बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • आयकर विभाग की टीम ने फैंसी स्टोर्स संचालक के घर मारा छापा…

    14-Jun-2024

    महासमुंद/ आयकर विभाग की टीम ने महासमुंद जिले के पिथौरा में फैंसी स्टोर्स संचालक के घर पर छापा मारा है. आयकर विभाग की टीम 24 घंटे से दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. आयकर विभाग की 12 सदस्यों की टीम चार वाहनों में श्रृंगारिका फैंसी स्टोर्स के संचालक आनंद अग्रवाल के घर पर पहुंची पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आनंद अग्रवाल के घर छापा मारा गया था, तब साइबर क्राइम की टीम ने दस्तावेजों को खंगाल था.

  • कहां गए 32 करोड़ रुपये..? शाला प्रवेशोत्सव मनाने की तैयारी, लेकिन जिले के 174 स्कूल जर्जर…

    14-Jun-2024

    बिलासपुर - जिले के 761 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए स्कूल जतन योजना के तहत 32 करोड़ रुपये जारी किया गया है. लेकिन अभी तक 174 स्कूलों की मरम्मत नहीं हो पाई है. 18 जून से स्कूल शुरू होने वाले हैं. अब इतनी जल्दी इन स्कूलों में मरम्मत कैसे होगा. या फिर बच्चे फिर से जर्जर स्कूल में ही पढ़ाई करेंगे इसको लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. उठाते सवालों के बीच अब एजेंसी ने मरम्मत कार्य में देरी को लेकर 39 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है.

     
    बिलासपुर जिले में 761 से ज्यादा जर्जर स्कूल हैं. 18 जून से नए सत्र के तहत स्कूल खुलने जा रहे हैं. लेकिन अब तक इन स्कूलों की मरम्मत नहीं हो पाई है जबकि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत पिछले सत्र में बिलासपुर जिले के जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 32 करोड़ रुपये मिले थे. इसे देखते हुए काम कराने वाली एजेंसी आरईएस ने 39 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है. मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये आने के एक साल बाद भी 174 स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंगरोगन, शौचालयों की मरम्मत के साथ साज सज्जा तक का काम पूरा नहीं हो पाया है. ऐसे में अब 174 स्कूलों में काम करने वाले 39 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही 4 ठेकेदारों को ठेका निरस्त करने से पहले अंतिम चेतावनी जारी की गई है. ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि नया सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में मरम्मत का काम पूरा कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो.
    स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक जिले के मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर ब्लॉक में कुल 761 स्कूल जर्जर हैं. इसमें 113 स्कूल खंडहर हो चुके हैं. जिन्हें डिस्मेंटल करने के लिए शासन को पत्र भी लिखा जा चुका है. इसके अलावा 21 से अधिक स्कूल अभी भी खपरैल वाले हैं. यहां बारिश में पानी टपकने से स्कूली बच्चों को परेशानी होती है.
  • समय पर जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी सख्त

    14-Jun-2024

    रायपुर राज्य मे पिछले कुछ वर्षों मे जिलों मे डीएमएफ मद से बड़ी संख्या मे निर्माण कार्य और सामाग्री क्रय किया गया है परंतु जितना व्यय शासन द्वारा किया गया है उस अनुपात मे शासन को जीएसटी नहीं मिला है। स्टेट जीएसटी मे गठित किए गए बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट के द्वारा ए आई आधारित आई टी टूल्स का प्रयोग कर ऐसे व्यवसायियों का एनालिसिस किया जा रहा है जिनके द्वारा शासकीय सप्लाइ तो किया गया है पर जीएसटी नहीं पटाया गया है।

     
    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य मे विगत दिनों कुछ व्यवसायियों की जांच कर उनसे टैक्स जमा करवाया गया । केशकाल के भारत इन्फ्रा नाम के व्यवसायी के प्रकरण मे  91 लाख रु. और रायपुर के श्री कृष्ण इंटर प्राइजेस मे  2.5 करोड़ रु की कर चोरी पकड़ी गई है इसमे से 1.75 करोड़ रु.टैक्स विभाग ने वसूल कर  किया है । इसी तरह का एक और मामला हार्टीकल्चर विभाग मे भी पकड़ा गया है जिसमे शेड नेट सप्लाइ करने वाली कंपनी किसान एग्रोटेक को विभाग ने नोटिस दिया है।
     
    इस प्रकार की कर चोरी करने वाले व्यवसायी अक्सर अपनी टैक्स लाईबिलिटी  कम दिखाने के लिए बोगस बिलों पर आई टी सी क्लेम करते हैं परंतु यह भूल जाते हैं कि अब  विभाग के पास ऐसे कई आई टी टूल्स हैं जिनके कारण इस तरह के मामलों मे बच निकलना कठिन है। राज्य कर विभाग के द्वारा लगातार व्यवसायियों कि बैठक लेकर उन्हे जागरूक भी किया जा रहा है कि कर देयता से बचने का कोई शॉर्टकट न अपनाएं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी व्यापारियों से अपील की है की वो ईमानदारी से अपने टैक्स का भुगतान  करें।
  • अजित पवार को क्लीन चिट देना सरासर गलत; अन्ना हजारे ने जताई नाराजगी

    14-Jun-2024

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया अजित पवार को हाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (शिखर बैंक) घोटाले में क्लीन चिट दी थी। अब मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इसका विरोध किया है। क्लोजर रिपोर्ट को अन्ना हजारे कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर अन्ना हजारे और माणिकराव जाधव के वकीलों ने आपत्ति जताई है। कोर्ट ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया और याचिका दायर करने का समय दे दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

     
    शिखर बैंक लोन घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अपना रुख बदलते हुए एनसीपी नेता अजित पवार समेत कई आरोपी नेताओं को क्लीन चिट दे दी है।
     
    25 हजार करोड़ रुपये के शिखर बैंक घोटाले के मामले में अजित पवार, उनकी पत्नी सुनेत्र पवार और अन्य आरोपियों को मुंबई पुलिस की आर्थिक क्राइम ब्रांच ने बरी कर दिया। पुलिस ने कहा कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अजित पवार को राजनीतिक गलियारों से भी क्लीन चिट मिल गई।
     
    वकीलों की दलील है कि- जांच एजेंसियों का इस्तेमाल पूरी तरह से सरकार के द्वारा किया जा रहा है। सत्तारूढ़ दलों के द्वारा दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने के दबाव बनाने के लिए भी जांच एजेंसियों दुरुपयोग किया जा रहा है। अजित पवार के मामले में ईओडब्ल्यू और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का व्यवहार भी ऐसा ही देखने को मिला है। इसलिए ऐसी कोई तस्वीर नहीं है कि इस गंभीर मामले की जांच राज्य या केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इसलिए इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जजों की अध्यक्षता में एसआई बनाकर की जानी चाहिए।
     
    इस केस के मूल शिकायतकर्ता सुरिंदर अरोड़ा, याचिकाकर्ता माणिक जाधव, वरिष्ठ वकील सतीश तालेकर और वकील माधवी अय्यप्पन ने संशोधित याचिका के माध्यम से ये बातें कोर्ट के सामने रखी है।
  • नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले ITBP के दो जवान घायल

    14-Jun-2024

    रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है।

     
    नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुल और मेहंदी के जंगल एरिया में जवान सर्चिंग अभियान पर निकले हुए थे। इस दौरान कुतुल के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए हुए आईईडी की चपेट में जवान आ गए, जिसमें आइटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम के दो जवान घायल हो गए हैं। इस घटना में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
  • बलौदाबाजार हिंसाज्बंद स्थगित, कलेक्टर-स्क्क ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

    14-Jun-2024
    बर ऑफ कॉमर्स ने बदला फैसला, गिरौधपुरी में कांग्रेस जांच टीम ने की पूजा
     
    बलौदाबाजार/रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में आज बुलाया गया बंद स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर और एसपी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद फैसला बदला गया है।
     
     
    वहीं कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच टीम गिरौधपुरी के अमर गुफा पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद टीम यहां से बलौदाबाजार पहुंचेगी। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ कई वरिष्ठ नेता और सभी विधायक शामिल हैं।
     
    इससे पहले सरकार के आरोप के बाद पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि, तीन-तीन मंत्रियों ने मुझ पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है, इसलिए मैं खुद गिरफ्तारी देने आया हूं। उन्होंने कहा कि, मंत्री माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करूंगा। रुद्र गुरु बुधवार को गिरफ्तारी देने के लिए  रायपुर एसएसपी दफ्तर पहुंचे थे।
     
    गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि, इतनी बड़ी घटना सतनामी समाज नहीं कर सकता है। सतनामी समाज को बदनाम करने के लिए भाजपा की साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि, आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन घटना समाज को तोडऩे की साजिश थी। हम खुद सच्चाई जानना चाहते हैं।
     
    सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मामले में एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टर और स्क्क को हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात आदेश जारी किया गया। आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को  रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।
     
    इस मामले में 7 अलग-अलग दर्ज की गई है। अब तक73  आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 200 हिरासत में हैं। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें और जांच के लिए 22 पुलिस अफसरों की टीम बनाई गई है।
     
    दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार का फेलियर बताते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।14जून को कांग्रेस नेता घटना स्थल पर जाएंगे। घटना के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 13 जून को बलौदाबाजार बंद बुलाया।
  • पिकअप से 10 लाख की शराब जब्त, ड्राइवर फरार…

    13-Jun-2024

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- GPM जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी Alcohol smuggling के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मरवाही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 181 पेटी अलग अलग ब्रांड की बीयर और शराब जब्त की है. जब्त की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच मरवाही पुलिस गश्त पर निकली थी. इस दौरान चलचली रोड पर संदिग्ध सफेद पिकअप चालक पुलिस को देखकर अचानक गाड़ी कोटमी रोड पर मोड़ने लगा जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. इस दौरान पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक गाड़ी खड़ीकर मौके से फरार हो गया. पिकअप वाहन को चेक करने पर पुलिस को मध्यप्रदेश की 181 पेटी शराब मिली, जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है. इसमें बोल्ट ब्रांड की बीयर, ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है.
  • महासमुंद – रायपुर रोड में किसान की हुई मौत…

    13-Jun-2024

    रायपुर :- महासमुंद-रायपुर हाईवे में पेट्रोलियम टैंकर ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया है। यह हादसा रायपुर से सटे आरंग इलाके में हुआ। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि टैंकर का टायर मृतक के कंधे के ऊपर से गुजरा। जिससे बॉडी टैंकर के निचले हिस्से में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बॉडी को बाहर निकाल लिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। ये हादसा गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। मृतक की पहचान परस निषाद(50) के तौर पर हुई है। वो बरबसपुर महासमुंद का रहने वाला है। वह खेती-किसानी का काम करता था। बाइक से वह अकेले आरंग से वापस अपने घर महासमुंद की ओर जा रहा था। इस दौरान आरंग के पारागांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोलियम टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर का अगला टायर परस के कंधे को कुचलते हुए आगे निकल गया।

     
    इससे लाश टैंकर के निचले हिस्से में फंस गई। ब्रेक लगाने के बावजूद टैंकर ने 100 मीटर तक लाश को घसीट दिया इस दौरान मृतक की बाइक भी चकनाचूर होकर टैंकर के सामने हिस्से में फंसी रही। इस एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने मृतक की लाश को आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। फिर उसे CHC आरंग भेज दिया गया।
  • शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

    13-Jun-2024

    रायपुर, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।

    नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक श्री डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में श्री प्रकाश यादव राजनांदगांव, श्री प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मण्डल में सदस्य बनाया गया है।
    प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रीमती श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में श्री संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, श्री ऋषि कश्यप बिलासपुर, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, श्री ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में श्री अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, श्री चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, श्री कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा श्री एल. डी. दुबे और श्री सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मण्डल का सदस्य बनाया गया है।
  • शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

    13-Jun-2024

    रायपुर शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है। सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष की है।

    नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के निर्णय लेने में परेशानी हो रही है। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं, इनमें अहिवारा विधायक श्री डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में श्री प्रकाश यादव राजनांदगांव, श्री प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर-चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को माध्यमिक शिक्षा मण्डल में सदस्य बनाया गया है।
     
    प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रीमती श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। जिसमें मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में श्री संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, श्री ऋषि कश्यप बिलासपुर, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, श्री ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, श्रीमती दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों द्वारा संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में श्री अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, श्री चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, श्री कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा श्री एल. डी. दुबे और श्री सुनील पंडया को माध्यमिक शिक्षा मण्डल का सदस्य बनाया गया है।
  • अवैध प्लाटिंग, अवैध खनन और अवैध शराब बंद करवाने के लिए जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने किया प्रदर्शन

    13-Jun-2024

    राजनांदगांव। जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने शहर के चिखली के लक्ष्मीबाई वार्ड नंबर-10 में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर रोक, जिले के कोने-कोने में चल रहे अवैध खनन पर रोक तथा शहर में खुले आम बिक रहे अवैध शराब पर रोक लगाकर कार्यवाही करने के लिए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, संभाग आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक और जिलाधीश के नाम तहसीलदार मनीष वर्मा को ज्ञापन सौपा है।

    जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने बताया नगर निगम के वार्ड नंबर 10 लक्ष्मीबाई वार्ड में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत वार्डवासियों के द्वारा की गई थी, तब दिखावे की कार्यवाही निगम द्वारा की गई थी और वाहवाही लूटी गई थी, पर कुछ समय पश्चात बड़े रूप में मुरूम की सड़क बनवाकर अवैध प्लॉटिंग शुरू की गई। साथ ही साथ वार्ड पार्षद के संरक्षण में श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे के संरक्षण में ट्यूबलर पोल लगाए गए। पिछले महीने सूचना का अधिकार नियम से जानकारी की मांग करने पर तत्काल ट्यूबलर पोल को काटकर वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया, जिसकी संपूर्ण फोटो की छायाप्रति ज्ञापन के साथ प्रस्तुत की गई है। साथ ही साथ शमसुल ने निगम कमिश्नर श्री गुप्ता को आड़े हाथ लेते हुए भू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
    शमसुल ने कहा निगम कमिश्नर से मुलाकात करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया था। राजस्व विभाग से कार्यवाही करने कभी एसडीएम कभी कलेक्टर से कार्यवाही करने बोलो कहा गया, जिस पर श्री आलम ने कहा कि गरीब ठेले वाले के ठेले निगम कमिश्नर उखाड़ कर फेंक सकते है, पर अमीर भू माफियाओं पर कार्यवाही करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं, इसके पश्चात शमसुल ने कहा कि डोंगरगांव और सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रेत खनन व भंडारण किया जा रहा है और तुमडीलेवा और भटगांव, तिलाई तरफ अवैध मुरूम उत्खनन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के कुछ लोग संलिप्त हैं जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही साथ शहर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब खुले आम बेची जा रही है, जिसमे पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
    शमसुल आलम ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ जिला महासचिव नमन पटेल, संदीप सूर्यवंशी, मिलाप बघेल, जिला सचिव तामेश्वर पटेल, आदि निषाद, आकाश साहू, अनिकेत पटेल, नितिन ठाकुर, खोमन पटेल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • युवक ने पुलिस पर लगाया भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप…

    13-Jun-2024
    बिलासपुर :- पुलिस पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. दरअसल, दो पक्षों में विवाद होने पर पुलिस चौकी में जांच कर रहे प्रधान आरक्षक ने दोनों पक्षों को लड़ाई न करने की समझाइश दी. जिसके कुछ देर बाद पीड़ित युवक ने घर जाकर जहर खा लिया. उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, बेलगहना चौकी में पंडरापथरा निवासी श्याम बिहारी प्रजापति राजमिस्त्री का काम करता है. पिछले 9 जून को वो काम करने ग्राम कुपाबांधा गया था. काम खत्म होने के बाद वह अपने दोस्त शिवचरण और कृष्णा छेदइया के साथ दो बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे. इस दौरान कुपाबांधा के मोड़ पर दारसागर निवासी अशोक यादव व राजकुमार पोर्ते ने उसे रोका और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर डंडे से पिटाई कर दी, फिर हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार किया. जिससे उसका सिर फट गया. श्याम बिहारी खून से लथपथ घायल हो गया. जिसे देखकर उसके साथी शिवचरण और कृष्णा ने बीच बचाव किया, तब बदमाशों ने डंडे से उनकी भी पिटाई कर दी.
     
    घायल श्याम बिहारी ने इस घटना की शिकायत बेलगहना चौकी में की. उसकी रिपोर्ट पर अशोक यादव, राजकुमार पोर्ते के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. इधर दूसरे पक्ष से अशोक यादव ने श्याम बिहारी प्रजापति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की. मंगलवार को विवेचक प्रधान आरक्षक ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया. श्याम बिहारी प्रजापति की रिपोर्ट पर अशोक यादव, राजकुमार यादव को गिरफ्तार करने के बाद मुचलका जमानत पर रिहा किया गया.
     
     
    दूसरे पक्ष के अशोक यादव की शिकायत पर प्रार्थी श्याम बिहारी प्रजापति को लड़ाई झगड़ा नहीं करने और आरोपी पक्ष को भी लड़ाई झगड़ा नहीं करने देने की समझाइश दी गई थी. चौकी से लौटकर घर जाने के बाद प्रार्थी श्याम बिहारी प्रजापति ने जहर खा लिया. परिजन उसे इलाज के लिए सिम्स लेकर गए. प्रार्थी के जहर खाने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. आनन फानन में बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय सिम्स पहुंच गए. परिजन पीड़ित की स्थिति को देखते रेफर कराकर रायपुर एम्स हास्पिटल में भर्ती कराए हैं. जहां उसका इलाज चल रहा है.
  • 24 को ही होगी CG PSC मेंस की परीक्षा:नहीं बदली जाएंगी तारीखें

    12-Jun-2024

    4 दिन अलग-अलग शिफ्ट में होगी परीक्षा, 242 पदों पर निकली है भर्ती

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) की तारीख नहीं बदली जाएगी। परीक्षा तय तारीख 24 जून से ही शुरू होगी। ष्टत्र क्कस्ष्ट ने इसे लेकर जानकारी दी है। असल में 24 को ही मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और वन सेवा परीक्षा 2024 होनी है।
     
    इस पर अभ्यर्थियों का कहना था कि एक दिन में कई परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थी बाकी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए तारीखें बदली जाएं।
     
    परीक्षा की तारीखों को बदलने के लिए अभ्यर्थियों की ओर से सीजीपीएसी को आवेदन किया गया था। आवेदन के जरिए अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि टाइम टेबल बदला जाए, जिसके बाद पीएससी की ओर से सूचना जारी कर कहा है कि पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार ही मुख्य परीक्षा होगी।
     
    242 पदों पर होगी भर्ती
     
    परीक्षा में इस बार 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3517 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 24 जून को इन्हीं अभ्यर्थियों के मेंस परीक्षा की शुरुआत होगी।
  • रायपुर में धान कारोबारी से 27 लाख की लूट

    12-Jun-2024

    दफ्तर में घुसकर लुटेरों ने बंधक बनाया,  फिर रुपयों से भरा बैग ले भागे

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ के  रायपुर में बुधवार को एक व्यापारी से २७ लाख रुपए की लूट हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाश दिन-दहाड़े व्यापारी के दफ्तर में घुस आए और पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। फिर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मामला खरौरा थाना क्षेत्र का है।
     
    जानकारी के मुताबिक, तिल्दा निवासी व्यापारी विष्णु शर्मा किसानों और राइस मिलर्स के बीच धान की खरीदी-बिक्री करने का काम करते हैं। वह सुबह करीब 11 बजे जैसे ही अपने खरौरा स्थित दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाश उनके ऑफिस में घुस आए और पिस्टल निकाल ली।
     
    बदमाशों ने व्यापारी को डराकर उसे अंदर बने कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। जाते समय बदमाश बाहर से दुकान का शटर भी गिराकर चले गए। कुछ देर बाद व्यापारी किसी तरह से कमरे से बाहर निकला और फिर पुलिस को कॉल कर सूचना दी।
     
    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर पहुंचे थे।
     
    जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी-CSP 
     
    विधानसभा CSP  केसरी नंदन नायक ने बताया कि, लुटेरों ने दुकान के पीछे कमरे में व्यापारी को बंधक बनाया। व्यापारी ने फोन कर पुलिस को लूट की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्धों के हुलिये को लेकर जानकारी ली। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
  • जहरीले करैत ने बाप-बेटे को डसा, दर्दनाक मौत

    12-Jun-2024

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बरतीकला गांव में सोमवार रात एक साथ सो रहे पिता-पुत्र को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। उन्हें रात तीन बजे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बरतीकला के आश्रित ग्राम केनापारा निवासी अजय तिर्की (35) रात में खाना खाकर अपने बेटे आरुष तिर्की (10) के साथ सो रहे थे। देर रात उन्हें किसी जीव द्वारा काटे जाने का एहसास हुआ तो उनकी नींद खुल गई। उन्होंने जब लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर में करैत सांप मिला। जिसे उन्होंने मार दिया। करैत ने पिता-पुत्र दोनों को काट लिया था। रात करीब 3 बजे दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में दाखिल किया गया।

    चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पहले पुत्र, फिर पिता की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अजय तिर्की मूलतः जशपुर जिले के निवासी थे। बरतीकला में उनकी ससुराल है। अजय तिर्की वाड्रफनगर रजखेता के नेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। वहीं पुत्र आरूष कक्षा चौथी का छात्र था। उनकी पत्नी शासकीय स्कूल की शिक्षिका हैं। पिता-पुत्र की मौत से परिजन सदमे में हैं। दोनों के शवों को गृहग्राम जशपुर ले जाया गया, वहां बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरगुजा संभाग में सर्वाधिक मौत करैत के डसने से होती है। दो दिन पहले ही अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में करैत के काटने से दाखिल पति-पत्नी की मौत हो गई थी। करैत का शिकार जमीन में सोने वाले लोग होते हैं। कई बार करैत के डसने का पता भी नहीं चलता है और न ही निशान ही दिखते हैं। करैत के डसने पर उपचार में देरी हुई तो बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यह सर्वाधिक जहरीले सांपों में एक है।
  • बलौदाबाजार हिंसा के बाद नए कलेक्‍टर दीपक सोनी, एसपी होंगे विजय अग्रवाल

    12-Jun-2024

    रायपुर। बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड पर है. बलौदाबाजार कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया है. आईएएस दीपक सोनी को बलौदाबाज़ार कलेक्टर बनाए गए हैं. वहीं आईपीएस विजय अग्रवाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कुमार लाल चौहान को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

     
  • नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन, आदेश जारी…

    12-Jun-2024

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ में विधनसभा और लोकसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव की बारी है। चुनाव से पहले प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में वार्डों का आबादी के हिसाब से परिसीमन किया जाएगा। नए परिसीमन में ज्यादा आबादी वाले वार्डों के वोटर्स का नजदीक के कम आबादी वाले वार्डों में समायोजन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों के नाम वार्डों के परिसीमन करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में वार्डों के परिसीमन के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए गए है। जारी आदेश में कहा गया है कि जनगणना निदेशालय द्वारा जनगणना 2011 के जनसंख्या संबंधी आंकड़ो के अनुसार प्रत्येक वार्डो की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नए सिरे से वार्डो का परिसीमन किया जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ वनरक्षक की 1484 पदों पर सीधी भर्ती, देखें पूरी डिटेल…

    12-Jun-2024

    छत्तीसगढ़ राज्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न कार्यालयों / वनमंडलों में वनरक्षक के रिक्त 1484 पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 12.06.2024 दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 1.07.2024 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये जाते है। ऑनलाइन आवेदन पत्र, विभागीय वेबसाइट www.cgforest.com पर किये जा सकेंगे.  जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके है उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरुरत नहीं है।

     
    शैक्षणिक योग्यताएँ (Eligibility Criteria) :-
     
    12वी की परीक्षा उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था से होना चाहिए।
    शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हो।
    आयु – सीमा (Age Criteria) :-
     
    अभ्यर्थी आयु – सीमा की गणना 01/01/2023 के अनुसार करे –
     
    आवेदक की न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
    आवेदक की अधिकतम आयु – 40 वर्ष
    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु – सीमा में छुट प्रदान किया जायेगा। इसके लिए अधिसूचना को देखे।
    महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) :-
     
     पोस्ट जारी होने तिथि : 19 May 2023
    आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 20/05/2023
    आवेदन की अंतिम तिथि : 11/06/2023
    माध्यम : Online
    Merit List : Notified
    महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Document) :-
     
    आधार कार्ड
    रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ( हॉल ही का )
    मोबाइल नंबर
    ईमेल आईडी एड्रेस
    10वी / 12वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
    उच्च योग्यताएँ स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा / डिग्री प्रमाण पत्र
    जाति प्रमाण पत्र
    मूल निवास प्रमाण पत्र
    आवेदन शुल्क (Application Fee) :-
     
     ST / SC – N/ A
     OBC / GENERAL
     Applicable as per rule.
    आवेदन कैसे करे :-
     
    •    आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से वन विभाग के विभागीय वेबसाइट http://www.cgforest.com/ के माध्यम से 20 मई 2023 से प्रारम्भ किया जायेगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
     
    वेतनमान (Salary Structure) :-
     
    •    न्यूनतम : 5,200/-
     
    •    अधिकतम : 20,200/-
  • 3 DSP, 7 TI, 8 ASI समेत 6 हेड कॉन्स्टेबल की स्पेशल टीम करेगी बलौदा बाजार हिंसा मामले की जांच…

    12-Jun-2024

    बलोदा बाजार हिंसा :- बलौदा बाजार जिले में सोमवार को हुई हिंसा भड़क गई. सतनामी समाज के स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में लोगों ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आग लगा दी. जिसके बाद पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई है. वहीं अब हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की है. इस टीम में 3 DSP, 7 TI, 8 ASI समेत 6 हेड कॉन्स्टेबल को शामिल किया गया है. बता दें कि धरना प्रदर्शन में आए लोगों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय समेत वहां खड़ी 100 मोटरसाइकिल और 30 से अधिक चार पहिया वाहन में तोड़-फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था. इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे 25 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी चोटें आई है. पुलिस ने धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले और तोड़फोड़-पत्थर बाजी करते हुए, वाहन और संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले 40 से 50 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 एफआईआर दर्ज की है.

    अब तक 73 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार – एसपी सदानंद कुमार :- कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ के दौरान उपद्रवियों ने कई सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. हालांकि, इस दौरान पुलिस ड्रोन से लगातार निगरानी कर रही थी. पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्र कर घटना में शामिल आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी है. अब तक करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पुछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
    एसपी सदानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की धड़पकड़ प्रारंभ कर दिया है सात एफआईआर दर्ज हुआ है जिसमें 73 लोगों को अभी गिरफ्तार किया गया है और भी टीम अभी आरोपियों की धड़पकड़ मे लगी है. पुलिस के वीडियो फोटो सहित सीसीटीवी कैमरे आदि को देख आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है. एसपी ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करने की बात कही थी पर उपद्रवियों द्वारा अशांति पैदा की गई है. दोषियों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
  • राजधानी रायपुर समेत इन 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना…

    12-Jun-2024

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने राजधानी रायुपर सहित 6 जिलों में अगले 3 घंटों में अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

    मौसम विभाग छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान-गंडई और राजधानी रायपुर के कुछ स्थानों में अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई. मौसम में बदलाव से प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
Top