बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    15-Apr-2024

    दंतेवाड़ा। इनामी नक्सलियों ने सोमवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसर्मपण किया. इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले. कुल 26 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलाें में सक्रिय थे. समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनामी घोषित है। 

  • चुनाव कार्य में लापरवाही, दो अधिकारी व एक कर्मचारी को नोटिस

    15-Apr-2024

    बलौदाबाजार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने चुनावी कामकाज में लापरवाही बरतने के चलते दो अधिकारी सहित एक कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब करने के आदेश दिए हैं। जिसमें जनपद पंचायत सीईओ एमएल मंडावी,बलौदाबाजार नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी, नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनी शामिल है। उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत सीईओ एमएल मंडावी द्वारा एसएसटी टीम के लिए मूलभूत व्यवस्था नही करने, बलौदाबाजार नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी निर्धारित ड्यूटी स्थल स्ट्रांग रूम में नही पहुंचने। रिर्पाेट नही देने एवं नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनी ड्यूटी स्थान में उपस्थित होकर भी कार्य नही करने पर सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है। उक्त सभी नोटिस लोकसभा व्यय प्रेक्षक के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा जारी किया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। उक्त दल के द्वारा लोकसभा निर्वाचन के अनुक्रम में जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर वाहनों एवं अन्य माध्यमों से हो रहे अवैध परिवहन की जांच की जाती है। स्थैतिक निगरानी दलों के लिए चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जनपद सीईओ की थी। पर व्यय प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र कमांक 08-रायपुर द्वारा भ्रमण के दौरान डोटोपार में स्थैतिक निगरानी दल को पेड़ की छाया में बैठकर ड्यूटी करते पाया गया। निर्देशित किये जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक जनपद सीईओ मंडावी द्वारा स्थैतिक निगरानी दल के लिए छाया,पानी, स्टॉपर इत्यादि की व्यवस्था नहीं की गई। जिस व्यय प्रेक्षक द्वारा उक्त अव्यवस्था हेतु गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई। इसी तरह राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की डोटोपार चेक पोस्ट के स्थैतिक निगरानी दल में आपकी ड्यूटी लगाई थी। निरीक्षण के दौरान सुरेंद्र कुमार को डोटोपार में पेड़ की छाया में बैठकर ड्यूटी करते पाया गया तथा उसके द्वारा किसी भी वाहन की जांच नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि उनके द्वारा कर्तव्य का पालन न करते हुए निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसमें आयोग के निर्देशानुसार प्रतिदिवस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों की रूटीन में ड्यूटी लगाई है। लेकिन नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी द्वारा उक्त आदेश के अवहेलना करते हुए चयनित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। तीनों के द्वारा निर्वाचन कार्य को गंभीरता से न लेते हुए गंभीर लापरवाही बरती गई है,जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28-क के तहत भी दण्डनीय है। 

  • रायपुर जिले को मिली एक और प्रशिक्षु IAS अधिकारी

    15-Apr-2024

    रायपुर। रायपुर ज़िला प्रशासन को एक और प्रशिक्षु आई ए एस मिला है। अनुपमा आनंद ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को आज अपनी जॉइनिंग दी।ग़ौरतलब है कि मूलतः अल्पपूझा ज़िला, केरला राज्य की रहने वाली अनुपमा आनंद वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारी है। इन्होंने अपनी शैक्षणिक सफ़र एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, तिरुवनंतपुरम, केरल, से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अनुपमा आनंद को पुष्प गुच्छ देकर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने सुश्री अनुपमा को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दिया। 

  • IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार

    15-Apr-2024

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने ऑनलाइटन आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पकड़ा गया है। आरोपी मुंबई बनाम चेन्नई सुपर किंग पर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल, नगदी और रकम के लेनदेन की पर्ची जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, पंडरिया पुलिस को 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने बैरासिन चौक हनुमान मंदिर पंडरिया के पास मुम्बई इंडियन बनाम चेन्नई सुपर किंग के बीच चल रहे मैच में ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। शिकायत को एसपी अभिषेक पल्लव ने गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी पंडरिया को तत्काल छापामारी के निर्देश दिए गए। मुखबीर सूचना के आधार पर बैरासिन चौक हनुमान मंदिर पंडरिया पास पहुचकर रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई में आरोपी सुरज सोनी पिता श्रवण कुमार 38 वर्ष निवासी बैरासिन चौक पंडरिया को पकडा गया। जिसके कब्जे से विवो कंपनी का एक मोबाइल हेंड सेट कीमती करीबन 12000 रूपये, जिसमें आनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाने के सबूत मिले। आरोपियों के कब्जे से नगदी, दो नग कागज पर लिखा हुआ रकम का लेनदेन की पर्ची कुल कीमती 14100/ रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 6,7 छ.ग. जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पंडरिया से विधिवत कार्रवाई की जा रही है। 

  • बृजमोहन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, विष्णुदेव साय ने मिलकर दी बधाई

    15-Apr-2024

    रायपुर। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने पर्चा भर दिया है, बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री इस दौरान उनके साथ सुनील सोनी और विधायक मोती लाल साहू भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने विशाल नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है जिसकी वजह से शहर भर में भाजपा के समर्थकों की गूंज सुनने मिली है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से नामांकन रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपना नामांकन दाखिल किया। रायपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। 

  • हाफ मर्डर मामलें में कालू गिरफ्तार

    14-Apr-2024

    रायपुर। आरोपी कालू ऊर्फ किशोर मंधानी पीड़िता जो अपने पति से अलग रहती है को शादी करने के लिए दबाव बना रहा था पीड़िता द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार ब्लेड से प्रार्थिया के गले में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया l प्रकरण के आरोपी कालू ऊर्फ किशोर मंधानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। 

  • पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

    14-Apr-2024

    बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में कांग्रेस के एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा के बाद मीडिया से चर्चा करने दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत भाजपा नेता ने मस्तूरी थाने में की है।मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। भाजपा के विधानसभा मस्तूरी के संयोजक बीपी सिंह ने मस्तूरी थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को कांग्रेस के एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदौरा में थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजपा नेता ने अपने आवेदन में बताया कि इस दौरान वहां पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, राजेंद्र शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में मस्तूरी निवासी अरविंद सोनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने धारा 294, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 

  • एयरपोर्ट पर अमित शाह का हुआ जोरदार स्वागत, तस्वीर आई सामने

    14-Apr-2024

    रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यहां आगमन पर माना एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया। सीएम विष्णु देव साय को उनकी अगुवानी की। सांसद सुनील सोनी ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेश गुप्ता, अमित चिमनानी, प्रीतेश गांधी, और आकाश विग भी थे। 

  • पति ने पत्नी को किया आत्महत्या करने पर मजबूर, गिरफ्तार

    14-Apr-2024

    रायपुर। सूचक मेकाहारा हॉस्पिटल में कार्यरत वार्ड बॉय ने सूचना दिया की एक नव विवाहित महिला का छत से कूदने से मृत्यु हो गया है की सूचना पर थाना टिकरापारा में मर्ग क्रमांक 20/ 24 धारा 174 जा फौ मर्ग कायम कर प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत किया गया। प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और मर्ग की जांच गंभीरता से करने व अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से उप निरीक्षक पवन पटवा को प्रकरण में लगातार जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। जांचकर्ता द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ किया गया जिसमे पाया गया कि मृतिका अपने बच्चे को किसी बात को लेकर एक थप्पड़ मार दी उसी बात पर से आरोपी पति द्वारा अपनी नव विवाहिता पत्नी को वाद विवाद कर मारपीट कर दिया और और अपने जीजा से आरोपी उनकी पत्नी को मायके छोड़ने की बात कर रहा था जिसे मृतिका सुन ली और आत्महत्या करने हेतु उत्प्रेरित होकर नव निर्मानणाधीन मकान के छत पर चढ़कर वहां से नीचे कर आत्महत्या कर जिस पर से अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध कर मृतिका नव विवाहिता के पति मुकेश निषाद पिता विश्वनाथ निषाद उम्र 23 साल निवासी कोहका थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश निषाद पिता विश्वनाथ निषाद उम्र 23 साल निवासी कोहका थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 

  • डॉ. शशांक साव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर किया नमन

    14-Apr-2024

    रायपुर। जिला जांजगीर चांपा के  अध्यक्ष जिला कांगे्रस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ), महासचिव -आयु. चिकित्सा महासंघ डॉ. शशांक साव ने आज ग्राम पंाचायत हरदी में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. शशांक साव ने कहा कि आज ग्राम पंचायत हरदी में संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके मुर्ती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के उत्थान हेतु उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं।

  • बाल विवाह रोकने टीमें अलर्ट, कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

    14-Apr-2024

    रायगढ़। आगामी रामनवमी और अक्षय तृतीया में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने बाल विवाह के रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध है। इसकी रोकथाम के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी समाज इस बीमारी से मुक्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज में व्याप्त इस बुराई को पूर्णत: रोकथाम हेतु जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजनों से सहयोग प्राप्त करते हुए इस प्रथा के उन्मूलन हेतु कारगर कार्यवाही करें। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे संबंधी, बाराती यहां तक की विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात विवाह को स्वीकार नहीं करते है तो बालिग होने के पश्चात विवाह को शून्य घोषित करने हेतु आवेदन कर सकते है। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु मृत्य दर एवं मातृ मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है एवं बाल विवाह बालको के सर्वोत्तम हित में नहीं है अतएव जिले में इसकी रोकथाम किया जाना आवश्यक है। जारी एडवाइजरी में उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यत: रामनवमी एवं अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में विवाह होते है। इन अवसरों पर बाल विवाह भी हो सकते है। अतएव पूर्व से ही ग्राम पंचायतवार होने वाले विवाहों की समीक्षा ग्राम स्तरीय/खण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के माध्यम से की जाए एवं बाल विवाह होने के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर विवाह रोकने हेतु समझाईश देते हुए नहीं मानने पर कानूनी कार्यवाही करें। आगामी 17 अप्रैल 2024 रामनवमी एवं 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया में बाल विवाह की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन सजग रहते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के आचार संहिता का पालन करते हुए बाल विवाह रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

  • ब्रेजा कार से मिली 8 लाख 20 हजार का अवैध कैश जब्त

    14-Apr-2024

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है। रविवार को SST की टीम और महासमुंद पुलिस ने नगद कैश के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी रकम जप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमित कुमार साहू, ब्रेजा कार में बड़ी मात्रा में नकद राशि को अवैध रूप से लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। इस दौरान एसएसटी और महासमुंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर ब्रेजा कार में जांच के दौरान बरामद 8 लाख 20 हजार रुपए जप्त करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि, आरोपी युवक के पास नकद पैसे को लेकर किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को नकद रुपयों के अवैध परिवहन मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

  • शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

    14-Apr-2024

    रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आज शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जन्म जयंती समारोह मनाई गई। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अटल नगर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन के समीप अम्बेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में संचालक कोष लेखा एवं पेंशन महादेव कावरे, सदस्य रेरा धनंजय देवांगन, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर, अपर संचालक जनसंपर्क आलोक देव, औद्योगिक न्यायालय के जज एस एल मात्रे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, अपाक्स के अध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन, सोजलीफ कोफाउंडर अनिल बनज, विद्युत मंडल के अभियंता राजकुमार सोनकर, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम सागर कोसले, संतोष कुमार वर्मा व शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवलाल भारती आदि अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर आदरांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। संचालक, कोष लेखा और पेंशन महादेव कावड़े ने कहा कि हम जिस मुकाम और जगह पर आज हैं वह सब बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की वजह से हैं। भारत का संविधान, प्रावधान और बाबा साहेब के विचार को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाई-चारे के प्रावधान भारत देश के हरेक व्यक्ति के लिए किया है। सदस्य रेरा धनंजय देवांगन ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के कार्यो, संघर्ष, उपलब्धि और संविधान के बारे में सबको जानकारी है। हम उनके आदर्शों को अपनाने की बात करते हैं। डॉ भीमराव अम्बेडकर ने कहा था मेरे बाद करोड़ो भीमराव अम्बेडकर होना चाहिए। लेकिन आज तक उनके आदर्शों और व्यक्तित्व तक नहीं पहुंच पाएं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमारा पूरा संविधान डॉ भीमराव अम्बेडकर ने ड्राफ्ट किया। विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एक समाजशास्त्री, मानवशास्त्री, अर्थशास्त्री, इतिहास और राजनीति सभी क्षेत्रों का ज्ञान था। उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था एवं 32 डिग्रियां प्राप्त की। सबसे बड़ा पवित्र ग्रंथ भारतीय संविधान है और हमारे मुक्तिदाता डॉ भीमराव अम्बेडकर हैं। उनका संघर्ष और जो उन्होंने अभाव में जीवन यापन किया उससे बड़ा संघर्ष और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने जो त्याग किया, उससे बड़ा त्याग कोई नहीं कर सकता। अपर संचालक, जनसंपर्क विभाग आलोक देव ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती आज केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 25 देशों में मनाया जा रहा है। आज के इस दिन को यूनेस्को ने शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और दुनिया के 25 देशों में इस दिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाबा साहब का छत्तीसगढ़ से बहुत प्यारा नाता रहा है। 12 दिसम्बर 1945 को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। बाबा साहब का प्रभाव छत्तीसगढ़ में उनके आने से पहले से था। बाबा साहब दलित शोषित का उत्थान कैसे किया जाए इस बारे में वह निरन्तर प्रयास करते रहते थे। बाबा साहब का प्रभाव उस रूप में आजादी से पहले से था। एस.एल.मात्रे, जज, औद्योगिक कोर्ट ने कहा कि बाबा साहब संविधान के पितामह है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए कार्य किया। इस मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों सर्व अनिल कुमार बनज, कमल वर्मा, सत्येन्द्र देवांगन, राजकुमार सोनकर, धर्मेन्द्र घृतलहरे, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

  • सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने जिले में नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर की ली बैठक

    13-Apr-2024

    महासमुंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने जिले में नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर अपने नाम के अनुसार कार्य करता है अर्थात उसे मतदान दिवस पर मतदान दलों के कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करना होगा। इसके लिए यह जरूरी है कि उन्हें मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान दल का सदस्य नहीं होता इसलिए उसके कार्यों में सहायता या हस्तक्षेप नहीं कर सकता। लेकिन यदि पीठासीन अधिकारी से कोई चुक हो रही हो तो उसे सलाह अवश्य देना चाहिए जिससे मतदान का कार्य बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, अपर कलेक्टर रवि साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने प्रशिक्षण देते हुए यह बताया कि माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किन किन चीजों का अवलोकन करना चाहिए। उन्होंने माकपोल की प्रक्रिया, सीआरसी करना, वास्तविक मतदान के लिए मशीन को तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि एएसडी लिस्ट के मतदाताओं को किस प्रकार मतदान कराया जाना चाहिए, अंधे व शिथिलांग मतदाताओं द्वारा मतदान, निविदत्त मत आदि विभिन्न विषम परिस्थितियों के बारे में जानकारी दिया। इसके अलावा माइक्रो आब्जर्वर द्वारा तैयार किए जाने वाले रिपोर्ट की भी जानकारी दी गई। 

  • मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ट्रैक्टर से किया चुनाव प्रचार, बगल में बैठे थे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    13-Apr-2024

    मनेंद्रगढ़। चुनावी प्रचार के दौरान जनप्रतिनिधि हो या प्रत्याशी कई अलग अलग रंग में नजर आते हैं। जिसको लेकर चर्चा भी होती है । कुछ ऐसा ही नजर आया है मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां इलाके में। जहां इलाके के विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। उनके साथ ट्रैक्टर में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो भी बैठे हुए थे। दरअसल खड़गवां के शिवपुर बाजार में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा थी। जहाँ जाने के लिए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और ओ पी चौधरी अपनी लग्जरी एसी गाड़ी छोड़ ट्रैक्टर में सवार हो गये। 

    मंत्री श्याम बिहारी को ट्रैक्टर चलाना आता है, वो पहले खेती किसानी का काम भी कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने देवाडाँड़ से शिवपुर बाजार तक खुद ट्रैक्टर चलाया । इनके पीछे बाइक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी नारे लगाते हुए चल रहे थे। दोनो मंत्री शिवपुर बाजार की नुक्कड़ सभा में शामिल होने ट्रैक्टर से पहुँचे जिसे रास्ते भर लोग देखते रहे। कभी अपने खेतो में ट्रैक्टर चलाने वाले श्याम बिहारी ने भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर ट्रैक्टर चलाया। 
  • मतदान जागरूकता के लिए छात्रों ने बनाई रंगोली और पोस्टर

    13-Apr-2024

    राजनांदगांव/ कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने के लक्ष्य की प्राप्ति एवं नव मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु पोस्टर बनाकर तथा रंगोली बनाकर जागरूकता अभियान चलाया गयाl प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान हेतु आज रंगोली बनाया गयाl लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज हैl के साथ रंगोली बनाई गई और छात्रों ने पोस्टर बनाकर अपील किया कि आपका वोट आपकी ताकत, दोनों बने देश की ताकत l सारा काम छोड़ दो , सबसे पहले और दो l स्लोगन लिखे पोस्टर प्रदर्शित किया गया lदोनों अभियान का उद्देश्य वोट प्रतिशत बढ़ाना है l

    प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी के साथ हमने यह जागरूकता अभियान प्रारंभ किया हैl और आगामी चुनाव में सभी को वोट अपना अवश्य डालना चाहिए क्योंकि एक-एक वोट का बहुत महत्व होता है  18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं लोकतंत्र का हिस्सा बनना चाहिए ,इसलिए यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है l
    महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त से कहा कि लोकतन्त्र में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान वोट प्रतिशत में वृद्धि करना है l विकसित भारत में वोट का महत्त्व अधिक है और सभी को वोट देना चाहिए इस प्रकार के आयोजन से नागरीको में जागरुकता बढेगी/
  • रायपुर में स्वीप के तहत विशेष बाइक रैली का आयोजन

    13-Apr-2024

    रायपुर/आरंग। स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर पूरे रायपुर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरंग ने एक बार फिर मतदाता जागरूकता का बड़ा संदेश दिया है. आरंग में 4 किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया. इस आयोजन में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह सहित कई अधिकारी रायपुर से बाइक रैली के माध्यम से मंदिर हसौद, लखौली, रसनी होते हुए आरंग पहुंचे. खास बात यह रही कि इस रैली में कलेक्टर गौरव सिंह की दोनों बेटियां भी उनकी साथ रही. आरंग के रसनी टोल प्लाजा के पास सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार रायपुर से रैली के आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही रैली आरंग पहुंची वैसे ही मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने ताली बजाकर सभी का स्वागत किया. इस दौरान सभी ने मतदान जागरूकता के नारे भी लगाए. रैली में लोकसभा पर्यवेक्षक आस्थानंद पाठक, रणविजय, संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एडीएम देवेंद्र पटेल भी शामिल हुए. 

  • सीईओ जिला पंचायत और एसपी ने ली शांति समिति की बैठक

    13-Apr-2024

    धमतरी। लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आदर्श आचरण संहिता के चलते कुछ बंदिशें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए त्यौहारों को पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाएं। उन्होंने उपस्थित समाज प्रमुखों से कहा कि आप सभी अपने समाज के लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व का आयोजन करने की अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचरण संहिता के चलते रामनवमी पर आयोजित होने वाली रैली में आर्म्स एक्ट के तहत अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन पर भी प्रतिबंधित रहेगा, किसी एक निश्चित स्थान पर इनकी पूजा पूजा-अर्चना शांतिपूर्वक तरीके से की जा सकेगी। न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने उपस्थित विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों से पुनः अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों का आयोजन इस प्रकार करें कि किसी भी धर्म, जाति, समुदाय की धार्मिक भावना आहत ना हो। इसके साथ ही इन धार्मिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार के राजनीतिक गतिविधियों का संचालन ना करें, राजनीतिक चिन्ह, नारे, प्रदर्शन आदि का प्रदर्शन ना हो, इसका ध्यान रखा जाये। शांति समिति की बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों ने सुझाव दिया कि रामनवमी के दिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया जाना उचित होगा। इसके साथ ही यात्रा निकलने के समय सभी वाणिज्यिक वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित किया जाये। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समाज प्रमुख से कहा कि विभिन्न गांव, मुहल्लों, चौक-चौराहों से निकलने वाली रैली में वॉलिंटियर की नियुक्ति करें, जो पुलिस और जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सके। साथ ही नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर रोशनी और सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। 

  • विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में किया रोड शो

    12-Apr-2024

    रायपुर/जगदलपुर। जबसे लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है, तबसे हम लगातार पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों के बीच में जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का जो स्नेह है, जो प्यार है, जो उत्साह है, देखते ही बनता है। हर जगह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं में भी भारी उत्साह है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति सबका विश्वास बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का हर एक बच्चा आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जानता है, मानता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में आयोजित भाजपा के रोड शो के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा आप सब लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी पर विश्वास किया, मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, हमें सरकार पर बिठाए। मां दंतेश्वरी और आप सभी के आशीर्वाद से मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से जो वादा था, अधिकांश वादों को हमने 3 महीने में ही पूरा किया है, चाहे वो किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का कीमत देने की बात हो। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की बात हो या 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से अधिक किसानों को ₹3716 करोड़ देने की बात हो। महतारी वंदन योजना में विवाहित माताओं-बहनों को हम दो किश्त दे चुके हैं, अभी 3 अप्रैल को ही हमने दूसरी किश्त दी है और हर महीने पहले सप्ताह में ही हम किश्त की राशि भेजेंगे। श्रीरामलला दर्शन योजना की शुरुआत हम कर चुके हैं। इस तरह की बहुत सारी योजनाएं जो मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी का वादा था, वो सबको पूरा किए हैं। महतारी वंदन योजना का दिखा असर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज रोड शो में एयरपोर्ट से लेकर सड़कों के दोनों तरफ विशेषकर हमारी माताओं के विश्वास तो देखते बनता है। माताओं ने जिस उत्साह से आरती की थाल सजाकर स्वागत किया, शायद ये महतारी वंदन योजना का असर है। उन्होंने कहा जिस तरह से पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता धोखा खाई, कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। अभी फिर धोखा देने वाले हैं, 1 लाख रु साल में देने का फार्म भरवा रहे हैं। समझ में नहीं आता है कि कहां से देंगे ! छत्तीसगढ़ में तो हमारी सरकार है, केंद्र में कहीं से भी लगता नहीं है कि उनकी सरकार बनेगी। कुल मिलाकर यह धोखा है। श्री साय ने कहा हमारे बस्तर संभाग में आदिवासी बंधुओं को भड़काया जा रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार बन जाएगी तो आदिवासी आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। इस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा है। महेश कश्यप के लिए मांगा वोट श्री साय ने कहा आपके लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश कश्यप, जो आप सभी के बीच के हैं, कोई परिचय के मोहताज़ नहीं हैं, सेवा करते रहे हैं। आप सभी से यही आग्रह होगा कि आप सबका आशीर्वाद आने वाले 19 अप्रैल को लोकतंत्र में बड़ी ताकत अपने मत को कमल छाप में बटन दबाकर महेश कश्यप जी को लोकसभा में भेजें, और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं ताकि हमारा देश पुनः विश्वगुरु बने, सोने की चिड़िया कहलाये। गांव, गरीब, किसान मजदूर सबका भला हो, हम विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। विष्णुमय हुआ जगदलपुर जगदलपुर की सड़कों पर आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहाँ भव्य रोड शो किया। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप भी उनके साथ थे। चार घंटे से ज़्यादा चले रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह जगह स्वागत किया गया। खुली जीप पर सवार मुख्यमंत्री के लिए रास्ते भर जयकारे लगते रहे । महिलाओं ने आरती वंदन किया और पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर जा कर पूजा अर्चना की और चौराहे पर स्थित भगवान श्री राम की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की। 

  • सूने मकान से लाखों की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

    12-Apr-2024

    जांजगीर-चांपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (भा.पु.से) के द्वारा दिए गए निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणी सिदार चांपा के कुशल मार्ग दर्शन में तत्काल आसपास क्षेत्रों में अज्ञात चोर एवं चोरी गए माल मशरूका का पता तलाश किया गया तथा पुराने चालान हुए आरोपी से पूछताछ किया गया इसी क्रम में पता चला कि ग्राम बिर्रा का आरोपी जवादास वैष्णव चोरी किया हैं। पूर्व में भी आरोपी जवादास वैष्णव का चोरी के मामले में चालान हुआ है। आरोपी जवादास वैष्ण को पता तलाश किया गया तथा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से चोरी किए सोने का अंगुठी सोने का अंगुठी, कान का लॉकेट, कान का झुमका तथा गले का मंगल सूत्र को जप्त किया गया हैं तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल को जप्त किया गया हैं आरोपी जवादास वैष्णव चोरी करना स्वीकार किया हैं। विवेचना दौरान आरोपी जावादास वैष्णव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्र.आर. गौतम गोविंद पाण्डेय, आरक्षक दीपक तिवारी, भूपेंद्र कुंवर, सनोहर जगत रघुवीर यादव, वैभव केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा। 

Top