की सरपंच कई महीनों से नही आई है। नालिया जाम हो गई है बारिश होते ही रहने वालो का आना जाना तो दूर कई जगहों में घर से निकलना मुश्किल होता है। बैगा पारा भाटापारा में सीसी रोड का निर्माण किया गया है जो समझ से परे है सीसी रोड के बीचों बीच कई जगहों में गंदा पानी जम हो रहा है जो आने वाले अच्छी बारिश में घातक बीमारियों को जन्म दे सकता है भाटापारा के सीसी रोड में किस प्रकार से पानी जाम है आप देख सकते है।
     
     
     
    यही हाल साहू पारा का भी है नालियां जाम है कचरा जाम । रोजाना कई लोगो का इस रास्ते इस गली से आवाजाही है स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस गली से आते जाते है आसपास रहने वाली महिलाएं बताती है कि कचरा जाम है सफाई कई महीनों तक नही हो पाता। कई गलियों में तो नाली भी नही बना है जिससे गंदे पानी का जमाव हो रहा है।
  • छत्तीसगढ़ चेंबर ने पत्र प्रेषित कर चीफ कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी सी. पी. गोयल को ईज डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित अधिसूचना को यथावत रखने किया निवेदन

    05-Jul-2024

    छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेंबर द्वारा पत्र प्रेषित कर चीफ कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी (भोपाल) श्री सी. पी. गोयल जी को ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने पत्र प्रेषित किया गया।

     
    चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी जी ने बताया कि ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-वे बिल से संबंधित पूर्व अधिसूचना को यथावत रखने चेंबर ने पत्र के माध्यम से चीफ कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी (भोपाल) श्री सी. पी. गोयल जी को ई-वे बिल की संख्या एवं अनुपालन से संबंधित बढ़ती जटिलताओं की जानकारी दी।
     
     
     
    चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने आगे बताया कि इस संबंध में राज्य जीएसटी आयुक्त एवं सेन्ट्रल जीएसटी आयुक्त को भी अधिसूचना पर पुनः विचार करने हेतु पत्र प्रेषित किया जा चुका है। वर्तमान में प्राप्त छूट हटने के कारण प्रतिदिन ई-वे बिल की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसके कारण जीएसटी विभाग पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा साथ ही साथ इज ऑफ डूइंग बिजनेस के उदेश्य को क्षति भी हो रही है। साथ ही छोटे व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    श्री पारवानी ने चीफ कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी (भोपाल) श्री सी. पी. गोयल जी निवेदन किया कि दिनाँक 24 मई 2024 को जारी अधिसूचना पर पुनः विचार करते हुए पूर्व मे जारी अधिसूचना को यथावत रखा जाए।
  • पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर युवक ने की खुदकुशी, अकाउंट शाखा में पदस्थ था…

    05-Jul-2024

    रायपुर :- नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे माले से कूदकर एक युवक ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली. युवक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है, जो उसी भवन में संचालित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के अकाउंट शाखा में पदस्थ था. युवक के पास से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. मामला राखी थाना क्षेत्र का है.

  • ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर किया चक्काजाम, 7 साल पहले टूटा पुराना पुल…

    05-Jul-2024

    गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर मुख्यालय से मैनपुर कला पंडरीपनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज फिर सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. 90 के दशक में परियोजना मद से बनाया गया छोटा पुल 7 साल पहले टूट गया था. इसके बाद से ग्रामीण हर साल यहां पुल निर्माण के लिए सड़क जाम कर पुल निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं. बता दें, ग्रामीणों ने पहले से ही आज होने वाले आंदोलन को लेकर चेतावनी दी थी. आज सुबह 9 बजे से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था. जाम के कारण हाइवे में दोनों तरफ घंटों गाड़ियों की आवाजाही बाधित रही.

     
    ग्राम झीट में सफाई नही, जगह जगह कचरे का ढेर, नालियों का पानी भी बहार बह रहा है …
     
    5.70 करोड़ की लागत से पुल बनने की मंजूरी :-
    सूचना के बाद मौके पर SDM,SDOP के अलवा PWD सेतु विभाग के SDO एस के पंडोले मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता खुलवाया. SDO ने बताया कि इस स्थान पर 100 मीटर लंबे हाई लेबल पुल के लिए 2024 में रुपए की मंजूरी मिल गई है. कागजी कार्रवाई जारी है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जायेगा. वहीं अफसरों के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और वापिस रास्ता खुला.
  • नदी किनारे बालक का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, भ्रूण की आयु लगभग 5 से 6 महीना है

    04-Jul-2024

    कवर्धा. सकरी नदी किनारे बालक का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. भ्रूण की आयु लगभग 5 से 6 महीना बताया जा रहा है. यह मामला सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के समनापुर मार्ग के पास सकरी नदी तट का है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही.

     
    मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे नदी में मछली पकड़ने गए थे. इस दौरान उन्हें पॉलिथीन में भ्रूण मिला. बच्चों के सोर मचाने पर मोहल्लेवासी मौके पर एकठ्ठा हुए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही.
     
    बता दें कि इलाके में पहले भी भ्रूण मिल चुका है. स्थानीय लोग बाहरी लोगों द्वारा नदी में फेंक कर जाने का अनुमान लगा रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही.
  • उप जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है. जेल प्रशासन पर कैदी के साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का लगाया आरोप

    04-Jul-2024

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड उप जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है. कैदी की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी के साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है. वहीं जेल प्रशासन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

     
    मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की रात को पुलिस ने अशोक सोनकर (23 वर्ष) को चोरी के आरोप में पकड़ा था. जब जेल में उससे मिलने जाते थे तो वह बताता था की उसे खांसी आती है. जब परिजनों ने दवाई देने की बात कही तो जेल की अधिकारियों ने कहा कि हम उसका दवा-दारू करवाएंगे, डॉक्टर यहां हैं. लेकिन उसके दवाई लेने नहीं दिए.
     
    मामले में उप जेल प्रहरी सेवक राम सोनकर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10-11 बजे बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई. उसे उलटी हो रही थी. इसकी सूचना पर उप जेल प्रहरी ने तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने के निर्देश दिए. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर दवाई दिया गया. वहीं डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर करने की बात कही. क्योंकि कैदी को ब्लॉकेज जैसे समस्या थी. जिसके बाद उसे सिम्स ले जाने की तैयारी चल ही रही थी की उसकी मौत हो गई.
  • प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भाति इस वर्ष गरिमापूर्वक मनाया जाएगा

    04-Jul-2024

    रायपुर, प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भाति इस वर्ष गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन संबंध में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तमाम तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शानदार परेड का आयोजन होगा। जिसमें पुलिस, सशस्त्र बल और एनसीसी, छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा परेड के आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इसका समन्वय करेगा। कार्यक्रम के दौरान यातायात पार्किंग ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई इत्यादि की सम्पूर्ण व्यवस्था नगर निगम रायपुर द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कलेक्टरों को आवश्यक मार्गदर्शी निर्देश जारी किए जाएंगे।
     
        बैठक में अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्रीमती रेणुजी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री सुब्रत साहू, पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री पी.अन्बलगन, सचिव कृषि श्रीमती शहला निगार, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस.प्रकाश, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, सचिव कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा श्री एस.भारतीदासन, सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री हिमशिखर गुप्ता सहित स्कूल शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनसम्पर्क, गृह, आदिम जाति विकास तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।
  • छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेजों का सत्यापन 8 जुलाई को

    04-Jul-2024

    रायपुर प्रदेश की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर सातवें चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को सोमवार 08 जुलाई 2024 को समय प्रातः 09.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस, व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना या सामान प्राप्तांक होने पर उक्त प्राप्तांक धारक सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • जनदर्शन में मिले 1700 से अधिक आवेदन,कार्यवाही की जानकारी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी

    04-Jul-2024

    रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

     
    जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में बारी बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री कोे दे रहे हैं।
    जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। लोगों को आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्रंदकंतेींदण्बहण्दपबण्पद पर  टोकन नंबर से मिल सकेगी।
     
    मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आगंतुकों के लिए चाय, बिस्कुट, पानी के दो स्टाल लगाए गए हैं। एक हेल्थ स्टाल भी लगाया गया है, जहां बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि आज 04 जुलाई गुरूवार को जनदर्शन में 1700 आवेदन मिले थे, जिसमें से ज्यादातर आवेदन आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग से संबंधित थे। 27 जून को आयोजित प्रथम जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से अधिकांश का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। शेष आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में है। 
  • शिक्षक पिता ने डूबते बच्चे को बचाते हुए अपनी जान दी, पुत्र ने अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन दिया

    04-Jul-2024

    रायपुर, जनदर्शन कार्यक्रम में आज धरसींवा ब्लॉक से आए सुशील कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में शिक्षक दिवस के ही दिन उनके शिक्षक पिता ने खारुन नदी में डूबते बच्चे को बचाने कोशिश करते हुए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई।

     सुशील ने अपनी अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। उनकी बात को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • पूर्व गृहमंत्री को आवंटित किया गया बंगला बना अब विवाद का कारण

    04-Jul-2024

    दुर्ग। जिले की राजनीति में इस बार पूर्व गृहमंत्री व सांसद ताम्रध्वज साहू के सेक्टर 9 स्थित बंगले को लेकर बवाल मचा हुआ है. 10 साल पहले पूर्व गृहमंत्री को भिलाई स्टील प्लांट ने बंगला आवंटित किया था. लेकिन यह बंगला अब विवाद का कारण बन गया है. क्योंकि वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन को यह बंगला आबंटित कर दिया गया है. लेकिन बीएसपी के अधिकारियों के द्वारा ताम्रध्वज साहू को किसी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई है. इस बात से नाराज पूर्व गृह मंत्री ने अब रिकेश सेन पर आरोप लगया है कि उनके निवास में जबरदस्ती घुसना और बंगले के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगवाना यह उनके समझ से बाहर है. इस मामले को लेकर उन्होंने बीएसपी कें डायरेक्टर इंचार्ज और एसपी दुर्ग से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा है.

     
    दरअसल, बुधवार को भाजप विधयाक रिकेश सेन के सैकड़ों समर्थको ने भिलाई के सेक्टर 9 स्थित ताम्रध्वज साहू के बंगले में प्रवेश कर लिया. और बंगले के बाहर विधायक रिकेश सेन के का बोर्ड और नाम पट्टी लगा दी. क्योंकि बीएसपी ने विधायक रिकेश सेन को यह बंगला 22 जून 2024 को अलॉट कर दिया गया है. इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री के पुत्र जितेंद्र साहू फोन कर बंगले से समान खाली करने के लिए कहा गया. वहीं विधायक के समर्थकों ने गृह प्रवेश का पूजा पाठ भी करा लिया. भिलाई में हुई इस घटना क्रम के बाद पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई. पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर शशि सिन्हा ने भी इस बात का विरोध दर्ज कराते हुए प्रारम्भिक रूप से बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही.
     
    पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सत्ता का दुरुपयोग बताया है. उन्होंने कहा कि वे जब संसद थे तब से वह बंगला आबंटित हुआ है, आज भी उस बंगले पर उनका कब्जा है. हमारी सरकार थी फिर भी भाजपा के बहुत से नेता इन बंगले में निवासरत हैं लेकिन कभी किसी के प्रति कोई दुर्भावनापूर्ण कार्य बीएसपी ने नहीं किया. उनके सहमति के बिना किसी और को मकान आबंटित करना, उसके निवास पर घुसकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगना और सुने बंगले में ताला तोड़कर घुसना ये उचित नहीं है, जो अंदर घुसे उन्होंने क्या किया, क्या नहीं किया, यह नहीं पता, जबकि उन्हें किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं दिया गया है.
     
    इस मामले में ताम्रध्वज साहू ने एसपी और बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज से बात की है. साथ ही एसपी दुर्ग और बीएसपी अधिकारी से मिलकर इस मामले पर ज्ञापन भी सौपेंगे है. वहीं विधायक रिकेश सेन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन भूतपूर्वमंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के बंगले के समीप और कांग्रेस सरकार के दिग्गज मंत्री के निवास को आबंटित करवाकर कार्यकर्ताओं का इस तरह से प्रवेश करना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.
  • शिक्षक की कमी से जूझ रहे शासकीय प्राथमिक शाला पहली से पांचवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल एक ही शिक्षक

    04-Jul-2024

    महासमुंद। शिक्षक की कमी से जूझ रहे शासकीय प्राथमिक शाला तेन्दूवाही के छात्रों ने पालकों के साथ स्कूल में गुरुवार सुबह ताला जड़ दिया. छात्रों की केवल एक ही मांग है कि उन्हें पढ़ाने के लिए स्कूल में शिक्षक नियुक्त किए जाएं.

     
    पालकों ने बताया कि स्कूल में पहली से पांचवीं संचालित हैं, जिसमें करीब 60 बच्चे अध्ययनरत हैं. लेकिन इनको पढ़ाने के लिए डेढ साल से मात्र एक शिक्षक है. बच्चों की पढ़ाई को हो रही नुकसान को देखते हुए शिक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं. लेकिन ताला लगाने के करीबन दो घंटे बाद भी न तो शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा, और न ही प्रशासन का.
  • अंग्रेजों के जमाने के भारतीय दंड संहिता,दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम अब समाप्त

    04-Jul-2024

    बदल गई देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था थीम के साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा दी गई जानकारी

    राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हाल ही में देश में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी कौन सा कानून लेगा किस कानून की जगह और नए कानून संसद से कब पारित हुए जैसे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया  द्य प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने बदल गई देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था थीम के साथ पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा छात्रों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए से संबंधित जानकारी दिए द्यजिसमें कहा कि 12 दिसंबर 2023 को तीन कानूनो में बदलाव के बिल संसद में पेश द्य 21 दिसंबर 2023 संसद से तीनों विधेयक पारित, 25 दिसंबर 2023 राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी और 24 फरवरी 2024 केंद्र ने कानून लागू करने की तारीख घोषित किया और 1 जुलाई 2024 तीन नए आपराधिक कानून देश भर में लागू हो गया है। आगे श्री मानिकपुरी ने बताया कि इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) 1860 की जगह_ भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीआरपीसी) 1973 की जगह_ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एवीडेंस एक्ट 1872 की जगह_ भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो गया है। और नए कानून के उद्देश्य सरकार ने सदन में कहा था कि समाप्त होने वाले ये तीनों कानून अंग्रेजी शासन को मजबूत करने और उसकी रक्षा करने के लिए बनाए गए थे और उनका उद्देश्य दंड देने का था न्याय नहीं। तीन नए कानून की आत्मा हैद्य भारतीय नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की रक्षा की जाए , इनका उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि न्याय देना हैद्य जैसे महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया द्य प्रस्तुतीकरण के बाद विद्यार्थियों के जिज्ञासा प्रश्नोत्तरी,उनके जिज्ञासा को शांत किया गया। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने नए आपराधिक कानून से संबंधित विशेषताओं जैसे उद्देश्यों के संबंध में चर्चा की है ,जिसमें नए अपराध, आतंकवाद ,मॉब लिंचिंग, संगठित अपराध, महिला ,बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, फेक न्यूज़, राजद्रोह को नए नाम देशद्रोह के साथ पेश किया गया द्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ,बाल अपराध जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में चर्चा किया गया द्य महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने सभी को नए कानून को समझने जानने और पढऩे की सलाह देते हुए इस नए कानून के माध्यम से समाज में होने वाले परिवर्तन को प्रभावित बताया।  आयोजन में महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रीति इंदौरकर विभागध्यक्ष( शिक्षा) एवं राधेलाल देवांगन सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। 
  • मुख्यमंत्री ने सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का किया शुभारंभ

    04-Jul-2024

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में एबी मीडिया हाउस के सैटेलाइट चैनल डीए न्यूज़ प्लस का शुभारंभ किया।

     
     
     
    समाचार चैनल डीए न्यूज प्लस के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। निश्चित ही डीए न्यूज प्लस चैनल निष्पक्षता और निर्भीकता से छत्तीसगढ़ और देश के शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज़ बुलंद करेगा।
     
     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि डीए न्यूज प्लस चैनल दूरस्थ अंचल की समस्याओं को सरकार और जनता के सामने लाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हम छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में खड़ा करें।
     
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैनल से जुड़ी मीडिया टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में देवी माँ काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
     
    इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्र, भूतपूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और एबी मीडिया समूह से अरुण भद्रा, रेशमा भद्रा, संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
  • संविदा चिकित्सा अधिकारी सेवा से बर्खास्त, प्रभारी निलंबित

    04-Jul-2024

    रायपुर। रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील साहू को सेवा से निलंबित कर दिया गया है तथा संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम सरकार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

     
    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आरक्षक, प्रधान आरक्षक समेत 356 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर देखें लिस्ट...

    04-Jul-2024

    बिलासपुर. राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिले के आरक्षक, प्रधान आरक्षक समेत 356 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश एसपी रजनेश सिंह ने जारी किया. बताया जा रहा कि लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है.

  • रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर हादसे में मां-बेटी की मौत ,पिता घायल

    04-Jul-2024

    आरंग. छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही शादी हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी.

     
    जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू मोटरसाइकल से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था. गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए. ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया गया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
    गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
     
    घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए आरंग -कुरूद मार्ग में चक्काजाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला भी तुरंत चपरीद पहुंचे. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना स्थल से आरंग के मर्चुरी लाया गया. इधर आरंग पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है.
  • सरकारी स्कूल का बुरा हाल, बालिका शौचालय में दरवाजा भी नहीं…

    03-Jul-2024

    रायपुर- यू तो छत्तीसगढ़ के सैकड़ों शासकीय स्कूलों का बुरा हाल है. इन्हीं में से एक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल का भी है. यहां कांदुल की शासकीय मिडिल स्कूल में बालिका शौचालय में दरवाजा तक नहीं है. यही हाल ब्वॉय शौचालय का भी है.

     
    चंद दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ के तमाम शासकीय स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया. लेकिन इस स्कूल में जब स्कूल के बच्चे पहुंचे तो वहां शौचालय में लगा दरवाजा गायब मिला. हालांकि इससे लगा एक और शौचालय है, जिसमें गेट लगा हुआ है, लेकिन वहां भी सफाई न होने से बच्चे परेशान है. मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि स्कूल में दिखाने को दो पानी की टंकी भी है. लेकिन उसमें पानी तक नहीं आता. इसके अलावा टंकी भी इतनी गंदी है कि यहां का पानी पीने के बाद स्कूली बच्चे बीमार होने लगे है.
     
    इस संबंध में शिक्षा विभाग के पक्ष लेने के लिए बीईओ और एबीईओ से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संर्पक नहीं हो सका. बीईओ का फोन बंद मिला, वहीं एबीईओ ने फोन रिसीव नहीं किया.
  • रायपुर नगर निगम के सामने वाली अवैध टपरी बनी युवक-युवतियों के लिए सिगरेट पीने का अड्डा…

    03-Jul-2024

    रायपुर :- पिछले कुछ वर्षों में युवाओं में सिगरेट पीने का फैशन काफी बढ़ गया है. दिखावे का ये हानिकारक फैशन युवकों के साथ-साथ युवतियों में भी काफी बढ़ा है. इसका जीता जागता उदाहरण आपको रायपुर नगर निगम के ठीक सामने बनी अवैध टपरी में दिख जाएगा. कहने को तो यह नगर निगम ने कुछ दुकानें अलॉट की है. लेकिन दुकानदारों ने अपने फायदे के लिए यहां अवैध टपरी बना ली है, यहां पूरे दिन भर आपको यहां युवक-युवतियां सिगरेट का कस लगाते हुए नजर आ जाएंगे. ये अड्डा नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी सिगरेट पीने का अड्डा है. संभवतः यही कारण है कि यहां बनी तमाम अवैध टपरियों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई.

     
    बाथरूम के बाहर Toilet करने को मजबूर लोग :-
    इस गार्डन का नाम नगर निगम के अधिकारियों ने शहीद पं.विद्याचरण शुक्ला के नाम पर रखा है. लेकिन यहां गंदगी का आलम ये है कि बाथरूम के बाजू में लोग बाथरूम करने को मजबूर है.
Top