बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले देश के 10 उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ का नाम भी शामिल

    05-Jun-2024

    रायपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें बीजेपी 240 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वही एनडीए 293 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है. इधर इंडिया गठबंधन ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार प्रदर्शन करते हुए 233 जीतने में कामयाब हुई है. वहीं 17 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं. लोकसभा चुनाव का परिणाम तो आ गया है लेकिन चर्चा ऐसी सीटों की है, जहां प्रत्याशियों ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल किया है. 543 सीटों में से 10 ऐसी सीटें हैं, जहां प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को बड़े अंतराल से हराया है.

    इंदौर – शंकर लालवानी (मध्यप्रदेश, भाजपा) – 1008077
     
    धुबरी – रकी बुल हुसैन (असम, कांग्रेस)– 1012476
     
    विदिशा – शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश, भाजपा) – 821408
     
    नवसारी – सीआर पाटिल (गुजरात , भाजपा) – 773551
     
    गांधी नगर – अमित शाह (गुजरात, भाजपा)- 744716
     
    डाइमंड हार्बर – अभिषेक बैनर्जी (पश्चिम बंगाल, त्रिमूल कॉंग्रेस) – 710930
     
    त्रिपुरा – विपलव देब (त्रिपुरा, भाजपा) – 611578
     
    वडोदरा- डॉ. हेमंग जोशी (गुजरात, भाजपा) – 582126
     
    रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़, भाजपा) – 575285
     
    गौतम बुद्ध नगर – डॉ महेश शर्मा (उत्तर प्रदेश, भाजपा) – 559472
     
    रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया. बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी इस जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को दिया.
  • भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव हारे, संतोष पांडेय फिर बने सांसद

    04-Jun-2024

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ? को 44635 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 05 हजार 761 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 61 हजार 126 वोट मिले हैं। बता दें कि राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में थे। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 72.93त्न वोटिंग हुई थी। राजनांदगांव में 8 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें एक सीट मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और 2 सीटें कवर्धा जिले में आती हैं। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, पंडरिया, कवर्धा और खैरागढ़ विधानसभा शामिल हैं। 

  • कोरबा लोकसभा सीट से एक बार फिर चुनाव जीत गई ज्योत्सना महंत

    04-Jun-2024

    कोरबा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत एक बार फिर चुनाव जीत गई है। बीजेपी प्रत्याशी को 43263 वोटों से शिकस्त दे दी है। कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत मतगणना केंद्र पहुंची। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ता और मेरे परिवार को धन्यवाद देती हूं। मुझे जीत पर विश्वास था। कोरबा विधानसभा से काफी कम वोट मिले हैं। जिसकी समीक्षा की जाएगी कि आखिर हर बार कम क्यों मिलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख भी है कि उनके बाकी नेता हार गए। वही कोरबा लोकसभा में हार को लेकर मरवाही से बीजेपी विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा कि, इसकी समीक्षा की जाएगी। मरवाही विधानसभा में 18000 से अधिक वोटों से भाजपा की हार को संगठन की कमी बताया है। विधायक प्रणव ने देश में भाजपा की जीत को बड़ी जीत बताया है। 

  • नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला: विष्णुदेव साय

    04-Jun-2024

    रायपुर। देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सात चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज आए। इस चुनाव में भाजपा नीत राजग गठबंधन ने तीसरी बार जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की ग्यारह लोकसभा सीटों में दस सीटों में भाजपा ने बढ़त बनाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनाव परिणामों पर कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राजग को भरपूर जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत पर श्री साय ने कहा कि प्रदेश की दस सीटों पर निर्णायक बढ़त और एक सीट पर मामूली मतों से दूर रह जाना यह साबित करता है कि मोदी की गारंटी पर जनता ने अभूतपूर्व भरोसा दिखाया है। हमें माता-बहनों, किसान-मजदूरों, युवाओं-बुजुर्गों हर वर्ग का समर्थन मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा भाजपा को मिले आशीर्वाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी केंद्रीय भाजपा नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम साय ने इंडी गठबंधन को घेरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों द्वारा बोले गए झूठ और दुष्प्रचार के लिए जाना जायेगा। कांग्रेस ने तीसरी बार मोदी सरकार के आने पर देश में चुनाव नहीं होने का झूठ, संविधान पर झूठ, आरक्षण पर झूठ, महतारी वंदन पर झूठ, चावल योजना पर झूठ सहित विभिन्न विषयों पर झूठ बोला। 

    छत्तीसगढ़ सहित देश की जनता ने कांग्रेस के झूठ पर भरोसा नहीं किया और भाजपा के पक्ष में अपना भरोसा दिखाया। इंडी गठबंधन द्वारा फैलाये गए तमाम दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद राजग गठबंधन का बहुमत आना मोदी जी के प्रति जनता के अटूट भरोसे को दर्शाता है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सहित समूचे देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। ओडिशा में भाजपा की बम्पर जीत पर सीएम साय ने कहा कि ओडिशा में भी सुशासन का सूर्योदय हुआ है। वहां सरकार बनने के साथ लोकसभा में भी अच्छी-खासी सीट मिली है। जिस तरह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सबने मेहनत की, मैंने, प्रदेश के नेताओं भी वहां रैलियां की, जिससे सबके प्रयासों से ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है और नवीन बाबू के नेतृत्व वाली 24 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को वहां की जनता ने नकार दिया। ओडिशा की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया, इसके लिए वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियाँ, रोड शो और इंटरव्यू करके भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बना दिया। प्रधानमंत्री जी ने बिना थके, बिना रुके 75 दिनों में अकेले 206 रैलियां की, 23 रोड शो किये और 82 इंटरव्यूज दिए। इंडी गठबंधन का कोई नेता उनके आसपास भी नहीं रहा। जिसका प्रतिफल है कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार राजग गठबंधन को बहुत मिला। श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत विकास और समृद्धि के आकाश पर होगा। यह परिणाम मोदीजी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला होगा। 
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, धमतरी में 6 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

    04-Jun-2024

    धमतरी। पुलिस ने आज दानी टोला के एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक घर में चोरी छिपे अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है की सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक परि.सुश्री विंकेश्वरी पिंदे के हमराह में धमतरी कोतवाली पुलिस टीम ने यह छापेमारी की कार्यवाही किया गया है।  जहाँ दानी टोला,वार्ड जैविक खाद रोड धमतरी में स्थित सिन्हा के मकान को किराए में लेकर कुछ युवक एवं युवतियों द्वारा चोरी छिपे अनैतिक रूप से देह व्यापार में लिप्त युवक एवं युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। सेक्स रैकेट के संचालिका एवं अन्य 05 महिलाएं एवं 03 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा इस छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा सार्वजनिक आवासीय क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का कार्य संचालित कर बाहर से महिलाओं के माध्यम से लैगिक शोषण का कृत्य करते हुए अवैध रूप से धनोपार्जन का कृत्य कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, एवं 7 का घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो पूर्व में भी दे व्यापार में पकड़ी जा चुकी है इसमें दो महिलाएं अन्य प्रांत के रहने वाली हैं। जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। जप्ती सामान-: पुरानी स्तेमाली कुल 09 नग मोबाइल फोन कुल कीमती 32000/- रू, 02 नग बेडसीट एवं कण्डोम के पैकेट एवं अपत्तिजनक समाग्री नगदी रकम 01 लाख 90,000/- रू कुल जुमला किमती 2,22,000/- रूपये गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में डीएसपी. परि.विंकेश्वरी पिंदे,उपनिरी. विनोद शर्मा,लक्ष्मी कांत शुक्ला,सउनि. संतोषी नेताम, प्रआर. हरीश साहू,देवेन्द्र गजेंद्र,माधुरी सोनवानी,आरक्षक मनीष चक्रधारी, भूपेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा,महिला आरक्षक सबा मेमन ,वंदना जयसवार का विशेष योगदान रहा। 

  • गांजा तस्कर रायपुर रेलवे स्टेशन में गिरफ्तार

    04-Jun-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपी की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियें के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवम दाहिया निवासी रीवा मध्यप्रदेश का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शिवम दाहिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 55,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 231/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - शिवम दाहिया पिता दादूभाई दाहिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम चेमरिया जिला रीवा 

  • न्यू राजेन्द्र नगर में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    04-Jun-2024

    रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है। नरेश नानवानी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर कालोनी स्थित बसंत विहार कालोनी में रहता है। प्रार्थी 31.05.2024 को सपरिवार अपने रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में जबलपुर गये थे, कि शादी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दिनांक 03.06.2024 को घर वापस आकर देखा तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम क्चद्गस्रह्म्शशद्व का दरवाजा भी तोड़ा गया था एवं आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, कैमरा एवं कुछ अन्य सामान नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 255/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों तथा चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त तेलीबांधा रायपुर निवासी बसंत कुमार ध्रुव उर्फ बसंता जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बसंत कुमार ध्रुव उर्फ बसंता की पतासाजी कर पकड़ा गया। 
    प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी बसंत कुमार ध्रुव उर्फ बसंता द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त सूरज जोशी उर्फ पिंगड़ी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को भी पकड़ा गया। 
    आरोपियों/विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 18 तोला, चांदी के जेवरात वजनी लगभग 14 तोला, 02 नग कैमरा, 01 नग मोबाईल, पी एस-2 गेम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग एवियेटर वाहन क्रमांक सी जी/04/डी वाय/1148 जुमला कीमती लगभग 13,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी सूरज जोशी उर्फ पिंगड़ी, बसंत कुमार ध्रुव उर्फ बंसता तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तेलीबांधा एवं टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुके है। गिरफ्तार आरोपी 01. बसंत कुमार ध्रुव उर्फ बसंता पिता पंचू राम ध्रुव उम्र 21 साल निवासी पहलवाना बाड़ा मौली माता मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर। 02. सूरज जोशी उर्फ पिंगड़ी पिता बागेश्वर जोशी उम्र 19 साल निवासी बहादुर गली सतनामी बस्ती शिव पार्वती मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक। 
  • महासमुंद : कांग्रेस और भाजपा के टक्कर के बीच, बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने बनाई

    04-Jun-2024

    रायपुर।  महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा लीड कर रही है. भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 6113 वोटों से आगे चल रहीं हैं. इस सीट में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रधवज साहू से सीधा मुकाबला है.

     
    बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. महासमुंद लोकसभा में इस बार के चुनाव में 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं. जिसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. दूसरे चरण में महासमुंद में हुए मतदान में 75.02 % मतदान हुआ. पिछली बार मतदान प्रतिशत 75% था.
     
    महासमुंद लोकसभा में मतदाताओं की संख्या
    महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 17 लाख 62 हजार 477 हैं. जिसमें महिला 8 लाख 95 हजार 773 और पुरूष 8 लाख 66 हजार 670 मतदाता हैं जबकि अन्य मतदाता 34 हैं.
     
    महासमुंद लोकसभा चुनाव 2024 में 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिसमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी थी. 2019 में भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू का मुकाबला कांग्रेस के धनेंद्र साहू से था. चुन्नीलाल साहू ने धनेंद्र साहू को 90511 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी.
     
    इस बार के चुनाव में मुख्य पार्टी से प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है.
    ताम्रधवज साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
    रूप कुमारी चौधरी (बीजेपी)
     
    महासमुंद लोकसभा में विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
    बसना – 74.83%
    बिन्द्रानवागढ़ – 81.19%
    धमतरी – 75.70
    खल्लारी – 70.43%
    कुरुद – 77.67%
    महासमुंद – 69.12%
    राजिम – 75.59%
    सराईपाली – 75.22%
  • बृजमोहन अग्रवाल छठवें राउंड की गिनती तक एक लाख 50 हजार मतों की बढ़त

    04-Jun-2024

    रायपुर। प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्रों में एक का भी परिणाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन रायपुर लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल छठवें राउंड की गिनती तक एक लाख 50 हजार मतों की बढ़त बनाकर तयशुदा जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं.

     
    बृजमोहन अग्रवाल ने तीसरे राउंड की गिनती के दौरान 40 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली थी. इसके पहले पहला राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल 19532 वोटों से आगे चल रहे थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि मतगणना पूरी होने तक विधानसभा चुनाव की तरह बृजमोहन अग्रवाल एक नया रिकार्ड कायम करेंगे.
  • कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी मशीनों के नंबर बदले जाने का आरोप लगाया

    04-Jun-2024

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी मशीनों के नंबर बदले जाने का आरोप लगाया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जवाब में ईवीएम की संख्या में कथित विसंगतियों को तथ्यों पर आधारित नहीं होने की बात कहते हुए आरोपों को निराधार बताया है.

     
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में किए कहा कि मेरे चुनाव क्षेत्र राजनादगांव मतदान के बाद फ़ॉर्म 17सी में जो जानकारी दी गई है‌, उसके अनुसार बहुत सी मशीनों के नंबर बदल गए हैं. जिन बूथों पर नंबर बदले हैं उससे हज़ारों वोट प्रभावित होते हैं. और भी कई लोकसभा क्षेत्रों में यही शिकायतें मिली हैं, हम राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर रहे हैं. चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में मशीनें बदली गई हैं, और चुनाव परिणाम पर होने वाले असर के लिए कौन ज़िम्मेदार होगा?
     
    इस पर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए जवाब में कहा कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साझा की गई ईवीएम की संख्या में कथित विसंगति तथ्यों पर आधारित नहीं है. चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गई ईवीएम, निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ रैंडमाइजेशन के बाद साझा की गई मशीनों की सूची के अनुसार ही हैं.
     
     
    पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्ट का सोशल मीडिया में ही जवाब देते हुए कहा कि चुनाव और मॉक पोल के दौरान कुछ यांत्रिक/तकनीकी दोषों के कारण बदली गई मशीनों की सूची भी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई है. इसके अलावा, मतदान एजेंटों ने मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम को सील करने के लिए इस्तेमाल किए गए पेपर सील पर हस्ताक्षर किए हैं. मतदान के अगले दिन स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जांच के दौरान, चुनाव लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार द्वारा ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठाया गया.
     
    अधिकारी ने कहा कि सभी पेपर सील को वास्तविक मतगणना के समय फॉर्म 17(सी) में उल्लिखित संख्या के साथ सत्यापित किया जा सकता है. मतदान, नियंत्रण इकाइयों और वीवीपीएटी की विशिष्ट संख्या को भी उम्मीदवारों के साथ मतदान से पहले और बाद में साझा की गई सूचियों से सत्यापित किया जा सकता है. इसलिए मतदान के बाद ईवीएम में कथित बदलाव का आरोप निराधार है.
  • पति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

    03-Jun-2024

     छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दी है. पति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को घर के बाहर फेंककर फरार हो गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

     
    मिली जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ के सोकोबहरा गांव की है. मृतिका के ससुर ब्रजभान सिंह ने केल्हारी थाने में आकर सूचना दी कि उसके बेटे महा सिंह ने रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी चंद्रावती (उम्र 22 वर्ष) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गया है. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
     
    इस खौफनाक हत्या के पीछे चरित्र शंका बताई जा रही है. जिसकी वजह से पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है. हालांकि, हत्या की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है. मृतिका के 2 बच्चे हैं. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है. मामले में केल्हारी पुलिस जांच कर रही है.
  • निर्वाचन कार्य में हुई गड़बड़ी, कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की दी चेतावनी

    03-Jun-2024

    रायपुर लोकसभा चुनाव को लेकर मतो की गिनती 4 जून मंगलवार को होनी है। इस दिन छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नतीजें सामने आ जाएंगे। मतगणना के ठीक पहले बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार और जिला निर्वाचन अधिकारी पर निर्वाचन कार्य में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इसके साथ ही यादव ने इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट भी जाने की बात कही है। वहीं इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के सभी आरोपो को खारिज करते हुए नियमानुसार पूरी निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा होना बताया है। वही कांग्रेस के इस आरोप को लेकर भाजपा ने कहा कि हारने वाले लोग अब ईवाएम पर ठीकरा फोड़ने की बात कर रहे हैं।

     
    कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप
     
    बिलासपुर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2251 मतदान केंद्रों के दस्तावेज प्राप्त हुए जिन्हे मिलान करने पर इसमें से 611 मतदान केंद्रों के प्रारूप 17 सी और बैलेट यूनिट के नंबरों में भिन्नता पाई गई है। यादव ने कहा कि 206 बैलेट यूनिट में मुद्रित अल्फाबैटिक और न्यूमैरक नंबर में भिन्नता मिली है। इस के साथ ही करीब 28 बैलेट यूनिट के नंबर अधूरे भी पाए गए हैं। इसके अलावा करीब 41 बैलेट यूनिट में मुद्रित क्रम संख्या को विधिवत दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा यादव ने मुंगेली में भी कुछ इसी तरह के सवाल खड़े किए हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन ठीक से नहीं किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि कोटा के 63, तखतपुर के 41, बिल्हा के 33, बिलासपुर के 42, बेलतरा के 44, मस्तूरी के 66, लोरमी के 51 और मुंगेली विधानसभा के 53 मतदान केंद्रों में गड़बड़ी हुई है।
     
    कलेक्टर ने कहा बैठकर होगा निराकरण
     
    कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप के बाद जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक कर निराकरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि मतदान के दूसरे दिन स्कूटनी में इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर की उपस्तिथी में सभी पोलिंग एजेंट उपस्थित थे जिन्हें सभी चीजों की जांच कराई गई है। किसी भी मतदान केंद्र का पेपर भी चेक करना है तो वह करा सकते हैं, सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही सब कुछ सील किया गया है। अब वह सभी सीआरपीएफ की निगरानी में है। अभी पेपर निकालना और उसे मिलाना संभव नहीं है। 
  • नेशनल हाईवे पर औसतन 5% टोल की राशि बढ़ाई गई बढ़े हुए टोल की राशि आज से लागू होगी.

    03-Jun-2024

     लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने से पहले एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देश भर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद अब नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा. हालांकि, बढ़ी हुई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था.

     
    बढ़े हुए टोल की राशि आज से लागू होगी. नेशनल हाईवे पर औसतन 5% टोल की राशि बढ़ाई गई है. अब हाईवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा. टोल बढ़ाने के कारण अब किराए में भी इजाफा होगा. इसको लेकर 2 दिन के भीतर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बैठक करेगा. एसोसिएशन बढ़े हुए टोल को कम करने को लेकर रणनीति बनाएगा.
     
    यहां का भी सफर हुआ महंगा
     
    टोल महंगा होने से अब प्रयागराज से वाराणसी और कौशांबी से प्रतापगढ़ जाने वाले वाहन मालिकों ज्यादा जेब ढ़ीली करना होगा. बताया कार व अन्य पर 5-7 रुपये प्रति किलोमीटर और भारी वाहनों से 25-30 रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है.
     
    यहां बढ़ा सबसे ज्यादा टोल टैक्स
     
    वहीं कानपुर-प्रयागराज हाईवे के बीच सबसे ज्यादा टोल टैक्स बढ़ाया है. इसमें कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.
     
     
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इतना बढ़ा टोल
     
    मेरठ से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए गाजियाबाद या करनाल हाईवे होते हुए शामली तक रविवार यानी आज रात 12 बजे से मेरठ से सराय काले खां तक जाने वाले कार चालकों को काशी (परतापुर) टोल प्लाजा पर 160 रुपये के बजाय 165 रुपये शुल्क देना होगा.
    .
    टोल टैक्स -मेरठ वाया शामली जाना हुआ महंगा
     
    24 घंटे में दोनों तरफ का शुल्क 230 रुपये के स्थान पर 250 रुपये देना होगा. मेरठ-करनाल हाईवे पर मेरठ से वाया शामली करनाल जाने के लिए वाहन चालकों पर 5-10 रुपये का बोझ बढ़ेगा. अलग-अलग वाहन श्रेणी के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं
  • छत्तीसगढ़ और एमपी में इस दिन से होगी झमाझम

    03-Jun-2024

     आईएमडी ने कहा कि असम और मेघालय में 02-04 जून, 2024 के दौरान भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 3 से 6 जून के दौरान भारी वर्षा की संभावना जताई है।

     
    बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 31 मई गुरुवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले ही दस्तक दी थी। इससे केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर के कई राज्य भूस्खलन की आपदा से जूझ रहे हैं। यह पांचवी बार है, जब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र में दस्तक दी है। इससे पहले चार मौकों-2017, 1997, 1995 और 1991 में, ऐसा हुआ था।
    उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव से अभी राहत नहीं
     
    वहीं मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति अगले तीन दिनों के दौरान जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सोमवार (3 जून) को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार (06 जून, 2024) को उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।
  • स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर गायब: नक्सली अपहरण की आशंका

    03-Jun-2024

     सरकारी क्वार्टर में मिला पुराना फोन, पोस्टर भी जब्त

    जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक वारदात सामने आई है। यहां एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अचानक से गायब है। जिसके बाद पुलिस को गायब होने की सूचना भी दी। पुलिस टीम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में जाकर जांच की है। जांच के दौरान एक सीपीआई उग्रवादी का पोस्टर मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। डॉक्टर का अपहरण नक्सलियों ने किया है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोस्टी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अमलान भोई शनिवार को अचानक से गायब हो गए।
    इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अचानक से डॉक्टर के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। मलकानगिरी एसपी को भी इस बात की सूचना मिली।
    घटना की जांच में जुटी पुलिस डॉक्टर के सरकारी आवास पर पहुंची। जहां एक पुराना फोन मिला। साथ ही सीपीआई उग्रवादी के नाम का पोस्टर मिले। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में पुलिस अब डॉक्टर के अपहरण या फिर डॉक्टर खुद ही लापता हो गए। इन दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
  • खेल रहे मासूम पर कुत्तों का हमला

    03-Jun-2024

     जगदलपुर। शहर के दलपत सागर वार्ड संस्कार स्कूल के बाजू गली में बीती रात आवारा कुत्तों के झुंड ने सड़क पर खेल रहे एक मासूम को अपना शिकार बनाया। मासूम की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाया। बच्चे को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को परिजन घर ले गए। बताया जा रहा है कि इन दिनों शहर के अलग-अलग मोहल्लों में काफी संख्या में आवारा कुत्तों का झुंड देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मोहल्ले में आने-जाने के दौरान कुत्तों के द्वारा उन्हें दौड़ाने के साथ ही हमला भी करते हैं।

    ऐसा ही एक मामला रविवार की रात को देखने को मिला, जहां दलपत सागर वार्ड में रात को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों में से एक बच्चे के ऊपर कुत्ते ने हमला कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने बच्चे की आवाज को सुनने के बाद कुत्तों को भगाया और बच्चे को लेकर अस्पताल गए, जहां कुत्तों ने मासूम को जगह-जगह काटा था।
    इस घटना के बाद से मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इन आवारा कुत्तों के खिलाफ चल रही मुहिम भी कई महीनों से बंद है, जिसके कारण शहर में आवारा कुत्तों के इस आतंक के चलते लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है।
    कुत्तों ने बच्चे को घसीटकर ले गए थे अपने साथ
     मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस समय बच्चे की आवाज सुनाई दिया और लोग भागे तो उन्होंने देखा कि उन कुत्तों के झुंड ने लगभग दो वर्ष के बच्चे को 15 से 20 मीटर घसीट कर ले गए थे।
    इससे पहले भी हो चुकी ही कई घटनाएं
    देखा जाए तो हर दिन रोजाना कुत्तों के काटने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले करपावंड के ग्राम में एक आवारा कुत्ते ने नौ लोगों को एक ही दिन में अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद गाँव वालों ने कुत्ते को खोजकर उसकी हत्या कर दी थी।
  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत श्री प्रदीप कुमार मिश्र सेक्शन आफिसर 31मई 2024 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवा निवृत हो गए

    03-Jun-2024

     रायपुर/मिश्रा जी ने बताया कि वे 28 अगस्त 1983 को वि वि में नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ किए ।

     
    आप वि वि में लगभग 42 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते।
     
    इसके पूर्व आप वि वि में लगभग सवा साल तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए हैं।
    आप वि वि में लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ साथ रहते हुए अपना कार्य किए ।
     
    आप वि वि में6 मार्च 2009 से 2017 तक लगातार निर्विरोध रूप से एवम 25 सितंबर 2019 से 22 अगस्त 2022 तक गुप्त मतदान प्रक्रिया से चुनकर / जीतकर कर्मचारी संघ के सचिव केरूप में कर्मचारिहित में निरंतर कार्य किए ।
     
    प्रदीप मिश्र कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव ने बताया कि उनके ही उपरोक्त अवधि के कार्यकाल में वि वि के समस्त कर्मचारियों के समग्र सहयोग से सातवें वेतनमान के लिए नवंबर दिसंबर 2021 एवम 17 मई 2022 से दो चरणों में हड़ताल किया गया तभी जाकर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा वि वि के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया गया जो रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों की एक जुटता का जीता जागता परिणाम को दर्शाता है।
     
    *प्रदीप मिश्र ने वि वि परिसर में वि वि से अनुमति लेकर अपने पूर्वजों की समृति में पीपल, बरगद , नीम , आम ,जामुन , काजू , बेर, नींबू आदि के पेड़ लगाए हैं*
     
    *मिश्र जी के इस पर्यावरण प्रेम से प्रभावित होकर वि वि के कुछेक कर्मचारियों ने भी पेड़ लगाए।*
     
     *मिश्र जी के समाज ऊत्थान और प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक इच्छा शक्ति के मद्दे नजर आपको 27,28 नवंबर 2021 को नेपाल के लुंबनी में अंतराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मान से नवाजा गया,,,*
     
    *इसी कड़ी में मिश्र जी ने वि वि परिसर में मार्निग वाक करने वाले सीनियर सीटीजनों को तनिक विश्राम कर पुनः मार्निंग वाक प्रारंभ करने को ध्यान में रखकर आपने वि वि से पूर्वानुमति लेकर अपने पूर्वजों की स्मृति में सिमेंटेंट चेयर लगवाएं हैं,,,, मिश्र जी के इस नेक कार्य से प्रभावित होकर कई कर्मचारियों ने भी अपने पूर्वजों की स्मृति में सिमेंटेड चेयर लगवाए है,,,,*
  • छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में

    02-Jun-2024

    कोण्डागांव. छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर में चोरी करने वाले कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जीएसटी विभाग के इंफोर्समेंट विंग ने कोंडागांव के फरसगांव स्थित के. वी. जनरल में आज सुबह छापा मारा।

     
    जीएसटी विभाग की टीम ने मौके से के. वी. जनरल के लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की जांच कार्रवाई जारी है।
  • वट सावित्री व्रत की ये है सही डेट, नोट कर लें संपूर्ण पूजा-विधि, मुहूर्त

    02-Jun-2024

    बोकारो इस बार वट सावित्री का व्रत पूजा 6 जून गुरूवार को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की आमावस्या को निर्जला व्रत रखने की परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस व्रत को सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना से करती हैं l जबकी कुंवारी कन्याएं भावी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए करती है l उक्त जानकारी देते हुए बोकारो के ज्योतिषाचार्य पं. मार्केण्डेय दूबे ने बताया कि मान्यता के अनुसार जो सुहागीन महिलाएं इस व्रत को विधि विधान से करती हैं तो उन्हें अखंड सौभग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत रखती हैं l पति के सुखमय जीवन और दीर्घायु के लिए वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करती हैं और वट वृक्ष की यथासंभव परिक्रमा करती हैं l

     
    वट सावित्री व्रत करने का शुभ मुहूर्त
     
    6 जून गुरुवार को सूर्योदय के बाद से सायं 5:34 तक वट सावित्री व्रत की पूजा की जाएगी l धृति नाम का योग पूरे दिन प्राप्त हो रहा हैl पूजा के लिए शुभ मुहुर्त गुरूवार को सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। जबकि सूर्योदय के बाद से दिन में 1:30-3:00 बजे तक का समय छोडकर पूरे दिन पूजा की जा सकती है l
     
    वट सावित्री व्रत करने की विधि
     
    वट सावित्री व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठ कर स्नान करें l स्नान के बाद इस व्रत का संकल्प लें l सोलह शृंगार करें l साथ ही इस दिन पीला सिंदूर भी जरूर लगाएं l इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान और यमराज की मूर्ति रखें l बरगद के पेड़ में जल डालकर उसमें पुष्प, अक्षत, फूल और मिठाई चढ़ाएं l वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद की प्रार्थना करें l वट वृक्ष की कच्च धागा लपेटकर सात परिक्रमा करें इसके बाद हाथ में काले चने को लेकर इस व्रत की कथा सुनें l कथा के बाद ब्राह्मण को दान दे l दान में वस्त्र दक्षिणा और चने दें l अगले दिन व्रत को तोड़ने से पहले बरगद के वृक्ष का कोपल खाकर उपवास समाप्त करें l
  • छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें

    02-Jun-2024

    रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं. व्यस्तता के कारण सभी लोगों से बात करना संभव नहीं हो पाता पर थोड़े-बहुत फोन हम आज भी रिसीव करते हैं और लोगों से बात करते हैं. मैं चाहता हूं कि हमेशा उनसे जुड़ा रहूं. कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि आप मुख्यमंत्री हैं, सभी का फोन रिसीव मत करिए लेकिन आज मैं जो भी हूं, इन्हीं लोगों के कारण हूं। इसलिए मैं अपना स्वभाव नहीं बदलता हूं, धरातल से जुड़कर काम करना मुझे पसंद है. एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही.

     
    उन्होंने कहा कि ये सही बात है कि आज भी मैं क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में रहता हूं. एक फोन हमेशा मैं अपने पास रखता हूं. मेरा यह नंबर बहुत पुराना है, जिस दिन जशपुर जिले में टॉवर लगा था और बीएसएनएल वालों ने जो नम्बर मुझे दिया था वह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर कार्यकर्ता एवं लोगों के पास है. उस समय किसी को कोई भी परेशानी होती तो मुझे डायरेक्ट कॉल करते थे, बिजली गुल हो या कहीं का ट्रांसफार्मर बदलना हो या हैंडपंप लगवाना हो, लोग मुझसे सीधा शिकायत करते और मैं उसका निराकरण भी करता था.
     
    सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें. हम उनसे किए गए एक-एक वादों पर खरा उतरेंगे. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यदि आप हमें कोई सुझाव या सलाह देना चाहें तो पत्र या फोन कॉल के माध्यम से दे सकते हैं, इसे हम आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करेंगे. विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
    सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
     
    सरकार के आगामी पांच साल की कार्ययोजना के सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि मोदी की गारंटी में किए गए सभी वादों को पूरा करें. केंद्र की आयुष्मान योजना सहित सभी योजनाएं, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया या अड़ंगा डालने का काम किया, इसे भी धरातल पर लागू करेंगे. अब जब तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे. पर्यटन को बढ़ावा, नक्सलवाद खत्म करना, 100 से अधिक वनोपजों का अधिक से अधिक मूल्य आदिवासियों को मिले, नियद नेल्लानार योजना से नक्सल प्रभावित पांच जिलों तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की योजनाओं को पंहुचाना हमारा लक्ष्य है. छत्तीसगढ़ के हित में जो भी जरूरी निर्णय आगे लेने पड़ें वो हम लेंगे। मोदी जी 2047 तक विकसित भारत बनाने में की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हम विकसित छत्तीसगढ़ जरूर देखेंगे.
     
    पर्यटन को बढ़ावा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद जब हमारी 15 साल की सरकार थी तब हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सरगुजा जहां नक्सलवाद पनपा था, वहां हमारी सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण पूरी तरह हमने नक्सलवाद को समाप्त किया. आज बस्तर क्षेत्र का एक बहुत छोटा सा भू-भाग ही नक्सलवाद से ग्रस्त है, लेकिन आज पूरे छत्तीसगढ़ की छवि नक्सली प्रदेश के रूप में है, जो हमारे पर्यटन को प्रभावित कर रहा है. हम सबको मिलकर इसको बदलना है और ये सब के प्रयास से ही संभव हो सकता है. पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, जो देश के लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकती है.
Top