रायपुर। थैले से गांजा जब्त किए गए हैं। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टीला क्षेत्रांतर्ग सतनामपारा के पास एक व्यक्तिअपने घर मे गाजा बिक्री कर रहा है । की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गोबरा नयापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोबरा नयापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम सूर्य प्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 31 साल साकिन सतनामपारा ग्राम टीला चौकी चंपारण थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सूर्य प्रकाश जांगड़े पिता दीपक जांगड़े उम्र 31 साल साकिन सतनामपारा ग्राम टीला चौकी चंपारण कब्जे से 1.450किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 15000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नयापारा में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20(b ) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
उरला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा के पर्यवेक्षण में निजात अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में उरला पुलिस द्वारा आरोपी राजेश निषाद पिता सीताराम निषाद उम्र 32 वर्ष पता डेरापारा आर्शीवाद चौक को गिरफ्तार किया गया। वही कब्जे से 38 पौवा देशी मसाला शराब रखें पाये जाने से धारा 34(2)आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
बचेली, दंतेवाडा / 13 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आयेंगे और गीदम के जावंगा मे भाजपा की चुनावी सभा विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करेंगे। विश्व के लोकप्रिय नेता व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के छोटे आमावाल मे आये और सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे और अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा आ रहे है,19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा मेँ प्रथम चरण का चुनाव होना है बस्तर लोकसभा सीट अपने खाते मे जोड़ने के लिये भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है|
रायपुर। टाटीबंध चौक में शराब बेचते एक युवक पकड़ा गया हैं। आमानाका थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत पाण्डेय ढाबा के पास टाटीबंध चौक मे एक लडका जो लाल रंग का थैला पकडा है अपने पास अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखा हुआ है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी सुरेश मिश्रा उर्फ चंदु पिता राम नरेश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी रायपुरा गौरा चौक के पास थाना डी डी नगर रायपुर छ0ग0 के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 32 पौवा देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुरेश मिश्रा उर्फ चंदु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा शराब 5लीटर 760 मिली लीटर किमती 3520/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 185/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी- सुरेश मिश्रा उर्फ चंदु पिता राम नरेश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी रायपुरा गौरा
रायपुर। पंडरी कपड़ा मार्केट के गली नम्बर 1 के पास गुरूवार को ठेला के सामने कचरा फेकने की बात को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया। दरअसल सुरेंद्र नंदनवार वहीं पास की दूकान में काम करता है। जो दूकान का कचरा वहीं पास में गेट के पास फेक रहा था। वहीं पास में अहफाज अली ठेला लगाता है। सुरेंदर को ठेला के पास कचरा फेकता देख यहां कचरा क्यों फेकते हो कह कर गाली गलौज करने लगा। इसे देख सुरेंदर के विरोध करने पर अहफाज भडक़ गया और मारपीट पर आमादा हो गया। इस बीच आरोपी ने अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से सुरेंदर को मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी एफाज के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इधर सरस्वती नगर के बीएसयूपी कालोनी इलाके में गाड़ी हटाने की बात पर सरिता साहू और ममजा बाघमारे के बीच विवाद कर ई रिक् शा में लगे शीशा तोड़ दिया। सरिता साहू बीएसयूपी कालोनी में रहती है। और ई रिक्शा का संचालन करती है। गुरूवार को वह घर के पास रिक्शा खड़ी करने वहीं पड़ोसी के मकान के सामने रखे स्कूटी का हटाने लगी। इसे देख ममता बाघमारे स्कूटी क्यो हटाई हो कहकर गाली गलौज करने लगी। इस बीच दोनों के आपस में झगड़ा करने लगे थे। इसी दौरान ममता बाघमारे ने गाड़ी यहां से हटा कहकर ई रिक्शा में लगे शीशा तोड़ा। इसकी शिकायत सरिता की शिकायत पर पुलिस ने 294, 323, 506, 427, 34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
दुर्ग। जिले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर एसीबी के छापे में भारी मात्रा में शराब मिलने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने पप्पू ढिल्लन के बेटे जसजीत ढिल्लन के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नेहरू नगर निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन के बंगले में एसीबी ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन घर पर नहीं थे। जांच में एसीबी की टीम को बंगले से 28 लीटर विदेशी शराब मिली। इसकी सूचना तत्काल सुपेला थाना पुलिस को दी गई। सुपेला पुलिस पप्पू ढिल्लन के बंगले में पहुंची और 28 लीटर विदेशी शराब को आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत जब्त कर लिया। कारोबारी ढिल्लन के बेटे 28 वर्षीय जसजीत सिंह ढिल्लन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि शराब मिलने की सूचना पर हमारी टीम कार्रवाई के लिए गई थी। 28 लीटर विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे फिलहाल नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश लिखा।
राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,यूथ रेड क्रॉस सोसायटी, विकसित भारत अभियान, आईक्यूएसी प्रकोष्ठ और सुंदरा छत्तीसगढ़ डेंटल रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एमओयू के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर किया गयाद्य आज सबसे ज्यादा कैविटी,मसूड़े की बीमारी और मौखिक कैंसर युवाओं को प्रभावित कर रही है, इसलिए दंत परीक्षण शिविर आयोजित की गईद्य प्रो.विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने बताया कि दंत परीक्षण का उद्देश्य दंत संबंधी समस्याओं और लक्षणों को पता लगाना तथा उसे रोकने के प्रयास करना हैद्य चेकअप के दौरान घरेलू देखभाल, दांत की साफ सफाई और सूजन ,घाव ,दातों के सडऩ जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई, ऐसी समस्या को जल्द से जल्द पहचान कर उसे दूर करने पर चर्चा किया गया द्य
दुर्ग। दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस के मोर्चा संगठन के प्रमुख , पार्षद एवं छाया पार्षद कि सम्मिलित रूप से बैठक रखी गई । इस बैठक में अब तक की प्रारंभिक तैयारियां के समीक्षा की गई एवं उन बैठकों को मद्देनजर रखते हुए नेताओ को जिम्मेदारियां दी गई । इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी के लहर है. आप सभी की मेहनत से हम दुर्ग लोकसभा को जीतने जा रहे हैं. हमें अगले 1 महीने पूरे जी-जान से काम करना है. और अपने प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भवन पहुंचाना है. कांग्रेस पार्टी की पांच न्याय और 25 गारंटी के ऊपर देश की जनता ने मोहर लगा दी है. एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी यह निश्चित है। बैठक को संबोधित करते हुए वार रूम इंचार्ज आर एन वर्मा ने कहा कि दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा के झंडा और वोटर लिस्ट और न्याय पत्र भेजी जा चुकी है. वर्मा ने कहा कि यह न्याय पत्र ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से हर वार्ड अध्यक्षों तक भेजी जाएगी. वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल ने बैठक में बैठे कांग्रेस जनों को बताया कि दुर्ग शहर के अंतर्गत पांचो ब्लॉकों व लगभग हर वार्डों की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक के दौरान पूर्व महापौर आर एन वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद , पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली , दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू , उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल , महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।
रायगढ़। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से ग्राम बनसिया का अनुज कुमार जाटवर द्वारा उसके मकान के बगल में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिला । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ कार्रवाई के लिये ग्राम बनसिया रवाना किया गया। जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी अनुज कुमार जाटवर पिता अवध राम जाटवर उम्र 26 वर्ष साकिन बनसिया थाना जूटमिल को 02-02 लीटर क्षमता वाली 3 बॉटल और 1 लीटर क्षमता वाली पानी बोतल में भरा कुल 7 लीटर महुआ शराब कीमती 700 रूपये का जप्त किया गया है। आरोपी पर थाना जूटमिल में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, क्लोस्टिका खरे, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल थे।
धमतरी: लोकसभा चुनाव मे महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के चुनाव प्रचार मे धमतरी पहुंचे छग के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आामदी के बाजार चौक मे एक बड़ी जनसभा को अपनी विशिष्ट शैली मे संबोधित किया । उन्होंने विस्तार से बताया कि मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल मे कैसे आम जनता के जीवन स्तर मे बदलाव आया है । आवास, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, किसान सम्मान, युवा उत्थान, महतारी वंदन से लेकर टीकाकरण, उज्ज्वला गैस, गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अनेक बड़ी योजनाओं से देश की 140 करोड़ जनता के जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया इसीलिये जनता उन्हे लगातार बड़े बहुमत से आशीर्वाद दे रही । मोदी जी गरीब का बेटा है इसलिये गरीब का दुख दर्द समझता है । उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प दिलाया । लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने सभी मतदाताओं को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद मांगा और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा को वोट देने की अपील की । प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अरुण साव ने एतिहासिक जीत दिलाई आज उनकी उपस्थिति से भाजपा के पक्ष मे वातावरण बना है और प्रत्याशी को इसका फायदा मिलेगा । जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, शशि पवार ने भी सभा को संबोधित किया । कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राजीव पाण्डे, योगेश तिवारी, कविंद्र जैन, श्यामा साहू, अरविंदर मुंडी, अविनाश दुबे, चेतन हिंदुजा, बीथिका विश्वास, प्रकाश गोलछा, हेमंत माला, मुरारी यदु, नेहरू निषाद, अर्चना चौबे, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, डेनिस चंद्राकर, हेमलता शर्मा, खुबलाल ध्रुव, दमयंतीन साहू, डिपेंद्र साहू, कालिदास सिन्हा, बालाराम साहू, राजेश गोलछा, विनोद पांडे, कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, विजय साहू, अमन राव, कोमल यादव, जितेंद्र पटेल, शिव प्रसाद साहू, असरु राम साहू, हेमनु राम कुंभकार, ज्योति साहू, प्रीति कुंभकार, नीलकंठ साहू, डॉ सुरेश कुंभकार, तेजराम साहू, उमानंद कुंभकार, प्रेम साहू, उमेश साहू, तरुण साहू, किशोर कुंभकार, ज्ञानेश्वर साहू, चन्द्र शेखर साहू, जागेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, ललित मानेक, रीतिका यादव, नम्रता पवार, सुशीला तिवारी, संगीता जगताप नंदू साहू, राकेश सिन्हा, दीन दयाल साहू, केशव साहू, देवेंद्र साहू, कीर्तन मीनपाल, भेष साहू, राजीव सिन्हा, सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।
रायपुर। शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस को मुखबीर सूचना मिलने पर कि घरसापारा तालाब पार कचना मे रोहित धीवर नामक लड़का अवैध रूप से शराब बेच रहा है सूचना पर मौका पहुंचाकर रोहित उर्फ डोकरा धीवर पिता संतोष धीवर उम 24 वर्ष सा०- मंडलपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में रखे 32 पाँवा जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब 180ml वाली कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 4480 रुपया एवं बिक्री रकम 300 रुपये जुमला कीमती 4780 रूपया को मौके पर गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक श्रुति सिंह थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह रायपुर के दिशा-निर्देशन में प्र०आर०- 353 देवेन्द्र ध्रुव, प्र०आर०- 1684 सचिन पाण्डेय, आर०- 992 पवन त्रिपाठी, आर०- 2255 मोती लाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आरोपी का नाम - रोहित उर्फ डोकरा धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 24 वर्ष सा0 मंडलपारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर
कोरिया। जिले की पुलिस ने जुआरियो पर बड़ी कार्रवाई की है. सूचना मिली थी कि घर में जुआ चल रहा था. [जिसका पर्दाफाश करने बड़े अफसरों के निर्देश पर एक टीम बनाई गई. इस दौरान कोरिया पुलिस ने दबिश देकर 7 जुआरियों को पकड़ा है.
गरियाबंद। जिले में आयोजित आमसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, लोकसभा चुनाव में हार को देखते कवासी लखमा का दिमाग खराब हो गया है. इस वजह से मोदी जी को गाली दे रहे हैं. बता दें कि सीएम साय आज गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित गुरुजी भाठा(अ) पहुंचे थे. आगे सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस हार रही है. जिस वजह से कॉंग्रेसी पागल हो गए है. अपनी पार्टी को हारते देख गाली-गलौज पर उतर आये है. वही साय ने 11 सीटों पर जीत का दावा किया है. साथ ही उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की है.
रायपुर। ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाए। यह अवसर करुणा, एकजुटता और शांति की भावना को और फैलाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक! राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई अन्य शहरों में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है. बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ. गुरुवार 11 अप्रैल को धूमधाम के साथ प्रदेश भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. मौदहापारा की अशरफुल औलिया मस्जिद में आज सुबह ६.३० बजे ईद की नमाज होगी. कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद (ताजुल) ने ईद का चांद दिखने के बाद सभी प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी है. मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद एक दिन पहले ही नजर आ गया जिसकी वजह से वहां ईद का त्योहार बुधवार 10 अप्रैल को मनाया गया है. दुनिया में इस्लाम का सेंटर कहे जाने वाले सऊदी अरब में भी बुधवार को ईद का त्योहार मनाया गया है. ईद-उल-फितर की सबसे खास बात है कि इस त्योहार की तारीख हिजरी कैलेंडर की वजह से साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चांद पर आधारित होता है. इसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार की जाती है. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. इस दिन मुस्लिम लोग सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं. इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी जाती है. इसके साथ ही एक दूसरों के घर जाकर मुंह मीठा भी किया जाता है. मीठे में ईद के दिन के लिए खास सेवइयां, खीर और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. ईद -उल-फितर का खास त्योहार रमजान का पाक महीने पूरा होने के बाद मनाया जाता है. रमजान के पाक महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखकर सच्चे दिल से खुदा की इबादत करते हैं. रमजान के आखिरी रोजे के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है।
रायपुर। अवैध प्लाटिंग को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्ऱवाई कर रही है. इसी कड़ी में 7 एकड़ में चल रहे अवैध प्लाटिंग की तैयारी में बुलडोजर से कार्रवाई की गई है. ये पूरी कार्रवाई दुर्ग में की गई है. दुर्ग के ग्राम कुरूद में चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रोड के पास 7 एकड़ भूमि पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग पर निगम प्रशासन की टीम ने मार्ग संरचना को ध्वस्त कर दिया. जमीन को मूल स्वरूप प्रदान किया. निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जोन-2 के राजस्व अमला व भवन शाखा की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक ग्राम कुरूद में मेडिकल कॉलेज के पास 7 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए मार्ग संरचना को निगम के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। वहीं गड़ाए गए पोल को उखाड़ा गया. निगम को शिकायत मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के पास ग्राम कुरूद के 1 एकड़ व अन्य खसरा नंबर के 6 एकड़ लगानी भूमि में बिना अनुमति के प्लाटिंग किया जा रहा है. शिकायत पर आयुक्त ने भवन शाखा व जोन-2 को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और वहां मुरूम डालकर बनाए गए मार्ग संरचना व लगाए गए पोल को उखाड़ कर ध्वस्त किया. कार्रवाई के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, भवन शाखा के उपअभियंता शहबाज अहमद, तोड़ फोड़ दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों, विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा, मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मुंगेली, राजनांदगांव में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले 13 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते प्रदेश में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, लाभांडी में 23.4 और माना एयरपोर्ट में 22.2 मिमी बारिश हुई। बलौदाबाजार के सिमगा में 17.5, गरियाबंद के छुरा में 22, गरियाबंद और राजिम में 15, दुर्ग के पाटन में 18, गुंडरदेही में 20, डौंडी में 16, बेरला में 18, मानपुर में 14, मोहला में 10, गंडई में 14, बिलासपुर के तखतपुर में 17, मुंगेली में 9, पंडरिया में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल में बेमौसम बारिश का होना कोई हैरानी की बात नहीं है। उत्तर भारत से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण आमतौर पर महीने में एक-दो बार बारिश की स्थिति बनती है। इस साल यह स्थिति थोड़ी जल्दी बनी है। अभी एक-दो दिन तक यही स्थिति रहेगी। प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक करीब 36 मिमी बारिश हो चुकी है। 1 से 9 अप्रैल के बीच ही करीब पांच मिमी औसत वर्षा हुई है। अगले एक-दो दिन भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इससे हफ्ते भर मौसम ठंडा रहेगा। गर्मी के सीजन यानी मार्च-अप्रैल में पश्चिम से पूर्व की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ बनता है। यह उत्तर भारत से होकर गुजरता है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आती है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में पानी बरसाते हुए यह नमी बाकी इलाकों की ओर बढ़ती है। पिछले दिनों एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी। इसके असर से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आई। इसी के कारण ही प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर के तीनों प्रमुख स्टेशनों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है।
रायपुर। निगम मुख्यालय और महंत कॉलेज सी पार्किंग में खड़े बाइक की डिग्गी से मोबाइल चोरी करने वाले चोर से नौ फोन बरामद किए गए।
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के आचार संहिता प्रभावशील होने के दौरान शिक्षक नेताओं ने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। दो शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मांगों पर विभागीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री ने भी भरोसा दिया इन मांगों को पूरा करने का। जानकारों का कहना है कि इसमें मंत्री का कसूर नहीं क्योंकि मंत्री से कोई मिलने जाएगा तो उसे वे कैसे मना कर देंगे। नेताओं के पास लोग मिलने जाते रहते हैं। मगर आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग का सख्त निर्देश हैं कि सरकारी मुलाजिम न किसी नेता, मंत्री से मिलेंगे और न उनके बंगले जाएंगे। फोटो खिंचवाना तो दूर की बात। बताते हैं, इसकी शिकायत आयोग से की गई है। एडिशनल इलेक्टोरेल आफिसर नीलेश श्रीसागर ने कि आचार संहिता के दौरान कोई भी कर्मचारी, अधिकारी मंत्री या नेता से नहीं मिल सकते। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
Adv