रायपुर। RPF ने 50.75 लाख रूपए का गांजा जब्त किया है. सूत्रों के मुताबिक ट्रेन से गांजा के आरोप में महाराष्ट्र की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से कुल 203.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. ये पूरी कार्रवाई वारंगल आरपीएफ की टीम ने की है. महाराष्ट्र के जलगांव की रहने वाली चंदाबाई भीमा बेलदार और उषा दिलीप चौहान को गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली नवजीवन एक्सप्रेस की एक बोगी की सीटों के नीचे गांजा से भरे बैग ले जाने के आरोप में पकड़ा गया. पूछताछ में दोनों ने विजयवाड़ा से मादक पदार्थ खरीदने और इसे महाराष्ट्र ले जाने की बात कबूल की. अब आरपीएफ दोनो से पूछताछ कर रही है. वहीं रायपुर रेल मंडल के भिलाई की टॉस्क टीम के भी गांजा पकड़ने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 20861 पुरी-अहमदाबाद प्रेस के जनरल कोच नम्बर 218861/सी (ईस्टकोस्ट रेलवे) में शौचालय के पास से 3 लावारिस बैग मिले है. इसमें कुल 6 किलो 65 ग्राम गांजा मिला है. जिसकी कीमत 1,21,300 रूपए आंकी गई है. आरपीएफ आईजी की फटकार के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 10 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा है. इसके साथ टीम ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.जिन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है उसमें सुशील सेलमा पिता राज सेलमा उम्र. 27 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरमा जिला सोनपुर (ओडिशा), महेन्द्र प्रधान वल्द बीरप्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरणा जिला सोनपुर (ओडिशा), विश्वनाथ नाग पिता भांकरनाग उम्र. 23 वर्ष निवासी पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरमा जिला सोनपुर (ओडिशा) और प्रदीप सुना पिता बनमाली सुना उम्र 24 वर्ष पता वार्ड नं 02 ग्राम मुरलीबहल पोस्ट, थाना लखना जिला नुवापाड़ा (ओडिशा) शामिल है. जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर, आरपीएफ कमांडेट संजय गुप्ता के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर ट्रेनों में अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश पालन में जी.आर.पी एवं आरपीएफ रायपुर द्वारा पिछले कई दिनो से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी. जिसमें चेकिंग के दौरान दिनांक 04.04.2024 को प्लेटफार्म नंम्बर 07 रेल्वे स्टेशन रायपुर में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से लाया गया. आरोपियों के पास से कुल 53 किलो 100 ग्राम कीमती 10,11,100 का जब्त किया गया. आरोपियों के विरूध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
रायगढ़। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में कल दिनांक 04/04/2024 को जूटमिल पुलिस द्वारा क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखने वाले और अवैध शराब बेचने वालों की सूचनाएं लेकर छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा द्वारा कबीर चौक के पास आरोपी विनोद यादव पिता सुदामा यादव उम्र 47 वर्ष साकिन मिटठुमुडा हीरानगर थाना जूटमिल रायगढ़ तथा दुर्गा चौक मिटठुमुडा के पास आरोपी सतीश दास महंत पिता प्रकाश दास महंत उम्र 27 वर्ष साकिन थाना जूटमिल के पीछे वार्ड क्र. 32 थाना जूटमिल रायगढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया है । दोनों आरोपियों से नगदी रकम कुल 1150/- रूपये, दो चालू डाटपेन और सट्टी पर्ची की जप्ती की गई है। आरोपियों पर थाना जूटमिल में पृथ्क-पृथक धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।
रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा किशोर बालिका को बदनाम करने और परिवारवालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाले आरोपित युवक हर्षित यादव निवासी पत्थलगांव (जशपुर) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना को लेकर पिछले साल 01 अगस्त 2023 में बालिका के पिता द्वारा थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की का पत्थलगांव के हर्षित यादव से फेसबुक में परिचय हुआ । हर्षित यादव आये दिन लडकी पर भद्दे और अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने लगा था जिसकी जानकारी लड़की अपने माता-पिता को बताई। लड़की के पिता ने हर्षित को मोबाइल पर कॉल कर समझाया किन्तु हर्षित नहीं माना और उसके बाद लड़की को और परेशान करने लगा । 01 अगस्त 2023 को हर्षित कॉल कर लड़की की शादी दूसरे के साथ नहीं होने दूंगा कह कर धमकी दिया और बदनामी से निजात पाने के लिये घरवालों से रूपयों की मांग करने लगा।
रायपुर। तेलीबांधा में 4 सटोरिए गिरफ्तार किए गए है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउण्ड एम्पेरिया के पास गली में कुछ व्यक्ति सेटअप तैयार कर आई.पी.एल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सौरभ प्रेमचंदानी, निखिल धामेजा, मनीष दौलतानी एवं आयुष्मान आहूजा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सेटअप तैयार कर सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर उक्त चारों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप, 14 नग मोबाईल फोन एवं करोड़ों रूपये के सट्टा का हिसाब जुमला कीमती लगभग 3,50,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 267/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. सौरभ प्रेमचंदानी पिता धनराज प्रेमचंदानी उम्र 30 साल निवासी व्ही.आई.पी रोड थाना तेलीबांधा रायपुर। 02 निखिल धामेजा पिता तीरथ प्रसाद धामेजा उम्र 29 साल निवासी महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. सिंधी कॉलोनी थाना कोतवाली जिला सिवनी म.प्र.। 03. मनीष दौलतानी पिता अनिल दौलतानी उम्र 32 साल निवासी फ्लैट नं. 10/21 आकार बिल्डर बैराजी टाउन थाना सदर जिला नागपुर महाराष्ट्र। 04. आयुष्मान आहूजा पिता सुनील आहूजा उम्र 34 साल निवासी राहुल सदन के बाजू शांतिनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
रायपुर। शहर के सभी 10 जोनों में बारिश पूर्व गंदे पानी की निकासी के लिए बड़े नालों की सफाई का विशेष अभियान प्रतिदिन निरन्तर जारी है। बड़े नालों की सफाई अभियान का निरीक्षण प्रतिदिन उपायुक्त स्वास्थ्य, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन कमिश्नर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे हैँ। आज जोन 10 की टीम ने 25 सफाई मित्रों और जेसीबी मशीन की सहायता से जोन 10 क्षेत्र के तहत कटोरा तालाब मार्ग पर बूढी माता मन्दिर, दुर्गा मन्दिर के समीप के बड़े नाले सफाई और उस पर किये गए कब्जों को हटाया गया ।कब्जामुक्ति अभियान के बाद बड़े नाले के भीतर से मुहानों को खोलकर लगभग 2 डम्पर कचरा एवं गंदगी बाहर निकली गई।
कोरबा। सीएसईबी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कोरबा लोकसभा के कोरबा विधानसभा में कार्यकर्त्ता स्तरीय सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हुंकार भरी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
रायपुर। राजधानी के भारत माता चौक के पास बिजली दफ्तर में लगी भीषण आग नियंत्रण के बाहर चली गई है. तेज हवा के चलते लगातार आग फैल रही. आसपास के भवन, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करा दिया गया है. वहीं लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को खाली कराने की अपील की जा रही. जानकारी के मुताबिक, घटना गुढ़ियारी क्षेत्र की है. कोटा इलाके के भारत माता चौक में सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम है. गोदाम में एक ट्रांसफर में आज दोपहर अचानक आग लग गई. शुरू में आग धीमी थी. देखते ही देखते अन्य ट्रांसफर में भी आग लग गई और आग की लपटे आसमान को छूने लगी. आगजनी की घटना में ट्रांसफार्मरों में ब्लास्ट भी हो रहे है.
April 5, 2024 https://t.co/DSO9Ph4jxl via @YouTube
— shard sahu (@ShardSahu74983) April 5, 2024
गरियाबंद। एमपी, राजस्थान और ओडिसा के बाद अब यूपी की महिलाएं गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ी गई हैं. महिलाओं ने 3 लाख रुपए कीमत का गांजा ट्रॉलियों के अंदर नई साड़ियों के बीच में लपेटकर रखा था. मैनपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिलाओं को यात्री बस से उतार कर कार्यवाही को अंजाम दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बलिया जिले की रहने वाली तीन महिलाएं देवभोग से रायपुर जाने वाली बस में सवार होते ही शक के दायरे में आ गई. मुखबिर से मिली सूचना पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने बोईर गांव के पास बस को रोककर महिलाओं से पूछताछ करने के साथ इनके पास रखी ट्रालियों की गवाहों के समक्ष जांच की गई, जिसमें पैकेटों में 3 लाख रुपए मूल्य का 30 किलो गांजा जब्त किया गया.
रायपुर। गांजा के साथ आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया गया हैं। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशनपारा मांढर में एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र साहू निवासी मांढर विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 670 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 7,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 205/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- जितेन्द्र साहू पिता शिवलाल साहू उम्र 40 साल निवासी रेल्वे स्टेशनपारा मांढर थाना विधानसभा रायपुर।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी नगरी बिलासपुर से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में देवर ने वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा के खम्हारडीह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवर ने सब्बल से वारकर भाभी की हत्या की है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, धरसींवा मंडल में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा एक अनुशासित संगठन है जिसमें हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का अनुभव लेकर पूरी ईमानदारी और परिश्रम से जनता के बीच में जाएं और उनके सामने अपनी बात रखें तो जनता न केवल हमारी बातों को सुनेगी बल्कि उस पर अमल करते हुए कमल के फूल को वोट भी देगी। अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब कट्टर कांग्रेसी परिवार भी मोदी और भाजपा के समर्थन में आ गए हैं। मालूम है कि मोदी है तो मुमकिन है मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण देना हो मोदी जी ने जो कहा था वह करके दिखा दिया है इसलिए अब जनता का मोदी पर विश्वास बढ़ गया है। मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत की पूरी दुनिया में सह बड़ी है। दूसरे देश जहां अर्थव्यवस्था कैमरा गई है वहीं भारत इस वक्त इकलौता देश है जो सबसे तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में विकास की गंगा बह रही है नए नए एक्सप्रेस वे वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान, असताल आदि की संख्या तेजी से बढ़ी है। जितना काम कांग्रेस सरकार ने 60 साल में नहीं करा पाई से ज्यादा मोदी जी ने महज 10 साल में ही कर दिया। विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की भी हवा बदल गई है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार घोटाले और अपराधियों का बोल बाला था। विकास का काम ठप हो गया था। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवता ने 5 साल के अधिकांश वादों को 3 महीने में ही पूरा कर दिया है जिसके बाद अब कांग्रेस के पास जनता के बीच में जाने का कोई कारण ही नहीं बचा है। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भी एक प्रतियोगिता के तौर पर लें । जिस बूथ पर 90 फ़ीसदी वोट पड़ेगा और 85 फ़ीसदी वोट बीजेपी को पड़ेगा उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। ऐसे ही सबसे ज्यादा वोटिंग वाले मंडल को और विधानसभा क्षेत्र को भी इनाम दिया जाएगा। हम सभी का लक्ष्य 90 फीस दी मतदान का होना चाहिए क्योंकि मैं में तेज गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में आलस कर सकते हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि उन्हें मतदान केंद्र तक लाए। उसके लिए अभी से योजना बनाना और उसे पर काम करना होगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव धरसीवा से उनका पुराना रिश्ता रहा है क्षेत्र के लोग विधासभा अलग होने के कारण उनको वोट न दे पाने पर अफसोस जताते थे। लेकिन मोदी जी ने धरसीवां के लोगों की सुन ली और इस बार वो उन्हें वोट दे पाएंगे। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना है। विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि, यह धरसीवां क्षेत्र के लोगों का सौभाग्य है कि, हमें बृजमोहन अग्रवाल जी को वोट देने का अवसर मिल रहा है। ये एक उदार, सहृदय, बिना भेदभाव के काम करने वाले नेता हैं जो खुली किताब की तरह है और संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए काम करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि बृजमोहन अग्रवाल को धरसीवां क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजयी बना कर उन्हें दिल्ली भेजेंगे।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चाकुबाजो व अड्डेबाजो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विवरण इस प्रकार है मुखबिर से सूचना मिला की भाटा गांव ओवर ब्रिज के पास व मायके बगिया के सामने लाखे नगर के पास दो अलग अलग जगह दो व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से धारधार चाकू रखा है की मुखबिर की सूचना पर तत्काल दोनो जगह पर कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर दो टीम बनाकर रवाना हुए मुखबिर के बताए अनुसार दोनो व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से धार धार चाकु रखे मिला दोनो आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट आरोपी शुभम यादव उर्फ शौर्य पिता मनोज यादव उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास सोनकर पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ व अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट आरोपी अजय मिश्रा पिता सुनील मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी पावर हाउस बैरागी मोहल्ला थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया!
रायगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रभावी आचार संहिता का पालन करने सभी थाना क्षेत्र में उड़नदस्ता व स्थैतिक निगरानी दल सक्रिय होकर विभिन्न मार्गो में वाहनों की जांच की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 04/04/2024 को भूपदेवपुर क्षेत्र में सक्रिय उड़नदस्ता दल द्वारा सुबह ग्राम नहरपाली मोनेट कंपनी के पास वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान ओमनी वाहन CG 13 UB 6764 में काफी संख्या में साड़ी, जींस, रेडीमेड कपड़े वगैरह परिवहन होते पाया गया। वाहन चालक यदुनाथ साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 44 साल निवासी लोढाझर थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ को परिवहन सामान के संबंध में बिल पेश करने कहा गया जिसके पास परिवहन संपत्ति का बिल नहीं था। अनावेदक यदुनाथ नाथ साहू द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना पाए जाने पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर अनावेदक से करीब 1,50,000 रुपए संपत्ति (साड़ी, रेडीमेड कपड़े) की जप्ती की गई है। उड़नदस्ता दल में प्रभारी दिलबादर सिंह झाप, प्रिंस लहरे, सुरून डनसेना, सहायक उप निरीक्षक बी.के. डनसेना शामिल थे।
बलौदाबाजार। महुआ शराब बनाने में कुख्यात ग्राम खैरी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वाले 02 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 80 हज़ार की कीमत के 400 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। कलेक्टर के.एल चौहान के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 3अप्रैल 2024 को गस्त के दौरान वृत्त कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम द्वारा बडी कार्रवाई करते हुए कुल 235 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई एवं 1200 किलोग्राम महुआ लाहन का सैम्पल लेकर विधिवत नष्ट किया गया।अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क)(च),34(2), 59(क) का प्रकरण आबकारी वृत्त कसडोल में कायम कर विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है। जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गिधौरी अन्तर्गत ग्राम भैंसामुड़ी में एक 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम में भरी 120 लीटर एवं दो 10 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरे प्रत्येक में 10 -10 लीटर कुल 20 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 140 लीटर जब्त किया गया एवं 18 बोरियों में प्रत्येक में 30- 30 किलोग्राम कुल 540 किलोग्राम महुआ लाहन का सैम्पल लेकर विधिवत नष्ट किया गया। इसीप्रकार गिधौरी थाना के ही ग्राम घटमड़वा में 10 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में भरी प्रत्येक में 10 -10 लीटर कुल 40 लीटर, दो 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बे में भरी प्रत्येक में 15 -15 लीटर कुल 30 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन प्रत्येक में भरी 5 -5 लीटर कुल 25 लीटर कुल मात्रा 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया एवं 22बोरियों में प्रत्येक में 30- 30 किलोग्राम कुल 660 किलोग्राम महुआ लाहन का सैम्पल लेकर विधिवत नष्ट किया गया।करवाई मेंआबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, दिनेश कुमार साहू, मोतिन बंजारे, देवनंदन सिंह टंडन, आबकारी प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिलासपुर। कांग्रेस ने अपने 5 वर्षों के शासन में इतने भ्रष्टाचार किए कि समूचे छत्तीसगढ़ के संसाधन को लूट डाला। प्रदेश की घोटाले का गढ़ बना दिया। लेकिन आज जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, जो कभी मुलायम गद्दे में सोते थे, आज जेल की हवा खाने को मजबूर हैं। घोटालेबाजों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी हमारी भाजपा सरकार। बिलासपुर के अशोक वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कांग्रेस को बुरी तरीके से हार का डर सता रहा है। जिसको देखते हुए उनके नेता मोदी जी पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चरणदास महंत ने बिलासपुर के कांग्रेस प्रत्याशी को भी लठबाज बताया है। ऐसे प्रत्याशी की जमानत जब्त करानी है। लोकसभा में भी कांग्रेस को सबक सिखाना है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हैं। उन्होंने अपने 10 वर्षों के शासन में गांव, गरीब, मजदूर और किसान सबको आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया। इसलिए हमें भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए, सोने की चिड़िया बनाने के लिए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। श्री साय ने कहा कि आप सभी बिलासपुर लोकसभा सीट से भाई तोखन साहू को जिताएं और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालकर कांग्रेसियों को पूरी तरह से बाय-बाय कर दें। कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, मंत्री पुन्नुलाल मोहले, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, विधायकगण अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय, रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।
खैरागढ़। जिले में एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर अधिकारी पैसे की मांग कर रहा था. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़ लिया. प्रार्थी ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई. प्रार्थी ने बताया कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग करता था. अंततः परेशान होकर प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की. इसके बाद आज एसीबी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान पहुंच कर छापामार कार्रवाई करते हुए एसडीओ को गिरफ्तार कर लिया/
रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैस नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे बीजेपी पार्टी मजबूत होते जा रही है। लगातार कई नेता और कार्यक्रर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच आज 300 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है। बताया जा रहा है कि कई संघो और पार्टीयों के नेता, कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए है। साथ ही बिलासपुर के पूर्व महापौर वाणी राव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। रामनामी समाज के लोगों ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों, लोक कलाकारों भी शामिल हुए। इन सभी को आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कि 18वें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पूरे देशभर में चल रही है। 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी।नवनियुक्त चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह सिंधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।
कोरबा। जिले में SECL से शिकायत मिलने के बाद 6 डीजल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 BH 8536 और 40000 रुपए कीमती दो ड्रमों में भरा 400 लीटर डीजल जब्त किया गया है। मामला दीपका के गेवरा खदान क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लगातार खदान से रात के अंधेरे में डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डीजल चोर गिरोह के 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपी कौशल कुमार (26 साल), दुर्गेश कुमार (19 साल), भूपेन्द्र कश्यप (24 साल), प्यारे सिंह (38 साल), प्रदीप भगत (36 साल), संतोष कुमार (29 साल) को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कोरबा जिला एक औद्योगिक नगरी है जहा पूरा इलाका संयंत्रों से घिरा हुआ है। कुसमुंडा खदान, दीपका खदान, मानिकपुर खदान जहां मुख्य रूप से बड़े SECL के खदान हैं। इसके अलावा कई निजी प्लांट भी हैं। यहां चोरी की घटना लगातार सामने आते रहती हैं।
रायपुर। नवकार महिला मंडल द्वारा हर साल की भांति इस साल भी भारी गर्मी में को देखते हुए प्याऊ का उद्घाटन अप्रैल माह की शुरुआत में किया गया. मंडल का लक्ष्य गर्मी शुरू होते ही सबसे पहले प्याऊ खोलने का रहा है और आज तक सबसे पहले प्याऊ खुला भी है जिसका उद्देश्य आम जनता जो भारी गर्मी में आवागमन करते हुए प्यासी रहती है. जिन्हें पानी की आवश्यकता पल-पल पड़ती रहती है. उनकी उस समस्या का निवारण करने हेतु नवकार महिला मंडल प्याऊ का उद्घाटन हर साल गर्मी में करता है इस साल प्याऊ के साथ-साथ पक्षी का विशेष ध्यान रखते हुए और उन्हें भी गर्मी में सुरक्षित रखने हेतु सकोरा का वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हुए और मंडल को आभार व्यक्त किया कि उन्होंने राहगीर और अन्य लोगों की आवश्यकता का ध्यान रखते हुए प्याऊ का उद्घाटन किया. सभी ने मंडल की भुरी भुरी प्रशंसा की इस कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष चैनसुख पारख एवं सचिव आकाश गोलछा दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन विजयप्रकाश जैन श्री आतिश जैन रमेश मिनी समाज के अध्यक्ष चंदूलाल जसवानी नंदा साहब, सुषमा नंदा एवं नवकार महिला मंडल अध्यक्ष संतोष मिनी, सचिव कुसुम गोलछा, कोषाध्यक्ष इंदु जैन, संजू जैन, सरिता जैन, सपना जैन, ज्योति भंसाली, कंचन चोपड़ा, अनीता लुंकड़, संजना बोहरा, बेबी पीचा आदि मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.
राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे- वैसे सियासी पारा बढ़ने लगा है। राज्य सरकार कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरती नजर आ रही है। इसी बीच प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा, कि कांग्रेस को 2023 में जनता नकार चुकी है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में जनता नकार रही है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कि कांग्रेस के हर हथकंडों का जनता जवाब देगी। पहले भी बाहर के नेता आके चुनाव लड़े थे और उनको जनता ने जवाब दिया था। इस बार भी जनता माकूल जवाब देगी।
Adv