बिलासपुर,स्कूल में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने इस संबंध में कार्रवाई की है. यह मामल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमंद का है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज रायपुर पहुंची. शराब घोटाला और नकली होलोग्राम प्रकरण की पूछताछ करने के लिए मेरठ जेल से अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को रायपुर लाया गया है. आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर दिव्यांग कोमल लहरे, सना परवीन, और ठगिया साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।
रायपुर,के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है l इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।
बलरामपुर,कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने पालक-शिक्षक मेगा बैठक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता का आकलन करने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को स्कूल निरीक्षण के दायित्व सौंपे गये हैं। संबंधित अधिकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल के वर्तमान स्थितियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही छात्रों के गणवेश, पाठ्य पुस्तक वितरण एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने जन शिकायत, जन चौपाल, जनसमस्या शिविरों में प्राप्त आवेदनों के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निराकरण करने को कहा।
रायपुर। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित बुनकर संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय , वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख् अतिथि के रुप में शामिल हुए।
कोरबा :- छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले में मारपीट का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें लड़कियां एक युवक की जमकर पिटाई कर रही है गालियां देते हुए युवक को लात घुसे थप्पड़ मारा और घसीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। लड़कियों का आरोप है कि युवक ने उनका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र घंटाघर स्थित चौपाटी में आयोजित एक मेले का बताया जा रहा है।युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद से ही लड़कियां काफी गुस्से में थीं। और जब मेले में युवक दिखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।
नारायणपुर :- नक्सल प्रभावित नारायणपुर में एक बहादुर बेटी अपने पिता की जान बचाने अकेले ही चार हमलावरों से लड़ गई. दरअसल, सोमवार की रात लगभग 7 बजे नारायणपुर जिले के झारागांव में 8 हथियारबंद हमलावरों ने सोमधर काेर्राम के घर में घुसकर धारदार हथियार से सोमधर के गर्दन पर वार किया, जो हड़बड़ाहट में पीड़ित के सीने में जा लगा. हमलावर दूसरा हमला कर पाते, तभी अचानक मौके पर उनकी बेटी सुशीला कोर्राम पहुंच गई. बहादुर बेटी ने अकेले ही चार हमलावरों से लड़कर अपने पिता को बचाया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण पहुंचे और घायल सोमधर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पास हुए हैं। फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि टाइगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा। कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाइड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे। टाइगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टाइगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट मिलेगा। इस बजट से क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए नए काम किए जा सकेंगे। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे।
महासमुंद। रेत माफिया रेत चोरी करने के एक से एक नए तरीके इजाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया मोहकम रेत खदान में देखने को मिला, जहां नाव में मशीन लगाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था.
कोण्डागांव ,न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण उद्घोषणा जारी की है। आपराधिक प्रकरण संख्या 385/2019 में आरोपी पनेश्वर पाण्डे, निवासी मकान नम्बर 126, वार्ड नम्बर 08 पचपेड़ी भाटा गिरोला, थाना कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव के खिलाफ धारा 138 लिखित पराक्रम्य अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज है।
जीवन स्तर में हो रहा है सुधार
रायपुर,मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर निगम चिरमिरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 35 निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निकाय क्षेत्रांतर्गत इन निर्माण कार्याे के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ 98 लाख 58 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है।
रायपुर,राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर,राज्यपाल श्री रमेन डेका से दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य मुलाकात की।
जगदलपुर, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त हो रहे राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण करवाएं। साथ ही सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान बैंक सखी के माध्यम से करवाने की पहल की जाए। कलेक्टर श्री विजय मंगलवार की शाम समय-सीमा की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने पालक-शिक्षक मेगा बैठक की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन का मॉनीटरिंग, छात्रों की उपस्थिति, टीचर की उपस्थिति, छुट्टी हेतु ऑनलाईन आवेदन, स्कूल के मरम्मत की स्थिति, शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों की स्थिति का भी आगामी पालक-शिक्षक की बैठक में शामिल होने वाले जिला स्तरीय अधिकारी जांच करेंगे। उन्होंने जिला स्तर के अन्य अधिकारियों को भी स्कूल निरीक्षण के दायित्व देने के निर्देश दिए।
धमतरी, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी नेबीते दिन जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और रूचिपूर्ण तरीके से मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
धमतरी,विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन आगामी 9 अगस्त को किया जाएगा। इस मौके पर जिले में जनजातिय समूह की महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, जनजातिय समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित युवा इत्यादि उपस्थित रहंेगे। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने पुराना कृषि उपज मंडी धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। इसके तहत कार्यक्रम स्थल में प्रोटोकॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी की होगी। वहीं कानून, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का दायित्व उप पुलिस अधीक्षक यातायात, कार्यक्रम स्थल की समुचित व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा की जाएगी।
Adv