राजनांदगांव। आज राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने दाखिल नामांकन किया। सीएम साय ने ट्वीट करते कहा, "राजनांदगांव हो चुका मोदीमय"...आज राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री संतोष पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवसर पर उनके साथ उपस्थित रहा। अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों को पुनः हराकर हमें विकसित और समृद्ध भारत एवं छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। इससे पहले नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। मोदी जी दस साल से देश के प्रधान सेवक के रूप में काम कर रहे हैं। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जहां भी जाते हैं वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। देश के गांव-गरीब-किसान-मजदूर और सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन 5 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। मैंने प्रदेशाध्यक्ष रहते चैलेंज किया था कि 36 में से एक भी वादा पूरा हुआ हो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बन गया।
महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक एम. राकेश चन्द्र कलासागर ने आज महासमुंद लोकसभा अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के साथ पिटियाझर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवश्यक तैयारियां के संबंध में निर्देश देते हुए सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। कलेक्टर मलिक ने बताया कि चारों स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए बेरिकेटिंग की जाएगी। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस ऑब्जर्वर को जानकारी दी। तत्पश्चात कलासागर द्वारा कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन प्रक्रिया की जानकारी लिया। उन्होंने अन्य निगरानी केन्द्रों का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
राजनांदगांव/ राजनांदगांव वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा मार्ग पर स्थित बाबा मरस पोटाधाम में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का चतुर्थ दिवस और शाम की बेला मे सय्यमकाल के सत्र में श्री शारदा देवीधाम मैहर धाम से पधारे श्री श्री 1008 श्री राम लोचन शरण लोचन जू महाराज मुखारविंद से चतुर्थ दिवस के उपरांत भक्त प्रह्लाद की रक्षा करते हुऐ हिरण कश्यप का वध समुद्र मंथन बलि बावन प्रसंग के साथ सूर्यवंश में श्री राम जन्मोत्सव तथा चंद्रवंश में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया परम पूज्य श्री महाराज जी के मुखारविंद से चतुर्थ दिवस में सत्य की बंदना करते हुऐ भगवान की स्तुति की पंचम दिवस में भगवान के बलचरित्र का वर्णन माखन चोरी ग्वालो के साथ अनेक राक्षसों का वध पूतना मर्दन सकटा सुर राक्षसों का वध के वध के साथ वृंदावन की महिमा का वर्णन तथा कालिया मर्दन ब्रम्हा जी मोह भंग किया वा ब्रम्हा जी ने भगवान की तीन परिक्रमा की तथा इंद्र का मान मर्दन करते हुऐ गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठका उंगली पर धारण कर गोवर्धन जी की पूजन कर सभी ब्रज वासियों के कष्ट का निवारण किया सप्ताहिक संगीत मय श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में बढ़ी संख्या में भक्त बाबा मरस पोटा धाम पहुंच कर कथा का आनंद लें रहे मरस पोटा धाम के संरक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव/दिलीप साहु/ विकास लिमचा/रवि साहु/प्रताप/पुरूषोत्तम साहु ने कहा 4 अप्रैल दिन गुरुवार श्री कृष्ण रूक्मणी विवाह/5 अप्रैल सुदामा चरित्र एवं हवन 6 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ श्री मद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्य क्रम का समापन किया जायेगा
बिलासपुर। बिलासपुर में शराब लेने जा रहे ड्राइवर युवक की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे जमीन पर गिरा कर लात-घूंसों से पिटाई कर रहा है, जिसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल भी लूट लिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। इधर, पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। वहीं, इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश उसकी पिटाई करते नजर आ रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। खैरागढ़ जिले के छुई खदान गंडई के कोपेभांठा का रहने वाला गुलशन राजपूत कुदुदंड में रहता है। वह यहां गाड़ी चलाने का काम करता है। घटना बीते 30 मार्च की देर रात की है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG08AY 8815 में सवार होकर मंगला स्थित शराब दुकान शराब खरीदने जा रहा था। शराब दुकान के पास ही उसे एक अनजान युवक ने पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह घायल पड़ा था। उसकी बाइक और मोबाइल भी गायब मिला। इस घटना के दूसरे दिन गुलशन अपना इलाज कराने के बाद शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा। यहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन, पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। लिहाजा, पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया।
दुर्ग। जिले के नगपुरा क्षेत्र अंतर्गत बोरई गांव में एक फटाखों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। फटाखें की चिंगारी से आग आसपास मौजूद खेत में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साथी फायर वर्क्स नाम से दुर्ग मोहन नगर में फटाखे की दुकान है। उसका गोडाउन बोरई गांव में स्थित है। उसने तमिलनाडु के शिवाकाशी से एक ट्रक फटाखा मंगाया हुआ था। ट्रक दोपहर 11.30 बजे के आसपास बोरई पहुंचा था। गोडाउन से 100 मीटर पहले एक हाइटेंशन तार गुजरी है, जो कि काफी नीचे थी। ट्रक ड्राइवर देख नहीं पाया और गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। बिना देखे ट्रक आगे करने से हाईटेंशन तार ट्रक की बॉडी में टच कर गई। इससे ट्रक में करंट फैल गया और उसमें चिंगारी उठने से आग लग गई। आग लगते ही ट्रक का ड्राइवर और उसमे सवार फटाखा संचालक का कर्मचारी कूद कर भागे। देखते ही देखते ट्रक में तेज विस्फोट होने लगा। पूरा क्षेत्र फटाखों की आवाज से दहल गया। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दुर्ग से दो दमकल 25 मिनट के अंदर वहां पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
रायपुर। रायपुर का व्यापारी सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अनिल प्रजापति (मां गौरी सेल्स एंड सर्विस का मालिक) ऑनलाइन सट्टा खेलने खिलाने का काम कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना डीडी नगर टीम द्वारा आरोपी के दुकान रायपुरा चौक महादेव घाट रोड पर दबिश दी गई। आरोपी अपने मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर टेलीग्राम एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलना बताया आरोपी के कब्जे से एक नग Motorola मोबाइल और 3000 रू नगदी जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।
बिलासपुर। बिलासपुर में दो मंजिला बिल्डिंग से कूदकर प्रापर्टी डीलर के खुदकुशी केस में किडनैपिंग का ऐंगल सामने आया है। आरोप है कि 6 लाख रुपए कर्ज वसूलने के लिए कुछ व्यापारियों ने उसे बंधक बना लिया था। उनके चंगुल से बचने के लिए वह अपार्टमेंट से कूदा था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जशपुर जिले के बगीचा निवासी प्रॉपर्टी डीलर विपिन अग्रवाल 30 मार्च की सुबह पाम इन्क्लेव अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ हालत मिला था। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, इस दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुसाइड केस की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। इस दौरान एक वीडियो मिला जिसमें विपिन अपार्टमेंट से कूदता नजर आ रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस अपार्टमेंट से कूद कर आत्महत्या करने का दावा करती रही। इस घटना की जानकारी मिलने पर बिलासपुर पहुंचे परिजन ने विपिन की हत्या करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस अफसरों ने अपार्टमेंट के मालिक स्वप्निल अग्रवाल, ड्राइवर सहित अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की।
महासमुंद। संयुक्त आबकारी टीम द्वारा वृत्त महासमुंद ग्रामीण अंतर्गत मंगलवार को मुखबिर सूचना के आधार पर मंगल उर्फ भूपेंद्र कुमार निषाद उम्र 38 वर्ष, साकीन पचेड़ा ग्राम, थाना-खल्लारी के संज्ञान आधिपत्य की तलासी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में रखे कुल 38 पाव देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पाव की क्षमता 180 मिली लीटर कुल मात्रा 6.840 बल्क बाजार मूल्य 3420 रुपए बरामद होने पर जांच उपरांत शराब को विधिवत कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त महासमुंद ग्रामीण प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक दरस राम सोनी, श्री विकास बढेंद्र, हृदय कुमार तिरपुड़े, आरक्षक देवेश मांझी, संजय तिवारी तथा आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित थे।
रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि देश में सात चरण में मतदान होंगे। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां तीन चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को परिणाम जारी होंगे। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के लोकसभा की 11 सीट जीतने के दावे पर कहा, कि मैं भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं से शर्त लगाने को तैयार हूं। कांग्रेस 1 भी सीट नहीं जीतेगी। यहां रिमोट कंट्रोल की नहीं विष्णुदेव साय की सरकार है।
राजनांदगांव। भूपेश बघेल अपने खर्च से राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 400 लोगों को नामांकन भरवा रहे हैं. जबकि स्वयं इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल एक साजिश के तहत यह रणनीति बीजेपी के खिलाफ तैयार कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले भिलाई के बीजेपी नेता ने भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत भी की हैं. बीजेपी नेता ने बघेल पर आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के खिलाफ बघेल द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है. जो आचार संहिता का उलंधन भी हैं. बघेल चुनाव आयोग के खिलाफ नियम बनाना चाहते है ताकि VVPAT से चुनाव हो. ऐसा कारनामा करने जा रहे जो पूरे हिंदुस्तान के इतिहास में रिकॉर्ड के तौर पर रहेगा. खबर लिखे जाने तक राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से 360 लोगों ने भी नामांकन पत्र ख़रीदा है और ये सिलसिला अभी जारी है. 400 से ज़्यादा नामांकन पत्र जमा कराने के प्रयास कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल द्वारा किया जा रहा है. इसके पीछे का कारण हम आपको बताते हैं चुनाव आयोग के पास मजबूरी के अलावा और कुछ नहीं हो सकता अगर 4 सौ लोग भी चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव आयोग को भी बैलट पेपर से चुनाव का कार्यक्रम तय करना होगा जिसका परिणाम यह होगा चुनाव के वक़्त समय बढ़ाया जाएगा और मतदान का भी समय बढ़ाया जाएगा और तो और गिनती के लिए भी कई हफ़्तों का समय लग जाएगा और चुनाव आयोग के लिए सर दर्द पैदा होने वाला है राजनांदगांव का संसदीय चुनाव भी कुछ BJP के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता चुनाव आयोग से भूपेश बघेल के एक काले कारनामे की जानकारी शिकायत के आधार पर करने की तैयारी कर रहे हैं कुछ नेताओं ने ये भी तय कर लिया है. कि वे इस आधार पर यह हाई कोर्ट से चुनाव संबंधित याचिका लगा सकते हैं. लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख़ में अभी समय बाक़ी है इसलिए अभी कहानी जा सकता है यह अफ़वाह मात्र होगा यह सचमुच में 4सौ प्रत्याशी से ज़्यादा राजनांदगांव क्षेत्र में नामांकन पत्र जमा करेंगे. कुछ जानकार यह भी बता रहे हैं चुनाव आयोग और सरकार को परेशान करने का नया तरीक़ा कांग्रेस पार्टी की सोची समझी साजिश है. भूपेश बघेल के पास पैसों की कमी नहीं है इसी आधार पर 400 लोगों को निर्दलीय फॉर्म भराएं जा रहे है ऐसी जानकारी राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आम होती जा रही है. लेकिन सच्चाई तभी आएगी जब नामांकन पत्र के दिनों के आख़िरी दिनों में निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी .
राजनांदगांव ! छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आज राजनांदगाव सीट से नामांकन किया।
रायपुर ! अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रो की वापसी के संबंध में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
राजनांदगांव। काॅन्फ्लुऐसं महाविद्यालय के उत्पीड़न कमिटी द्वारा "साइबर क्राइम एंड साइबर सुरक्षा" पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। उद्यान एक्सपर्ट टीम, दिल्ली के विशेषज्ञ किरण कंकरिया ने साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों, स्कैमर्स के क्राइर ऐप पर पढ़ें करने के तौर-तरीकों आदि के बारे में प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि स्कैमर्स लोगों को सेक्सटोरशन, सिम स्वैपिंग, फेक लिंक, रिमोट कंट्रोल ऐप, लॉटरी के फेक मैसेज आदि के जरिये अकसर टारगेट करते हैं।इसी बीच उन्होंने रवींद्रपुरी में रहने वाले रिटायर प्रोफेसर डॉ. तिलक राज मानखंड के साथ हुए घटना को बताया कि वह इंटरनेट की मदद से एक स्पीड पोस्ट ट्रैक कर रहे थे। इसी बीच एक मोबाइल नंबर दिखा। इस पर फोन किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि तीन रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर दें। पेमेंट के तीन दिन बाद पता लगा कि बैंक खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। बीएचयू स्थित एसबीआई के मैनेजर से संपर्क किया। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। अब लंका थाने की पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है और साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। इसी प्रकार इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु 20 मार्च 2024 को वाराणसी में रहने वाली एक महिला शिक्षिका से 3 करोड़ 55 लाख रुपए की साइबर ठगी के बारे में बताया। साथ ही इस अतिथि व्याख्यान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राएं भी इस अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित थे।
रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड पुसौर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल औरदा में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने सभी मतदान दलों को पूर्ण मनोयोग से ट्रेनिंग प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे निर्वाचन कार्य आसान होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के साथ ही बेहतर तरीके से कार्य भी करना है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों से कहा कि प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर शीघ्र पूछ सकते हैं, ताकि निर्वाचन के हर प्रक्रिया की बेहतर जानकारी हो एवं कहीं त्रुटि की गुंजाईश ना रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पाण्डेय ने कहा कि पूरे दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। निर्वाचन की प्रक्रिया की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझ सके। इस दौरान उन्होंने मॉक पोल, मतदान दिवस पर उपस्थिति पश्चात कार्य, बैठक व्यवस्था, वेब कॉस्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकरियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि मतदान अधिकारियों के लिए ईडीसी की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से सभी निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारी अवश्य मतदान करें। उल्लेखनीय है कि सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण रायगढ़ विकासखंड में 3 से 6 अप्रैल तक तथा अन्य सभी विकासखंड में दिनांक 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मतदान दलों का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के माध्यम से दिया जा रहा हैं। इस अवसर पर एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, तहसीलदार पुसौर नेहा उपाध्याय, नायब तहसीलदार मिश्रा सहित विभागीय एवं मतदान कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कांकेर। कांग्रेस की सरकार ने जनादेश का अपमान किया, पूरे 5 साल प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया। छत्तीस में से एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया। ऐसी कांग्रेस को मजा चखाना है, उसको ऐसे हराना है कि कोई उसका नाम भी मत ले। आज कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराम नाग के नामांकन रैली के बाद आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही। साय ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, उन पर एफआईआर हुआ. कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को जुआ-सट्टा का लत लगाया और अब उसको सबक सिखाने की बारी आई है।कांकेर के कांग्रेस प्रत्याशी का जमानत जब्त कराना है, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नामोनिशान मिटाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया । किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया। लेकिन हमने सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी है । हमने 3100 रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदने का वादा किया था। 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का रिकॉर्ड भी बनाया और 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रूपये अंतर की राशि भी दी. उन्होंने जनता से महतारी वंदन योजना की अगली किश्त 3 अप्रैल को जारी करने की बड़ी बात कही । साय ने कहा कि आप सभी ने मोदी की गारण्टी पर विश्वास करते हुए हमें विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया था। जिसके फलस्वरूप हमारी सरकार गारण्टी के सभी वादे को सांय-सांय पूरा कर रही है और आगे भी सांय-सांय करेंगे। सब काम सांय-सांय हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनता-जनार्दन की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। ये चुनाव हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का चुनाव है, जिन्होंने 10 वर्ष के अपने शासनकाल में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के ध्येय वाक्य को लेकर गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है, आप सभी से ये आशीर्वाद मांगने आया हूँ. आप सभी को भोजराज नाग को सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा।
रायपुर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए। रायगढ़ और पूरा खदान को लूट लिया। छत्तीसगढ़ियों की ऐसी-तैसी किए हैं। जो कांग्रेस छोड़े हैं उनको दोबारा नहीं लेना है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से पूर्व कांग्रेस सांसद और देश के बड़े उद्योगपति हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से 2004 से 2009 और 2009 से 2014 तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा मुकाम है।
रायपुर। एसीबी ईओडब्लू को सेंट्रल जेल में बंद कोयला घोटाले के आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है। 4,5 और 7 अप्रैल को ईओडब्ल्यू की टीम जेल में पूछताछ करेगी।ईडी की रिपोर्ट पर पिछले माह एफआईआर के बाद ईओडब्ल्यू सौम्या चौरसिया,रानू साहु से पहली बार जेल में पूछताछ करेगी। पहले चरण में 29-1 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू 7 आरोपियों से कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब एक वर्ष से जेल में बंद सौम्या चौरसिया ने जेल में विशेष सुविधाएं हटाये जाने से काफी नाराज़ है। वे कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस सरकार को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। और जेल परिसर में हंगामा बरपाई थी। पूछताछ में सौम्या चौरसिया और रानू साहू कुछ बड़े खुलासे भी कर सकती हैं, जिससे पूर्ववत सरकार के अनेक मंत्री भी घेरे में आ सकते हैं।
जशपुर. जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनपाट में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए। यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई। जशपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मैनपाट में दुष्कर्म करने के बाद लड़कियों को एक होटल ले गए थे। यहां पर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर/सनातन धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. जिसमें एक चैत्र नवरात्रि तो दूसरा शारदीय नवरात्रि इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में मनाया जाता है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आराधना करने का विधान है. साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है. मान्यता के अनुसार नवरात्रियों में जिसमें सवार होकर मां दुर्गा आती है, उसका अलग ही महत्व होता है. तो चलिए इस बार जानते हैं. माता रानी की सवारी क्या होगी और क्या इसके संकेत हैं.
रायपुर। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के इसी इलाके में हुए मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने बस्तर पुलिस एवं तैनात सुरक्षा बल संकल्पित है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में हमें भारी क्षति पहुंचने के बावजूद जनहित में विचार करते हुए आज पुन: हम मजबूती से टेकलगुड़ेम गांव में कैम्प स्थापित कर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे/
Adv