बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

    10-Apr-2024

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका का है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तेजी आते दिख रहे हैं और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर कतार में 3 से 4 ट्रक खड़े थे। इस दौरान बाइक सवारों की रफ्तार तेज थी, जिससे कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकरा गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की हमेशा आवाजाही रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर हमेशा खतरा मंडराते रहता है। पाली पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रितेश कुमार (24) दीपका निवासी है, जो अपनी कार से घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था। वहां से दोनों बाइक से कटघोरा जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। प्रदीप चौहान को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • महिला ने देहदान करने की घोषणा की

    10-Apr-2024

    भिलाई। सेक्टर 8 भिलाई निवासी माया जैन ने आज अपने पति स्वर्गीय संजय जैन की तृतीय पुण्यतिथि पर अपने देहदान की वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों विकास जायसवाल एवं मोहित अग्रवाल को सौंपी देहदान की वसीयत सौंपते समय उनकी सास चम्पाबाई जैन बेटे दर्शन जैन, आदित्य जैन, जेठ सुनील जैन, जेठानी नूतन जैन, ननंद संध्या जैन मौजूद रही इस देहदान में विशेष सहयोग लेयासा फाउंडेशन से सुषमा जैन और खुशी जैन का रहा माया जैन ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज देहदान की घोषणा कर उन्होंने अपने पति को श्रद्धांजलि दी। आज देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नई रोशनी मिलेगी व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो मेरा जीवन सार्थक होगा। मोहित अग्रवाल ने कहा माया जैन के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे, नवदृष्टि फाउंडेशन के उज्जवल पींचा ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने माया जैन के निर्णय की तारीफ़ की व् माया जैन को साधुवाद दिया। 

  • अवैध शराब की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

    10-Apr-2024

    कोंडागांव। जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में जिला कोंडागांव में शराब एवं गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 8 अप्रैल को थाना विश्रामपुरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति सफेद बोरी में शराब लेकर विश्रामपुरी बाजार के पास ग्राहक इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर तलाश लेने पर आरोपी के पास से कुल 35 नग शराब कुल मात्रा 7840 मिली। जब्त कर आरोपी विकास कुमार यादव 21 वर्ष निवासी विश्रामपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुरी उपनिरीक्षक संजय वट्टी एवं साइबर सेल के उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्रआर. अजय बघेल आर. संतोष कोडोपी, अजय देवगन, बिरजू शोरी, विष्णु मरकाम का विशेष योगदान रहा। 

     

     

  • कुम्हारी खदान हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत

    10-Apr-2024

    भिलाई। दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के 27 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे 50 फीट गहरी खदान में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। 16 अन्य लोग घायल है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान खपरी रोड पर खदान पारा की एक मुरुम खदान में गिर गई।

    यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए कुछ लोगों को धमधा के स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। कुम्हारी, भिलाई 3 और रायपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई।
    बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से मौत के आंकड़े की पुष्टी नहीं की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है. केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा कि बस में 40 लोग सवार थे. सभी घायलों को रायपुर लाया जा रहा है.
     
     
     
  • छत्तीसगढ़ से चलने वाली ये ट्रेनें आज रहेंगी कैंसल

    10-Apr-2024

     रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री परेशान हो गए हैं. रेलवे ने इसबार भी कई ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है. 10 से 12 अप्रेल तक यह ट्रेनें नहीं चलेगी. हालांकि इसके पीछे की वजह रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य और अन्य काम को बताया है.

    रद्द होने वाली गाडियां:-
     
    दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
     
    10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
     
    12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी.
     
    12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी.
     
    12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी.
     
    12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी.
     
    11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
     
    11 अप्रैल, 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
     
    12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
     
    रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी
     
    दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी. इसीप्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
  • रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    09-Apr-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स पहुंच रही है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 14 लोग घायल हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है. बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है. केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा कि बस में 40 लोग सवार थे. सभी घायलों को रायपुर लाया जा रहा है। 

  • बम की चपेट में आने से मादा भालू के जबड़े फटे, मौत

    09-Apr-2024

    गरियाबंद। सोमवार को ग्राम खोखमा के गाय बैल का चरवाहा से खबर मिला कि इंदागांव (धुरवागुडी) बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1243 पहाड़ी के नीचे जंगल में एक भालु मरा हुआ है, जिसकी जबड़ा फटा हुआ और आगे के दोनो पैर का नाखुन भी नहीं है, सूचना मिलते ही सुशील सागर वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। चूंकि मादा भालु का उम्र लगभग डेढ़ दो साल का पोटाश बम से शिकार करने का शंका हो रहा है, इस कारण उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वरुण जैन के द्वारा रणवीर घमशील डीएफओ जंगल सफारी रायपुर एवं आलोक बाजपेयी डीएफओ कांकेर से चर्चा कर डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया। आज मंगलवार को सुबह डॉग स्क्वाड टीम का मदद लिया गया, और एन्टीपोचिंग टीम के द्वारा पोटाश बम बेचने वालो का पतासाजी किया गया, फिर भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया। दो वेटनरी डॉक्टर के उपस्थिति मे मृत मादा भालु का पोस्टमार्टम किया गया। उसका पंचनामा बनाया गया, उसके उपरांत विधिवत वन अमलो की उपस्थिति मे मृत मादा भालु का दाह संस्कार किया गया, उसका भी पंचनामा बनाया गया। मादा भालु का मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकता है। मृत मादा भालु का वन अपराध पंजीबध्द किया गया है। आसपास के गांव में पोटाश बम बेचने वाले एवं मादा भालु का शिकार करने वाले आरोपियों का पतासाजी एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के द्वारा किया जा रहा है। 

  • रायपुर में अवैध शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

    09-Apr-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आमानाका थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत साकरे मुर्गी फार्म के पास रहने वाला मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु घर बाहर अपने पास शराब रखा हुआ है जो शराब को सफेद रंग के कपडे के थैला मे रखा हुआ है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सुचना मे बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी मनप्रति सिह उर्फ मन्नु पिता स्व सुरेन्द्र सिंह उम्र 29 साल निवासी साकरे मुर्गी फार्म के पास थाना आमानाका रायपुर छ0ग0 के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 35 पौवा देशी मशाला शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फमन्नु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा शराब 6लीटर 300 मिली लीटर किमती 5250/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 178/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी- मनप्रति सिह उर्फ मन्नु पिता स्व सुरेन्द्र सिंह उम्र 29 साल निवासी साकरे मुर्गी फार्म के पास थाना आमानाका रायपुर। 

  • चांद के दीदार को तरसीं आंखें, ईदुलफित्र 11 को

    09-Apr-2024

    भिलाई। मंगलवार की शाम अफ्तार से पहले और बाद में भी मस्जिदों और घरों में लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहे। हालांकि भिलाई में आसमान में बदली होने की वजह से भी लोगों को मायूस होना पड़ा। दुर्ग-भिलाई में कहीं भी चांद दिखाई नहीं दिया। आसपास के इलाकों से भी चांद की तस्दीक नहीं हुई है। अब 11 अप्रैल को ईदुलफित्र होने की वजह से बाजार में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। सुपेला, पावर हाउस और टाउनशिप के मार्केट में लोग रात तक खरीदारी करते रहे। नमाज का वक्त मुकर्रर नमाजे ईदुल फित्र के लिए 11 अप्रैल की सुबह का वक्त तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में तय कर दिया गया है। इसमें ईदगाह सेक्टर-6 में 8:30 बजे, शेर ए खुदा ईदगाह कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में 8:15 बजे,गौसिया मस्जिद कैम्प-1 मे 8 बजे,रजा जामा मस्जिद कैम्प-2 में 9 बजे, ईदगाह मैदान बाबा फरीद नगर में 7:30 बजे, भिलाई-तीन ईदगाह में 08:30 बजे, ईदगाह रिसाली में 08:00 बजे, अशरफी मस्जिद जोन 3 में 08:30 बजे, रूआबांधा मस्जिद में 08:30, हनफी मस्जिद कोहका में 08:00 बजे, मरकजी मस्जिद पावरहाउस कैम्प-2 में 8.45 बजे, जामा मस्जिद हुडको भिलाई में सुबह 7.30, मरकज मस्जिद नूर सुपेला में 8.15, एकता नगर भिलाई-3 में 8.45 बजे, फरीद नगर मदनी मस्जिद में 8 बजे, पेट्रोल पम्प के पास भिलाई 3 मस्जिद में 9.20 बजे और मस्जिद अक्सा चरोदा में 9.15 बजे ईदुल फित्र की नमाज पढ़ाई जाएगी। रमजान की तरह गुजरे हमारे बाकी 11 महीने:डॉ. इस्माइल भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मी और होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. सैयद इस्माइल ने माहे रमजान माह विदाई पर कहा कि ये महीना हम सभी को अगले 11 महीने इसी तरह पाबंदी से रहने ओर इबादत करते रहने की तालीम देता है। जिस तरह इस महीने में हम बुराइयों और गुनाहों से दूर रहते हैं और वो केवल ख़ालिक़ ए कायनात (अल्लाह) के डर से करते हैं। बाकी 11 महीने में भी हमे ऐसे ही रहते हुए प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम वाली पाक दामनी, सच्चाई वाली जिंदगी और अल्लाह को राजी करने वाले काम के साथ लोगों के हमदर्द, यतीमों के खैरख्वाह, मिस्कीन-ग़रीब के मददगार बनकर जिंदगी गुजारने की तालीम रमजान माह देता है। जिस तरह इस महीने हमने इबादत के जरिए मस्जिदों को आबाद किया बाकी महीनों में भी मस्जिदों को आबाद करना चाहिए। जिस तरह इस महीने पड़ोसियों का ख्याल रखा जो बन पडा सहयोग मदद की है आगे ए काम करते रहना है। जिससे साफ सुथरा समाज बनकर हम इंसानियत के लिए मददगार साबित हो। 

  • नया रायपुर में स्टंटबाजी करने वाले 6 बाईकर्स गिरफ्तार

    09-Apr-2024

    रायपुर। नया रायपुर की सड़कों पर आये दिन लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले बाइकर्स गैंग के 06 स्टंटबाजों को यातायात पुलिस घेराबंदी कर पकड़ने में कामयाब हुई। सभी 06 बाइकर्स में 03 नाबालिक एवं 03 बालिक वाहन चालकों का वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गयी। बता दे कि बाईकर्स गैंग द्वारा नया रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक बाईक चलाकर स्वयं तथा दूसरों की जान को जोखिम में डालते हुए स्टंटबाजी करने की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा ऐसे स्टंटबाज वाहन चालकों को पकड़कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में यातायात पुलिस नया रायपुर द्वारा रविवार दिनांक 07.04.2024 को नया रायपुर की सड़कों पर घेराबंदी कर सी.बी.डी. बिल्डिंग रोड में स्टंटबाजी करते 6 चालको को पकड़ने में सफलता पाई। उक्त में से 03 बाइकर्स किशोर है जिनका प्रकरण किशोर न्यायालय भेजा गया एवं 3 बाइकर बालिग होने पर प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गयी। पकड़े गये स्टण्टबाज जिसका प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया निम्नानुसार है:- 01. मो.सा.यामहा TM-15 क्रमांक CG04-PH-6998 चालक अभिषेक गोटा पिता श्री पीया राम गोटा उम्र 24 वर्ष निवासी खमतराई रायपुर 02. मो.सा.यामहा R-15 क्रमांक CG04-MR-2774 चालक राहुल बघेल पिता स्व. गुड्डू बघेल उम्र 19 वर्ष निवासी टाटीबंध रायपुर 03. मो.सा.यामहा FZ क्रमांक CG04-NV-5525 चालक श्रीनु स्वामी पिता नागेश्वर स्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी भनपुरी रायपुर पकड़े गये बाईकर्स में 03 चालक किशोर होने के कारण प्रकरण निराकरण हेतु किशोर न्यायालय भेजा गया। इसी प्रकार यातायात पुलिस जारी ई-चालान कार्यवाही का खौफ वाहन चालकों में देखने को मिल रहा है। जिसके तहत वाहन चालक ई-चालान कार्यवाही के डर से फर्जी तरीके से दूसरे वाहन का नम्बर प्लेट उपयोग कर संचालित करते हुए पकड़ा गया। बता दें कि आवेदक ईशान पाठक, गीतांजली नगर रायपुर द्वारा कार्यालय यातायात मुख्यालय ई चालान शाखा आकर शिकायत दर्ज कराया कि किसी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके वाहन एक्टीवा क्रमांक CG04-PH-4614 का नंबर प्लेट उपयोग कर फर्जी तरीके से वाहन संचालित किया जा रहा है जिसका ई-चालान प्राप्त हुआ है। प्रकरण संज्ञान में आने पर ई-चालान शाखा में तैनात प्रआर. प्रवीण कुमार देवांगन एवं आर. तरूण कुमार ठाकुर द्वारा ई-चालान नोटिस को सर्च करने पर वाहन एक्टीवा क्रमांक CG04-PH-4514 के चालक द्वारा फर्जी तरीके से नम्बर टेम्परिंग कर आवेदक के वाहन का नम्बर उपयोग कर फर्जी तरीके से संचालित करते पाये जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह के संज्ञान में लाया गया जिनके आदेश पर एक्टीवा क्रमांक CG04-PH-4514 के चालक/मालिक का पतासाजी कर कार्यालय बुलाया गया एवं आवेदक के शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायुपर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा ब्लैक फिल्म लगे 102 वाहनों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर फिल्म उतरवाया गया। बता दे कि वर्तमान समय में अपराधिक तत्वों के व्यक्तियों द्वारा अपराध घटित करने के लिए शीशे में ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों का प्रयोग किया जाता है तथा वर्तमान परिवेश में बलात्कार, अपहरण, हत्या, लूट, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, महिलाओं के विरूद्ध होने वाली घटनायें, मानव तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी व अन्य अपराधों से संबंधित अधिकांश मामलों में ब्लैक फिल्म वाहनों का प्रयोग कर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्ष रायपुर रेंज रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर द्वारा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर अभियान कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गो पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत 102 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए फिल्म उतरवाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेंगी। अतः वाहन चालकों से अपील है कि अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें। 

  • मोटर सायकल पर शराब तस्करी, कोचिया गिरफ्तार

    09-Apr-2024

    रायगढ़। रात्रि पुलिस चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर बाईपास रोड़ राठौर चौक के पास मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर आईस्मार्ट क्र. सीजी-11-एजी-6750 के डिक्की में शराब परिवहन कर रहे आरोपी मनोज कुमार गबेल पिता स्व.सन्तन लाल गबेल उम्र 52 वर्ष साकिन सारसकेला थाना डभरा हा. मु. भदरीचौक (फगुरम) थाना डभरा जिला सक्ती को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब (6300 ml), जुमला कीमती ₹3,150 का जप्त किया गया है। आरोपी पर पुलिस चौकी खरसिया में 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक सोमनाथ पटेल शामिल थे। 

  • कॉनफ्लुएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन

    09-Apr-2024

    राजनांदगांव। कॉनफ्लुएंस कॉलेज के कंप्यूटर विभाग द्वारा पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स का आयोजन किया गया। इस 15  दिवसीय कोर्स को पांच मॉड्यूल में विभाजित किया गया था जिसके अंतर्गत पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के सभी विषय बिंदु को विस्तृत रूप से बताया गया।विद्यार्थियों को बताया गया कि पायथन एक सामान्य-उद्देश्य वाली प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है, जिनमें शामिल हैं:वेब डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्क्रिप्टिंग और ऑटोमेशन ,डेटा विश्लेषण, वेब डेवलपमेंट, गेम, वैज्ञानिक कंप्यूटिंग, और मशीन लर्निंग के लिए किया जाता है. पायथन को सीखना आसान है क्योंकि इसका सिंटैक्स सरल है इस व्याख्यान को करने का उद्देश्य यह था कि यह एक शक्तिशाली भाषा है जिसका उपयोग जटिल एप्लिकेशन बनाने के लिए किया जा सकता है। पायथन शुरुआती लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है क्योंकि इसे सीखना अपेक्षाकृत आसान है और इसमें सरल वाक्यविन्यास है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं विभाग प्राध्यापक उपस्थित थे।

  • टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई, दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    09-Apr-2024

    रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बुलेट बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शहजाद अली उर्फ भिण्डी एवं मोह. आमीर निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा शहजाद अली उर्फ भिण्डी एवं मोह. आमीर से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी प्रीतम यादव उर्फ पिन्टू एवं मोह. शाहिद के साथ मिलकर उक्त वाहन को चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त प्रीतम यादव उर्फ पिन्टू एवं मोह. शाहिद को भी पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं एवं वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा रायपुर के थाना माना एवं टिकरापारा क्षेत्र से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताने के साथ-साथ थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द से पानी टंकी के लोहे के चेम्बर फ्रेम को चोरी करना बताने के साथ ही फ्रेम को आटो वाहन में भरकर ले जाकर रखना बताया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन, पानी टंकी का लोहे के चैम्बर फ्रेम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग आटो जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों से जप्त बुलेट वाहन क्रमांक सी जी/04/एन ए/9303 में थाना माना में अपराध क्रमांक 180/2024 धारा 379 भादवि. एवं सी डी डीलक्स क्रमांक सी जी/04/डी ई/3445 में थाना माना में अपराध क्रमांक 130/24 धारा 379 भादवि. तथा हीरो पैशन प्रो क्रमांक सी जी/04/एच एल/7521 में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 201/24 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्र में चोरी की गई पानी टंकी लोहे के फ्रेम में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। आरोपी शहजाद अली उर्फ भिण्डी तथा मोह. आमीर पूर्व में भी चोरी सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुके है। गिरफ्तार आरोपी - 01. शहजाद अली उर्फ भिण्डी पिता मुस्ताक अली उम्र 30 साल निवासी रावाभांठा खेल मैदान के पास सुन्दर नगर थाना खमतराई रायपुर। 02. मोह. आमीर पिता मोह. अशरफ उम्र 24 साल निवासी अफरोज बाग थाना मौदहापारा रायपुर। 03. प्रितम यादव उर्फ पिन्टू पिता महेन्द्र यादव उम्र 20 साल निवासी नूतन स्कूल के पास थाना टिकरपारा रायपुर। 04. मोह. शाहीद पिता नियाजूद्दीन उम्र 24 साल निवासी सुभाष नगर थाना गंज रायपुर। 

  • घूम-घूम कर बेचता था अवैध शराब, कोचिया गिरफ्तार

    09-Apr-2024

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से ग्राम सम्बलपुरी में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिला । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टाफ कार्रवाई के लिए रवाना किया। चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम सम्बलपुरी में अमित होटल के पीछे बाडी में आरोपी परमानंद भोय पिता टुनु राम भोय उम्र 42 वर्ष साकिन सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ को अवैध रूप से शराब बेचने दो लीटर वाले तीन प्लास्टिक बाटल में फुल भरा कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये के साथ पकड़ा गया। आरोपी परमानंद भोय पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक अभय यादव, चन्द्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे। 

  • फायरिंग करने वाले आरक्षक से पूछताछ जारी

    09-Apr-2024

    रायपुर। फायरिंग करने वाले आरक्षक मामले में रायपुर पुलिस ने बयान जारी किया है। जिसमें बताया कि नवा रायपुर के पीएचक्यू सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी 14वी बटालियन के आरक्षक राकेश यादव से सुबह की ड्यूटी पश्चात अपने बैरक के पास कुछ राउंड्स की एक्सीडेंटल फायर होने की सूचना है। जवान जौनपुर यूपी का रहने वाला है। मामला राखी थाने का है और सुबह 9.30 की घटना है। गोली चलने का कारण अज्ञात है और गोली चलने पर कोई हताहत नहीं हुआ है। आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है। 

  • सरहुल सरना पूजा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

    09-Apr-2024

    जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय सरहुल सरना पूजा में शामिल हुए. बता दें कि आज सीएम साय जशपुर दौरे पर है. जहां वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

     

     

  • मोदी गरीब का बेटा है, लाठी से सिर फोड़ने की धमकी से डरने वाला नहीं

    08-Apr-2024

    बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। वे छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है।

    यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है। उनकी तेजी से जांच हो रही है। यहां के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। . मैंने 3 करोड़ बहने को लखपति बनाने का फैसला किया है। आदिवासी समाज का उत्थान करना है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा एकलव्य कॉलेज है। जिसको किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी ने पूजा है। 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई। इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा।
    मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है। छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं। परिवार से मेरा राम-राम कहना।
  • आमाबाल सभा मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

    08-Apr-2024

    बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए आमाबाल गांव पहुंचे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है।

    बता दें कि इससे पहले आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की नई सरकार के गठन के समय छत्तीसगढ़ आए थे। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी आखिरी सभा 13 नवंबर 2023 को महासमुंद में हुई थी। मोदी इससे पहले 3 अक्टूबर को जगदलपुर और 2 नवंबर को कांकेर में भी चुनावी रैली कर चुके थे।
  • हर दो माह में बदल जाएंगे राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसीकर्मी, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

    08-Apr-2024

    अयोध्या 08 अप्रैल 2024। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसीकर्मियों को हर दो माह में बदला जाएगा। राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा शासन के निर्देश पर उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) कर रहा है। इसकी स्थापना के बाद से कोई भर्ती ही नहीं हुई है। ऐसे में पीएसी के जवानों को लेकर काम चलाया जा रहा है। हाल ही में सुरक्षा में तैनात पीएसीकर्मियों ने तीन साल तक लगातार तैनाती की वजह से टीए-डीए नहीं मिलने की समस्या उठाई थी। ऐसे में कार्यदक्षता, व्यावसायिक क्षमता प्रभावित होने और मनोबल गिरने की बात कही गई थी, जिसके बाद डीजीपी ने हर दो माह में पीएसी बल को परिवर्तित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

     
    अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपीएसएसएफ को दी गई हैं। मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे विशेष सुरक्षा बल एवं पीएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन 28 फरवरी को यूपीएसएसएफ की अयोध्या स्थित छठवीं वाहिनी में हुआ था, जिसमें उठाई गई समस्याओं से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया गया था। इसके बाद डीजीपी ने अयोध्या में तैनात 8 कंपनियों को एक दल को दूसरे दल से प्रत्येक दो माह में परिवर्तित करने का अनुमोदन कर दिया। इसपर एडीजी यूपीएसएसएफ एलवी एंटनी देव कुमार ने आदेश दिया कि कंपनियों को परिवर्तित करने से पहले छह दिन का इंडक्शन कोर्स (कैप्सूल कोर्स) भी कराया जाएगा। 
     
    इसके अलावा सुरक्षा शाखा भी इन कर्मियों को दो दिन का प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके जरिये सुरक्षाकर्मियों को कंट्रोल रूम ड्यूटी, वीआईपी एवं वीवीआईपी ड्यूटी, क्यूआरटी ड्यूटी, प्रसाद वितरण, पिकेट बैरियर ड्यूटी, स्वचलित हथियारों का इस्तेमाल, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट की जानकारी दी जाएगी।
  • कांकेर में नक्सलियों की नापाक साजिश नाकाम: जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट, बस्तर में है पीएम का दौरा

    08-Apr-2024

    कांकेर 08 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के चंद घंटे पहले नक्सलियों ने जवानों पर हमले की कोशिश की है। सर्चिंग पर निकली बीएसएफ पार्टी को निशाना बनाया गया। कोयलीबेडा थानाक्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया। सभी जवान सुरक्षित हैं। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गतकाल थाना कोयलीबेड़ा के आसपास सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया। सुरक्षाबलों की टीम सुरक्षित है।

Top