रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में 15 मार्च 2024 को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले 06 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रतिमाह ऐसे नेक इंसान को सम्मानित करने के निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा दिनांक 07 अप्रेल 2024 को सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटंस को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ प्रआर. कमलेश कुमार वर्मा, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक राजकुमार साहू उपस्थित रहे।
रायपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पार्टी गुटबाजी के कारण विधानसभा चुनाव में मिली हार वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता ने हराया है. आपसी गुटबाजी का भी मसला है. प्रदेश अध्यक्ष की टिकट काटकर उन्हें टिकट दी गई. कई जगहों पर यही हाल है. कवासी लखमा की क्रिया विधि अजीब रही है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के वायरल वीडियो पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैंने भी देखा है. जो और लोग उनके साथ गए, उन्होंने टोपी नहीं लगाई. परंपराओं का पालन करना चाहिए. भले ही राम मंदिर के निर्माण पर आप अयोध्या नहीं गए, लेकिन आप अगर कहीं दर्शन में जा रहे हैं, तो परंपराओं को समझना होगा. वर्तमान में प्रचलित परंपरा को मनाना चाहिए. नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की बात पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वार्ता के लिए हर क्षण सरकार तैयार है. बस्तर में शांति स्थापित होनी चाहिए. नक्सली गतिविधियां समाप्त होनी चाहिए. गांव-गांव तक विकास पहुंचना चाहिए. विकास की गंगा पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध है. वार्ता से यह शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया जाएगा.
रायपुर। लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश बेखौफ होकर इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने सहकर्मी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। युवक चंदूलाल साहू शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता है। उसने अपने महिला सहकर्मी की पहले चुपचाप अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर हवस मिटाता रहा। युवती ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक चंदूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर। राजधानी के भनपुरी स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगी है. आगजनी की घटना से आसपास के इलाके में हड़कम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते की फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र हेतु जगदलपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन सम्बन्धी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्विघ्न ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम परिसर में बेरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, मतदान सामग्री वितरण के लिए आवश्यक तैयारियों का अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मतदान दलों को ईव्हीएम मशीन तथा मतदान सामग्री वितरण हेतु व्यवस्था, मतदान केन्द्रों हेतु मतदान दलों की रवानगी के लिए वाहनों की व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु तैयार कार्ययोजना की जानकारी देते बताया कि स्ट्रांग रूम से जिले के जगदलपुर,बस्तर एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों सहित नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के 82 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर रवाना किया जाएगा। वहीं मतदान पश्चात उक्त सभी मतदान दलों से ईव्हीएम मशीन तथा मतदान सामग्री प्राप्त की जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर। रायपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया, तो बेदम पिटाई कर दी। जिससे लड़के का सिर फूट गया। परिवार ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। जिसके बाद डर के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शुक्रवार-शनिवार की रात का है। दरअसल, 18 साल का सन्नी साहू अपनी 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शुक्रवार रात 9 बजे उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में घुसे थे। इस बीच लड़की के घर वालों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके चाचा, बड़े पिता और मां ने कमरे के अंदर घुसकर लड़के की पिटाई की और डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस मारपीट के बाद घर वालों ने दोनों को एक कमरे पर बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। फिर वे बाहर से दोनों को धमकी देने लगे। जिससे कमरे के अंदर बंद दोनों प्रेमी डर गए। उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद लड़की की मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। देर रात तक हंगामा चलता रहा। जब अंदर से आवाज आना बंद हो गया, तो कुछ देर बाद घर वालों को शक हुआ। वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। तो सन्नी साहू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पंखे पर लटका हुआ था। दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस को सूचना दी गई। सन्नी साहू के खिलाफ जून 2023 में नाबालिग को भगाने के मामले में केस दर्ज हुआ था। जिसे लेकर वह माना के नाबालिग संरक्षण केंद्र में करीब डेढ़ महीने बंद था। वहां से वापस आने के बाद उसका वापस नाबालिग से मिलना जुलना शुरू हो गया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग की मां कृति वैष्णव, चाचा मुकेश वैष्णव और बड़े पिता चंदू वैष्णव को जेल भेज दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर। सिटी कोतवाली थाना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्रातर्गत कैलाशपुरी ढाल दरगाह के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगो को डरा धमका रहा है जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अपना नाम सुमित तांडी पिता सुंदर तांडी उम्र 23 वर्ष साकिन बजरंग मंदिर के सामने दुलारी नगर थाना कोतवाली रायपुर का रहना बताया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार स्टील का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- सुमित तांडी पिता सुंदर तांडी उम्र 23 वर्ष साकिन बजरंग मंदिर के सामने दुलारी नगर थाना कोतवाली रायपुर।
अंबिकापुर। आईपीएल के बीच इन दिनों सट्टोरिए जमकर पैसे लगाकर हार जीत का खेल, खेल रहे हैं। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जुआ खेलते पूर्व कांग्रेसी पार्षद दीपक सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद दीपक सोनी समेत 8 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा है। बताया जा रहा है, कि सत्तीपारा में सार्वजनिक स्थान पर ये सभी जुए पर दांव लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार नगद समेत 9 मोबाइल बरामद भी किए हैं। वहीं, मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पेंड्रा पुलिस ने भी जो थी बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ सीमा पर जंगल में जुआ के फड़ पर पुलिस ने छापामार करने की कार्रवाई की है जिसमें दोनों राज्यों के 4 जिलों शहडोल, मनेंद्रगढ़, पेंड्रा अनूपपुर के नामी गिरामी 1 दर्जन जुआरी पकड़ाए हैं जबकि कई जुआरी भागने में कामयाब हो गए हैं। जिले की एसपी भावना गुप्ता को मरवाही पेंड्रा और गौरेला के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में अंतरराज्यीय स्टार पर बड़े पैमाने पर जुआ खिलाए जाने की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर साइबर और मरवाही पुलिस टीम ने मरवाही के धरहर के जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर छापा मार कार्रवाई की। जिसमें दोनों राज्यों के रहने वाले 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2 लाख 23 हजार रुपए नगद सहित 2 कार भी जब्त किया गया है। इन सभी पकड़े गए जुआरियों में कई जुआरी आदतन है जो बड़े जुआरी के रूप में शामिल किए जाते हैं। मरवाही में काफी समय से अंतरराज्यीय जुआ चलने की काफी शिकायतें मिल रही थी पर पहले के थाना प्रभारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी अब नव पदस्थ एसपी के संज्ञान में आने के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गौरेला में भी जंगलों में जुआ चलने की शिकायतें हैं।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नही बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए भाजपा उनके सपनों को साकार कर रही है और आज सत्ता में आकर लोगों की सेवा कर रही है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शनिवार को भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया और सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। श्री अग्रवाल ने कहा कि, कश्मीर से धारा 370 का हटाना, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाना, देश से तीन तलाक समाप्त करना, CAA लागू करना आदि जिन विचारों को लेकर जनसंघ और भाजपा की स्थापना हुई थी। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में वो सभी वादे पूरे हो रहे हैं। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व की अगुवाई कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोगों का भरोसा और दिल दोनों जीतें हैं इसीलिए देश की जनता तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले लोकसभा चुनाव में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कमल का फूल खिलाएगी और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएगी। इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरेंद्र मिश्र समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत चांदनी चौक स्थित शुक्रवारी बाजार पास एक मकान के छत में कुछ व्यक्ति सेटअप लगाकर लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के छत में 02 व्यक्ति उपस्थित पाये गये जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आशु शर्मा एवं मुकेश राव निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग लैपटॉप एवं 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 55,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 95/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 एवं 07 के तहत आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. आशु शर्मा पिता दिनेश शर्मा उम्र 31 साल निवासी शुक्रवारी बाजार चौक कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर। 02. मुकेश राव पिता स्व. महेश राव उम्र 25 साल निवासी कोटा कॉलोनी साई मंदिर के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।
जांजगीर चांपा। नीली बत्ती के लिए गाइड लाइन का अधिकारी पालन नहीं कर रहे है। अधिकारी बिना अधिकार नीली बत्ती लगा घूम रहे है। वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए भले ही शासन स्तर से वाहनों में नीली बत्ती लगाने के लिए नियमों में बड़ा फेरबदल किया गया हो बड़े अधिकारी सहज रूप से आम जनमानस के लिए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध हो सरकार की ऐसी मंशा में जांजगीर चांपा जिले के अधिकांश अधिकारी पलीता कर रहे है और वाहनों पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहे हैं इतना ही नहीं हूटर का भी उपयोग किया जा रहा है आलम यह है कि अधिकारियों का नीली बत्तियों हूटर से मोह नहीं छूट पा रहा है। जबकि गाड़ियों में बत्ती लगाने हेतु कानून व्यवस्था से जुड़े अमले विभाग अधिकारी बहुरंगी लाइट का उपयोग करते हैं पिछले दिनों जनता से रिश्ता के द्वारा खबर प्रसारित भी की गई की थी कि अधिकारी दिखा रहे नीली बत्ती का रौब, विगत वर्षों में सायरन इस्तेमाल करने नीली बत्ती लगी गाड़ियों का उपयोग करने की कार्यवाही नाम मात्र की भी नहीं हुई है वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है आचार संहिता में अधिकारियों के ऊपर ही विभिन्न प्रकार की कार्यवाही करने हेतु गाइडलाइन जारी है। वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के लिए भले ही शासन स्तर से वाहनों में नीली बत्ती लगाने के लिए नियमों में बड़ा फेरबदल किया गया हो बड़े अधिकारी सहज रूप से आम जनमानस के लिए भयमुक्त वातावरण उपलब्ध हो सरकार की ऐसी मंशा में जांजगीर चांपा जिले के अधिकांश अधिकारी पलीता कर रहे है और वाहनों पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहे हैं इतना ही नहीं हूटर का भी उपयोग किया जा रहा है आलम यह है कि अधिकारियों का नीली बत्तियों हूटर से मोह नहीं छूट पा रहा है जबकि गाड़ियों में बत्ती लगाने हेतु कानून व्यवस्था से जुड़े अमले विभाग अधिकारी बहुरंगी लाइट का उपयोग करते हैं। विगत वर्षों में सायरन इस्तेमाल करने नीली बत्ती लगी गाड़ियों का उपयोग करने की कार्यवाही नाम मात्र की भी नहीं हुई है वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है आचार संहिता में अधिकारियों के ऊपर ही विभिन्न प्रकार की कार्यवाही करने हेतु गाइडलाइन जारी है ऐसी स्थिति में स्वयं नियम विपरीत बत्ती लगा कर घूमने से कार्यवाही करने पर प्रश्न चिन्ह है जबकि ऐसे में नियमों का पालन कर उदाहरण पेश करना चाहिए। जब इस मुद्दे पर जांजगीर चांपा जिले के एडीएम एस पी वैद्य से बात की गई तो उनके द्वारा नीली बत्ती लगी गाड़ियों को दिखवा कर कार्यवाही करने की बात कही गई है। परिवहन विभाग के नियमानुसार नीली बत्ती की गाड़ी का उपयोग हेतु केवल भारतीय प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को एवं एंबुलेंस को नियमानुसार प्राप्त है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी जांजगीर चाम्पा विकास साहू से पूछने पर बताया कि जो भी अधिकारी नीली बत्ती की गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं नियम विरुद्ध है। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी है। बड़े पद में आसीन प्रशासनिक अधिकारी हैं इसलिए कार्यवाही कौन करे।
रायपुर। राजधानी के तिल्दा इलाके में युवक और नाबालिग लड़की की फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में युवती की मां, चाचा और बड़े पिताजी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। दरअसल, शुक्रवार को तिल्दा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती और युवक का शव बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। सिर, गर्दन और हाथ-पैर में चोट के निशान थे। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर युवती के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। इसके बाद युवती की मां के कहने पर उसके चाचा और बड़े पिताजी ने दोनों की जमकर पिटाई की। फिर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में युवती की मां, चाचा और बड़े पिताजी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर। विगत दिवस रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग की घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद घटना के सही कारणों का पता चलेगा। साथ ही जिन्हें भी इस घटना से क्षति हुई है उसकी भरपाई हमारी सरकार करेगी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शासनकाल में ट्रांसफार्मरों में भ्रष्ट्राचार किया गया जिसे छिपाने के लिए अधिकारियों की सांठ-गांठ से ये भीषण आग लगवाने की संभावना है।राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य डिपो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। इसके बाद गोदाम में रखें ट्रांसफार्मर एक के बाद एक ब्लास्ट होते गया। इसे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आग से चार हजार ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर, मीटर, पावर आइल और इलेक्ट्रिक सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। घटना से 50 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का आकलन है। यह गोदाम लगभग साढ़े 3 एकड़ में फैला हुआ है, जहां आग की लपटों के साथ ही असमान धुआं-धुआं दिखने लगा। आग लगने से आसपास के घर बहुत ही गर्म रहा। इलाके में बिजली भी गुल रही। इससे लोग परेशान थे। साथ ही लोग भय के साये में रात गुजारी है। घटना बीते शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग भड़कते गई और ब्लास्ट होते गया। इसकी आवाज ने रहवासियों का दिल दहला दिया। इस घटना से निपटने के लिए 30 से 40 फायर ब्रिगेड की गाडियां लगी हुई थी। जिसे रात 11 बजे तक काबू पाया गया। इस घटना के दौरान देर रात तक मुख्यमंत्री साय के सचिव पी दयानंद, कलेक्टर, एसएसपी, जिला प्रशासन के अधिकारी और फायर फाइटिंग प्रभारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोदाम से लगे तीन-तीन किलोमीटर तक रास्ता खाली कराकर बंद कर दिया गया था। साथ ही आसपास के घरों को भी खाली करवाया गया। आग को बुझाने के लिए एयरपोर्ट के फायर ब्रिगेड (मेड इन आस्ट्रेलिया) को भी बुलाया गया। इस आधुनिक गाड़ी की कीमत पांच करोड रुपये है। पानी की क्षमता और बौछार करने की दूरी दूसरे फायर ब्रिगेड से ज्यादा है। साथ ही भिलाई स्टील प्लांट और निजी जगहों से भी फायर ब्रिगेड गाडियां बुलाई गई और फायर टीम डटी रही। पहला ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दंग रह गए। भीषण आग लगने से एक-एक कर ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होते गए। इस दौरान लोगों का जमावड़ा हो गया। इस दौरान आस-पास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया। कुछ लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए। आग का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर सभी को बाहर निकलने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली इसके बाद वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थों पर जा गिरा। इससे आग सुलगने लगी और ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया। इसके बाद भीषण आग लगी और एक के बाद एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने लगा। इस भीषण आग की चपेट में 15 मेगावाट सब स्टेशन भी आ गया। इस सब स्टेशन से गुढ़ियारी,अशोक नगर, कृष्णा नगर, रामनगर, जैसे कई इलाकों में बिजली बंद रही। इससे इलाके को लोग काफी परेशान थे। साथ ही आसपास के घर हिट रहा। आग लगने से प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई थी। देर रात तक कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आज भी पूरी तरह से आग बुझाने की कोशिश की गई। इस घटना से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इस गोदाम में इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। दो साल जब स्टोर में आग लगी थी, तब आग फैलने से पहले बुझा ली गई थी। सेंटर स्टोर में भीषण आग लगने और आग तेजी से फैलने की वजह से वहां रखे ट्रांसफार्मर, आइल, केबल और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इस भीषण आग कितना सामान जलकर खाक हुआ,कितना नुकसान हुआ है। इस सभी का आकलन किया जाएगा। साथ ही आग कैसे लगी इस पर भी जांच की जाएगी।
विगत दिवस रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग की घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद घटना के सही कारणों का पता चलेगा।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) April 6, 2024
साथ ही जिन्हें भी इस घटना से क्षति हुई है उसकी भरपाई हमारी सरकार करेगी।
रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय राजनांदगांव लोकसभा सीट के कवर्धा में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। इससे पहले यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे, लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द हो गया। हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कोयला, गोबर, रेत, लोगों का ईमान चावल भी खा गए।छत्तीसगढ़िया को कांग्रेस ने खराब किया। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं। भाजपा का चुनाव ही ऐसा है एमपी में मोहन, छत्तीसगढ़ में विष्णु और राजस्थान में भजन तीनों मिलकर कमाल करेंगे। कवर्धा में विष्णुदेव साय बोले- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को 5 साल में लूटकर कंगाल कर दिया। कबीरधाम में सनातनियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। हिंदुओं का अपमान किया गया। बिरनपुर में भुनेश्वर साहू और कवर्धा में साधराम की हत्या की गई। जनता को धोखा दिया। एक वादा भी पूरा नहीं किया। शराब, रेत, नरवा-गरवा सब में भ्रष्टाचार किया गया। आज वो अधिकारी जेल में हैं जिन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार में सहयोग किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कबीरधाम में आतंक समाप्त किया है।
बलौदाबाजार। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान, भाटापारा शहर में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने-खिलाने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर, आरोपियों से 07 नग मोबाईल जप्त किया गया है।
रायगढ़। आज सुबह थाना भूपदेवपुर अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे। प्लांट के सिक्योरिटी गार्डों ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा और थाना प्रभारी भूपदेवपुर को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्कैप चोरी कर भाग रहे पांच आरोपी - रंजीत कुमार दास, अरूफ कुमार दास, अब्दुल अंसारी, कबूल हुसैन व करीम शेख उर्फ साहेब को हिरासत में लिये। जिन्हें उनके 05 सुपर एक्सल मोपेड और उनमें लोड़ टीना-लोहा के स्कैप के साथ थाना भूपदवेपुर लाया गया। आरोपियों से जप्त स्कैप व मोपेड- (1) रंजीत कुमार दास पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-1884 में लोड करीब 60 किलो लोहा/टीना स्कैप। (2) अरूफ कुमार दास पिता पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-0802 में लोड करीब 50 किलो लोहा/टीना स्कैप। (3) अब्दुल अंसारी पिता तस्तर अली उम्र 35 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा स्कूल के पास थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AQ-1379 में करीब 55 किलो लोहा/टीना स्कैप। (4) काबूल हुसैन पिता मानकू शेख उम्र 34 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता रघुनाथपुर थाना सूती-01 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-1978 में करीब 65 किलो लोहा/टीना स्कैप। (5) करीम शेख उर्फ साहब पिता राशिद अली उम्र 28 साल निवासी बाबूग्रिल फेब्रिकेशन के पास चौधरी ऑटो के सामने छातामुडा टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-2413 में लोड करीब 55 किलो किलो लोहा/टीना स्कैप। आरोपियों के कब्जे से कुल 285 किलो लोहा/टीना स्क्रैप करीब ₹12,000 का जप्त किया गया है। स्कैप चोरी को लेकर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड दया सागर साहू (26 साल) निवासी ग्राम डूमरपाली के लिखित आवेदन पर थाना भूपदेवपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 45/2024 धारा 380,34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी भूदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, मुरली मनोहर पटेल, विजय पटेल और कृष्ण कुमार वारेन शामिल थे।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। युवक के शरीर के साथ सिर के कई टुकड़े होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों से सूचना मिली की शुक्रवार की रात एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ। शरीर कई हिस्सों में बटा हुआ है। चेहरा भी बुरी तरह से बिगड़ चुका है और धड़ से अलग हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को देखा। रात होने के कारण शव को उठाया नहीं गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर ही शव पड़ा रहा। वहीं शनिवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है।पहचान के लिए तस्वीर आस-पास के थाने और अन्य जिले के थानों में भेजी गई है, ताकि परिजनों का पता चल सके। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान के लिए बताया कि मृतक युवक ने सामने हरा रंग और पीछे लाल रंग का टी शर्ट, नीले रंग की जींस, हाथ में कड़ा पहना हुआ है।
रायपुर। रायपुर रेल मंडल की जिस RPF को कभी कभार गांजा मिलता था, वह भी बिना आरोपी के अब आईजी की फटकार के बाद रोज बड़ी मात्रा में गांजा मिल रहा है. जीआरपी के साथ संयुक्त कार्रवाई में भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने करीब 8 लाख का गांजा जब्त किया है और 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सामुऐल मांझी पिता मुदुरा मांझी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्रांम पारिमा थाना पदमपुर जिला रायगढ़ा (ओड़िशा) का रहने वाला है। जीआरपी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर, आरपीएफ कमांडेंड संजय गुप्ता, के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों में अवैध रूप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु ट्रेनों की एवं रेलवे परिक्षेत्र में सघन चेकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में जीआरपी एवं आरपीएफ बीएमवाय चरोदा द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी चेकिंग के दौरान दिनांक 05.04.2024 को प्लेटफार्म नं 2 रेलवे स्टेशन पावर हाउस में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से ट्रेन नं-12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पीछे जनरल बोगी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे आरोपी सामुऐल मांझी पिता मुदुरा मांझी उम्र 27 वर्ष पता ग्रांम पारिमा पदमपुर जिला रायगढ़ा (ओडिशा) को 4 पीट्टू बैग में रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ रेलवे स्टेशन पावर हाउस में ट्रेन से उतारकर कार्ऱवाई किया गया. प्रत्येक बैग में 1-1 पैकेट कुल 4 पैकेट वजनी 39 किलो 200 ग्राम कीमती 7,84,000/- का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय दुर्ग पेश किया गया. टीम ये भी जांच कर रही है कि उक्त आरोपी के साथ अन्य कोई भी साथ में तो नहीं था. क्योंकि आरोपी के पास से 4 बैग जब्त हुए है।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश कुमार मरकाम के मार्गदर्शन पर कल शुक्रवार को सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में शहर के जूटमिल तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पाइंट पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दुपहिया,चार पहिया, वाहनों की जांच की गयी। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों को मॉडिफाइ साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होने तथा हेलमेट नहीं लगाने के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया। चेकिंग दौरान युवाओं को तेज गति में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।
राजनांदगांव। कॉनफ्लूएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा मल्टीमिडिया एंड एनिमेशन टॉपिक पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया था जिसे श्रीमान विनय मिश्रा द्वारा व्याख्यांतित किया गया। इस वैल्यू एडेड कोर्स में एनिमेशन को परिभाषित किया गया कि एनिमेशन के अर्न्तगत स्थिर चित्रों को विभिन्न कंप्यूटर तकनीकों की सहायता से इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है कि वे गतिमान होने का भ्रम उत्पन्न करती हैं। मल्टीमीडिया टेक्स्ट, ग्राफिक आर्ट, ध्वनि, एनिमेशन और कंप्यूटर या किसी दूसरे इलेक्ट्रोनिक माध्यम से प्राप्त विडियो का किसी प्रकार का मिला-जुला रूप हो सकता है। इस कोर्स को कराने का उद्देश्य बताया गया कि सूचना प्रौद्योगिकी का विकास होने के कारण मल्टीमीडिया का उपयोग आज बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। आज मल्टीमीडिया के महत्व से कोई भी अनजान नहीं है। मल्टीमीडिया का व्यापक इस्तेमाल आजकल हर जगह देखा जा सकता है। इसलिए इस विषय में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इस व्याख्यान में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थीगण एवम प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
Adv