रायपुर :- ऑल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 240 सीटों के शासकीय पालिटेक्निक कालेज की स्थापना को मंजूरी दी है. यह पालिटेक्निक काॅलेज शैक्षणिक सत्र 2024-25 से संचालित होगा और इसकी स्थापना चिरमिरी में होगी.
डोंगरगढ़ :- छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर फर्जी पुलिस बनकर लोगों से वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा है. कई दिनों से पुलिस के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी. ग्राम बोरललाव नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं महाराष्ट्र बॉर्डर होने की वजह से आरोपी लगातार मौके का फायदा उठाता रहा, लेकिन आज असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पूरा मामला डोंगरगढ़ से 14 किलोमीटर दूर ग्राम बोरतलाव का है. यहां आरोपी गुप्तेश्वर उर्फ टिल्लू तिवारी पुलिस की वर्दी पहन कंधे में 2 स्टार लगाकर ग्रामीणों को धमका चमका कर अवैध वसूली करता था. इसकी सूचना मुखबिर के जरिए बोरतलाव थाना प्रभारी मिलन सिंह को मिली. थाना प्रभारी और स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा तो काफी लोग खड़े थे और एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने और कंधे पर दो-दो स्टार लगाए हुए लोगों को धमका रहा था. पुलिस ने तुरंत उसे घेराबंदी कर पकड़ा.
महासमुंद :- बलौदाबाजार जिले में सोमवार को सतनामी समाज के प्रदर्शन में हुए हिंसा के बाद आज महासमुंद जिले में भी पटेल समाज के लोग उग्र हो गए और एसपी कार्यालय का घेराव किया. पटेल समाज का आरोप है कि 4 महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की है, जिसको लेकर समाज में आक्रोश है. इसको लेकर ही आज समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है.
जशपुर :- आज के समय में युवा ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे हुए हैं. इसके चलते युवा अपनी जान गवां रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आया है. फ्री फायर गेम (Free Fire) की लत के चलते छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि गेम में पैसे हारने पर डांट पड़ने के डर से लड़के ने घर में ही आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
कुशवाहा ट्रेवल्स संचालक की सामने आई अमानवीयता
कलेक्टर-एसपी दफ्तर, 77 वाहन फूंके, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति
जगदलपुर। जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही. यह घटना जगदलपुर से लगे गांव इरिकपाल की है. मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी. विवाद इस कदर बढ़ गया कि जान से मारने की स्थिति आ गई. टंगिया और फरसा से खेत में दौड़ा-दौड़ा कर दो सगे भाई चंद्रशेखर और योगेश कश्यप को मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में 15 से 20 लोग शामिल थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आर्यन सलूजा के साथ ही प्रदेश के अन्य छात्रों का किया गया सम्मानित
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शारीरिक मानसिक विकास में होता है मददगार
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और उनके मानदेय को बढ़ाने तथा उन्हें नियमित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदाबाजार में धारा 144 लागू कर दी गई है जो 16 जून तक जारी रहेगी. पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद यहां के कलेक्टर और एसपी आफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी. इस मामले में सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है. इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा एवं बलौदा बाजार जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और आयुक्त डॉ संजय अलंग ने जिला कलेक्टर और एसपी समेत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायदा लिया. इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने सोमवार को हुए उत्पात को लेकर पूरी जानकारी दी.कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में व्यवस्था बहाल करने के लिए निर्देश दिए हैं. कल से ही ऑफिस लगने लगेगी. वहीं एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई है और 200 उपद्रवी हिरासत में लिए गए है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है.
कवर्धा। जिले में आज आसमानी बिजली ने अपना कहर दिखाया। जानकारी के मुताबिक जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। वही 6 ग्रामीण घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। बता दें कि दोपहर बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर में गरज-चमक का दौर जारी है। कुछ ही देर में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वही ग्रामीण अंचल की बात करें तो वहां बारिश हो रही है। धमतरी जिले में बारिश हो रही है। कवर्धा में भी बारिश हुई है। राजधानी से सटे अभनपुर इलाके में भी हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज से लेकर आगामी 5 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। जल्द ही राजधानी रायपुर में मानसून का आगमन हो जायेगा।
रायगढ़। 9 जून को थाना चक्रधरनगर में थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर ग्राम गोर्वधनपुर में रहने वाले निखिल (22 साल) पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराया गया। पीड़ित युवती ने बताया कि वर्ष 2020 से निखिल को जानती है, उसकी बहन के माध्यम से निखिल से जान परिचय हुआ था । निखिल से बातचीत होती थी और निखिल पसंद करता हूं शादी करूंगा बोला था । मई 2020 को निखिल शहर घूमने जाने के लिए बहाने से बुलाया और अपने घर ले जाकर शादी करने का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया । युवती ने बताया कि उस समय वो नाबालिग थी । बालिग होने पर घरवालों को निखिल के बारे में बताई, तब घरवाले निखिल के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गये थे, निखिल और उसके घरवाले शादी के लिए राजी थे पर अब निखिल शादी से इंकार कर मरने-मारने की धमकी देता है। युवती के आवेदन पर आरोपित निखिल पर अप.क्र. 285/2024 धारा 376(2)(ढ),366,506 आईपीसी, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । नाबालिग एवं महिला संबंधी अपराधों की समयसीमा में विवेचना को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप तत्काल चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी निखिल पिता दयानिधि, 22 साल गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे न्यायिक रिमांड Judicial remand पर पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अपराध कायमी के 06 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, उपनिरीक्षक गेंद लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।
रायपुर विधानसभा परिसर में अहम बैठक हुई है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा परिसर में "भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय" राजनांदगांव की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिस पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा, इस महत्वपूर्ण बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। हम सभी का उद्देश्य है कि यह महाविद्यालय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करे।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की योग्य महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक-एक हजार रुपए दिया जा रहा है। इस बीच महतारी वंदन योजना बंद होने की खबर लोगों में फैलने लगी। इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में महतारी मंदिर योजना बंद नहीं होगी। मीडिया प्रभारी ने इस योजना को बंद करने का अफवाह फैलाने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उहोंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है।
बिलासपुर। 22 साल पूर्व नियुक्त शिक्षाकर्मियों के संविलियन होने के बाद अब उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की बजाय नई योजना का लाभ दिया जा रहा है. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने वित्त सचिव को व्यक्तिगत तौर पर शपथ पत्र देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि शिक्षाकर्मियों को आखिर कौन से पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा. अब मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.
बिलासपुर। पानीपत के व्यवसायी से मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर महिला ने 17 लाख रुपये ले लिए। न्यायालय के आदेश पर बैंक खाते Bank Account को होल्ड कर रकम वापस कराने प्रक्रिया कर रहा था। तकनीकी गलती के कारण रुपये महिला के खाते में वापस आ गया। इसे महिला और उसके साथियों ने निकालकर आपस में बांट लिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि एचडीएफसी सरकंडा ब्रांच के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोड़पारा में रहने वाली संध्या मिश्रा ने पानीपत में रहने वाले व्यवसायी राजेश्वर सिंह के मोबाइल पर आए ओटीपी को पूछकर 17 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। व्यवसायी की शिकायत पर खाते को होल्ड कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर बैंक की ओर से खाते की रकम को व्यवसायी के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी गलती से रुपये वापस महिला के खाते में आ गया। इसकी जानकारी होते ही महिला और उसके साथी गोड़पारा निवासी प्रियांशु मिश्रा (21) और कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले नीतेश साहू (20) ने बैंक खाते से 13 लाख 70 हजार निकालकर आपस में बांट लिया। Manager मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला और उसके साथियों के कब्जे से 7 लाख 20 रुपये जब्त किया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
बिलासपुर। जोनल स्टेशन के करीब बाइपास रेल लाइन में शाम सात बजे के करीब कोयला लोड Coal Load मालगाड़ी के वैगन के पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना से हालांकि ट्रेनों का परिचालन तो बाधित नहीं हुआ। लेकिन, घटना से रेल प्रशासन सकते में आ गया। इस तरह मालगाड़ी बेपटरी goods train derailment होने से कहीं न कहीं रेल मंडल के संरक्षित परिचालन के दावे पर सवाल खड़ा करता है। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद उतरे पहिए को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी के वैगन में कोयल लोड था और वह रायपुर की ओर जा रही थी। स्टेशन की दूसरे छोर से बाइपास लाइन निकली है। इस लाइन पर केवल मालगाड़ी का परिचालन होता है। कोयला लोड मालगाड़ी इसी बाइपास रेल लाइन से होते हुए गुजर रही थी। अभी मालगाड़ी गोकने नाला के पास पहुंची, तभी अचानक एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर कर स्लीपर पर चलने लगे। मालगाड़ी बेपटरी होते ही मौके पर खड़ी हो गई। इस दौरान मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी पहुंच गए।
अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 15 किमी दूर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र नवानगर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टर-नर्स नहीं होने के चलते मितानिन ने गर्भवती महिला को जमीन पर लिटाकर असुरक्षित प्रसव कराया। मिली जानकारी के मुताबिक,दरिमा के नवानगर ग्राम पंचायत की 25 वर्षीय गर्भवती महिला को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो मितानिन उसे शनिवार सुबह 9 बजे नवानगर उपस्वास्थ्य केंद्र ले गई। उस समय अस्पताल में न तो कई डॉक्टर थे और न नर्स। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मितानिन ने प्रसूता को जमीन पर लिटा दिया। डॉक्टर और नर्स को फोन करने के बावजूद भी कोई अस्पताल नहीं पहुंचा।
राजनांदगांव :- राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में शनिवार को बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर ED की कार्रवाई 18 घंटे तक चली। शनिवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात 11 बजे तक चली। इसके बाद ED की टीम घर से कैश और दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।
Adv