रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे।
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी।
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन’ पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है. 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराएंगे. माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया.
कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा नहाने के दौरान लापता हो गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद आज तुषार साहू के शव को बरामद कर लिया गया है. यह पूरा मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक बार फिर भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया है. भालू के इस हमले से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. वहीं दी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में बहरति कराया गया है. यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी के पास बदरोड़ी पंचायत की है.
रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण जैसी सुविधाएं सुलभ करायी गई। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए का मूल्य मिल रहा है, जो देश में सर्वाधिक है।
भिलाई :- दुर्ग में कुछ दिन पहले नयापारा शराब दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस को वो तिजोरी मिल गई, जिसमें लाखों रुपए रखे थे। पुलिस जेसीबी की मदद तिजोरी को थाने लाई। इसके बाद गैस कटर के जरिए जब उसे खोला गया तो वो खाली पाई गई। उसके अंदर एक भी रुपए नहीं थे।
बिलासपुर :- शेयर ट्रेडिंग में प्रॉफिट का झांसा देकर महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. सिम्स में पदस्थ महिला डॉक्टर को ठगों ने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश के लिए फंसाया और 9 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की. घटना के बाद डॉक्टर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दरअसल, सिम्स में पदस्थ डॉ. सोनल पटेल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ट्रेडिंग के लिए लिंक आया था. जिसे ओपन करने पर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया. ग्रुप से जुड़े लोगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग के लिए उकसाया, मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने बीते 9 जुलाई को थोड़े रुपये निवेश कर दिए. इसमें उन्हें दोगुना से ज्यादा मुनाफा हुआ.
रायपुर :- जोन 9 क्षेत्र के तहत कचना हाईस्कूल परिसर में अत्यंत जर्जर, खतरनाक हो चुके अनुपयोगी पानी टंकी को निगम ने आज सुबह डहा दिया। इसमें लगभग 2 किलो बारूद ( डायनामाइट ) का उपयोग किया गया । निगम का कहना है कि हाईस्कूल के बच्चों, शिक्षक – शिक्षिकाओं, स्टॉफ सहित नागरिकों की जीवन सुरक्षा की दृष्टि से की गयी। स्कूल परिसर में अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक पानी टंकी होने से अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। स्कूल प्रबंधन के अनुरोध पर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 की टीम ने आज ड्रिलिंग एंड ब्लास्टिंग इंजिनियर की मदद से ढहा दिया।
बिलासपुर :- सरकंडा क्षेत्र के मोपका में रहने वाले विष्णु केडिया रोजगार नियोजन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने बैंक खाते का आनलाइन केवाइसी कराने के लिए इंटरनेट साइट पर सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक साइट पर जाकर आनलाइन केवाइसी कराने कोशिश की। इस दौरान उनके मोबाइल पर केवाइसी कराने के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने कहा गया। एप डाउनलोड कर जैसे ही अधिकारी ने अपने बैंक डिटेल अपलोड किया उनके खाते से छह लाख रुपये पार हो गए।
रायपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स रायपुर) में 4 अगस्त को आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आ रहे हैं. इस दौरान वे एम्स के दूसरे एडवांस्ड कैथलैब का उद्घाटन करेंगे. इस लैब के शुरू होने से मरीजों के साथ ही डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा मंत्री ट्रॉमा व आपातकालीन विभाग का भी अवलोकन करेंगे. एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटायर्ड) ने बताया कि राज्यमंत्री के दौरे को देखते हुए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
रायपुर. उपभोक्ता आयोग ने बहानेबाज बीमा कंपनी को दावा निराकरण कर राहत पहुंचाने हेतु बाध्य किया गया है. कांकेर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुजाता जसवाल तथा सदस्य डाकेश्वर सोनी की बेंच ने महत्वपूर्ण फ़ैसला दिया है कि ग्राम चारगांव तहसील अंतागढ़ निवासी जय लाल देहारी ने अपने ट्रक का बीमा 35 लाख 55 रुपए का 1 वर्ष की अवधि हेतु यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी टाटीबंध रायपुर से करवाया था. जिसकी किस्त 66,268 रुपए अदा की जा चुकी थी. तीन माह उपरांत ट्रक आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में मारेडू मिल्ली घाट में अचानक लगी आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिसकी रिपोर्ट मारेडू मिल्ली थाना में किए जाने के पश्चात बीमा कंपनी को भी बाकायदा कर दी गई थी.
छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या साय के साथ आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर हरेली त्योहार का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसानों समेत छत्तीसगढ़वासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पशुधन संरक्षण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने गाय व बछड़े को लोंदी और चारा खिलाया।
रायपुर, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में योजना अंतर्गत फ्री कोचिंग के माध्यम से तैयारी करने हेतु राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक और पात्र युवक युवती अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05.08.2024 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है। ऑनलाईन आवदेन जमा करने हेतु वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा https://hmstribal.cg.nic.in एमएमएसट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन है।
बिलासपुर। तलाक के मामले में महिला ने बिना सबूत के अपने पति पर मारपीट और चारित्रिक आरोप लगाया. हाईकोर्ट ने इसे क्रूरता की श्रेणी में माना है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद पत्नी द्वारा फैमिली कोर्ट से पारित तलाक की डिक्री के खिलाफ पेश याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से आई है। कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी इसी दौरान ट्रेन की चार बोगियां धूं-धूं कर जलने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 1 से 3 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक, और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी।
Adv