रायपुर :- छत्तीसगढ़ में पहली बार बच्चे का अंगदान किया गया। 11 साल का प्रखर 5 दिनों से रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे खेले के के दौरान सिर पर चोट लग गई थी। उनकी माता मंजू साहू और पिता रमेश साहू 1 जून 2024 से अपने बच्चे के ठीक होने का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन 5 जून को ब्रेन डेड घोषित किया गया। प्रखर कक्षा सातवीं का छात्र था और फुटबॉल खेलने का बहुत शौकिन था। दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते खेलते फुटबॉल के स्टैंड से उसके सिर पर गहरी चोट लग गई थी। ब्रेन डेड होने की वजह से डॉक्टरों ने उसके माता पिता को अंगदान करने का सुझाव दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था। उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम SDM से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।
राजनांदगांव । शहर के केसर नगर में संचालित गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खाते से 40 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। राशि का गबन स्कूल के ही हेड एकाउंटेंट ने किया है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफकी राशि भी शामिल है। जब ईपीएफ अफसर ने राशि जमा नहीं होने की जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।गायत्री स्कूल प्रबंधन ने हेड एकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तम विश्वास स्कूल के सभी खातों के लेन-देन व कर्मचारियों के ईपीएफ राशि जमा करने की जिम्मेदारी संभालता था।
प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।
क्रिसिल ने कहा कि पिछले महीने अप्रैल के मुकाबले मई में शाकाहारी थाली की कीमत में 1% की बढ़ोतरी देखी गई. अप्रैल में शाकाहारी थाली की कीमत 27.4 रुपये थी.
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और मुठभेड़ में माओवादियों को मार गिरा रहे हैं. वहीं जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौ तस्करों से गौवंश को मुक्त कराने गए दो सेवकों पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया। घटना में सेवकों ने कुछ बैल को तो तस्करों के चंगुल से निकाल लिया, लेकिन बड़ी संख्या में मवेशियों को लेकर तस्कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही साय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच मंत्री टंकराम वर्मा ने कैबिनेट में बदलाव को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इसपर कुछ नहीं कह सकते. हाई कमान जो निर्णय लेते हैं, वह हमें स्वीकार होता है. हमें जो भी जिम्मेदारी मिल जाए उसे निभाते हैं, कार्य करते हैं. लगन और ईमानदारी के साथ काम करने की कोशिश करते हैं.
जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. सरईपानी गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
भिलाई :- छत्तीसगढ़ इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है और ऐसे समय में आगजनी की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कही शॉर्ट सर्किट की वजह से तो कहीं अचानक आग की खबर सामने आ रही है। ऐसा ही घटना दुर्ग जिले के जुनवानी में हुआ है। जहां एक बर्गर कॉर्नर शॉप में भीषण आग लग गई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग इतना भीषण था कि दूर दूर तक आग का धुआ नजर आ रही थी। हालांकि आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी बात सामने नहीं आया है कि आगजनी से क्या क्या नुकसान हुआ है।
कोंडागांव :- एक ओर पूरा प्रदेश गर्मी की चपेट में है, वहीं कोंडागांव में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के दौरान आसमान से कड़कती बिजली राम मंदिर के गुंबद से टकराया, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस तस्वीर को मंदिर के सामने रहने वाले युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे पर कैद किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. कोंडागांव में पिछले एक घंटे से मुसलाधार बारिश हो रही है. लोग कैमरे में इस बारिश का वीडियो बना रहे. राम मंदिर के सामने छत से युवक बारिश का वीडियो बना रहा था, तभी आसमान से कड़कती बिजली राम मंदिर के गुंबद से टकराता दिखा, जिसे युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.
बिलासपुर :- भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भोजवानी पर हमला हुआ है. इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बीजेपी नेता को जमीन पर गिरा देता है और उनके सिर पर पत्थर से हमला कर देता है. जिसमें बीजेपी नेता लहूलुहान हो जाते हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
रायपुर :- आज वट सावित्री व्रत के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय की अगुवाई में दर्जन भर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए वटवृक्ष की परिक्रमा की और अपने-अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी। पूजा-अर्चना के बाद कौशल्या साय ने सभी सुहागन महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं का, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह प्रकृति पूजा का भी पर्व है। इस पर्व में हम सब पेड़ों की पूजा, मिट्टी की पूजा भी करते हैं। इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं। इस अवसर पर मैं देश और प्रदेश की सभी सुहागन महिलाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर पेड़ों के संरक्षण की दिशा में काम करना है।
रायपुर छत्तीसगढ़ में हीट वेव का असर भले ही थोड़ा काम हुआ है लेकिन प्रदेश के लोगों को दोपहर की गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में शाम होते ही मौसम बदल तो रहा है, लेकिन शाम तक की धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार से पांच दिनों में मौसम कुछ इसी तरह बना रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों के भीतर दक्षिण बस्तर यानी छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है।
कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एसपी वाय अक्षय कुमार ने प्रार्थियों को 45 लाख के गुम मोबाइल वापिस लौटाए हैं. एसपी के निर्देश के बाद साइबर सेल ने अभियान चलाकर 20 दिन में 230 मोबाइल ढूंढे और एसपी कार्यालय में समारोह आयोजित कर प्रार्थियों को उनके मोबाइल लौटाए. वहीं गुमें हुए मोबाइल वापिस पाकर लोगों में काफी खुशी का महौल था.
रायपुर। विषयान्तर्गत लेख है की पुराना बीजेपी कार्यालय से मेकाहारा की तरफ जाने वाली मेन रोड मे अवैध ऑटो पार्किंग करने की वजह से डेली किसी न किसी से विवाद होता है। रोड के सेंटर मे व्हाइट कलर के ट्राफिक साइन तक गाड़ी को अवैध तरीके से खड़े किया जाता है। सर आपसे निवेदन है की जो भी इस तरह की अवैध पार्किंग और कब्जा वाली हरकते कर रहा है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की कृपा करे। दैनिक भास्कर की टीम ने भी जांच किया तो ये बात सही हुई फिर 19 फरवरी को दैनिक भसकर के पेज नंबर। मे भी प्रकाशित हुआ था की सडक़ पर अवैध पार्किंग और दुकान के बाहर कब्जा, एक साल मे एक बार भी कार्यवाही नहीं हुई ये लाइन प्रकाशित हुई थी। दैनिक भास्कर की पेपर की कटिंग भी मैंने साथ मे सलंग किया है।
जयपुर। जयपुर में परिचित युवक के कार में युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। जॉब लगाने के बहाने मिलने बुलाकर रास्ते में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोशी की हालत में रेप का विरोध करने पर आरोपी परिचित ने जान से मारने की धमकी दी। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कानोता) डॉ. गौतम डोटासरा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पिछले काफी समय से कैलाश मीणा को जानती है। परिचित होने के कारण आरोपी कैलाश मीणा से उनकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 1 जून को आरोपी कैलाश मीणा ने उसे कॉल कर बैंक में जॉब लगाने के बहाने मिलने बुलाया। शाम करीब 6 बज खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बैंक के पास बाहर पहुंचने पर आरोपी कैलाश मीणा कार में बैठा मिला। लेट आने की कहकर आरोपी ने बताया- बैंक के अधिकारी अब घर चले गए है। मिलने के लिए बैंक अधिकारी के घर चलना पड़ेगा। बैंक के बाहर उसकी स्कूटी खड़ी करवाकर कार में बैठाकर आगरा रोड पर रिंग रोड के पास ले गया। रास्ते में चलती कार में उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने कार में ही उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बैंक के बाहर उसकी स्कूटी के पास छोड़कर आरोपी वहां से चला गया। जैसे-तैसे घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। कानोता थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
रायपुर। रायपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने वालों का आज तांता लगा रहा। आज सुबह से ही हजारों लोग उनके मौलश्री निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर पुष्प कुछ भेंट करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। बधाई का यह क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोसल साइट्स पर भी श्री अग्रवाल को लोग बधाई देते रहे। देश भर के उनके प्रशंसकों,भाजपा संगठन के सहयोगी साथियों ने फोन के माध्यम से भी बधाई दी। विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में बृजमोहन अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचे और उनको बधाई दी। जिनमे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़ महिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अग्रवाल समाज प्रमुख रूप से शामिल रहे। कैलाश शर्मा और उनके साथियों को बृजमोहन अग्रवाल को फलों से तौला। बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि, यह जीत रायपुर की जनता की जीत है। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।
राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , इको क्लब एवं आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में इस वर्ष के थीम भूमि पुनरुद्वार मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता के विषय को स्मरण करते हुए मानवता भूमि पर निर्भर है फिर भी पूरी दुनिया में प्रदूषण जलवायु अराजकता और जैव विविधता विनाश का एक जहरीला मिश्रण स्वस्थ भूमि को रेगिस्तान में बदल रहा है ,को दूर करने आज महाविद्यालय में पौधे को साक्षी मानकर उनकी रक्षा, सुरक्षा एवं अधिक से अधिक रोपण का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विजय मानिकपुरी ने पर्यावरण दिवस पर कहा इसका मुख्य संदेश पर्यावरण संरक्षण पर्यप्तता और समृद्धि के लिए संगठित करना संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझने का अवसर प्रदान करना है इसलिए लिए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह को सभी के लिए बेहतर स्थान बनाने की दिशा में मिलकर प्रयास करने संकल्प लें ,अधिक से अधिक पेड़ लगाए ,कचरे को कम करने और प्रदूषण रोकने के लिए प्रेरित भी करेंद्य इसी भाव से संकल्प लिया गया द्य महाविद्यालय के संचालक गण संजय अग्रवाल, डॉक्टर मनीष जैन एवं आशीष अग्रवाल ने संकल्प लेकर भविष्य में पेड़ लगाने को समस्त प्राध्यापक गण को उत्साहित किया। प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने कहा कि ग्रह की 40 प्रतिशत भूमि छरित हो चुकी है जिसका सीधा असर दुनिया की आधी आबादी पर पड़ रहा है और यदि जल्द ही इसके उपाय पर कार्य नहीं की गई तो 2050 तक दुनिया की तीन चौथाई से अधिक आबादी सुखे से प्रभावित हो सकती है द्य इसलिए आज महाविद्यालय में सभी ने पौधों को हाथों में लेकर संकल्प और प्रतिज्ञा लिया की प्रकृति को हरा-भरा हम सब मिलकर बनाएंगे द्य जिस तरह से आज पूरे देश में मौसम का प्रभाव जलवायु परिवर्तन पर हो रहा है अधिक चिंतनशील है। शपथ लेने में प्रा. प्रीति इंदौरकर,राधेलाल देवांगन ,मयंक देवांगन ,धनंजय साहू, आभा प्रजापति,ऐश्वर्या श्रीवास्तव ,देविका देवांगन ,अंकिता यादव शिक्षकगण एवम् पायल देवांगन, युवराज,रूपेंद्र सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
बलौदाबाजार। जिले में युवक-युवती की लाश फांसी की फंदे पर लटकी मिली है. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. यह मामला हत्या या आत्महत्या है, जांच के बाद ही बता चलेगा. प्रथम दश्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. युवक-युवती की लाश ज्ञानदीप उच्च माध्यमिक शाला के कमरे में लटकी मिली है. लडक़ी की लाश कुर्सी पर बैठे गले में चुन्नी लगा हुआ मिला और लडक़ा भी फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Adv