गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को जून माह 2024 के लिए कॉप आफ द मंथ चुना गया है. पुलिस कप्तान आईपीएस भावना गुप्ता ने एसपी कार्यालय में इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अन्य कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित भी मौजूद थे.
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है. मानसून सत्र को लेकर कैंबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, विपक्ष की विधानसभा और लोकसभा में करारी हार हुई है. जनता ने उनका मुख बंद करा दिया है. उनका बड़बोलापन खत्म हो गया है. भगवान उनको सहन शक्ति दे. विभिन्न विषय पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करें.
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रुआबांधा में सोमवार रात एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया. गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती है. आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिससे गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे दौड़ा. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और गौ हिंसा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
रायपुर । चालू खरीफ सीजन में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 7 लाख 85 हजार 813 क्विंटल प्रमाणित बीज प्रदाय किए जा चुके है, जो कि राज्य में बीज की मांग का 80 प्रतिशत है। गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार 191 क्विंटल है। इसके विरूद्ध 9 लाख 3 हजार 670 क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो कि बीज मांग का 92 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 7 लाख 85 हजार 813 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किया गया है, जिसमें 7 लाख 58 हजार 959 क्विंटल धान बीज, 15 हजार 775 क्विंटल मक्का, 1453 क्विंटल अरहर, 2741 क्विंटल सोयाबीन तथा 6886 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज शामिल है।
बलरामपुर विकासखण्ड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्राचार्य श्री आई.डी. खलखो को बिना अनुमति पेड़ काटवाने तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यहार करने पर आयुक्त सरगुजा द्वारा निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्राचार्य श्री आई.डी. खलखो द्वारा स्कूल परिसर के 04 बड़े पेड़ों की अवैध रूप से सक्षम प्राधिकारी के बिना अनुमति से कटाई एवं शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री खलखो द्वारा विद्यालय परिसर के 04 पेड़ों की कटाई तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। श्री खलखो का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है। उक्त कृत्य के लिए श्री आई.डी. खलखो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर को आयुक्त सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री खलखो का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर नियत किया गया है। उन्हें निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
छत्तीसगढ़ का गीत कजरारे तेरे नैना...? म्यूजिक कंपनी जेड सीरीज के डेरेक्टर श्री ललित अग्रवाल जी का नए गाना इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहा है। इस गीत को यूट्यूब पर अभी तक अधिक से अधिक लोग देख चुके हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही सबसे ज्यादा लोग इस पर रील्स बना चुके हैं। बता देें की ललित अग्रवाल ने जितने सुपरहिट गाने अब तक दिए छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार बन चुके हैं। तो आप भी निचे दिये गए लिंक सेे विडीयो देखें और चैनल को लाईक और सस्क्राईब करना ना भूले ताकी आपको हमारे नए-नए गाने यूट्यूब पर मिले।
दुर्ग :- जिले में 3 लोगों ने शराब पार्टी के बाद अपने दोस्त को मार डाला। मर्डर के बाद शव को नाले में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि लाश सड़ी गली हालत में मिली है, जो 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलगांव थाना क्षेत्र में लाकर लाश को ठिकाने लगाए थे।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
महासमुंद। एक दंतौल हाथी तरजुन्गा से सरकड़ा गांव की ओर बढ़ रहा है. जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है. हाथी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश से वन विभाग अलर्ट मोड पर है और 12 से अधिक गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
रायपुर। रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.
रायपुर। एक तरफ साय सरकार आज से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर पटवारी दो दिन बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं. पटवारियों के हड़ताल को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पटवारी से हमारी बात हुई है. उनसे कहा कि सबके हित में है कि आप लोग हड़ताल पर मत जाइए.
आरंग. नगर में अवैध प्लाटिंग और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आरंग राजस्व विभाग, नगर पालिका प्रशासन और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरंग-नयापारा मार्ग पर ओड़का के पास लगभग 6 एकड़ में किए गए अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने 13 रन से जीत लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद निर्धारित 20 ओवर में जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी. वर्ल्ड चैंपियन बनने के 7 दिन बाद ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. T20I में भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की यह तीसरी जीत थी.
रायपुर। रिश्वत मामले में महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को निलंबित किया गया है. रायपुर एसएसपी ने सस्पेंड का आदेश जारी किया है. बीते रोज महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था.एसीबी टीम ने आज महिला थाना प्रभारी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
रायगढ़, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के विशेष प्रयास से तथा स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के समन्वय से 2 से 06 जुलाई 2024 तक नई दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल रूरल कल्चरल सेंटर के पहल पर जयपुर घराने की कलाकार कथक नृत्यांगना सुश्री नयनिका गंगानी ने अपने तीन सहयोगी साथियों महेंद्र सोनगरा, किशोर कुमार और हरीश गंगानी ने जिले के दस स्कूलों में कथक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
राजिम :- भ्रष्टाचार मामले में राजिम एसडीएम SDM ने कोपरा पंचायत की सरपंच बर्खास्त कर दिया है. इससे पहले पंचायत सचिव किसन साहू भी बर्खास्त हो चुका है. बता दें कि सरपंच-सचिव पर लाखों रुपए गड़बड़ी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.
रायपुर :- बगिया में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शिक्षक की भूमिका में दिखे। वे बगिया मिडिल स्कूल के बच्चों के बीच क्लास में पहुंचे। पढ़ाई लिखाई की बातों के बीच उन्होंने संस्कृत के श्लोक- ‘‘काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पहारी गृह त्यागी, विद्यार्थी पंचलक्षणं‘‘ के माध्यम से बताया कि एक आदर्श विद्यार्थी में पांच गुण जरूर होना चाहिए। एक छात्र को कौवे की तरह कभी हार न मानना और लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। सारस की तरह अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होकर काम करना चाहिए। श्वान की तरह जरूरत की नींद लें और सतर्क रहें। संतुलित आहार लें और अपने आराम को छोड़कर और कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए।
दुर्ग :- जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में काफी समय से जुए की महफिल जम रही थी। जब इसकी जानकारी एसीसीयू को हुई तो वहां शुक्रवार शाम छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने वहां से रंगे हाथ जुआ की फड़ में दांव लगाते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 58820 और ताश की पत्ती व मोबाइल फोन जब्त किया गया है। एसीसीयू की एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल रही थी कि खुर्सीपार क्षेत्र में श्रीराम चौक के पास श्रीराम मेडिकल दुकान के ऊपर जुआ की फड़ जमती है। उन्होंने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को इसी जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार शाम को एसीसीयू की टीम ने वहां छापेमारी की। टीम ने जब छापा मारा तो वहां कई लोग जुए की फड़ में दांव लगा रहे थे।
ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को लेकर भिलाई पहुंची थी। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले थे।
Adv