रायपुर 30 मई 2024। नौतपा का आज छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं छह जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में एक दो स्थानों पर लू के साथ ही रात में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बेमेतरा। बेरला स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी में 25 मई को हुए भीषण विस्फोट के मामले में अंतत: पुलिस ने घटना के 4 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर सरकार की तरफ से उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ने दर्ज कराया है। मिश्रा कंडरका पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी कंडरका पुलिस चौकी से करीब 19 किलो मीटर दूर है। ब्लास्ट मामले में यह एफआईआर 29 मई शाम 7 बजे दर्ज की गई है। इसमें कंपनी प्रबधन से जुड़े एक व्?यक्ति को नामजद करते हुए अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अपने एफआईआर में जिस एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया है उनका नाम अवधेश जैन है। एनआईटी, रायपुर से बीई (खनन) करने वाले जैन कंपनी के डायरेक्टर हैं। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार घटना 25 मई सुबह करीब 7 बजे की है। घटना में घायल 7 लोगों केा ईलाज के लिए रायपुर भेजा गया था, जिसमें से एक व्?यक्ति राम साहू (50) की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से 8 लोगों के गायब हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग और गुम इंसान पहले ही कायम कर लिया था। अब अवैध जैन सहित अन्य के खिलाफ धारा 286, 337, 304 (ए) के साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9बी और 9सी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
भाटापारा। मारपीट के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी धनेश ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि13 मई को जयस्तंभ चौक सिमगा में धनेश ध्रुव ने आरोपी तरूण सोनकर उर्फ छोटा को मो.सा. को राँग साईड से क्यो चला रहे हो बोलने पर आरोपी तरूण सोनकर एवं उनके अन्य साथी लोग एक राय होकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट कर चोंट पहुंचाया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी तरूण सोनकर उर्फ छोटा निवासी सिमगा को पकडकऱ पूछताछ की। उसने अपने अन्य साथी मोहम्मद हफीज, हेमंत कुमार सोनकर, प्रीतम सोनकर एवं लक्ष्मण निषाद के साथ प्रार्थी को मारपीट करना बताया। अन्य आरोपियों की पता तलाश कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी तरूण सोनकर से घटना में प्रयुक्त एक चमड़ा का बेल्ड जब्त किया गया है। मामले में विधिवत आरोपीगण को 28 मई को गिरफ्तार किया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 147, 149 भादवि जोड़ा गया है।
मोहला। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतो की गणना 4 जून को किया जाना नियत किया गया है। मतगणना और परिणाम की घोषणा के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया में उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के सामग्रियों, सभी आवश्यक दस्तावेजों और लिफाफों को सहेज कर रखा जाना अति आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सामग्रियों का उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के साथ ही सभी सामग्रियों को सीलिंग किया जाकर एक निश्चित समय के लिए सहेज कर रखा जाएगा। एक निश्चित प्रक्रिया और विधि के साथ सभी सामग्रियों और दस्तावेजों को सीलिंग कर रखा जाना निश्चित किया गया है। निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने के पश्चात सभी कंट्रोल यूनिट से पावर बैंक को निकाल कर, कंट्रोल यूनिट को संबंधित केयरिंग बॉक्स में रखा जाएगा।
रायपुर। यातायात थाना भनपुरी में पदस्थ आर.क्र. 2694 भागीरथ कंवर की ड्यूटी दोपहर लगभग 12:00 बजे यातायात व्यवस्था हेतु लगाया गया था जो ड्यूटी पर रवाना होकर अपने ड्यूटी स्थल पर जा रहे थे कि लगभग 12:15 बजे ग्राम धनेली के पास बेचैनी महसूस होने पर स्थानीय मनिहारी दुकान के बेंच में बैठकर आराम कर रहा था कि अचानक चक्कर आने से गिर गया, इसी दौरान वहां से गुजर रहे रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी ने देखा और तत्काल अपने चालक हमराह के साथ उपचार अपने शासकीय वाहन में बैठाकर बंजारी हास्पिटल भनपुरी लाया गया।
रायपुर. खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम साय ने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं.
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ अनवर के बेटे शोएब से आज EOW ने शराब घोटाले के मामले में पूछताछ की है। इस पूछताछ के रायपुर के दो अलग-अलग थाने में अन्य मामले को लेकर अनवर, शोएब, जुनैद और आठ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
दुर्ग। साइबर ठगी को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं. ऐसे ही दो मामले भिलाई में सामने आए हैं, जहां क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर एक को सवा करोड़ रुपए तो दूसरे को 58 लाख रुपए का चूना लगा है.
अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए, कई गांवों में बिजली गुल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव का कहना है कि मद्देड़ पीएस सीमा के अंतर्गत वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
2 ने भागकर बचाई जान
रायपुर। बसंत विहार कॉलोनी के पास गोंदवारा में अचानक आग लगने से दो की मौत हो गई। और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई. आग की लपटे इतनी तेज थी की आस पास की दुकानें में आग के चपेट में आने लगी. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
नई दिल्ली,भारतीय जीवन बीमा कंपनी एलआईसी की प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति अब 50 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। यह रकम पड़ोसी देश पाकिस्तान की जीडीपी की साइज से लगभग डबल है। आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के अंत तक एलआईसी का AUM साल-दर-साल 16.48% बढ़कर 51,21,887 करोड़ रुपये ($616 बिलियन) हो गया है। वहीं, एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023 के अंत में यह 43,97,205 करोड़ रुपये था।
जगदलपुर। शहर के मेन रोड में स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से फैल गई. आग की लपटे इतनी तेज थी की आस पास की दुकानें में आग के चपेट में आने लगी. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मनरेगा के तहत अहिरी नर्सरी में काम करने गयी थी
डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो सकता है ब्लैक आउट
बिलासपुर। वंदेभारत एक्सप्रेस का पेंटो OHE में फंस गया। इसके चलते ट्रेन की बिजली बंद हो गई और सभी कोच में अंधेरा छा गया और एसी बंद हो गए। भीषण गर्मी में ट्रेन ढाई घंटे तक छत्तीसगढ़ के भाटापारा-निपनिया के पास खड़ी रही। इससे परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया।
रायपुर। बेमेतरा फैक्ट्री हादसे के बाद सरकार उद्योगों में सुरक्षा मापदंड को लेकर गंभीर हो गई है. उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग के सचिव को उद्योगों में जानलेवा हादसों में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. इनमें विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्रियों का उत्पादन या प्रयोग करने वाले उद्योगों का विशेष सुरक्षा जांच करना शामिल है.मंत्री देवांगन ने अपने पत्र में बेमेतरा हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा है कि भीषण हादसे में कई श्रमिकों ने अपनी जान गंवाई जो की अत्यंत ही दुखद है. चूंकि राज्य में श्रम विभाग का कार्य राज्य के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों व कर्मचारियों के हितप्रहरी के रुप में कार्य करते हुए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरी रखते हुए श्रमवीरों के आजीविका व जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कार्यस्थल पर आवश्यक उपाय सुनिश्चित करना है.
रायपुर 28 मई 2024। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया। साय ने कहा कि – वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं।
Adv