रायपुर 08 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को बस्तर के छोटे आमाबाल में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छोटे आमाबाल में रैली एवं जनसभा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने पत्र वार्ता में कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय और प्रभावी नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल बस्तर को पहुंच रहे हैं। समस्त बस्तरवासी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बस्तर वासियों को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए के लक्ष्य अबकी बार 400 पार को पूरा करेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे आमावल से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। मोदी की गारंटी पर बस्तर वासियों को पूरा भरोसा है। केन्द्र सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार भी मोदी की गारंटी को लागू करने में तत्परता दिखाते हुए महतारी वंदन योजना, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करना, किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस प्रदान करना, जैसे कार्यों को मूर्तरूप दिया है। प्रदेश के पूरी 11 सीटों को जीतने के लक्ष्य से भाजपा चुनाव लड़ रही है और हम सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे।
नई दिल्ली 08 अप्रैल 2024। आईपीएल 2024 का सीजन शुरू हो चुका है और अबतक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी के मालिकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 16 अप्रैल को अहमदाबाद में होगी। इस दिन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक के लिए सभी 10 टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में अनुमान है कि टीम मालिकों के साथ उनके सीईओ और ऑपरेशनल टीमें भी बैठक में आ सकती हैं, लेकिन यह मीटिंग कथित तौर पर सिर्फ मालिकों के लिए ही नामित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल भी शामिल होंगे। इस बैठक के लिए निमंत्रण आईपीएल के सीईओ हेमांग अमीन द्वारा भेजा गया है।
बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेंड़ को लेकर माओवादियों ने प्रेसनोट जारी किया है जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बीआरसी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने मुठभेंड़ को फर्जी बताते हुए खून का बदला खून से लेने की बात प्रेसनोट के जरिये कही है। दरअसल बीते दिनों गंगालूर थाना इलाके के कोरचोली में सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेंड़ हुई थी। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। जवानों ने 13 माओवादियों को मार गिराने का दावा किया था तो वहीं बड़ी मात्रा में एलएमजी सहित अन्य हथियार, लेपटाॅप सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान मौके से बरामद किये थे। जिसके बाद आज माओवादियों की ओर से प्रेसनोट जारी किया गया है। बीकेएएसआर डिवीजन समिति के अल्लूरी सीता रामराजू ने प्रेसनोट जारी कर मुठभेंड़ को फर्जी बताया है और मुठभेंड़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। जारी प्रेसनोट में माओवादी नें भाजपा कांग्रेस, बीआरएस पार्टी को आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पड़ोसी राज्यों से सुरक्षा बलो का सहारा ले रही है। बीजापुर जिले उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और कोबरा एवं पुलिस पार्टी नें उनके तेलंगाना एसजेसी सदस्य कामरेड सागर और मनीराम (एसीएम)के साथ ही तीन साथी मारे गये हैं। माओवादियों ने जारी विज्ञप्ति में कहा की उनके तीन माओवादियों का खून के बदले खून से चुकाएंगे।
रायगढ़। रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी ईमाम बाडा में एक मकान के भीतर चार्जिंग में लगे मोबाइल की चोरी कर भाग रहे युवक को रात्रि मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा। घटना को लेकर जावेद अली (25 साल) चांदमारी ईमाम बाडा द्वारा रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया कि दिनांक 06/04/2024 के रात्रि करीब 02 बजे घर के आंगन के दरवाजा कि खुलने की आवाज आने से नींद खुल गया, आंगन तरफ निकलकर देखा तो एक व्यक्ति भागने लगा। जिस पर शंका होने पर शोर मचाते हुये उसके पीछे भागा जिसे रियापारा के पास पकड लिये, उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम श्याम साय पैंकरा पिता पैराग साय पैंकरा (25 साल) ग्राम तेलाईन थाना तुमला जिला जशपुर का रहने वाला जिसके पेंट के जेब में घर से चुराया वीवो कम्पनी Y16 मोबाईल (₹10,000) था । प्रार्थी जावेद अली की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 222/2024 धारा 457,380 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी श्याम साय पैकरा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू सफारी के समय में बदल दिया गया है. पर्यटक अब सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक एशिया की इस सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी का लुत्फ़ उठा पाएंगे. तेज गर्मी और पर्यटकों को वन्यजीवों को देखने का बेहतर अनुभव दिलाने के उद्देश्य से जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि सफारी पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी और जू में नया समय 9 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा। नया रायपुर स्थित नंदनवन जू और सफारी में मैमल्स और रेप्टाइल्स सहित कुल 37 वन्यजीव प्रज़ातियों का खूबसूरत आशियाना है . जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा सफारी पर्यटन में बेहतर अनुभव दिलाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है. जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर ने बताया कि नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास में सतत प्रयास किए जा रहे है. पर्यटकों के बेहतर अनुभव के लिए भ्रमण के समय में बदलाव किया गया है।
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। PM के दौरे को देखते हुए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा की जा रही है। मोदी की इस सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए समय जोगी बिठाई की रस्म भी इसी गांव के जोगी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा CG पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है। भाजपा ने यहां मोदी की सभा को लेकर 3 विशाल डोम बनाए हैं। बस्तर में सबसे अधिक बार विजिट करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पूरे कार्यकर्ता और लोग मोदी को सुनने उत्साहित हैं। भाजपा ने महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले सरपंच रह चुके हैं। वहीं इनके सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कवासी लखमा है, जो कोंटा विधानसभा से लगातार 6 बार के विधायक हैं। हालांकि, कवासी भी पहली बार लोकसभा चुनाव के अखाड़े में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं।
रायपुर। तहसील साहू संघ आरंग द्वारा ग्राम कोरसी (भैसा)आरंग में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा संस्कृति मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि साहू समाज के लोगों का सौभाग्य है जो उनका जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में हुआ है। यह कर्मा माता का ही पुण्य प्रताप है कि आज साहू समाज समृद्धिशाली है और समाज ही नही अपितु छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश की तरक्की में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान भेदभाव नहीं करते। वे किसी अमीर या गरीब के नहीं होते, वह तो सिर्फ सच्चे भक्त के होते हैं। यहां तो लोग भगवान के लिए छप्पन भोग चढ़ाते हैं पर भगवान उसी का भोग ग्रहण करता है जो उनका सच्चा भक्त होता है। इसका उदाहरण साक्षात माता कर्मा है। माता कर्मा भूखी ना रहे इसलिए स्वयं श्री कृष्ण उनके हाथों से बनी खिचड़ी ग्रहण करने आ जाते हैं। भक्तों को भगवान कभी भूखा नहीं रहने देता। उन्होंने साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि कुरीतियों को त्याग कर साहू समाज ने एक मिसाल कायम की है। साहू समाज का जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम है वह देश के लिए आदर्श है। ऐसा कोई सामाजिक मंच नहीं होता जहां मैं साहू समाज का उल्लेख नहीं करता। स्वयं मेरे अग्रवाल समाज के आयोजनों में मैं साहू समाज का जिक्र करता हूं। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने विशिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया। इस आयोजन में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष उमेश्वरी साहू, किरन ढीढ़ी, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोहन साहू, जिला उपाध्यक्ष ओमेश्वरी साहू, भोजराम साहू, किरण साहू, के के चंद्राकर, नंद कुमार साहू, ब्रम्हानंद साहू, देव नाथ साहू, गीतांजलि, अनिल सोनवानी, भोला साहू, संदीप जैन, राघवेंद्र साहू समेत सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।
जशपुर। आबकारी एक्ट के तहत जशपुर जेल में निरूद्ध बंदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने जेल में युवक से बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद जशपुर जिले के सन्ना में आक्रोशित ग्रामवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा मचाया। मृत बंदी के शरीर मे चोट के निशान मिले हैं। उसे दो दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के सन्ना थाना अंतर्गत कंदरई गांव निवासी जगतपाल राम को पुलिस ने 3 अप्रैल को अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जगतपाल को जशपुर जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे मेडिकल कालेज हॉस्पीटल में उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया। रविवार को इलाक के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जेल प्रशासन के अनुसार 5 अप्रैल को बंदी जगतपाल राम को जशपुर से अंबिकापुर मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया था। उसके घायल होने के कारण उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दिखल कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी फूलमती ने आरोप लगा है कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों में व शरीर में चोट के निशान हैं। उसके पति को कोई बीमारी नहीं थी, फिर अस्पताल में क्या इलाज चल रहा था। पति के बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी। आज सुबह मौत की खबर दी गई। जगतपाल के स्वजनों ने सन्ना बस स्टैंड में एकजुट होकर सड़क पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि जगलपाल की मृत्यु जेल में उसके साथ हुई मारपीट की वजह से हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। मामले में जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मृतक ने जेल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ कर छलांग लगा दी थी। इसमें उसे गंभीर चोट आई थीं। जिला चिकित्सालय के बाद इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी।
भिलाई। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्यापत्र के रूप में जारी क्या किया, भाजपाई जमकर इसकी खिंचाई करने में लगे हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व क्रेडा अध्यक्ष विजय साहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से राष्ट्रीय नेता पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करें फिर देश के साथ न्याय की बातें करें। विजय साहू ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस को लोकसभा क्षेत्र में एक भी स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं मिला, जिसे टिकट दिया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिनपर अपराधिक मामले दर्ज है, उन्हें टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। पूर्व क्रेडा अध्यक्ष ने बिलासपुर से चुनाव लड़ने वाले भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के लिए कहा कि भिलाई की जनता ने जिस विश्वास के साथ देवेन्द्र यादव को पहले महापौर और दो बार विधायक बनाया वे उनके साथ धोखा कर रहे हैं।
सारंग। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने आगामी जून-जुलाई से शुरू होने वाले कई प्रकार के कोर्स में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है, जिसके पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2024 है। इसी प्रकार पीएटी, पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2024 है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की वेबसाइट (व्यापमं डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओव्ही डॉट इन) है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के सभी नागरिकों को अपने नगर अथवा ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से विधिवत अनुमति की आवश्यकता होगी। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति देने के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राधिकृत अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियमों में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार नलकूप खनन आवश्यक होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेंगे। यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ संपूर्ण जिला को आगामी 31 जुलाई 2024 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक 3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। इस अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उपरोक्त अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्वानमुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा, लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संपूर्ण जिले में तथा नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराये गये नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आदर्श आचरण संहिता लागू है और इस अवधि में गैर कानूनी कार्य में संलिप्त वाहन की गाड़ी जप्त किया जाएगा तो सामान्य तौर पर आदर्श आचरण संहिता की समाप्ति के बाद ही वाहन को छोड़ा जाता है।
राजनांदगांव। हाल हाल ही में सरकार ने 2023-24 के बजट में 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने की एक मिशन की घोषणा की है। इसी मिशन में कॉन्फ्लूऐंस कॉलेज ने भी अपनी भागीदारी पेश करते हुए महाविद्यालय में एकदिवसीय नि:शुल्क सिकल सेल परीक्षण का आयोजन किया। इस शिविर को गोद ग्राम पर्रीकला में भी लगाया गया जिसका लाभ गांव के लोगो भी मिला जिसमे 0 से 40 वर्ष तक के लोग शामिल थे। इस शिविर के माध्यम से लगभग 150 लोगो ने सिकल सेल का जांच कराया जिसमे छोटे बच्चे,विद्यार्थी,महिलाएं और शिक्षकगण शामिल रहे। यूथ रेड क्रॉस प्रभारी धनंजय साहू ने बताया कि सिकल सेल पीढ़ी दर पीढ़ी होने वाले रोगों में से एक है जो अधिक दुखदायी होता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में सिकल सेल से संबंधित जानकारी का साझा करना,रोगों का पता लगाना और उन लोगों का डाटा एकत्रित करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी विजय मानिकपुरी ने कहा कि गोद ग्राम पर्रीकला में शिविर लगाना फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि 4 से 5 बच्चों के माता पिता को इसकी जानकारी नहीं थी। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण भी मौजूद थे।
नारायणपुर। जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार के पास जो धमकी भरा पत्र पहुंचा है, उसमें लिखा है कि मरने के लिए तैयार हो जा, ज्यादा समय नहीं है तेरे पास, या फिर पत्रकारिता छोड़ दे। दरअसल, पत्रकार रवि साहू ने बताया कि, 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे उसके घर पोस्टमैन एक लिफाफा लेकर आया। प्रेषक में किसी मो. इस्माइल का नाम लिखा हुआ था। जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें सफेद कागज में नीली स्याही से धमकी लिखा था। रवि ने बताया कि, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह किसी मोहम्मद इस्माइल को नहीं जानता है। यह लेटर मिलने के बाद SP को लिखित में आवेदन दिया है। साथ ही चुनाव का समय है, ऐसे में कवरेज करने जाना है। इस लेटर के बाद से जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बीजापुर। बीते दिन बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से लगे पुजारी कांकेर में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली समेत तीन नक्सली ढेर हो गए थे। वहीं AK47 और LMG हथियार समेत नक्सली सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। इसी मामले को लेकर आज माओवादियों ने एक प्रेस नोट जारी कर फर्जी मुठभेड़ के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। माओवादियों ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि हमारे तीन माओवादियों की मौत का बदला खून के बदले खून से चुकाएंगे। भद्राद्री कोठागुडेम, अल्लूरी सीता रामराजू डिवीज़न समिति (बीके-एएसआर )के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में हो राज्य का स्वरूप नहीं बदलता। लोगों के लिए लड़ रहे माओवादियों के खिलाफ तेलंगाना सरकार, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र राज्य से पुलिस का सहारा ले रही है। वहीं कॉरपोरेट कम्पनियों के लिए मदद कर रही है। इस हिंसा में पार्टियों में कोई मतभेद नहीं हैं। आगे लिखा गया है कि बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस सभी दलों की एक ही राजनीती एक ही तरीका है। ये माओवादी पार्टी को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। जारी विज्ञप्ति में ये भी लिखा है कि चुनाव के दौरान पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करता है, लेकिन शासन बनने के बाद कोई बदलाव नहीं आता है। जारी विज्ञप्ति में माओवादियों ने स्वीकार किया कि बीजापुर जिले उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और कोबरा एवं पुलिस पार्टी ने हमारे तेलंगाना एसजेसी सदस्य कामरेड सागर और मनीराम(एसीएम)के अलावा एक और साथी कुल तीन साथी मारे गये हैं। माओवादियों ने जारी विज्ञप्ति में कहा की हमारे तीन माओवादियों का बदला खून के बदले खून से चुकाएंगे।
रायपुर। हाथ-पैर बांधकर ऑटो चालक को पीटने का मामला सामने आया हैं। सुभाष नगर निवासी मोहम्मद समीर नियाजुद्दीन ने इस मामले की शिकायत एसएसपी संतोष सिंह से की है। और बताया कि मेरा बड़ा भाई मोहम्मद शाहीद ऑटो चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करता है। 4 मार्च की रात 11 बजे जब वे अपने बड़े भाई को राईस चिकन लाने के लिए फोन किया था तब वह ऑटो चला रहा था हूं। वही काफी देर होने के बाद रात 12 बजे उसने दोबारा अपने भाई को फोन किया तो उसका मोबाईल बंद बता रहा था। इस दौरान 5 मार्च को उसके दोस्त ने सोशल मीडिया का विडियो भेजा जिसमें मोहम्मद शाहीद का हाथ-पैर बांधकर अज्ञात लड़के उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। इस वारदात से मोहम्मद शाहीद खून से लथपथ हो गया था। सोशल मीडिया में लोकेशन बोरियाखुर्द का दिखा। वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि दीपेश साहू, सूरज नंदे व अन्य के द्वारा डाला गया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
रायपुर। लंबी दूरी की अंतरराज्यीय बसों में उठाईगीर सक्रिय हैं। इन मामलों में बस ड्राइवर और कंडक्टरों की भूमिका संदिग्ध कही जा रही है। ये उठाईगीर देर रात बसों में सवार होकर पर्स, सूट केस ट्राली बैग लेकर बीच रास्ते में ही उतर जाते हैं। आज सुबह अमरावती से रायपुर पहुंची महिला ऐसी ही उठाईगीरी का शिकार हुई। रायपुर निवासी नेहा जगमलानी अपने एक बच्चे के साथ अमरावती से पायल ट्रैवल्स की बस में सवार थीं। रायपुर पिता के घर आ रही थीं। अमरावती में सवार होने के बाद वह सो गईं। सुबह राजनांदगांव के आसपास नींद खुली तो हैंड पर्स हल्का लगा। चेक किया तो उसमें रखे जेवर और 15 हजार रूपए नहीं थे। बस कंडक्टर से पूछताछ की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नेहा और परिजन ने शाम को टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दे कि दो तीन माह पहले भी महाराष्ट्र से देवेंद्र नगर आ रही महिला की पर्स पीर तर लिया गया था। अब तक उस उठाईगिर का पता नहीं चल पाया है। लंबी दूरी की इन अंतरराज्यीय बसों के ड्राइवर कंडक्टर, बीच रास्ते के गांव कस्बे के यात्रियों को कुछ कम भाड़ा लेकर चढ़ा लेते हैं । ट्रैवल्स संचालक सुरक्षित एक्सप्रेस सर्विस का झांसा देकर रायपुर से नागपुर, हैदराबाद पुणे वर्धा के लिए प्री बुकिंग करवाते हैं। लेकिन. बीच रास्ते में ये बसें किसी पैसेंजर सर्विस की तरह दौड़ती हैं।उन्हीं भीड़ में ये जेबकतरे,उठाईगीर सवार होकर अपना हाथ साफ कर जाते हैं ।
भिलाई। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्यापत्र के रूप में जारी क्या किया, भाजपाई जमकर इसकी खिंचाई करने में लगे हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व क्रेडा अध्यक्ष विजय साहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करें फिर देश के साथ न्याय की बातें करें। विजय साहू ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस को लोकसभा क्षेत्र में एक भी स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं मिला, जिसे टिकट दिया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिनपर अपराधिक मामले दर्ज है, उन्हें टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। पूर्व क्रेडा अध्यक्ष ने बिलासपुर से चुनाव लड़ने वाले भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के लिए कहा कि भिलाई की जनता ने जिस विश्वास के साथ देवेन्द्र यादव को पहले महापौर और दो बार विधायक बनाया वे उनके साथ धोखा कर रहे हैं।
रायगढ़। अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम डोंगीतराई में मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोंगीतराई का संजय चौहान लुक छिप कर अवैध शराब की बिक्री करता है जो आज भी शराब लेने गया हुआ है। थाना प्रभारी द्वारा कार्रवाई के लिए ग्राम डोंगीतराई स्टाफ भेजे, जहां भूपदेवपुर पुलिस द्वारा आरोपी संजय चौहान पिता कार्तिक राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी डोंगीतराई थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ के कब्जे से 8 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत ₹800) की जप्ती की गई है । आरोपी के कृत्य पर भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में सहायक उपरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह ठाकुर, आरक्षक विजय कुमार पटेल और महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल थे।
रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, पहले चरण का मतदान भी बेहद करीब है। ऐसे में पार्टियों में दस-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बता दें कि आज हुए विधि प्रकोष्ठ के सम्मेलन में 200 अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है। BJP के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश ,उपमुख्यमंत्री और कानून मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया था। भाजपा में शामिल हुए विधि प्रकोष्ठ के प्रत्येक सदस्य चुनाव के दौरान विपक्ष के हर बयान और हरकतों पर नजर रखेंगे। वहीं, विधि अनुरूप एक्शन लेंगे और जवाब भी देंगे।
रायपुर। रायपुर रेल मंडल की टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग द्वारा 1 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम, मादक पदार्थ गांजा कीमत रू.13,65,000 रुपया के साथ पकड़कर जीआरपी दुर्ग हेंडओवर किया है. जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल को मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम दुर्ग एवं आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के द्वारा लोकसभा चुनाव आचार संहिता के प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक एमएल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे, प्र.आ.वाई के ताम्रकार, द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच नं A-1 के बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को समय 11.15 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया. नाम पता पूछने पर अपना नाम – इरफान खां उर्फ फिरोज, पिता-रमजानी खां, उम्र-28 वर्ष, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया. सभी 5 बैगो से कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत रू.13,65,000/- (तेरह लाख पैसठ हजार रुपया) के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को पलासा (आंध्र प्रदेश) से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के A/1 कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था कि पकडा गया.
Adv