जशपुर :- जशपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है. जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई. शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.
बिलासपुर :- बिलासपुर में कार सवार लड़के-लड़कियों का स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के-लड़कियां कार की खिड़की में लटककर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं युवक और युवती सन रूफ खोलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मेन रोड पर एक काले रंग की कार फर्राटे मारते हुए जगमल चौक तरफ जा रही थी, जिसमें लटककर स्टंटबाजी की गई है।
रायपुर। संसद सत्र में हिस्सा लेने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को राजधानी नई दिल्ली से रायपुर लौटे. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने ट्रेनों के लेट लतीफी, एयरपोर्ट विस्तार, नक्सली समस्या, बस्तर जनजातीय विवि आदि पर अपने विचार व्यक्त किए. नक्सली समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से मिली हुई है और इसके प्रमाण समय-समय पर आते रहते हैं.
रायपुर :- विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। संभावत: इसी साल के अंत तक यहां निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम अरुण साव के एक बयान ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अरुण साव के बयान के बाद ये माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।
#WATCH | Raipur: Chhattisgarh Deputy CM Arun Sao says, "Today we are celebrating world tribal day. I extend best wishes to everyone on this occasion. After the formation of PM led government several works have been done for the upliftment of tribal people...For the first time… pic.twitter.com/C49fUojBEy
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 9, 2024
रायपुर :- कुरूद के राइस मिलर रौशन चंद्राकर को इलाज के लिए मेकाहारा ले जाने के बजाए होटल ले जाने वाले जेल प्रहरी लखन जायसवाल के निलंबन के बाद एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। रौशन सवा सौ करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले के अहम किरदार रहा है। जो कई महीने की फरारी के बाद मई में दिल्ली से ईडी ने गिरफ्तार किया गया था। और तीन महीने बाद 8अगस्त को जमानत पर रिहा हुआ था। उससे पहले 2 अगस्त को ईलाज ये नाम पर उसे मेकाहारा जाने की अनुमति दी गई थी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आव्हान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रायपुर जिले में संभाग स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़े जोश और उत्साह के साथ लगभग साढ़े चार सौ स्कूली बच्चे शामिल हुए। साथ ही देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। इसमें रैली में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक राकेश पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, सहायक संचालक अजीत सिंह जाट, सहायक संचालक एम. मिंज, दानी गल्र्स स्कूल के प्राचार्य हितेश कुमार दीवान एवं शिक्षकों ने भी भाग लिया।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूरजपुर जिले में पर्यटन विकास की दृष्टि से रामानुजनगर जनपद अंतर्गत कुमेली जलप्रपात और सूरजपुर जनपद अंतर्गत पहाड़गांव क्षेत्रों में हुए पूर्व के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।
मनेंद्रगढ़/एमसीबी : विगत दिनों आमाखेरवा बिजली ऑफिस के समीप पुराने विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ ने कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी सरगुजा जिले के अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2024 के रात्रि 00.50 बजे प्रार्थी सुनील कुमार जसूजा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 जुलाई 2024 के करीबन 11.00 बजे रात को प्रकाश रजक, चंन्द्रशेखर यादव, मुलायम सिंह यादव, अरूण केंवट, निखिल एवं विधि से संघर्षरत किशोर बिजली ऑफिस के पास आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ जाकर पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के भतीजा मृतक पीयुष जसूजा को हाथ मुक्का एवं चाकू से मारकर हत्या कर दिये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 243/2024 धारा 191 (2), 191 (3), 190, 103 (1) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भाई-बहन की शातिर जोड़ी मिलकर सूने मकानों को निशाना बनाती थी। भाई बड़ी चालाकी से घरों में सेंध लगाकर कीमती गहने और सामान चुराता था, जबकि बहन चोरी के गहनों को यूपी में बेचकर पैसा बनाती थी। इस जोड़ी ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की तेज नजरों से बच नहीं पाए। आखिरकार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया।
राज्य गठन के बाद सरकारी कॉलेजों में पहली बार प्राध्यापकों के रिक्त 595 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में सीजीपीएससी घोटाले की गड़बड़ी के बाद साय सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती परीक्षा है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के भिलाई-रायपुर में “आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान” की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह प्रतिष्ठासूचक सम्मान प्रदान करने का सिलसिला वर्ष 2013 से निरंतर जारी है और अब तक 25 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है।
रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर को पुलिस ने इलाज के बहाने बाहर निकाली और 5 घंटे तक होटल में रहने दिया। 2 अगस्त को दोपहर 12 से 5 बजे तक रोशन होटल वेनिंगटन में ही रहा। आरोपी रोशन चंद्राकर अपनी पत्नी और बाकी लोगों से होटल में मिल रहा था। जेल प्रहरी आरोपी के बच्चों को पंडरी सिटी सेंटर माल ले गया, खुद भी घूमता रहा। उसने वर्दी के ऊपर टीशर्ट पहन कर रखा था।
रायपुर। जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक अरूण देव गौतम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था, नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिये।
रायपुर :- प्रार्थी फणेन्द्र यादव ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी खमतराई रायपुर का निवासी है। प्रार्थी का परिचय आज से 02 -03 वर्ष पूर्व जागेश्वर यादव पिता समारू राम यादव जो कि टैगोर नगर कोतवाली में केन्टीन का संचालन करता है, से हुआ था। जागेश्वर यादव ने प्रार्थी से कहा कि उसकी जान पहचान बड़े-बड़े अधिकारियों से है, वह उसकी नौकरी लगवा देगा। जिससे प्रार्थी उसके झांसे में आकर स्वयं की नौकरी लगवाने के नाम पर जागेश्वर यादव को 08 लाख 35 हजार रूपये दे दिया। कुछ दिनों बाद प्रार्थी द्वारा जागेश्वर यादव से नौकरी के संबंध में पूछताछ करने तथा अपने द्वारा दिये गये रूपये को वापस मांगने पर उसके द्वारा टालमटोल किया जाता था, परंतु जागेश्वर यादव द्वारा ना ही प्रार्थी का नौकरी लगवाया गया और ना ही उसका रकम वापस किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 86/24 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक द्वारा दिव्य कला शक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन 16 अगस्त से 22 अगस्त 2024 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में होगा। कार्यक्रम का प्रबंधन राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन द्वारा विदेशी शराब की खरीदी के लिए जारी रेट आफर में 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली मदिरा और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं. इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्रांड और बीयर के 69 ब्रांड के रेट दिए हैं. यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई.
पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था लेकिन 7 अगस्त को उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस निर्णय के साथ भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक से बाहर हो गईं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनेश फोगाट को ढांढस बंधाया।
Adv