महासमुंद :- जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में बीते दिनों एक नवविवाहित महिला ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. आरोपी पति शादी के बाद से ही मृतिका उर्मिला से दहेज के लिए विवाद करता था. फिर एक दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रायपुर के अभनपुर में चलती बस में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि रेडिएटर ओवरहीटिंग होने की वजह से बस में आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह बस बस्तर से रायपुर आ रही थी, इस दौरान रायपुर के अभनपुर के पास यह भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस बस में 40 यात्री सवार थे। जिसमें एक महिला की घायल होने की सूचना मिल रही है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं। सीएसईआरसी ने पिछले साल बिजली दरों में संशोधन नहीं किया था। सीएसईआरसी के सचिव एसपी शुक्ला ने बताया कि सभी उपभोक्ता श्रेणियों में पिछली दरों की तुलना में बिजली दरों में औसतन 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
छत्तीसगढ़ में हीट वेव से होने वाली मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अब तक भीषण गर्मी से 8 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक जवान रायपुर में, बिलासपुर में एक महिला, जांजगीर चांपा में दो ट्रक ड्राइवर और कांकेर में एक ट्रक ड्राइवर की हीट वेव से मौत हो चुकी है। वहीं आज राजधानी रायपुर के तापमान की बात करें तो रायपुर में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया. मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैंपस (अखाड़ा), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया. उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया.इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी. संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया कि जल्द ही रायपुर शहर के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी का नया भवन बनेगा. उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए सामुदायिक भवन के पास रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है. अब उसको उच्च शिक्षा विभाग के नाम से आबंटित करने तथा अग्रिम आधिपत्य देने के लिए कलेक्टर रायपुर से चर्चा की जाएगी .अग्रिम आधिपत्य मिलने के बाद उसका प्राक्कलन तैयार करा कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी.दरअसल, लम्बे समय से गुढ़ियारी क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की मांग की जा रही थी. इस विद्यालय के बनने के बाद संपूर्ण गुढ़ियारी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय अध्ययन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.
रायपुर.साय सरकार के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को चिंतन शिविर का नाम दिया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। (CG Politics) पहले दिन की क्लास के बाद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री आईआईएम ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह छह बजे योगा क्लास लगेगी। फिर दस बजे से फिर से मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगे।
रायपुर। अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत की संकल्पना के अपने विजन के क्रियान्वयन के लिए आईआईएम एवं देश भर की प्रतिष्ठित संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों के साथ मंथन किया. रायपुर आईआईएम में आयोजित इस दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. शिविर में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने भी हिस्सा लिया. इस तरह से देश में विषय विशेषज्ञों के साथ बौद्धिक विमर्श और चिंतन शिविर गुजरात में आयोजित किया गया था. इसके बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को संवारने एवं विकास को नया आयाम देने विद्यार्थी भाव से विचारविमर्श करने जुटा है और अपने क्षेत्र के माने हुए विषय विशेषज्ञों से संवाद कर रहा है. प्रदेश के नेतृत्व द्वारा इस तरह से अनूठी पहल करते हुए विशेषज्ञों से बौद्धिक विचार-विमर्श कर प्रदेश को संवारने के लिए आज सार्थक चर्चा की गई.
गरियाबंद। जिला अस्पताल में हादसे की खबर समाने आई. यहां एसी मेंटेनेंस के दौरान कंप्रेशर फट गया और मैकेनिक घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार एसी में गैस डालने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 3 मैकेनिको बुलाया था. इस दौरान, एक मैकेनिक एसी में गैस भर रहा था और उस वक्त हादसा हो गया.
रायपुर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन के टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में भाजपा के नेता अपना लोकतांत्रिक धर्म भूल चुके हैं। निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जनता के प्रति जवाबदेह हैं, लेकिन अपनी नाकामियों और अवैधानिक कृत्यों पर परदेदारी करने भाजपा नेता खुलेआम धमकाने लगे हैं। पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर ब्लैकमेलर और दलाल कहना सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित करना है। भाजपा विधायक रिकेश सेन के खिलाफ़ सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत का ज्ञापन सौंपा है। ऐसे व्यक्ति को आखिर किसका सरंक्षण है? क्या मजबूरी है? साय सरकार तत्काल एफआईआर दर्ज कर, ठोस कार्यवाही करे और पत्रकारों से निःशर्त माफ़ी मांगे।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन वाहन चालकों की मौत हो गई है। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। तीनों चालकों को चक्कर आने से बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल पाएगा। चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 से 3 बजे चांपा थाना क्षेत्र के पीआईएल रोड के किनारे होटल में रुके हुए थे। इस दौरान चालक अमरीका सिंह 63 वर्ष निवासी खुरसीपार जिला दुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ी और अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। वहीं एक ट्रक का हेल्फर युवक शंभू कोरवा 29 वर्ष निवासी धुरकी झारखड़ को उल्टी होने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ा। दोनों को अस्पताल में उपचार केलिए लाया गया था। जहां दोनों को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित किया। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को तेज गर्मी के कारण दोनों की तबियत बिगड़ी थी। लू लगने से मौत हुई होगी। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
रायपुर 01 जून 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदेश की जनता बेहद परेशान है, लेकिन गारंटी लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं।
रायपुर 01 जून 2024। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यात्रियों से भरी AC बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस CG19F0251 जगदलपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी. तभी अभनपुर के मोहन ढाबा के पास अचानक बस में आग लग गई. अभनपुर के मोहन ढाबा के पास बस में अचानक आग लग गई।आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग के विकराल रूप लेने से पहले सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आगजनी की घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. वहीं घटना की सूचना लोगों ने अभनपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में साय सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में टीवी तक की दवा उपलब्ध नहीं है। टीवी के मरीजों को जो पोषक आहार के लिए 500 रूपए प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाती थी, साय सरकार आने के बाद से दुर्भावना पूर्वक वह राशि बंद कर दी गई है। सरकारी अस्पतालों में होने वाले तमाम तरह के जांच और दवाओं का संकट बताकर मरीजों को बिना इलाज़ के लोटाया जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा राज्य में गरीब और आम जनता के चिकित्सा सहायता के महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद करके आखिर किस बात का बदला ले रहे हैं भाजपाई?
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री साय सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें साझा की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने की रणनीति बनाई गई है।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा में बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.50 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना में एक की मौत, सात घायल और आठ लोग लापता हैं। कंपनी के बाहर एक बार फिर से ग्रामीणों व परिजनों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन ग्रामीणों व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किया जा रहा। दरअसल, कंपनी की ओर से अब तक एक मृतक और छह लापता लोगों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये राहत राशि दी गई है। दो लापता लोगों के परिजनों ने राशि नहीं ली है, ये लोग 50-50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी को पूरी तरह से बंद करने की मांग जारी है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कंपनी के बाहर ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के करीब 22 गांव के लोगों की कल रात गुरुवार को एक साथ बैठक भी हुई है। आने वाले दिनों के रायपुर बंद कराने की तैयारी है।
रायपुर। आज 31 मई को दुनियाभर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मेडिकोज ने एक दिवसीय नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि अगर स्वस्थ जीवन जीना है, तो तम्बाकू और उससे निर्मित पदार्थों को ना कहना सीखना पड़ेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू की वजह से लोगों की मौत हो रही है. आग बरसाते सूरज को देखते हुए स्कूलों में आयोजित समर कैंप को भी स्थगित कर दिया गया है. प्रदेश में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लू के खतरे को लेकर अलर्ट है.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
दुर्ग 30 मई 2024। दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है।
Adv