बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • बाल संप्रेक्षण गृह माना से बड़ी खबर

    01-Apr-2024

    रायपुर। बाल संप्रेक्षण गृह माना से 3 किशोर दीवार फांद भागने की खबर है।प्रबंधन ने अभी तक इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी है। ना ही एफआईआर कराया है। यह महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित होता है। इससे पहले भी यहां से बच्चों के भागने की घटनाएँ होती रहीं हैं। और प्रबंधन छिपाता रहा है। प्रबंधन पर होनी चाहिए कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही गंभीर आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा बाल अपराधियों को नशे का सामान भी सप्लाई किया जाता है। वहां के कर्मचारियों का भी यही हाल है। सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। कुछ कुछ न घटनाएं होती रहती है। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी घटना बाल संप्रेक्षण गृह अंदर हो सकती है।

  • 37 साल और 32 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत हुई धरपकड़

    01-Apr-2024

    कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार 2 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। कोरबा पुलिस के द्वारा 50 स्थाई वारंट और 93 गिरफ़्तारी वारंट कुल 143 वारंट तामील किए गए। थाना बाल्को के द्वारा 37 साल और 32 साल से फ़रार 2 आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया। चौकी मानिकपुर के द्वारा 15 साल से फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया। थाना पसान के द्वारा 9 साल पुराने 1 स्थाई वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया। उसी तरह थाना बांगो और चौकी रजगामार के द्वारा 8 साल से फ़रार 3 स्थाई वारंटी को तामील किया। ज्ञात हो कि पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा ये अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 173 वारंट की तामिली की गई थी।

  • शहर के सभी रिसॉर्ट में पुलिस की रेड, संचालकों को हिदायत - गड़बड़ी न हो

    01-Apr-2024

    राजनांदगांव। जिले में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सोमनी, टेडेसरा और मनगटा में फ्लैग मार्च निकाला गया।एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने लोगों से निडर होकर मतदान की अपील की। एडिशनल एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार के दबाव, कोई भी प्रलोभन कोई भी शंका किसी के मन में न रहे, जितने भी मतदाता हैं, वह बिना किसी संकोच, किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग करें। इसी के साथ ही मनगटा के सभी रिसॉर्ट को चेक कर हिदायत दी गई कि कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास न करें। नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेक कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना रहा। आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत करने फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सोमनी प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पटले, घुमका प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार और पुलिस स्टाफ के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

  • शातिर निकली कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाली महिला नेत्री, ASP ने लिया संज्ञान

    01-Apr-2024

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य संगीता गजभिए के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेने की शिकायत हुई है। 6 पीड़ितों ने लिखित शिकायत करते हुए राजनांदगांव कलेक्टर और एसपी से मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि संगीता गजभिए ने अपने पति व बेटे के खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर कराए हैं। शिकायककर्ता सरजू प्रसाद कुंजाम, पवन निषाद, कौशल मंडलोई, विनय कुमार गोड़, दुष्यंत ओटी और चैतराम निषाद ने सामूहिक रूप से इसकी शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य संगीता गजभिए ने उन्हें सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए उन्होंने सभी से करीब 2 लाख रुपए लिए।

  • सेक्स स्कैंडल मामले में SP ने बनाई स्पेशल टीम, 1 आरोपी गिरफ्तार

    31-Mar-2024

    बलौदाबाजार: जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एसपी सदानंद कुमार ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की पांच स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू करवा दी है. इसी कड़ी में नामजद आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान आज पुलिस ने एक आरोपी को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं तीन अन्य फरार आरोपी फरार है. बलौदाबाजार एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पांच टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है. वर्तमान समय में चार आरोपियों के घर की तलाशी ली गई है. जिसमें तीन फरार है. इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है. इन आरोपियों में मोंटी मरैया, दुर्गा टंडन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिरीष पांडे और महान मिश्रा का नाम सामने आया है.  एसडीओपी निधि नाग के मुताबिक, आरोपियों के गिरफ्तार होने पर उनसे पुछताछ के बाद इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी, साथ ही इस कांड से पीड़ित व्यक्ति से अपील की जाती है कि वे सामने आकर मामला दर्ज कराएं, ताकि दोषियों को सजा दिलवाई जा सकें। फिलहाल घटना के बाद से और पुलिस की कार्यवाही से शहर सहित जिले में हडकंप का माहौल है. अब देखना होगा कि अभी और कितने लोगों का नाम सामने आता है. 

  • जमीन पंजीयन में 30% की छूट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- कांग्रेस सरकार जमीनों की बंदरबांट करने के लिए दी थी छूट

    31-Mar-2024

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से जमीन पंजीयन में 30% की छूट खत्म हो गई है। मामले पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जमीनों की बंदरबांट करने के लिए छूट दी थी। कांग्रेस सरकार ने मार्केट व गाइडलाइन रेट में भारी कमी की थी। कांग्रेस माफियाओं को जमीन बांटने का काम कर रही थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भू-अर्जन में किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई, कांग्रेस के लोगों को किसानों को जवाब देना चाहिए। लोन से प्लॉट खरीदने वालों को लोन कम मिला, कांग्रेस सरकार जनता की बजाय अपने हित के लिए काम की। आज से जमीन पंजीयन में 30% की छूट खत्म हो गई है। 

  • बीरगांव में डायरिया का खतरा मंडराया, गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में आक्रोश

    31-Mar-2024

    रायपुर। बीरगांव के कई वार्डों में नगर निगम का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से बदबूदार नाली का पानी आ रहा है। इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल, बीरगांव नगर निगम वार्ड-17 संत कबीर वार्ड के रहवासियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से नाली का गंदा पानी नल में आ रहा है। जिस कारण काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। पीने के पानी की किल्लत हो रही है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण राव ने बताया कि खराब पानी की सप्लाई के कारण घर से 1 किलो मीटर दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम की ओर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ना ही नगर निगम की ओर से टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। नीलकुमार वर्मा ने बताया कि घर के पास एक बोरिंग है। जिसका पानी भी पीने के लायक नहीं है। उस पानी का इस्तेमाल हम निस्तारी के लिए करते हैं। लेकिन पीने का पानी दूर जाकर लाना पड़ता है। वार्ड पार्षद से इसकी शिकायत की गई है। लेकिन स्थिति वैसी ही है। 

  • पड़ोसी की आलमारी से चुराया 96 हजार नकदी, किशोर गिरफ्तार

    31-Mar-2024

    रायगढ़। किशोर को चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है। थाना खरसिया में महिला समारीन उरांव (43 साल) द्वारा उसके घर से ₹96,250 रूपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता बतायी कि गांव के दो व्यक्तियों को पूर्व में ₹80,000 - ₹80,000 दी थी जिसे वे 20 मार्च को वापस लौटाए जिसमें खर्च के बाद ₹96,250 शेष बचे थे जिन्हें अपनी अलमारी में रखी थी । 28 मार्च के रात खाना खाकर सभी सोए थे, 29 मार्च को सुबह देखे तो अलमारी खुला हुआ था और अलमारी के अंदर लेडिस पर्स में रखे रुपए ₹96,250 नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।  घटना की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 208/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी की गई । पतासाजी के क्रम में प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाले संदेही बालक को तलब कर पूछताछ किया गया। संदेही बालक एक साल पहले भी चोरी के अपराध में शामिल था । बालक पहले इस चोरी से इंकार किया जिससे पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की जिसमें उसने अलमारी से रुपए चोरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी की पूरी रकम ₹96,250 बरामद कर जप्त किया गया है । खरसिया पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को कल किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश कर न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया है । मामले में त्वरित कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, लक्ष्मी राठौर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है। 

  • बेजुबान पशु पक्षियों को थोड़ा दाना और पानी अवश्य दें

    31-Mar-2024

    रायपुर। संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है। संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी,अजय वलेचा एवम जस्सू राहुजा ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों पर स्टाल लगाकर दाना सकोरा व कोटना का (निःशुल्क) वितरण किया जाता है । इसलिए आप सभी महानुभावो से निवेदन हैं कि यदि आप भी बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने का भाव रखते हैं ,तो संस्था कार्यालय देवेंद्र नगर,मुक्तिधाम के अंदर किसी भी समय आकर दाना,सकोरा,एवं कोटना निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।  संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजू मंगतानी एवं संस्था महासचिव सुनील पेशवानी नें बताया कि विगत 13 वर्षों से संस्था द्वारा *लगभग 80000 सकोरे एवम दाने के पैकेट* एवम *9000 कोटना* का वितरण अब तक किया जा चुका है। संस्था जनमानस से अपील करती है की अपने घर की छत, मुंडेर, आंगन में एवं ऑफिस,दुकान में प्रतिदिन पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत पहुचाने के लिए दाना पानी की व्यवस्था अवश्य कर खुद भी सेवा करें,औरों को भी प्रेरित करें ।  

  • भाजपा ने समाज को राजनीतिक रूप से स्थापित किया- विधायक पुरन्दर मिश्रा

    30-Mar-2024

    रायपुर: देश के उड़ीसा प्रान्त को 01 अप्रैल 1936 में पृथक राज्य के रूप में मान्यता मिली। तब आज के छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भू-भाग उड़ीसा से पृथक हो गया और ये उड़िया भाषी के लोग जिसमें विभिन्न जाति के लोगों का समावेश है, छत्तीसगढ़ में ही रह गए और आज की स्थिति में पूरे छत्तीसगढ़ में उड़िया समुदाय की बात करें तो इनकी कुल जनसंख्या 35 लाख से भी ज्यादा है, जो राज्य की सबसे बड़ी ओबीसी जाति साहू, जिसकी संख्या 30,05,661 है से भी ज्यादा है। इस तरह इन उत्कल वासियों की राजनीतिक महत्ता को भी स्थापित करने की जरूरत थी। हालांकि इसकी शुरुआत 90 के दशक से ही शुरू हो गई थी और छत्तीसगढ़ में पहली बार 1994 में 01 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया गया। तब पुरन्दर मिश्रा महज 30-32 साल के थे और इन्कम टैक्स की प्रैक्टिस किया करते थे। यहीं से उन्होंने उड़िया समाज के लोगों को एक जुट करने का प्रयास किया। नतीजन आज वे उसी समाज का प्रतिनिधित्व करते प्रदेश की राजधानी उत्तर विधानसभा से विधायक हैं। 

     जब कोई समाज संगठित हो कर अपनी बातों को किसी मंच पर रखता है, तभी उसकी सुनवाई होती है। पुरन्दर मिश्रा इस बात को अच्छी तरह से भांप गए थे और बहुत पहले ही इस बड़ी आबादी को संगठित करने प्रदेशव्यापी दौरे कर उड़िया समाज के लोगों को एक मंच पर आने का आव्हान कर रहे थे। इस चुनाव में समाज को इस अभियान का जबरदस्त राजनीतिक लाभ भी मिला और पुरन्दर मिश्रा को भाजपा ने रायपुर उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पूरे प्रदेश में यह संदेश चला गया की भाजपा उड़िया समाज को राजनीतिक रूप से महत्व दे रही है। नतीजन उड़िया मतदाताओं का वोट एक तरफा भाजपा को चला गया। रायपुर की चारों सीटों में इस बार भाजपा की ज्यादा अंतर से जीत का एक कारण यह भी था। रायपुर ही नहीं प्रदेश के कई सीटों में इसका व्यापक असर पड़ा। रायगढ़ सीट जहां से ओपी चौधरी चुनाव जीते वहां तो उड़िया समाज के मतदाताओं की संख्या ही 1 लाख 42 हजार है। इस तरह से उड़िया समाज ने इस बार अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास दिला ही दिया।   वैसे तो छत्तीसगढ़ का कोई कोना नहीं जहां इस समाज के लोग निवासरत नहीं करते। बावजूद सबसे ज्यादा जिन क्षेत्रों में इनकी आबादी सबसे ज्यादा है उनमें रायपुर, रायगढ़, जगदलपुर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सारंगढ़, सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी, महासमुंद, गरियाबंद, भिलाई, दुर्ग के अलावा जशपुर, कुनकुरी, लैलूंगा, तनाखार, पुसौर, सरिया, बरमकेला, सरगुजा, बिलासपुर सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। बता दें कि 35 लाख से भी ज्यादा उड़िया समाज के लोगों में आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों के साथ-साथ कमजोर तबके के लोगों का भरमार है और इस समाज के अंतर्गत 18 से भी ज्यादा विभिन्न जाति के लोग सम्मिलित हैं। 01 अप्रैल 2024 वह वर्ष है जब उड़ीसा के स्थापना का 89 वां स्थापना दिवस होगा। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम में बड़े प्रभावशाली अतिथियों को बुलाया गया है। पुरंदर मिश्रा द्वारा गठित सर्व उड़िया समाज एवं उत्कल सांस्कृतिक परिषद के बैनर पर संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के समस्त मंत्रीगण नेता प्रतिपक्ष, सांसद, रायपुर शहर के विधायकगण, नगर निगम, रायपुर के महापौर सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गवर्नमेंट स्कूल छोटापारा में होगा, जहां सांस्कृतिक दलों द्वारा उड़िया गीत, भजन, ओडिसी नृत्य, संबलपुरी नृत्य सहित कई प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का राज्यपाल के हाथों सम्मान भी किया जाएगा। 
  • बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 22 नग मोटर सायकल बरामद

    30-Mar-2024

    सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर एसपी एम.आर.आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिले की पुलिस मोटर सायकल चोरों को पकड़ने की दिशा में लगातार लगी हुई थी और क्षेत्र में सूचना तंत्र का जाल बिछाया गया था। इस अभियान में पुलिस के हाथ अंतरजिला खूंखार चोर गिरोह हत्थे चढ़ा है जिनसे चोरी के 12 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 22 नग मोटर सायकल को बरामद करने में सूरजपुर पुलिस को सफलता मिली है। जप्त किए गए मोटर सायकलों के बारे में संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है।  थाना प्रतापपुर के एक मोटर सायकल चोरी के मामले में अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मुरका निवासी दिल मोहम्मद निवासी ग्राम पडिपा में एक मोटर सायकल लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के फौरन बाद थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दिल मोहम्मद को एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सहित पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि 22 मार्च को प्रतापपुर किराना दुकान के सामने बिना लॉक किए खड़े एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 4922 को अपने साथ लाए चाभी से चालक कर चोरी कर ले गया था जिसे बेचने के लिए पडिपा में ग्राहक खोज रहा था। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि करीब एक डेढ वर्ष से अभी तक प्रतापपुर क्षेत्र से 14 नग मोटर सायकल सायकल, अम्बिकापुर से 6 नग मोटर सायकल, शंकरगढ़ से 1 नग, राजपुर से 3 नग, बलरामपुर से 1 नग तथा वाड्रफनगर से 1 नग कुल 26 नग मोटर सायकल चोरी किया है। चोरी किए गए मोटर सायकलों में से 8 मोटर सायकल को अपने साथी ग्राम लालमाटी डवरा-कोचली निवासी संजय देवागंन को, 4 नग मोटर सायकल को घोरघड़ी राजपुर निवासी अरबाज खान को, 1 नग मोटर सायकल को बभनी निवासी तसरीफ को, 2 मोटर सायकल वाड्रफनगर निवासी एक व्यक्ति तथा 2 नग मोटर सायकल रामनगर निवासी एक व्यक्ति के पास 4-4, 5-5 हजार रूपये में बेच दिया है। शेष 8 नग मोटर सायकल को बेचने के लिए अपने घर में छुपाकर रखा है। बुलेट मोटर सायकल को करीब 8-9 महिने पहले रात में अपने साथी संजय देवांगन और अरबाज खान के साथ प्रतापपुर आकर बस स्टैण्ड के पास से चोरी कर ले गए थे। आरोपी दिल मोहम्मद के मेमोरण्डम के आधार पर अपराध क्रमांक 96/24 के प्रकरण में चोरी हुए हीरो एफएफ डिलक्स मोटर सायकल को मौके से तथा 8 नग मोटर सायकल को उसके घर से बरामद किया गया। आरोपी से इन मोटर सायकल को दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो चोरी की मोटर सायकल होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर मोटर सायकलों को जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपी दिल मोहम्मद के मेमोरण्डम के आधार पर ग्राम राजपुर घोरघड़ी जाकर खरीददार अरबाज पिता रजबअली उम्र 23 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अधिम दाम पर बेचने के लिए खरीदे गए चोरी के 4 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया प्रकरण में धारा 411 भादसं जोड़ी गई। मामले में आगे कार्यवाही करते हुए ग्राम लालमाटी कोचली चौकी डवरा, थाना पस्ता जाकर खरीददार संजय कुमार देवांगन पिता रामकिशुन उम्र 27 वर्ष को दबिश देकर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 8 नग मोटर सायकल बरामद किया गया। ग्राम बरहोर बभनी उत्तरप्रदेश के खरीददार मोहम्मद तसरीफ शाह पिता रज्जाक शाह उम्र 35 वर्ष को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल जप्त किया गया। इन आरोपियों से मोटर सायकल की दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। 

  • 1 हजार का नोट जारी करने की मांग, रायपुर के व्यापारी ने रिजर्व बैंक गवर्नर को लिखा पत्र

    30-Mar-2024

    रायपुर। सभी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को छोटे वर्ग के नोटों की किल्लत से इन दिनों जूझना पड़ रहा है। इसकी आपूर्ति सुगम करने को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने रिजर्व बैंक के गर्वनर को एक पत्र लिखकर जल्द ही इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही 2 हजार का नोट बंद किये जाने के बाद कोई दूसरा विकल्प देने की बात आई थी,पर आज तक नहीं हो पाया है। अच्छा होगा यदि 1 हजार का नोट चलन बाजार में लाया जाए। यह सुझाव भी उन्होने अपने पत्र में दिया है। 

     मालू ने रिजर्व बैंक गर्वनर मुंबई को लिखे अपने पत्र में इस बात का भी ध्यानाकर्षण कराया है कि जब छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में रिजर्व बैंक ने राजधानी रायपुर में अपना क्षेत्रीय कार्यालय शुरु किया था तब सभी लोगों को प्रसन्नता हुई थी कि बैंकिंग समस्याओं को लेकर अब बार-बार मुंबई का रूख नहीं करना पड़ेगा लेकिन इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाया। उद्योग-व्यापार के दृष्टिकोण से विकसित राज्य छत्तीसगढ़ में इन दिनों 10 एवं 20 वर्ग के छोटे नोटों की किल्लत बनी हुई है. इससे छोटे कारोबारियों एवं आम ग्राहकों को बहुत कठिनाई हो रही है। ऐसे में छोटे वर्ग के नोटों की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा 2,000 का नोट बंद होने के बाद सभी कारोबारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विकल्प के तौर पर 1000 का नोट चलन में लाया जाना चाहिए। चूंकि बाजार में नगदी के समुचित प्रवाह की जिम्मेदारी भारतीय रिजर्व बैंक की है। अत: इस विषय पर त्वरित ध्यान देकर इसका निराकरण करना जन हित में होगा। कारोबारियों से जुड़े एक और महत्वपूर्ण विषय को उल्लेखित कराते हुए लिखा है कि विभिन्न बैंको द्वारा अलग-अलग वर्ग के लिये ली जा रही कार्ड स्वैप चार्जेस में एक रुपता होना अत्यंत ही जरूरी है। मालू ने व्यावहारिक दिक्कत को लेकर भी रिजर्व बैंक गर्वनर को अवगत कराया है कि लगभग सभी शाखाओं में बैंको ने गार्ड की नियुक्ति कर रखी है। किन्तु बैंक में भोजन अवकाश के समय उन गार्डों के द्वारा गेट पर ताला लगा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त शाम को भी बैंक की समयावधि के पूर्व 4 बजे बैंक का मुख्यद्धार बंद कर दिया आता है जबकि ऐसा कोई नियम हमारी जानकारी में नहीं है इससे आमजनता को एवं व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि पास बुक में प्रविष्ठियां का लिखा जाना ,विभिन्न चालानों की प्रतियों का संग्रहण एवं आर. टी. जी. एस. के एकनालेजमेंट को प्राप्त करना, के वाय सी को अपडेट के लिये शाम को ही ग्राहकों को बैंक द्वारा बुलाया जाता है और उस समय बैंक के मुख्यद्धार पर ताला लगे होने के कारण आम जनता एवं व्यापारियों को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है एवं ड्यूटीरत्त गार्ड का व्यवहार भी अशोभनीय रहता है। इसलिए शाम 5.30 बजे तक बैंक में सभी के आवगमन की सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। इन मांगों की एक प्रतिलिपि उन्होने शाखा प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सुन्दर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को भी भेजी है। 
  • होटल के स्वीमिंग पूल में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    30-Mar-2024

    दुर्ग। दुर्ग से लगते और राजनांदगांव जिले की सीमा में सोमनी थाने से कुछ दूर पर स्थित होटल ब्लीस इंटरनेशनल के स्वीमिंग पूल में एक यूवक का शव मिला है। शव वहां के केयर टेकर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का है। उसके शरीर और चेहरे में कई जगह चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे के आसपास का है। यहां थ्री स्टार होटल ब्लीस इंटरनेशनल के वाटर पार्क के केयरटेकर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। यह होटल भिलाई निवासी भाजपा नेता रमेश श्रीवास्तव का है। वहीं मृतक सत्य प्रकाश भी सुपेला भिलाई का रहने वाला है। वह पिछले एक साल से इस होटल में वाटर पार्क के केयरटेकर के रूप में काम कर रहा था। जब होटल में कुछ कस्टमर वाटर पार्क की तरफ गए थे। सत्य प्रकाश को वहां उनकी देखरेख के लिए लगाया गया था। देखते ही देखते वो अचानक स्वीमिंग पूल से गायब हो गया। इससे वहां नहा रहे लोगों ने एक अन्य कर्मचारी को आवाज लगाई। जिसके बाद उक्त कर्मचारी ने पानी में जाकर सत्यप्रकाश को खोजा, तो पता चला कि सत्यप्रकाश पानी के अंदर डूबा हुआ है। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद सत्यप्रकाश को नजदीक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • 19 साल तक पुलिस की नजर से छिपा रहा चाकूबाज, अब हुई गिरफ्तारी

    30-Mar-2024

    भिलाई। दुर्ग में चाकूबाजी के 19 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 साल पहले घटना के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। अब 19 साल के बाद फरार आरोपी बलराम सोनी को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट को तामील किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 2005 का है, जब चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर निवासी आरोपी बलराम सोनी के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी ने अपना पंचशील नगर स्थित मकान बेच दिया और फरार हो गया था। उसके न्यायालय में पेशी पर नहीं जाने के बाद उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में बघेरा में रह रहा है। इस पर पुलिस ने उसे बघेरा से गिरफ्तार कर लिया। 

  • जब्त नशीले पदार्थो का नष्टीकरण करेगी रायपुर पुलिस, ASP ने ली बैठक

    30-Mar-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त थाना के प्रधान आरक्षक (माल मोहर्रीर) एवं रिडरों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उच्चतम न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के संबंध में समस्त प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) एवं रीडरों को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो के नष्टीकरण हेतु की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए सभी प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो की जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द जप्तशुदा नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। 

  • चाचा ने जंगल ले जाकर किया रेप, भतीजी की शिकायत पर हुआ अरेस्ट

    30-Mar-2024

    कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को तारतार करने का मामला सामने आया है. जहां कोरबा में चाचा ने अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार मासूम का चाचा उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां पर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़ित मासूम ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. परिजनों ने चाचा के खिलाफ लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना में की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. देश में इन दिनों लगातार रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं. महिलाओं के प्रति देश में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. कार्रवाई होने के बाद भी इसमें कमी नहीं आ रही है. अगर कहीं पर कार्रवाई हो भी रही है तो अपराधी कुछ दिनों तक शांत होने के बाद से ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. 

  • 30 मार्च को सरसीवा में होगा खाद्य लाइसेंस शिविर का आयोजन

    29-Mar-2024

    सारंगढ़-बिलाईगढ़। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश व जिले के अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन पर विभाग द्वारा एफएसएसएआई (FSSAI) खाद्य अनुज्ञप्ति / पंजीयन शिविर का आयोजन 30 मार्च 2024 को होटल पिज्जा हाऊस सरसीवा मे किया जाएगा है। पंजीयन का कार्य प्रातः 11बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 वा 31(1)के तहत खाद्य विनिर्माता, रिपैकर ,रीलेबरर ,खाद्य परिवहन ,थोक व खुदरा विक्रेता , होटल ,रेस्टोरेंट ,ढाबा ,किराना दुकान ,मीट शॉप, पान ठेला, चाट वा गुपचुप ठेला ,गन्ना रस ,जूस सेंटर ,खाद्य बर्फ, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर , फल, सब्जी विक्रेता व अन्य किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार कर्ता को खाद्य लाइसेंस/ पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। 

    बिना खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर जुर्माने का प्रावधान है तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। पंजीयन/ लाइसेंस के लिए खाद्य कारोबार कर्ता के पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड, बिजली बिल, किरायानामा या निगम की एनओसी या गुमास्ता दस्तावेज होना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु वार्षिक टर्नओवर 12 लाख तक होने पर ₹100 पंजीयन शुल्क, 12 लाख से 20 करोड़ तक पर ₹2000 है, जबकि उत्पादनकर्ता हेतु क्रमशः ₹3000 व ₹5000 का शुल्क प्रति वर्ष निर्धारित है। जिला प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीयन /अनुज्ञप्ति शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। 
  • डायरिया से 2 दर्जन बच्चे प्रभावित, इलाके में हड़कंप

    29-Mar-2024

    राजनांदगांव: शहर के चिखली क्षेत्र के कुछ वार्डों में बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन बच्चे प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि राजनांदगांव शहर के चिखली वार्ड, बजरंगपुर नवागांव वार्ड सहित आसपास के अन्य वार्डों में बीते दो-तीन दिनों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते लगभग दो दर्जन बच्चे उल्टी दस्त और बुखार से प्रभावित हो गए. जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के जिला अस्पताल और कुछ बच्चों को उनके परिजन निजी अस्पतालों में भर्ती कराए हैं. वहीं मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने के बाद हड़कप की स्थिति मच गई और स्वास्थ्य अमला प्रभावित क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे के लिए पहुंचा. राजनांदगांव जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बजरंगपुर नवागांव निवासी बच्चों के परिजन कमलेश साहू और चिखली वार्ड निवासी संजना श्रीवास ने बताया कि लगभग दो दिन पूर्व बच्चों को उल्टी दस्त होने लगा था, जिसकी वजह से उन्हें यहां लाकर भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चों की हालत अभी बेहतर है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. होली त्यौहार के बाद उल्टी दस्त से केवल बच्चों के प्रभावित होने का ही मामला सामने आया हैं. लगभग 6-7 सात बच्चों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में नल से गंदा पानी भी आ रहा था. माना जा रहा है कि इससे ही बच्चे प्रभावित हुए हैं. वहीं डायरिया सहित अन्य रोगों की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है और क्षेत्र में प्रभावित लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. 

  • 19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

    29-Mar-2024

    रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। 

    आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। 
  • तलवार-फरसा लहराने वाले गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

    29-Mar-2024

    महासमुंद। शहर में फरसा और धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो वायरल होने ही मामले को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है. एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही. पुलिस ने आरोपियों से तलवार, कत्तल , चाकू आदि जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और कोतवाली में इनके विरुद्ध कई मारपीट, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास एवं हथियार लेकर घूमने का मामला दर्ज है. इनकी उम्र 19 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के बीच है. सभी आरोपी नशे के आदि हैं. पुलिस ने पांचों आरोपी पर धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की. 

Top