बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत

    15-Jul-2024

      बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गई है. यह मामला निपानी गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

     
    मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में शिवलिंग स्थापना के कार्यक्रम में लोहे का टेंट लगाया गया था, जिस पर करंट आ गया. खेलते समय लोहे की टेंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृतक मासूम बच्ची का नाम मोनिका साहू बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही.
     
    मृतिका मोनिका साहू 8 साल की है. वह शिवनंद साहू की बेटी है. मोनिका स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निपानी में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी. हादसे के बाद गांव में मातम छा गई है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
  • छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना

    15-Jul-2024

     रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है. एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 257.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है.

     
    राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 15 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 410.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 135.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
     
    एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 196.5 मिमी, बलरामपुर में 335.1 मिमी, जशपुर में 239.4 मिमी, कोरिया में 242.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 198.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. इसी प्रकार, रायपुर जिले में 218.1 मिमी, बलौदाबाजार में 278.5 मिमी, गरियाबंद में 293.8 मिमी, महासमुंद में 203.8 मिमी, धमतरी में 231.6 मिमी, बिलासपुर में 322.8 मिमी, मुंगेली में 308.0 मिमी, रायगढ़ में 322.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 177.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 280.4 मिमी, सक्ती में 248.0 कोरबा में 380.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 318.4 मिमी, दुर्ग में 160.9 मिमी औसत बारिश हुई है.
     
    कबीरधाम जिले में 240.8 मिमी, राजनांदगांव में 198.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 221.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 178.4 मिमी, बालोद में 226.6 मिमी, बेमेतरा में 153.8 मिमी, बस्तर में 298.1 मिमी, कोण्डागांव में 231.3 मिमी, कांकेर में 235.7 मिमी, नारायणपुर में 290.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 294.3 मिमी और सुकमा जिले में 409.5 मिमी औसत बारिश एक जून से अब तक रिकार्ड की गई है.
  • बिलासपुर नगर पालिक निगम को सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनालिटकल रियल टाईम रैकिंग स्पार्क 2023-24 अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

    15-Jul-2024

     बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम ने एक बार फिर देश में अपना परचम लहराया है. पंडित दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन की पीएम स्वनिधि योजना के बेहतर क्रियान्वयन और असाधारण प्रदर्शन के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम को सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनालिटकल रियल टाईम रैकिंग स्पार्क 2023-24 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. ये अवार्ड केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा 18 जुलाई को नई दिल्ली में दिया जाएगा. जिसमें केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद रहेंगे.

     
    पीएम स्वनिधि याने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स निधि, जिसका एकमात्र उद्देश्य सड़क किनारे व्यापार करने वाले, रेहड़ी व्यापारी और लघु व्यापारियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को 10 हजार से लेकर 50 हजार तक का ऋण स्ट्रीट वेंडर्स को अपना व्यापार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है.
     
    बता दें, कि 1 जनवरी 2024 से 12 जुलाई 2024 तक पीएम स्वनिधि के प्रथम ऋण 10 हजार, द्वितीय ऋण 20 हजार और तृतीय ऋण के लिए 330 कुल 12126 आवेदन का लक्ष्य मिला था. इसमें अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए नगर निगम ने प्रथम ऋण में 15534, द्वितीय में 5411 और तृतीय में 597 कुल मिलाकर 21542 आवेदन प्राप्त किए और स्वीकृत तथा पात्र आवेदनों पर तेज गति से कार्य करते हुए रिकार्ड समय सीमा में प्रथम श्रेणी के 7079, द्वितीय श्रेणी के 2009 और तृतीय श्रेणी के 377 कुल मिलाकर 9465 हितग्राहियों को प्रक्रिया पूरी करते हुए ऋण का आबंटन भी कर दिया.
  • कोशिशें लाई रंग, छत्तीसगढ़ में मलेरिया के टूटे डंक

    15-Jul-2024

     रायपुर,घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हमेशा से एक कड़ी चुनौती रही है, लेकिन इसके बावजूद हालात तेजी से बदले भी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बारिश के मौसम को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों से बस्तर सहित पूरे राज्य में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस बारिश के दौरान मलेरिया उन्मूलन की दिशा में प्रयासों को तेज करने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर जिले के दौरे पर हैं।

     
    छत्तीसगढ़ के मलेरिया के कुल मामलों में से 61.99 फीसदी दंतेवाड़ा, बीजापुर, और नारायणपुर से आते हैं। इन जिलों में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और मुख्यमंत्री के निर्देशन में किए गए कार्यों से मलेरिया के मामलों में काफी कमी आई है।
     
    बस्तर संभाग में मलेरिया के मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। मलेरिया के वार्षिक परजीवी सूचकांक दर के अनुसार, 2018 में छत्तीसगढ़ में मलेरिया की दर 2.63 फीसदी थी जो 2023 में घटकर 0.99 फीसदी रह गई है। इसी तरह बस्तर में यह दर 16.49 फीसदी से घटकर 7.78 फीसदी रह गई है।
     
    मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 2020 से 2023 के दौरान, पहले से नौंवे चरण तक मलेरिया धनात्मक दर 4.60 फीसदी से घटकर 0.51 फीसदी हो चुकी है। इस अभियान का दसवां चरण भी 5 जुलाई 2024 को समाप्त हुआ है। इस अभियान के तहत राज्य में 22 जिलों में 16.97 लाख कीटनाशक युक्त मच्छरदानियों का वितरण भी किया गया है।
     
    स्वास्थ्य विभाग ने 2024 की पहली छमाही में मलेरिया के मामलों की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बस्तर जिले में 1660 केस, बीजापुर में 4441, दंतेवाड़ा में 1640, कांकेर में 259, कोंडागांव जिले में 701, नारायणपुर जिले में 1509 और सुकमा में 1144 केस दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में मलेरिया के मामलों की निगरानी बढ़ाने और उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए हैं।
     
    मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य सरकार ने जनता से अपील की है कि मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं और समय पर उपचार करवाएं। मलेरिया के मामलों में आई यह कमी सरकार की सतर्कता और जनता की जागरूकता का परिणाम है।
     
    छत्तीसगढ़ सरकार के निरंतर प्रयास और जनसहभागिता के कारण मलेरिया पर नियंत्रण पाने में राज्य ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो आने वाले समय में इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • आयुष्मान कार्ड से मरीजों का निःशुल्क इलाज करें,अतिरिक्त रकम लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी-स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों को चेतावनी

    15-Jul-2024

     बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. जिले के कई अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों से रूपए की जमकर वसूली की जा रही है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद विभाग ने जिले के आरबी हॉस्पिटल, नोबेल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल और श्री मंगला हॉस्पिटल को नोटिस थमाया गया है. वहीं ओमकार हॉस्पिटल पर 1 लाख 82 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है.

     
    जानिए क्या है मामला
     
    बता दें, मरीजों का निःशुल्क इलाज करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है. इसके तहत लगभग सभी बीमारियों का मरीज निःशुल्क सरकारी अस्पताल और पंजीकृत निजी हॉस्पिटल में इलाज करा सकते है. और सरकार पैकेज के अनुसार इन अस्पतालों को भुगतान करती है. लेकिन जिले के कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजों को अतिरिक्त रकम की वसूली कर रहे है.
     
    मरीजों की तरफ से इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के अलावा और भी रुपए देने होंगे, इसके बाद ही इलाज किया जाएगा. इसके कारण मरीज पैसे जुटा कर अस्पताल को देने के लिए मजबूर हो जाते है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड पर आ गई है.
     
    स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों को चेतावनी
     
    जिले की टीम इन अस्पतालों की जांच कर रही है. कई अस्पतालो में मिली शिकायत सही पाई गई है. जिसके बाद अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी गई है कि आयुष्मान कार्ड से मरीजों का निःशुल्क इलाज करें. अतिरिक्त रकम लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
  • आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को यूपी पुलिस ने मेरठ कोर्ट में किया पेश

    15-Jul-2024

     रायपुर. शराब घोटाला मामले के आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को यूपी पुलिस ने मेरठ कोर्ट में पेश किया. बता दें कि नकली होलोग्राम बनाने के मामले पर ट्रांजिट वारंट पर आरोपी अनिल टूटेजा को पुलिस यूपी लेकर पहुंची है. कोर्ट में पेशी के बाद वापस केंद्रीय जेल रायपुर में लाकर सुपुर्द करेगी.

     
    बता दें कि यूपी पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. नकली होलोग्राम बनाने के मामले में अनिल टुटेजा के खिलाफ भी उत्तरप्रदेश में अपराध दर्ज है. इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है. 
     
    जानिए क्या है होलोग्राम केस
     
    जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया था. 
     
    आरोप और अनियमितताएं
     
    एफआईआर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने अवैध रूप से प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रालि को टेंडर दिया था. कंपनी के मालिकों की मिलीभगत से निविदा शर्तों को संशोधित किया गया और अवैध रूप से निविदा आवंटित की गई. बदले में कमीशन लिया गया और डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ सक्रिय गैंग को की गई.
  • राजधानी में सल्फर पाउडर से बम बनाते हुए युवक हुआ गिरफ़्तार

    14-Jul-2024

    रायपुर में एक युवक सल्फर पाउडर से बम बनाते अरेस्ट हुआ है। पुलिस ने युवक से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बम बनाने का तरीका उसने पटाखा फैक्ट्री में काम करते हुए सीखा था, फिर ज्यादा पैसे कमाने के लिए वहां इसे बारातियों को बेचा करता था। मंदिर हसौद पुलिस

     
    दरअसल, शनिवार को मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली कि परसदा गांव के पास एक मकान में युवक बम बनाने का काम कर रहा है। पुलिस अफसरों ने युवक के घर पर रेड कार्रवाई की। घर पर युवक ताराचंद जांगड़े को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह पहले पटाखा फैक्ट्री में काम करता था। वहीं से उसने बम बनाने का तरीका सीखा।
     
    कार्यक्रमों में बेचा करता था
     
    युवक बम बनाने में एक्सपर्ट था। पुलिस को उसके पास से सल्फर का 8 किलो मिश्रित पाउडर मिला है। साथी लाल कलर के बत्ती का बंडल और सुपर टॉप टाइगर लिखा हुआ गत्ता मिला है, जिसमें युवक बम को बनाकर पैकिंग कर दिया करता था। युवक इस बम को आसपास के गांव में हो रहे शादी कार्यक्रमों में बारातियों और अन्य लोगों को बेचा करता था।
     
    पहले भी जा चुका है जेल
     
    मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक इसके पहले भी बम बनाने के मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह बिना लाइसेंस फिर उसी काम को कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बम बरामद किए गए हैं। उस पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • रायपुर में सामान की डिलीवरी करने वाले पर पिटबुल कुत्तों का हमला, लहूलुहान युवक ने कार पर चढ़कर बचाई अपनी जान…

    14-Jul-2024

    रायपुर :- राजधानी के अनुपम नगर में 2 पिटबुल डॉग ने डिलीवरी बॉय पर जानलेवा अटैक कर दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहे. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, डिलीवरी बॉय सलमान खान डॉक्टर संध्या राव के घर पार्सल छोड़ने गया था. इस दौरान डॉक्टर के पालतू कुत्ते पिटबुल ने अपने जबड़े से युवक के हाथों को नोंच दिया और दूसरा कुत्ता उसके पैरों को काटते रहा. घटना में घायल युवक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और उपचार कराने अस्पताल गया. वहीं इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

     
    पीड़ित युवक सलमान खान ने बताया कि वह आटो चलाता है. घटना वाले दिन शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अनुपम नगर निवासी अक्षय राव के कहने पर जीएस ट्रेडर्स से पीव्हीसी पैनल लोड कर अपने आटो से लेकर अनुपम नगर मस्जिद के पास गया था. वह पहले भी इसके पूर्व भी अक्षय राव के यहां 3-4 बार समान छोड़ने गया हूं.
    लेकिन अक्षय ने उसे कभी नहीं बताया कि उसके घर में कुत्ते हैं. वह जैसे ही उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अचानक अंदर से दो काले रंग के और एक सफेद भूरा-काला रंग का पीट बुल ब्रिड के कुत्ते निकल आए और उस पर हमला कर दिया.
    कुत्तों से बचने के लिए वहां से रोड में भागा तो उसका पीछा कर कुत्तों ने दोनों हाथ, बायां घुटना, पेट और सीना को बुरी तरह से काटने लगे. जिसके बाद वह भाग कर कार के उपर चढ़ा और अपनी जान बचाई. वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया. वहीं मोहल्ले वासियों ने लहूलुहान सलमान को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ. इस मामले में घायल युवक ने खम्हारडीह थाने में कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
  • शरीफ नाम के शख्स ने मासूम किसानों की लोन की राशि 35 लाख रुपए का चूना लगाकर हुआ फरार…

    14-Jul-2024

    बलरामपुर :- नाम का अपना महत्व होता है. नाम केवल व्यक्ति का केवल बाहरी नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व का भी पहचान माना जाता है. लेकिन बलरामपुर के वाड्रफनगर में नाम को बदनाम करने का मामला सामने आया है, जिसमें शरीफ नाम के शख्स ने भोले-भाले लोगों को एक-दो नहीं बल्कि 35 लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया है. फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर शरीफ की तलाश में जुट गई है.

     
    वाड्रफनगर में संचालित बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के एरिया मैनेजर घनश्याम यादव ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई की कि शाखा में पदस्थ सेल्स ऑफिसर शरीफ अंसारी कंपनी के उपभोक्ताओं को दी गई लोन राशि का गबन कर फरार हो गया है. आरोपी शरीफ अंसारी ने सूरजपुर-बलरामपुर जैसे जिलों में लगभग 114 समूह के माध्यम से लोन पास कराया था, और लगभग 35 लाख रुपए का गबन कर फरार हो गया है. यही नहीं उसने लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए मोबाइल भी बंद कर दिया है.
    जानकारी के अनुसार, बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस कंपनी समूह को ऋण प्रदान करने का कार्य करती है. आरोपी शरीफ अंसारी न केवल कंपनी का सेल्समैन था, बल्कि फील्ड ऑफिसर भी था, जो समूहों को जोड़ने के साथ लोन दिलाने और लोन की रकम वसूलने का काम करता था. शरीफ अंसारी से क्षेत्र के कई दलाल भी संपर्क में थे, जो भोले-भाले कम पढ़े-लिखे लोगों को लोन देकर उनसे ठगी का कार्य करते थे.
    मामले में वाड्रफनगर पुलिस चौकी के प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद शरीफ अंसारी के खिलाफ धारा 420, 408 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. माना जा रहा है आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.
  • राजधानी रायपुर में फायरिंग के आरोपियों को जल्द पकड़ने का CM साय ने दिलाया भरोसा…

    14-Jul-2024

    रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि जिस मुस्तादी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा था. इस बार भी बहुत जल्दी पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी.

     
    जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मतदाता का अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं.
     
     
    वहीं शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अयोध्या में पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए. पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. हनुमानगढ़ी में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना किए. सरयू नदी भी गए थे, वहां भी पूजा पाठ किया.
     
    7 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 13 में से 10 सीट में जीत हासिल की है, वहीं भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं. चुनाव में जनता के हाथ में निर्णय होता है. भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है.
  • जजों को अब नौकरी छोड़ने के 3 महीने पहले देनी होगी सूचना

    14-Jul-2024

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत जजों के लिए विधि विधायी विभाग ने नया नियम लागू कर दिया है। त्यागपत्र देने के तीन पहले विधि विधायी विभाग को इस संबंध में सूचना देनी होगी। किसी कारणवश तय समयावधि में सूचना नहीं दे पाए तो ऐसी स्थिति में तीन महीने का वेतन सरेंडर करना होगा। नए नियम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लागू कर दिया है।

     
    भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 व 309 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 2006 में दी गई पूर्व की व्यवस्था में जरुरी संशोधन कर दिया है। संशोधन आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ अगर इस्तीफा देने का मन बनाते हैं तो उनको तीन महीने पहले इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। सूचना देना जरुरी नहीं समझते हैं तो इस्तीफा स्वीकार होने से पहले तीन महीने का वेतन जमा करना होगा। पूर्व में यह व्यवस्था एक महीने पहले सूचना या फिर एक महीने का वेतन सरेंडर करने की शर्त रखी गई थी। संविधान के अनुच्छेद 233 व 309 के नियम 12 उप नियम (पांच) में कुछ इस तरह की व्यवस्था थी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट व राज्य लोक सेवा आयोग के परामर्श और दिए गए सलाह के आधार पर विधि विधायी ने जरुरी संशोधन किया है। विधि विधायी विभाग ने एक और संशोधन कर सिविल जज परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए विधि में स्नातक की डिग्री के साथ ही राज्य अधिवक्ता परिषद में पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है। संशोधन के साथ ही राज्यपाल के अनुमोदन व आदेश के बाद विधि विधायी विभाग के अतिरिक्त सचिव सहाबुद्दीन कुरैशी ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है।
     
    एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी
     
    विधि विधायी विभाग ने विधि के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान को शामिल किया है। इसे शामिल करने का लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। प्रदेश से संबंधित सवालों के जवाब स्थानीय युवा जो सिविल जज की परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए फायदेमंद होगा। विधि विधायी विभाग के इस बदलाव को स्थानीय युवाओं के लिए बोनस अंक के रूप में देखा जा रहा है।
     
    भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 व अनुच्छेद 309 के द्वारा दी गई शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, हाई कोर्ट व राज्य लोक सेवा आयोग के परामर्श से छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा भर्ती शर्तें) नियम 2006 में जरुरी संशोधन किया गया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन कर दिया गया है।
  • कोयला खदान के पास बीती रात तीन तेंदुए का मूवमेंट देखा गया

    14-Jul-2024

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित कोयला खदान के पास तीन तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है. खदान कर्मियों ने एक तेंदुए को कैमरे में कैद कर लिया. वहीं अब खदान में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.

     
    जानकारी के मुताबिक, तवा- 2 कोयला खदान के पास बीती रात तीन तेंदुए का मूवमेंट देखा गया. एक खदान की सड़क के किनारे तेंदुआ बैठा था. इस दौरान खदान में काम करने वाले कर्मचारियों ने एक तेंदूए को कैमरे में कैद कर लिया. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर, वन अमले को तेंदुओं के मूवमेंट की कोई जानकारी नहीं है.
     
    बता दें कि जहां तेंदुए की मवूमेंट देखी गई है, वहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटा हुआ इलाका है. ऐसे में उस इलाके में तेंदूए और टाइगर की मूवमेंट बनी रहती है. ऐसे में अब खदान में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दशहत का माहौल है.
  • राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का किया विमोचन

    14-Jul-2024

    रायपुर,राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज आनंद समाज लाईब्रेरी कंकालीपारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद है।

     
    कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पुस्तक के लेखक श्री जागेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक से लोगों को छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे अनेक महान विभूति हैं, जिनका उल्लेख और संस्मरण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में जानकारी संकलित करना बहुत ही प्रशंसनीय है।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया 'संकल्प जशपुर' कार्यक्रम का शुभारंभ

    14-Jul-2024

    रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में सामाजिक जागरूकता व्यवहार परिवर्तन के लिए संचालित ”संकल्प जशपुर” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में महिलाओं को जागरूक करने बाल विवाह रोकथाम, टीकाकरण, सिकलसेल, सर्पदंश की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

     
    जिला प्रशासन और यूनिसेफ के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम के सहयोग से वॉलिंटियर्स द्वारा 160 से अधिक पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए कार्यक्रम प्रस्तुत कर सिकलसेल एनीमिया, सर्पदंश से सुरक्षा, जच्चा-बच्चा टीकाकरण, स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण के अलावा स्वास्थ्य और जलजनित बीमारी की रोकथाम और बचाव के उपाय की जानकारी को प्रदर्शित की जा रही है, ताकि आम जनता इससे सीख ले सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत वीडियो, कटआउट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण यूनीसेफ के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी एवं उनकी टीम, जिला प्रशासन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

    14-Jul-2024

    जशपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया।

     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
     
    उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 248.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

    14-Jul-2024

    रायपुर, राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 248.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 14 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 404.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 129.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। 

     राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 192.3 मिमी, बलरामपुर में 327.9 मिमी, जशपुर में 233.5 मिमी, कोरिया में 234.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 192.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
     
     इसी प्रकार, रायपुर जिले में 192.9 मिमी, बलौदाबाजार में 272.2 मिमी, गरियाबंद में 242.8 मिमी, महासमुंद में 198.3 मिमी, धमतरी में 218.8 मिमी, बिलासपुर में 317.2 मिमी, मुंगेली में 302.6 मिमी, रायगढ़ में 309.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 168.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 263.9 मिमी, सक्ती में 238.7 कोरबा में 371.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 316.3 मिमी, दुर्ग में 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 228.8 मिमी, राजनांदगांव में 189.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 217.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 175.0 मिमी, बालोद में 224.4 मिमी, बेमेतरा में 147.1 मिमी, बस्तर में 297.6 मिमी, कोण्डागांव में 220.9 मिमी, कांकेर में 234.9 मिमी, नारायणपुर में 288.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 292.9 मिमी और सुकमा जिले में 402.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
  • एक ट्रक सीमेंट की हेरा फेरी में आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ़्तार

    14-Jul-2024

    रायगढ़ ,पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर संदिग्ध व फरार आरोपियों की धरपकड़ के अभियान में कोतरारोड़ पुलिस को पिछले ढाई साल से फरार चले रहे खयानत के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी वाहन चालक का कोई निश्चित पता, ठिकाना नहीं होने से गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी । थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा लगातार आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही थी, पिछले दिनों आरोपों के रायपुर, खमतराई इलाके में रहने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रायपुर रवाना होकर आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

     
    घटना को लेकर कृष्णा बिहार कालोनी कोतरारोड़ में रहने वाले लोकेश अग्रवाल द्वारा 28 अक्टूबर 2021 को थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका श्री कृष्णा लाजिस्टिक का आफिस पतरापाली ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है । जहां ट्रांसपोटिंग का काम किया जाता है । दिनांक 04.09.2021 को ट्रक क्रमांक CG 04 ME 5722 के चालक पप्पू कुमार यादव के माध्यम से जेएसपीएल कम्पनी पतरापाली से 620 बोरी सीमेंट (कीमती 164299/- रूपये) लोड कराकर अक्षत इंटरप्राजेंज रमानुजगंज के लिए रवाना किया गया था । उक्त माल को ड्रायवर रमानुजगंज ना ले जाकर अपने वाहन मालिक इमाम खान गढवा ने आपस में मिलकर बेईमानी से सीमेंट को कहीं और बिक्री कर दिये जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 317/2021 धारा 407, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायम होने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे । वाहन चालक का निश्चित पता, ठिकाना नहीं होने से गिरफ्तारी में समय लग रहा था, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर लंबित मामलों के फरार आरोपियों की लगातार जानकारी मुखबीरों से ली जा रही थी।
     
    इसी बीच आरोपी के कुछ दिनों से रायपुर खमतराई में होने की जानकारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक की अनुमति पर कोतरारोड़ की टीम रायपुर रवाना होकर खमराई पुलिस के साथ दबिश देकर आरोपी पप्पू यादव उर्फ प्रेम कुमार यादव पिता मंगऊ यादव 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 03 थाना केरार, जिला गढवा (झारखंड) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपी ने गाड़ी का किस्त नहीं अदा करने पर मालिक के साथ मिलकर 620 बोरी सीमेंट अन्यत्र बेच देना बताया । आरोपी वाहन मालिक इमाम खान माननीय हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहन जप्ती आदि की कार्यवाही पूर्व में की जा चुकी है । आरोपी के विरूद्ध शीघ्र चालानी कार्यवाही की जावेगी ।
  • पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कल मेरठ कोर्ट में पेश करेगी यूपी पुलिस

    14-Jul-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में यूपी पुलिस ने अब आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तरप्रदेश ले जा रही है. यूपी पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. टुटेजा को पुलिस कल मेरठ कोर्ट में को पेश कर सकती है. बता दें कि नकली होलोग्राम बनाने के मामले पर अनिल टूटेजा के खिलाफ भी उत्तरप्रदेश में अपराध दर्ज है. इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है. 

    जानिए क्या है होलोग्राम केस
     
    जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया था. 
     
    आरोप और अनियमितताएं
     
    एफआईआर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने अवैध रूप से प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रालि को टेंडर दिया था. कंपनी के मालिकों की मिलीभगत से निविदा शर्तों को संशोधित किया गया और अवैध रूप से निविदा आवंटित की गई. बदले में कमीशन लिया गया और डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ सक्रिय गैंग को की गई. 
     
    फर्जी ट्रांजिट पास
     
    टेंडर मिलने के बाद, विधु गुप्ता ने डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी अरुण पति त्रिपाठी के निर्देश पर की. गैंग के सदस्य होलोग्राम को अवैध शराब की बोतलों पर चिपकाते थे और फर्जी ट्रांजिट पास के साथ दुकानों में पहुंचाते थे. इस काम में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे.
  • मुख्यमंत्री ने कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया

    14-Jul-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि जिस मुस्तादी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा था. इस बार भी बहुत जल्दी पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी.

     
    जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हमारे विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मतदाता का अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. वहीं शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अयोध्या में पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए. पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. हनुमानगढ़ी में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना किए. सरयू नदी भी गए थे, वहां भी पूजा पाठ किया.
     
    7 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 13 में से 10 सीट में जीत हासिल की है, वहीं भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं. चुनाव में जनता के हाथ में निर्णय होता है. भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है.
  • राशनकार्ड नवीनीकरण नाम जोड़ने/काटने के काम के लिए हितग्राही जनपद कार्यालय में भटकने मजबूर?

    13-Jul-2024

    राशनकार्ड बनाने के नाम से 1000 रूपये का अवैध वसूली अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है 

    राजनांदगांव-छुरिया छत्तीसगढ़ में पंचायती राज के तहत ग्रामीण को आनेक सुविधा व कार्य दिया जा रहा है एक तरफ सरकार पंचायत कर्मी व सचिव के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने की बात कही जा रही है, पर वही मिली जानकारी के अनुसार छुरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत बहुत से ग्राम पंचायतों से राशनकार्ड नवीनीकरण व नाम जोड़ना व काटने की प्रक्रिया को गलत तरीके से किया जा रहा है, नियम से हितग्राहियों को आवेदन ग्राम पंचायत में जमा करना है, वह कार्य सचिव का है वे संपूर्ण दस्तावेज पूरा कर जनपद कार्यालय में लाकर जमा करे पर 
    सूत्रों से जानकारी है छुरिया जनपद क्षेत्र के बहोत से ग्राम पंचायत से राशनकार्ड हितग्राही नवीनीकरण नाम काटने / जोड़ने वाले आवेदन पर सचिव सरपंच से साइन सिल लगवा कर स्वयं  सीधे जनपद कार्यालय छुरिया में पहुंच कर स्वयं जमा कर रहे है , बकायदा उनके आवेदन को संबंधित शाखा के बाबू द्वारा लिया भी जा रहा है। बगैर सीईओ के मार्किंग के आवेदन लेना अनेक सवालों को खड़ा करता है। एक तरफ शासन प्रशासन दावा कर रहा है पंचायतों में सचिव द्वारा सारे कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, फिर ऐसे क्या मजबूरी है जिस राशनकार्ड के प्रक्रियाओं को पंचायत के सचिव को पूरा कर कार्यालय में जमा करना है उसे हितग्राहियों को स्वयं आवेदन लेकर जनपद कार्यालय में जमा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं जनपद में राशनकार्ड के शाखा के बाबू आवेदन पर बगैर जनपद सीईओ के मार्किंग ( साइन ) के आवेदन कैसे जमा किया जा रहा है, जो जांच का विषय है। 
     
    प्रदेश में राशनकार्ड मामले पर गड़बड़ी के अनेक मामले 
     
    हाल ही में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक सीएमओ को राशनकार्ड के कार्य में अवैध उगाही को लेकर राज्य शासन ने निलंबित किया है। वर्तमान में छुरिया ब्लॉक के चंद ग्राम पंचायत से राशनकार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गड़बड़ी का चर्चा है। इससे साफ है ग्रामीणों का कार्य ग्राम पंचायतों में समय पर कार्य नहीं हो रहा है। तभी हितग्राही को आवेदन लेकर स्वयं कार्यालय में लाकर जमा करना पड़ रहा है। कुछ तो गड़बड़ी है , इस तरह कार्य होने से आम जनता परेशान हो रहे है। जिसके चलते क्षेत्र में शासन प्रशासन का छवि धूमिल हो रहा है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने जनपद कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग है, जनपद कार्यालय में इस तरह का अव्यवस्था ठीक करने का निर्देश दे और जो कर्मचारी दोषी है उस पर सक्त कार्यवाही करें ताकि शासकीय कार्य में कसावट व पारदर्शिता हो सके ।
     
    जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव छुरिया - 
    मै संबंधित अधिकारी से इस विषय पर चर्चा कर हितग्राहियों का जो भी समस्या होगा उसे अतिशीघ्र दूर किया जाएगा ।
Top